Tuesday, March 17, 2026
Home देश Indian Navy: समुंदर में उतरा INS इंफाल युद्धपोत, हिंद महासागर में बढ़ेगी...

Indian Navy: समुंदर में उतरा INS इंफाल युद्धपोत, हिंद महासागर में बढ़ेगी इंडियन नेवी की ताकत

246

मुंबई। Indian Navy: मुंबई डॉकयार्ड में स्वदेशी रूप से तैयार INS इंफाल युद्धपोत INS Imphal मंगलवार को भारतीय नौसेना में शामिल हुआ। रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने इसकी कमीशनिंग मुंबई डॉकयार्ड में की। यह वॉरशिप पश्चिमी नेवी की कमान का हिस्सा होगा। आईएनएस इंफाल नए स्टील्थ गाइडेड मिसाइलों से लैस है।

इस युद्धपोत को सतह से सतह पर मार करने वाली 8 बराक, 16 ब्रह्मोस एंटीशिप मिसाइलों, सर्विलांस रडार, 76 MM रैपिड माउंट गन और एंटी सबमरीन टॉरपीडो से लैस किया गया है। हिंद महासागर में चीन की बढ़ती घुसपैठ और अरब सागर की हालिया घटनाओं को देखते हुए भारत के डिफेंस के लिहाज से यह बड़ा कदम है।

 

75% हिस्सा स्वदेशी, कम समय में हुआ तैयार

 

 

डिफेंस मिनिस्ट्री के मुंबई स्थित शिपयार्ड मझगांव डॉकशिप बिल्डर्स लिमिटेड (MDL) की ओर से इसे तैयार किया गया है। इस युद्धपोत के निर्माण में स्वदेशी स्टील DMR 249A का इस्तेमाल हुआ। कुल मिलाकर इसका 75% हिस्सा स्वदेशी है। विशाखापत्तनम कैटेगरी के 4 डिस्ट्रॉयर्स में से INS इंफाल तीसरा है।

 

नेवी के इन-हाउस ऑर्गनाइजेशन वॉरशिप डिजाइन ब्यूरो ने इसे डिजाइन किया है। मालूम हो कि आईएनएस इंफाल की आधारशिला 19 मई, 2017 को रखी गई और 20 अप्रैल, 2019 को इसे पानी में उतार दिया गया। इस तरह इसे बनाने और टेस्टिंग में लगा समय किसी भी भारतीय डिस्ट्रॉयर वॉरशिप की तुलना में सबसे कम है।