Monday, March 9, 2026
Home देश Reshuffle in Modi cabinet: 14 जनवरी से पहले मोदी मंत्रिमंडल में फेरबदल,...

Reshuffle in Modi cabinet: 14 जनवरी से पहले मोदी मंत्रिमंडल में फेरबदल, कैबिनेट विस्तार में इन पर लटकी तलवार

238

नई दिल्ली। Reshuffle in Modi cabinet: बजट सत्र से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंत्रिमंडल में फेरबदल हो सकता है। माना जा रहा है कि मकर संक्रान्ति के बाद कभी भी ये विस्तार हो सकता है। मंत्रिमंडल के विस्तार में वीक परफॉरमेंस में मंत्रियों को बाहर का रास्ता दिखाया जा सकता है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की टीम में फेरबदल का खाका तैयार हो गया है।

पार्टी संगठन में भी बदलाव की तैयारी

पार्टी सूत्रों ने बताया कि पार्टी संगठन को मजबूत करने को देखते हुए ये बदलाव हो सकते हैं। बता दें कि इसी साल 8 जून को पीएम मोदी के मंत्रिमंडल का विस्तार हुआ था, जिसमें कुल 12 चेहरों को जगह दी गई थी। जबकि, कुछ बड़े नामों की छुट्टी कर दी गई थी। मंत्रिमंडल फेरबदल की खबरों के बाद से बीजेपी सांसदों में सुगबुगाहट भी शुरू हो गई है।