Sunday, September 20, 2026
Home दुर्घटना CG Breaking : रफ्तार का कहर,तेज रफ्तार पिकअप अचानक पलटी,14 लोग घायल,4...

CG Breaking : रफ्तार का कहर,तेज रफ्तार पिकअप अचानक पलटी,14 लोग घायल,4 की हालत गंभीर…

375

सक्ति। CG Breaking : जिले से एक बड़ी खबर आ रही है।यहाँ तेज रफ्तार पिकअप अनियंत्रित होकर पलट गयी,इस भीषण सड़क हादसे में 14 लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है। सभी गंभीर रूप घायल लोगों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सक्ति में उपचार के लिये भर्ती कराया गया है। वहाँ 3 से 4 लोगों को गंभीर हालत में अन्य हॉस्पिटल में रिफर किया गया है।

जानकारी के मुताबिक पिकअप में तकरीबन 25 लोग सवार थे। बताया जा रहा है कि पिकअप सवार सभी लोग लैलूंगा खाना बनाने गये थे ,उसी दौरान वापस लौटते वक्त सक्ति के नंदेली मोड़ के पास पिकअप अनियंत्रित होकर पलट गयी। हादसे के बाद मौके पर अफरा – तफरी चीखपुकार मच गयी। इधर मामले की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुँचकर। मामले में आगे की कार्रवाई में जुट गयी है।