Thursday, April 30, 2026
Home क्राइम Love Jihad Case : ‘जुनैद’ ने ‘रोहित’ बनकर की शादी…सालभर साथ रहा…अब...

Love Jihad Case : ‘जुनैद’ ने ‘रोहित’ बनकर की शादी…सालभर साथ रहा…अब 8 लाख लेकर हुआ फरार…इस तरह हुआ खुलासा

634

अलवर। Love Jihad Case : राजस्थान के अलवर जिले में लव जिहाद का मामला सामने आया है। ककराली निवासी जुनैद ने पहले खुद को हिंदू बता एक लड़की को अपने प्यार के जाल में फंसाया बाद में दूसरे शहर में ले जाकर शादी कर ली। आरोपी ने डेढ़ साल तक लड़की के साथ दरिंदगी की और फिर छोड़ दिया। इतना ही नहीं आरोपी ने करीब 8 लाख रुपए भी ऐंठ लिए। इसके बाद लड़की ने थाने में रिपोर्ट दर्ज की।

पीड़िता ने पुलिस को बताया कि इंस्टाग्राम के जरिए वर्ष 2022 में उसकी जान पहचान जुनैद से हुई थी। उसने खुद को हिंदू बताते हुए अपना नाम रोहित बताया। परिजनों की बीमारी का हवाला देकर करीब आठ लाख रुपए ऐंठ लिए। साथ ही दूसरे शहर में ले जाकर पीड़िता के साथ शादी कर ली।

कुछ समय पहले ही जुनैद ने पीड़िता को झांसा देकर एक अन्य लड़की से निकाह कर लिया। जैसे ही इसकी जानकारी पीड़िता को लगी तो वह उसके गांव पहुंची। तब इस बात का खुलासा हुआ कि लड़का हिंदू नहीं मुसलमान है। इस दौरान गांव में जमकर हंगामा हुआ। बाद में आरोपी गांव से फरार हो गया है। पुलिस इस मामले पर अब पीड़िता के बयान के आधार पर जांच करते हुए आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।