viral video: खांसी आने से महिला की 4 पसलियां टूटी, वजह जानकर लोग दंग, सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा वीडियो

465

शंघाई। viral video: चीन के शंघाई की इस घटना ने सोशल मीडिया की जनता को हैरान कर दिया है। दरअसल, यहां तीखा खाना खाने के बाद खांसने से एक महिला की 4 पसलियां टूट गईं। रिपोर्ट के अनुसार, पहले तो महिला ने इस पर ध्यान नहीं दिया। लेकिन जब उसके सीने में दर्द होने लगा तो उसने सीटी-स्कैन करवाया और मामले का खुलासा हुआ।

viral video: हुआंग (सरनेम) नाम की यह महिला शंघाई की रहने वाली है, जिसने मीडिया से बताया कि जब वह खांसी तो उसे अपने सीने के अंदर से कुछ चटकने की आवाज सुनाई दी। पहले तो उसने इस बारे में ज्यादा नहीं सोचा। डॉक्टरों ने बताया कि 5 फीट 6 इंच लंबी इस चीनी महिला का वजन काफी कम होने के कारण उसकी पसलियों को खांसते वक्त मांसपेशियों से सपोर्ट नहीं मिला था और वह टूट गईं।

Woman’s 4 ribs broken due to cough

viral video: हालांकि, सांस लेने और बात करने के दौरान जब उसे दर्द महसूस होने लगा, तो उसने डॉक्टर के पास जाने का फैसला किया। डॉक्टरों ने महिला की जांच की और सीटी स्कैन से बाद पता चला कि हुआंग की चार पसलियां टूटी हुई हैं। डॉक्टर्स ने उसकी चेस्ट को बैंडेज कर महीनेभर आराम करने को कहा है ताकि उसकी पसलियां जुड़ सकें।

कम वजन के कारण टूट गईं पसलियां

viral video: डॉक्टरों ने बताया कि पसलियों में फ्रैक्चर का मुख्य कारण हुआंग के शरीर का कम वजन था। असल में, हुआंग की लंबाई 171 सेंटीमीटर और वजन 57 किलोग्राम है। रिपोर्ट के अनुसार, डॉक्टर ने महिला से कहा कि उनके शरीर का ऊपरी हिस्सा इतना पतला है कि उनकी त्वाचा के नीचे मौजूद पसलियों को स्पष्ट रूप से देखा जा सकता है।

viral video: हड्डी को सहारा देने के लिए कोई मांसपेशी नहीं है, इसलिए खांस होने पर पसलियां आसानी से टूट सकती हैं! वहीं महिला ने कहा कि वह ठीक होने के बाद अपनी मांसपेशियों और शरीर के ऊपरी हिस्से के वजन को बढ़ाने के लिए शारीरिक व्यायाम करेंगी।