Sunday, March 8, 2026
Home देश Delhi MCD Election : 250 सीटों के रुझानों में AAP 117 और...

Delhi MCD Election : 250 सीटों के रुझानों में AAP 117 और BJP 126 पर आगे, कांग्रेस को 6 पर बढ़त

239
नई दिल्ली। Delhi MCD Election : दिल्ली नगर निगम (MCD) चुनाव की मतगणना सुबह 8 बजे से शुरू हो गई है। शुरुआती रुझानों में भाजपा और आम आदमी पार्टी में कड़ी टक्कर दिख रही है। 250 सीटों के रुझानों में AAP 117 और BJP 126 पर आगे चल रही है। वहीं कांग्रेस ने 6 सीटों पर बढ़त बनाई है। एग्जिट पोल में AAP की जीत के बाद बुधवार सुबह से ही पार्टी के कार्यालय में जश्न का माहौल है। दिल्ली नगर निगम के 250 वार्डों के लिए 4 दिसंबर को मतदान हुआ था। चुनाव आयोग के मुताबिक, इस बार करीब 50% मतदान हुआ है। 2017 में 53.55% मतदान हुआ था। यानी अब तक के आंकड़ों (Delhi MCD Election) की तुलना करें तो इस बार 3% तक कम वोटिंग हुई है।