Wednesday, April 29, 2026
Home कोरबा उद्योग मंत्री श्री लखन लाल देवांगन को 10 हजार से अधिक बहनों...

उद्योग मंत्री श्री लखन लाल देवांगन को 10 हजार से अधिक बहनों ने बांधी स्नेह और विश्वास की डोर

184

The duniyadari कोरबा :सुबह से दोपहर तक मंत्री के शासकीय निवास में राखी बांधने के लिए बहनों का लगा रहा तांता ।

प्रदेश के वाणिज्य उद्योग और श्रम मंत्री श्री लखन लाल देवांगन को 10 हजार से अधिक बहनों ने प्रेम और विश्वास की डोर बांधकर अपना आशीर्वाद दिया।
सोमवार को रक्षाबंधन के पवित्र पर्व पर पर मंत्री श्री देवांगन के पंचवटी के समीप शासकीय आवास डी 1 आयोजित “बहनी मन संग राखी के तिहार” में सुबह से ही अधिक संख्या में महिलाओं और बहनों का पहुंचना शुरू हो गया था। दोपहर तक 10 हजार से अधिक महिलाओं ने अपने भाई को राखी बांध कर आशीर्वाद दिया।


इस अवसर पर मंत्री श्री देवांगन ने सभी से स्नेह पूर्वक राखी बंधवाई और उनके आशीर्वाद के लिए आभार व्यक्त किया। मंत्री श्री देवांगन ने कहा कीभाजपा की सरकार में माननीय मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय जी द्वारा सभी बहनों को महतारी वंदन योजना के तहत् प्रतिमाह 1 हजार रूपए दिए जा रहे हैं। महिलाओं के सशक्तीकरण की दिशा में तेजी से कार्य किए जा रहे हैं। इस अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष डॉ राजीव सिंह, जिला उपाध्यक्ष प्रफुल्ल तिवारी, वॉर्ड क्रमांक 16 के पार्षद नरेंद्र देवांगन, (पि.मो)प्रदेश कार्यसमिति सदस्य मनोज यादव ,कोसाबाड़ी मंडल अध्यक्ष अजय विश्वकर्मा, कोरबा मंडल अध्यक्ष परविंदर सिंह, बालको मंडल अध्यक्ष शिवबालक, दर्री मंडल के अध्यक्ष ईश्वर साहू, लक्ष्मण श्रीवास, तुलसी ठाकुर, नारायण ठाकुर समेत अधिक संख्या में भाजपा के महिला कार्यकर्ता शामिल हुईं।

हर वर्ग और समाज की बहनें पहुंची राखी बांधने
अपने भाई लखन को राखी बांधने के लिए हर वर्ग समाज की बहनों में उत्सुकता रही।कोरबा नगर निगम क्षेत्र के हर वॉर्ड से महिलाएं राखी उत्सव में शामिल हुई।