Tuesday, October 27, 2026
Home क्राइम Police Action Breaking : ये करोड़ों रुपये और आभूषण कहां से आ...

Police Action Breaking : ये करोड़ों रुपये और आभूषण कहां से आ रहे हैं…? कार से 5 करोड़ के गहने बरामद

450

सतना। Police Action Breaking : मध्य प्रदेश के सतना जिले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। नागौद पुलिस टीम ने आज एक कार से बड़ी मात्रा में हीरे और सोने की ज्वैलरी पकड़ी है। जब्त गहनों की कीमत 5 करोड़ रुपए से अधिक बताई जा रही है। गाड़ी में सवार चार लोगों से  में पूछताछ की गई लेकिन वे किसी तरह का जवाब नहीं दे पाए। जिसके बाद इसे लेकर नागौद कोतवाली में कार्रवाई की जा रही है। पुलिस की टीम ने जिस गाड़ी को पकड़ा उसमें मध्य प्रदेश शासन लिखा हुआ था।

रअसल आचार संहिता की वजह से जिलों के चेक पोस्ट पर चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। इसी सिलसिले में आज शुक्रवार के दिन जांच कार्रवाई की जा रही थी। चेक पोस्ट ग्राम मढा के पास भोपाल से रीवा की ओर आ रही एक स्विफ्ट डिजायर कार MP-04 -CZ- 0779 जिस पर 4 लोग सवार थे की जांच की गई। इस दौरान उनके पास से हीरे और सोने के गहने बरामद किये गए।

जब्त गहनों की अनुमानित कीमत 5 करोड़ 20 लाख 71 हजार रुपए बताई जा रही है। नागौद पुलिस और एसएसटी 3 विधानसभा 64 की टीम ने  कार्रवाई के दौरान यह बड़ी करवाई की है। बता दें कि पुलिस की टीम ने जिस गाड़ी को पकड़ा उसमें मध्य प्रदेश शासन लिखा हुआ था। यह माना जा रहा है कि आरोपियों ने बचने के लिए गाड़ी पर यह लिखवाया होगा। अब पूरा  मामला क्या है यह जांच के बाद ही सामने आ पाएगा।