Saturday, April 11, 2026
Home छत्तीसगढ़ एफएलएन ट्रेनिंग के दौरान शिक्षक की मौत,मचा हड़कंप

एफएलएन ट्रेनिंग के दौरान शिक्षक की मौत,मचा हड़कंप

235

कवर्धा। कवर्धा जिले के पिपरिया अंतर्गत बिरकोना गांव में एफएलएन ट्रेंनिग के दौरान एक शिक्षक की मौत होने से शिक्षकों में हड़कंप मच गया है। बताया जा रहा है कि शिक्षा विभाग की नई शिक्षा नीति के तहत 58 शिक्षकों को प्रशिक्षण दिया जा रहा था, तभी यह घटना हुई। बतादे कि शिक्षा विभाग की ओर से ग्राम बिरकोना में चार दिवसीय एफएलएन ट्रेंनिग दी जा रही है वही नई शिक्षा नीति के तहत ट्रेनिंग एफएलएन ट्रेनिंग का आज तीसरा दिन था, शिक्षक लक्ष्मीकांत गुप्ता ट्रेनिंग लेने पहुंचे थे, तभी ट्रेनिंग के दौरान अचानक उनकी मौत हो गई। इससे ट्रेनिंग सेंटर में हड़कंप मच गया, जिसके बाद शिक्षकों ने तत्काल शिक्षक लक्ष्मीकांत को पास के कलमा हॉस्पिटल ले गए, जहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। सूत्रों कि माने तो मृतक शिक्षक लक्ष्मीकांत गुप्ता पिपरिया का रहने वाला था और वह धनवरा गांव के प्राइमरी स्कूल में पदस्थ था।