Friday, September 18, 2026
Home छत्तीसगढ़ CG News: मालगाड़ी के इंजन पर चढ़ा युवक, हाइटेंशन लाईन की चपेट...

CG News: मालगाड़ी के इंजन पर चढ़ा युवक, हाइटेंशन लाईन की चपेट में आने से मौत

362

भिलाई। CG News: छत्तीसगढ़ केदुर्ग स्टेशन में मंगलवार को भिलाई से डोंगरगढ़ की ओर जा रही कोयले से भरी मालगाड़ी के इंजन पर एक अज्ञात युवक हाई टेंशन लाईन के सम्पर्क में आने से मौके पर ही उसकी मौत हो गई। मामला दुर्ग के समीप रसमड़ा स्टेशन का है।

 

घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर जीआरपी और अंजोरा चौकी पुलिस पहुंच गई। युवक का शव मालगाड़ी इंजन के पेंटोग्राफ में फंसा था जिससे बाहर निकाला गया। मौके पर जीआरपी पुलिस की कार्रवाई जारी है।अभी तक मृतक की पहचान नहीं हो पाई है।