Thursday, October 15, 2026
Home Breaking जिले में अब तक 31311.92 मीट्रिक टन धान की हुई खरीदी

जिले में अब तक 31311.92 मीट्रिक टन धान की हुई खरीदी

234

The Duniyadari:जशपुरनगर – मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के निर्देशन में जशपुर जिले में सुव्यवस्थित रूप से धान की खरीदी की सिलसिला अनवरत रूप से जारी है। 14 नवम्बर से अब तक 5185 किसानों से 31311.92 मीट्रिक टन धान की खरीदी हो चुकी है।

इन किसानों को धान खरीदी के एवज में विपणन संघ मुख्यालय द्वारा अपैक्स बैंक को लिकिंग व्यवस्था के तहत 59 करोड़ 58 लाख 20 हजार 520 रूपए का भुगतान किया गया है। धान खरीदी का यह अभियान 31 जनवरी 2025 तक जारी रहेगा।

खाद्य विभाग के अधिकारियों ने बताया कि इस खरीफ वर्ष के लिए 51180 किसानों द्वारा पंजीयन कराया गया है। इसमें 6301 नए किसान शामिल है। इस वर्ष 46 उपार्जन केन्द्रों के माध्यम से 3,36,458.00 मीट्रिक टन धान खरीदी अनुमानित है।

अधिकारियों ने बताया कि 11 दिसम्बर तक 5185 किसानों से 31311.92 मीट्रिक टन धान खरीदी की गई है। इसके लिए आज दिनांक तक कुल 33676.32 मीट्रिक टन टोकन जारी किए गए थे।

आगामी सप्ताह तक की खरीदी के लिए कुल 3093 किसानो हेतु 20896.92 मीट्रिक टन का टोकन जारी किया गया हैं। जिले में 21 मिलरों का अनुबंध किया जाकर अब तक 44800 क्विंटल का डीओ जारी किया किया गया है। जिसमे से 840 क्विंटल का धान भी उठाया जा चूका है।