Tuesday, March 17, 2026
Home छत्तीसगढ़ CG Politics: नागपुर में कांग्रेस की राष्ट्रीय रैली “है तैयार हम” के...

CG Politics: नागपुर में कांग्रेस की राष्ट्रीय रैली “है तैयार हम” के लिए पूर्व मंत्री मोहम्मद अकबर और डहरिया को समन्वयक की ​जिम्मेदारी, देखें आदेश

207

रायपुर। CG Politics: लोकसभा चुनाव से पहले भारतीय राष्ट्रीय काग्रेस स्थापना के 138 वर्ष पूर्ण होने तथा 139वां स्थापना दिवस के अवसर पर 28 दिसम्बर 2023 को नागपुर में आयोजित होगा। “है तैयार हम” की थीम होने वाली कांग्रेस राष्ट्रीय रैली में छत्तीसगढ़ की भागीदारी को लेकर प्रदेश कांग्रेस कमेटी कियान्वयन एवं आवश्यक समन्वय प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष दीपक बैज ने प्रदेश स्तरीय समिति का गठन कर दिया है।

 

CG Politics: समिति में पूर्व मंत्री डॉ शिवकुमार डहरिया, पूर्व मंत्री मोहम्मद अकबर को समन्वयक बनाया गया है। समिति में प्रभारी महामंत्री मलकीत सिंह गेंदू, संगठन नेता गुरूमुख सिंह होरा, अरूण सिंघानिया, गिरीश देवांगन, सुबोध हरितवाल, विधायक देवेन्द्र यादव, नवाज खान को सदस्य बनाया गया है।

CG Politics: देखें सूची..