Wednesday, November 4, 2026
Home देश ब्रेकिंग: अमेरिका में एयरशो के दौरान भीषण हादसा, आपस में टकराए 2...

ब्रेकिंग: अमेरिका में एयरशो के दौरान भीषण हादसा, आपस में टकराए 2 वॉर प्लेन; उड़े परखच्चे

395

डलाास(अमेरिका)।US War Plane Crash अमेरिका के डलास में एयर शो के दौरान दो वॉर प्लेन आपस में टकरा गए और उनके परखच्चे उड़ गए। क्रैश होने के बाद दोनों वॉर प्लेन में भीषण आग लग गई। जानकारी के अनुसार पूर्व सैनिक दिवस के मौके पर एयर शो का आयोजन किया गया था।

दुर्घटनाग्रस्त विमान की मालिक ‘कॉमेमोरेटिव एयर फोर्स’ की प्रवक्ता लियाह ब्लॉक ने कहा कि उनका मानना है कि ‘बी-17 फ्लाइंग फोर्ट्रेस’ बमवर्षक विमान में चालक दल के पांच सदस्य और पी-63 किंग कोबरा लड़ाकू विमान में एक व्यक्ति सवार था. हादसे में 6 लोगों की मौत की खबर है।