Monday, September 7, 2026
Home छत्तीसगढ़ सीजी ब्रेकिंग: गर्ल्स हॉस्टल में कोरोना ब्लास्ट, 8 छात्राएं निकली पॉजिटिव

सीजी ब्रेकिंग: गर्ल्स हॉस्टल में कोरोना ब्लास्ट, 8 छात्राएं निकली पॉजिटिव

387

बलरामपुर। प्रदेश में कोरोना के मामले कम होते नजर आ रहे है। बलरामपुर जिले के एक कन्या छात्रावास की 8 छात्राएं कोरोना संक्रमित हो गई है।

मिली जानकारी के अनुसार कन्या प्री मैट्रिक छात्रावास राजपुर की 8 छात्राएं कोरोना पॉजिटिव पाई गई है। इसकी जानकारी मिलते ही सभी को अलग-अलग कमरे में आइसोलेट कर दिया गया है।

बता दें कि, कुछ दिन पहले कन्या छात्रावास के 44 छात्राओं की कोरोना जांच की गई थी। जिसमें रिपोर्ट आने के बाद 44 छात्राओं में से 8 छात्राएं कोरोना पॉजिटिव पाई गई है। जिसके बाद सभी को अलग-अलग कमरे में आइसोलेट किया गया है।