युवा मोर्चा के कोषाध्यक्ष बने विकास.. BJP प्रदेश अध्यक्ष ने जारी किया नवीन युवा मोर्चा के पदाधिकारियों की नियुक्ति…

0
304

कोरबा। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव ने युवा मोर्चा के पदाधिकारियों की नियुक्ति जारी की है। जारी सूची में कोरबा जिला के युवा नेता विकास झा को बड़ी जिम्मेदारी देते हुए प्रदेश कोषाध्यक्ष बनाया गया है।

बता दें कि भारतीय जनता पार्टी ने आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर तैयारी में जुट गई है। इस चुनाव में युवाओं का अहम रोल रहेगा। इसे देखते हुए पार्टी ने नवीन युवा मोर्चा के पदाधिकारियों की नियुक्ति कर नई जिम्मेदारी तय की है। प्रदेश अध्यक्ष के जारी नियुक्ति में युवा नेता और पार्टी के लिए समर्पित बांकी मोंगरा निवासी विकास झा को प्रदेश कोषाध्यक्ष बनाया गया है। विकास झा के नियुक्ति के बाद उनके समर्थकों में हर्ष ब्याप्त है।