Saturday, November 14, 2026
Home देश Accident: रेलवे का फुटओवर ब्रिज गिरने से बड़ा हादसा, चार घायल

Accident: रेलवे का फुटओवर ब्रिज गिरने से बड़ा हादसा, चार घायल

439

चंद्रपुर (महाराष्ट्र)। Accident: महाराष्ट्र के चंद्रपुर में नागपुर मंडल के बल्हारशाह में रविवार शाम करीब 5.10 बजे फुट ओवर ब्रिज का प्री-कास्ट स्लैब का हिस्सा गिरने 4 लोग घायल हो गए और सभी को प्राथमिक उपचार के बाद सिविल अस्पताल भेज दिया गया।

गनीमत यह रही कि घटना के समय रेलवे ट्रैक से कोई ट्रेन नहीं गुजर रही थी वरना जानमाल का बड़ा नुकसान हो सकता था। फुट ओवर ब्रिज का स्लैब गिरने से हादसे की जानकारी मिलते ही मौके पर मौजूद अन्य रेल यात्री, रेलवे कर्मचारी और जीआरपी के कर्मी की मदद घायलों को इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।