Tuesday, March 3, 2026
Home देश दुष्कर्म के आरोपी ने जेल से छूटते ही पीड़िता से बदला लेने...

दुष्कर्म के आरोपी ने जेल से छूटते ही पीड़िता से बदला लेने दोबारा किया रैप, , वीडियो बनाकर कर दिया वायरल

387

जबलपुर। मध्यप्रदेश के जबलपुर में दुष्कर्म का हैरान करने वाला मामला सामने आया है जहां रेप के आरोप में जेल में बंद आरोपी ने जमानत पर छूटते ही दोस्तों के साथ मिलकर पीड़िता का दोबारा रेप किया और उसका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर जारी कर दिया। मामला जबलपुर के पाटन थाना क्षेत्र का है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ गैंग रेप का मामला दर्ज कर लिया है।

मामले की जानकारी देते हुए जबलपुर के पाटन थाना प्रभारी आसिफ इकबाल ने बताया कि गैंगरेप पीड़िता वर्तमान में 19 साल की है, दो साल पहले उसके नाबालिग होने के दौरान आरोपी विवेक पटेल ने उससे रेप किया था। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने उसे गिरफ्तार किया और कोर्ट ने उसे दोषी करार देते हुए दो साल जेल की सजा सुनाई थी। विवेक को साल 2021 में जमनात पर रिहा कर दिया गया था। उसके बाद से वह पीड़िता से बदला लेना चाहता था।

चाकू की नोंक पर किया गैंगरेप

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार एक महीने पहले आरोपी विवेक अपने दोस्त रामू पटेल के साथ उसके घर आया था। उस दौरान घर पर किसी के नहीं होने पर विवेक ने चाकू की नोंक पर पीड़िता का रेप किया था। दोनों ने बारी-बारी से रेप कर युवती का वीडियो भी बनाया और जाते समय उसे पुराना केस वापस लेने की धमकी भी दी। उन्होंने कहा था कि केस वापस नहीं लेने पर वीडियो को वायरल कर देंगे।

युवती की शिकायत के आधार पर दोनों आरोपियों के खिलाफ गैंगरेप, आपराधिक साजिश और आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दो टीमें भी गठित की गई है। दोनों आरोपियों की तलाश जारी है।