Friday, September 18, 2026
Home देश ज्यादा जश्न मनाना बन सकता है हार्ट फेल की वजह, नए साल...

ज्यादा जश्न मनाना बन सकता है हार्ट फेल की वजह, नए साल को लेकर इस तरह रहे सावधान…

363

नया साल आने में अब बस चंद दिन ही बाकी है उसके बाद साल 2023 आ जाएगा। साल 2023 के वेलकम के लिए लोग अभी से तैयारियां कर रहे हैं। कोई पार्टियों में जाने का प्लान बना रहा है तो कोई अपनी फैमिली ट्रिप प्लान कर रहा है। पार्टी एन्जॉय करने के लिए सभी बस अब चंद दिनों का ही इन्तजार कर रहे हैं। लेकिन नए साल की खुशियों में आप इतने भी न रम जाएं कि अपनी सेहत का ख्याल रखना ही भूल जाएं।

 

न्यू ईयर की पार्टी में कई लोग जाम छलकाना ज्यादा पसंद करते हैं लेकिन पार्टी में शराब के ज्यादा सेवन से दिल से जुड़ी बीमारी का खतरा बढ़ सकता है। पार्टी में जान डाल देने वाली शराब आपके दिल की धड़कनों को भी रोक सकता है। NCBI के अनुसार, छुट्टियों में शराब के सेवन से शरीर में इथेनॉल का लेवल बढ़ जाता है, जिसे अल्कोहल-इंड्यूस्ड एट्रियल अर्थिमीया या हॉलिडे हार्ट सिंड्रोम भी कहते हैं।

हार्ट डिसऑर्डर के मामले ज्यादातर छुट्टी के दिनों में मिलते हैं, इसलिए इसे हॉलिडे हार्ट सिंड्रोम कहते हैं। यह सॉल्टी फूड और शराब के अत्यधिक सेवन से होती है।