चेन्नई। झाडफूंक और तांत्रिक Exorcist tantrik के चक्कर में धोखा, फरेब, लूट और बलात्कार जैसे घटनाएं रोज सामने आ रही है मगर लोग कोई सबक नहीं ले रहे हैं। ताजा मामला तमिलनाडु में सामने आया है जहां एक तांत्रिक ने भूत भगाने के नाम पर 10वीं की नाबालिग छात्रा minor girl raped का ना केवल रेप किया बल्कि उसे प्रेग्नेंट भी कर दिया।
नाबालिग छात्रा ने जब यह बात घरवालों को बताई तो तो ढोंगी तांत्रिक की पोल खुली। जिसके बाद पुलिस ने 60 साल के आरोपी तांत्रिक चिन्ना पूसारी को गिरफ्तार कर लिया है। बताया जा रहा है कि लड़की को बुरी आत्मा से छुटकारा दिलाने के लिए उसकी मां खुद उसे आरोपी तांत्रिक के पास लेकर गई थी।
मुंह खोलने पर जान से मारने की धमकी
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार पीड़ित छात्रा की मां को लगता था कि उसकी बेटी पर बुरी आत्मा का प्रभाव है। जिसके बाद मार्च में वो बच्ची को लेकर तांत्रिक के पास गई थीं। जहां इलाज के नाम पर तांत्रिक ने बच्ची के साथ दुष्कर्म किया।
बुरी आत्मा को भगाने के नाम पर आरोपी तांत्रिक बच्ची को उसकी मां से अलग अपने कमरे में ले गया। जहां उसने डरा धमका कर बच्ची के साथ रेप किया। तांत्रिक ने नाबालिग को मुंह खोलने पर जान से मारने की धमकी भी दी। उसने बच्ची से कहा कि अगर वह किसी को भी इस घटना के बारे में बताती है तो वह अपनी तंत्र विद्या से उसकी जान ले लेगा।
तीन महीने तक छिपाती रही ढोंगी तांत्रिक की करतूत
आरोपी तांत्रिक की करतूत तीन महीने तक छिपी रही। लेकिन पिछले दिनों बच्ची के पेट में दर्द होने पर घरवाले उसे डॉक्टर के पास ले गए थे। जहां उसके प्रेग्नेंट होने की बात सामने आई। जिसके बाद पूछने पर बच्ची ने सब कुछ बता दिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी से पूछताछ की जा रही है।































