Monday, September 21, 2026
Home छत्तीसगढ़ ब्रेकिंग:पुलिस कॉलोनी में पंखे पर लटका मिला महिला कांस्टेबल का शव, हत्या...

ब्रेकिंग:पुलिस कॉलोनी में पंखे पर लटका मिला महिला कांस्टेबल का शव, हत्या या आत्महत्या जांच के बाद खुलासा

672

जांजगीर। छत्तीसगढ़ के जांजगीर में मंगलवार सुबह एक महिला पुलिस कांस्टेबल का शव सरकारी क्वार्टर में पंखे से चुन्नी के सहारे लटका हुआ मिला। पड़ोसियों ने देखा तो पुलिस को सूचना दी। महिला कांस्टेबल के खुदकुशी करने की आशंका है, लेकिन इसका कारण स्पष्ट नहीं है। वहीं पिता का कहना है कि उनकी बेटी की हत्या की गई है। मामला जांजगीर कोतवाली क्षेत्र का है।

जानकारी के मुताबिक, नैला भाटापारा निवासी महिला कांस्टेबल सीमा फर्रे (30) पुत्री मनीराम फर्रे जांजगीर के SP कार्यालय में पदस्थ थी। वह यहां पुलिस कॉलोनी निलयम के सरकारी क्वार्टर में अकेले ही रहती थी। सुबह पड़ोसियों की नजर खिड़की पर पड़ी तो अंदर सीमा फर्रे फांसी से लटकी हुई थी। इस पर पड़ोसियों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस पहुंची तब तक सीमा की मौत हो चुकी थी। पुलिस ने शव को नीचे उतरवा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।