Poem Of Groom : इंटरनेट आज एक ऐसा माध्यम है जिसके जरिये कोई भी व्यक्ति दूर दराज की ख़बरों को भी जान सकता है। आज कल शादियों का सीजन भी है और ऐसे समय में शादियों से जुड़े कई वीडियोज सोशल मीडिया में काफी वायरल होते रह्ते हैं। कई वीडियोज इमोशनल करने वाले होते हैं तो कई वीडियोज ऐसे होते हैं जिन्हें देखकर आप हंस-हंसकर लोट-पोट हो जाएंगे।
सोशल मीडिया पर ऐसे मजेदार वीडियो पर लोग जमकर चटकारे लेते हैं। हाल ही में एक ऐसा ही वीडियो सामने आया है, जिसमें एक दूल्हा शादी के मंडप के नीचे अपनी दुल्हन से कुछ ऐसी बात कह देता है, जिसे सुनकर वहां मौजूद हर किसी का हंस-हंसकर बुरा हाल हो जाता है।
वायरल हो रहे इस मजेदार वीडियो में देखा जा सकता है कि दूल्हा-दुल्हन शादी के मंडप में बैठे नजर आ रहे हैं। इस दौरान उनके आस-पास कुछ लोग खड़े दिखाई पड़ रहे हैं, तभी शादी की रस्मों के बीच दूल्हा कुछ ऐसा कह देता है, जिसे सुनकर वहां मौजूद हर कोई ठहाके मार-मारकर हंसने लगता हैं। वीडियो देखकर आपकी हंसी रोके नहीं रुकेगी।
https://www.instagram.com/p/ClLMfxhOAWW/?utm_source=ig_embed&utm_campaign=embed_video_watch_again
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर वीडियो को ‘dh.iraj1305’ नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है, जिस पर यूजर्स खूब चटकारे ले रहे हैं। इस वीडियो को खूब पसंद किया जा रहा है और अब तक 1 लाख से ज्यादा लोग इस वीडियो को लाइक कर चुके हैं। एक यूजर ने कहा, ‘बड़ी जल्दी में है दूल्हा। ‘ एक अन्य यूजर ने लिखा, ‘बड़े हेवी ड्राइवर हो यार। ‘































