Sunday, March 15, 2026
Home देश Shahnawaz Hussain Heart Attack: BJP नेता शाहनवाज हुसैन को आया हार्ट अटैक,...

Shahnawaz Hussain Heart Attack: BJP नेता शाहनवाज हुसैन को आया हार्ट अटैक, मुंबई के लीलावती अस्पताल में भर्ती

313

मुंबई। Shahnawaz Hussain Heart Attack: बीजेपी नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री शाहनवाज हुसैन को मंगलवार को दिल का दौरा पड़ने के बाद मुंबई के लीलावती अस्पताल में भर्ती कराया गया। उन्हें शाम साढ़े 4 बजे के करीब हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है।

लीलावती अस्पताल (Lilavati Hospital) के डॉक्टर जलील पारकर ने कहा कि दिल का दौरा पड़ने की वजह से शाहनवाज हुसैन को भर्ती कराया गया है। उनकी एंजियोप्लास्टी की गई है। हुसैन अभी आईसीयू (ICU) में एडमिट है। फिलहाल उनकी हालत स्थिर बनी हुई है।