Saturday, September 19, 2026
Home खेल साउथ अफ्रीका से वनडे सीरीज के लिए टीम इंडिया का ऐलान; शिखर...

साउथ अफ्रीका से वनडे सीरीज के लिए टीम इंडिया का ऐलान; शिखर धवन को मिली कप्तानी, श्रेयस अय्यर उप कप्तान

315

नई दिल्‍ली।  6 अक्टूबर से साउथ अफ्रीका के खिलाफ होने वाली घरेलू वनडे सीरीज के लिए टीम इंडिया की घोषणा कर दी गई है। टीम में रजत पाटीदार और मुकेश कुमार को पहली बार टीम में जगह दी गई है। शिखर धवन टीम के कप्तान होंगे। वहीं श्रेयस अय्यर टीम के वाइस कैप्टन होंगे।

इनके अलावा टीम में ऋतुराज गायकवाड़, रजत पाटीदार, राहुल त्रिपाठी, ईशान किशन, संजू सैमसन, शाहबाज अहमद, शार्दूल ठाकुर, कुलदीप यादव, रवि बिश्नोई, मुकेश कुमार, आवेश खान, मोहम्मद सिराज और दीपक चाहर को शामिल किया गया है।