Thursday, March 19, 2026
Home छत्तीसगढ़ CG News: भिलाई में चाइनीज मांझे से गला कटने से युवक की...

CG News: भिलाई में चाइनीज मांझे से गला कटने से युवक की मौत, 4 साल के बच्चे की हालत गंभीर

266

भिलाई। CG News: छत्तीसगढ़ के भिलाई सिटी में पतंग के चाइनीज मांझे से गला कटने से एक युवक की मौत हो गई। युवक राजनांदगांव का रहने वाला था और अपनी मौसी के घर देवबलोदा आया हुआ था। मृतक सोमवार की सुबह वो अपने चार साल के मौसेरे भाई को लेकर बाइक से जी केबिन की ओर जा रहा था। तभी वो हादसे का शिकार हो गया है।

 

 

CG News: पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार ग्राम बेलरगोंदी थाना गैंदाटोला जिला राजनांदगांव निवासी अजय टांडेकर उर्फ अज्जू (18) अपनी मौसी के घर देवबलोदा चरोदा आया हुआ था। सोमवार सुबह वह अपने मौसेरे भाई विहान भोंडेकर को लेकर जी केबिन की तरफ जा रहा था रास्ते में देवबलोदा के पास मैदान में कुछ युवक पतंग उड़ा रहे थे। पतंग का मांझा अजय टांडेकर उर्फ अज्जू के गले में फंस गया।

 

 

CG News: अजय कुछ समझ पाता, इसके पहले मांझे से उसका गला कट गया और वो बाइक समेत नीचे गिर गया। उसके पीछे बैठे विहान के सिर पर भी चोट आई। दोनों को फौरन लाल बहादुर शास्त्री अस्पताल पहुंचाया गया। जहां से दोनों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। कुछ घंटे बाद अजय की जिला अस्पताल में मौत हो गई। वहीं विहान अब भी अस्पताल में भर्ती है। जीआरपी भिलाई-3 ने मामला दर्ज कर प्रकरण को जांच में लिया है।