सीडब्लूसी के इस्‍तीफे के बाद खड़गे ने बनाई संचालन समिति, सोनिया, राहुल समेत बड़े नेताओं को मिली जगह, देखें सूची

331

नई दिल्ली। कांग्रेस के नए अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे पद संभालते ही ऐक्शन मोड में आ गए हैं। उन्होंने पार्टी की संचालन समिति की घोषणा कर दी है। इसमें कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी, राहुल गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह को जगह दी गई है। जब तक नई कांग्रेस वर्किंग कमिटी का गठन नहीं होता तब तक संचालन समिति के जरिए ही पार्टी की गतिविधियां चलेंगी।

 

बता दें कि सीडब्लूसी कांग्रेस की सबसे बड़ी निर्णायक संस्था है लेकिन जब तक इसका गठन नहीं होगा सारे फैसले संचालन समिति के जरिए लिए जाएंगे। पार्टी के पूर्ण सत्र में सीडब्लूसी की घोषणा की जाएगी। पार्टी के संविधान के मुताबिक इसमें 11 सदस्य मनोनीत और 12 निर्वाचित होते हैं। बुधवार को CWC के सभी सदस्यों ने इस्तीफा दे दिया था ताकि आसानी से नई समिति का गठन किया जा सके।