Sunday, March 15, 2026
Home खेल World Boxing Championship: हैदराबादी स्टार मुक्केबाज निकहत जरीन ने रचा इतिहास, लगातार...

World Boxing Championship: हैदराबादी स्टार मुक्केबाज निकहत जरीन ने रचा इतिहास, लगातार दूसरी बार बनीं वर्ल्ड चैंपियन

193

नई दिल्ली। World Boxing Championship: भारत की स्टार मुक्केबाज हैदराबादी निकहत जरीन ने विमंस वर्ल्ड बॉक्सिंग चैंपिनशिप में इतिहास रचते हुए दूसरी बार वर्ल्ड चैंपियनशिप का खिताब जीत लिया है। 50 किग्रा वेट कैटेगरी में भारतीय स्टार बॉक्सर निकहत ने 2 बार की एशियन चैंपियन वियतनाम की न्यूगेन थी ताम को 5.0 से हराकर गोल्ड मेडल जीता।

फाइनल मुकाबले में निकहत शुरु से ही विपक्षी मुक्केबाज पर हावी रहीं। उन्होंने पहले से लेकर तीसरे राउंड तक लगातार दबदबा बनाये रहा और विपक्षी मुक्केबाज को कोई मौका नहीं दिया। पहले राउंड में ही निकहत ने वियतनामी मुक्केबाज को गलती करने के लिए मजबूर किया और उसे येलो कार्ड मिल गया।

 

पहला राउंड भारतीय मुक्केबाज ने एकतरफा अंदाज में जीता। बाद के दो राउंड्स में भी निकहत ने विपक्षी मुक्केबाज को संभलने का मौका नहीं दिया और 5.0 से मुकाबला जीत लिया।

चैंपियनशिप में भारत ने तीसरा गोल्ड मेडल अपने नाम किया है। इससे पहले शनिवार को नीतू गंघास 45.48 किग्राद्ध और स्वीटी बोरा ने 75.81 किग्रा वेट कैटेगरी में गोल्ड मेडल जीता था।