Monday, May 25, 2026
Home राजनीति नोबेल विजेता अर्थशास्त्री अमर्त्य सेन का बंग विभूषण सम्मान लेने से इनकार

नोबेल विजेता अर्थशास्त्री अमर्त्य सेन का बंग विभूषण सम्मान लेने से इनकार

301

नई दिल्ली/कोलकाता । नोबेल पुरस्कार से सम्मानित अर्थशास्त्री अमर्त्य सेन ने ‘बंग विभूषण’ सम्मान को लेने से इनकार कर दिया है। यह विशेष सम्मान पश्चिम बंगाल सरकार की ओर से दिया जाता है।

बताया जा रहा है कि सेन ने राज्य सरकार के अधिकारियों को जुलाई के पहले हफ्ते में ही सूचना पहुंचा दी थी कि पुरस्कार वितरण समारोह के समय वह भारत में नहीं होंगे।बंगाल सरकार की ओर से ये पुरस्कार सोमवार को कोलकाता में दिए जाने वाले हैं।

सेन के परिवार की एक सदस्य ने बताया कि वह इस समय यूरोप में हैं। सेन की बेटी अंतरा देव सेन ने कहा कि उन्हें कई पुरस्कार मिल चुके हैं और वह चाहते हैं कि बंग विभूषण सम्मान दूसरों को दिया जाए