नई दिल्ली/पटियाला। साल 1988 के रोड रेज मामले में सुप्रीम कोर्ट की ओर से सजा सुनाए जाने के एक दिन बाद नवजोत सिंह सिद्धू ने शुक्रवार को पटियाला की एक कोर्ट में आत्मसमर्पण कर दिया है।
सुप्रीम कोर्ट ने नवजोत सिंह सिद्धू को गुरुवार को एक साल सश्रम कारावास की सजा सुनाते हुए कहा था कि अपर्याप्त सजा देने के लिए किसी भी अनुचित सहानुभूति से न्याय प्रणाली को अधिक नुकसान होगा और इससे कानून पर जनता का भरोसा कम होगा। बताया जा रहा है सिद्दू का मेडिकल कराने के बाद आगे की कार्यवाही की जाएगी।































