Monday, September 14, 2026
Home देश दुबई में रहने वाले भारतीय ड्राइवर को मिला क्रिस्मस गिफ्ट, लाटरी में...

दुबई में रहने वाले भारतीय ड्राइवर को मिला क्रिस्मस गिफ्ट, लाटरी में जीता 33 करोड़ का जैकपॉट

406

दुबई (यूएई)। दुबई में रहने वाले भारत के एक ड्राइवर ने अमीरात ड्रॉ में 15 मिलियन दिरहम जीता है। ये भारतीय मुद्रा में 33 करोड़ रुपए के बराबर है।
ओगुला तेलंगाना के एक गांव की रहने वाला हैं। वह चार साल पहले संयुक्त अरब अमीरात आया था।

यूएई के स्थानीय ने बताया कि आगुला वर्तमान में एक ज्वैलरी फर्म में ड्राइवर के रूप में काम कर रहा है और हर महीने 3,200 दिरहम यानि 72,185.08 रुपए कमाता है। लॉटरी पुरस्कार जीतने के बाद अजय ओगुला ने कहा कि मुझे अभी भी विश्वास नहीं हो रहा है कि मैंने जैकपॉट मारा है।

लॉटरी पुरस्कार जीतने के बाद ओगुला ने कहा कि वह जीती हुई राशि से अपना चैरिटी ट्रस्ट बनाना जारी रखेंगे क्योंकि इससे कई लोगों को अपने गृहनगर और पड़ोसी गांवों में बुनियादी जरूरतों को पूरा करने में मदद मिलेगी।

उसने कहा मुझे दुबई आए 4 साल हो चुके हैं। एक एमिरेट्स लकी ड्रॉ कंपनी है, जहां मैंने 2 टिकट खरीदे थे, जिन्हें हमें लकी ड्रॉ के नंबरों से मेल खाना था और छह नंबर मेरे टिकट से मेल खाते थे।

उसने कहा कि जब उसने जैकपॉट जीतने और करोड़पति बनने के बारे में बताया तो उसकी मां और भाई-बहनों ने उस पर विश्वास नहीं किया। ओगुला ने बताया, उन्हें अब इस पर विश्वास करना होगा क्योंकि मैं खबरों में रहूंगा।