Friday, November 27, 2026
Home छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ के PHE विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 43 अधिकारियों का तबादला

छत्तीसगढ़ के PHE विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 43 अधिकारियों का तबादला

6

The Duniyadari: अधीक्षण अभियंता से लेकर कार्यपालन अभियंता तक बदली जिम्मेदारियां, 26 नवंबर को जारी हुआ स्थानांतरण आदेश

रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन ने लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी (PHE) विभाग में बड़े स्तर पर प्रशासनिक बदलाव किया है। विभाग की ओर से 26 नवंबर 2026 को जारी आदेश के तहत 43 अधिकारियों का स्थानांतरण किया गया है। इस सूची में अधीक्षण अभियंता और कार्यपालन अभियंता स्तर के अधिकारी शामिल हैं। तबादले के बाद प्रदेश के कई महत्वपूर्ण कार्यालयों और संभागीय मंडलों में नई पदस्थापना की गई है।

रायपुर, दुर्ग और अंबिकापुर में बदली जिम्मेदारी

जारी आदेश के अनुसार, अधीक्षण अभियंता प्रमोद सिंह कट्लम को अंबिकापुर मंडल से स्थानांतरित कर रायपुर मंडल भेजा गया है। वहीं बी.एन. भोयर को प्रमुख अभियंता कार्यालय, नया रायपुर से अधीक्षण अभियंता मंडल अंबिकापुर की जिम्मेदारी दी गई है।

इसी तरह एस.एन. पाण्डेय को प्रमुख अभियंता कार्यालय, नया रायपुर से स्थानांतरित कर अधीक्षण अभियंता मंडल दुर्ग में पदस्थ किया गया है।

नई पदस्थापना पर संभालना होगा कार्यभार

विभागीय आदेश के मुताबिक, स्थानांतरित अधिकारियों को नई जगह पर आगामी आदेश तक अस्थायी रूप से कार्यभार संभालने के निर्देश दिए गए हैं। इस फेरबदल से प्रदेश के अलग-अलग मंडलों में विभागीय कामकाज की जिम्मेदारियों में बदलाव होगा।

लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग पेयजल आपूर्ति और जल जीवन मिशन जैसी महत्वपूर्ण योजनाओं के क्रियान्वयन से जुड़ा है। ऐसे में अधिकारियों की नई पदस्थापना के बाद विभागीय योजनाओं के संचालन और मैदानी कार्यों पर भी नजर रहेगी।

तबादला आदेश की पूरी सूची :-