मुंबई में डरा रहा कोरोना! नए केस 2000 के पार, दिल्ली में पॉजिटिविटी रेट 7 फीसदी से ऊपर निकली, 5 की मौत

189

नई दिल्ली। (covid India Update 18 june)देश में अग्निपथ के साथ साथ कोरोना भी धधकने लगा है। दिल्ली और मुंबई महानगरों में कोरोना के दैनिक केसों में उछाल जारी है।

शनिवार को (2000 new cases in Mumbai) मायानगरी मुंबई में कोरोना के 2000 नए केस सामने आए जबकि दिल्ली में कोरोना के 1500 से ज्यादा नए केस दर्ज हुए। मुंबई में कोरोना से दो मरीजों की मौत हुई है जबकि दिल्ली में कोरोना के चलते तीन लोगों ने दम तोड़ा।

दिल्ली में 1500 से ज्यादा नए केस, 3 की मौत

देश की राजधानी (1534 new positives in Delhi) दिल्ली में कोरोना के 1534 नए केस सामने आए हैं। इस तरह दिल्ली में एक्टिव मरीजों की संख्या 5119 हो गए हैं। संक्रमण दर 7.71 हो गई है। इससे पहले शुक्रवार को दिल्ली में 1797 नए केस सामने आए थे जबकि एक मरीज की मौत हो गई थी।