Thursday, March 19, 2026
Home छत्तीसगढ़ ब्रेकिंग : BJP एमएलए किरण सिंह देव बने नए प्रदेश अध्यक्ष..आदेश...

ब्रेकिंग : BJP एमएलए किरण सिंह देव बने नए प्रदेश अध्यक्ष..आदेश जारी…

243

रायपुर। भाजपा विधायक किरण सिंह देव भाजपा के नए प्रदेश अध्यक्ष होंगे। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा के निर्देश के बाद आदेश जारी हो गया है।

पार्टी के संगठन महासचिव ने यह आदेश जारी किया। जानते चलें की किरण देव सिंह वर्तमान में बस्तर की जगदलपुर सीट से विधायक है और संगठन में भी महामंत्री रह चुके हैं, भाजपा के कई पदों पर काम किया है।

ऐसा माना जा रहा है कि लोकसभा चुनाव को देखते हुए किरण देव को नया प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया है। किरण देव युवा है और पार्टी को आगे बढ़ाने की जिम्मेदारी उनके कंधे पर आ गई है।