Tuesday, August 4, 2026
Home Uncategorized कार और ऑटो में भिड़त, दबंगों ने बारातियों को पीटा।

कार और ऑटो में भिड़त, दबंगों ने बारातियों को पीटा।

243

              the duniyadari भिंड। मध्य प्रदेश में इन दिनों बदमाशों के हौसले बुलंद हैं। एक बार फिर प्रदेश से एक ऐसा ही मामला सामने आया है जहां सरेआम गुंडागर्दी देखने को मिली है। कार और ऑटो में टक्कर के बाद दबंगों ने कार चालक की जमकर पिटाई की। इतना ही नहीं दबंगों ने कार चालक का सिर भी फोड़ा। जिसका इलाज पास के अस्पताल में किया जा रहा है।

मामला भिंड जिले के फूप कस्बा स्थित भदाकुर रोड का है। जहां कुछ लोगों ने एक कार सवार युवकों के साथ लाठी डंडों से जमकर मारपीट की। इसी दौरान पिटाई करते हुए एक व्यक्ति का सिर फोड़ दिया। वहीं एक महिला भी बीच बचाव करती हुई नजर आई। महिला अपने पति को छोड़ने को लेकर बार-बार हाथ जोड़कर निवेदन कर रही थी। लेकिन दबंगों ने एक भी उसकी नहीं सुनी।

जानकारी के अनुसार, कार और ऑटो के बीच टक्कर हो गई। जिसके बाद ऑटो चालक से जब वाहन मालिक ने कहा कि, उसकी गाड़ी क्षतिग्रस्त हो गई है। तो ऑटो चालक ने अपने साथियों को बुलाकर कार में बैठे 5 बारातियों के साथ जमकर मारपीट की है। जिसका एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। घटना के बाद घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उनका इलाज किया जा रहा है।