Tuesday, May 26, 2026
Home देश IMD Weather Update: केरल में भारी बारिश से 4 की मौत, बंगाल...

IMD Weather Update: केरल में भारी बारिश से 4 की मौत, बंगाल की खाड़ी में उठ रहा भयंकर तूफान: 70 KMPH से चलेंगी हवाएं, जानें मौसम का हाल

302

नई दिल्ली। IMD Weather Update: बंगाल की खाड़ी में एक कम दबाव वाला क्षेत्र बन रहा है। शुक्रवार, 24 मई तक इसके चक्रवात में बदलने की संभावना है। इस वजह से ओडिशा के उत्तरी जिलों, उत्तरी तमिलनाडु और दक्षिणी आंध्र प्रदेश में हल्की से भारी बारिश हो सकती है। इसके अलावा केरल, पश्चिम बंगाल, मिजोरम, त्रिपुरा में भी बारिश होने का अनुमान है। मौसम विभाग ने बुधवार को इसकी जानकारी दी।

 

 

मौसम विभाग ने शुक्रवार से बालासोर जिले के अलग-अलग स्थानों पर भारी बारिश और उत्तरी ओडिशा के जिलों में मध्यम बारिश की संभावना जताई है। साथ ही यह भी अनुमान लगाया कि दक्षिण बंगाल की खाड़ी के ऊपर 35-45 किमी प्रति घंटे से लेकर 55 किलो प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं। दक्षिण बंगाल की खाड़ी से यह धीरे-धीरे बढ़कर हवा की स्पीड 60 किमी प्रति घंटे तक पहुंच जाएगी। शुक्रवार सुबह से 70 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने की संभावना है।

 

मौसम विभाग ने मछुआरों को गुरुवार और शुक्रवार को समुद्र में नहीं जाने की सलाह दी है। मछुआरों से गुरुवार तक तट पर लौट आने की अपील की गई है। ओडिशा के विशेष राहत आयुक्त ने जिलाधिकारियों से अलर्ट रहने और किसी भी स्थिति से निपटने के लिए कहा है।