Sunday, September 13, 2026
Home Breaking BIG BREAKING : स्कूल में धूप में बैठकर पढ़ रहे बच्चों पर...

BIG BREAKING : स्कूल में धूप में बैठकर पढ़ रहे बच्चों पर गिरा पेड़, छह घायल…

241

The Duniyadari:विदिशा- मध्य प्रदेश के विदिशा जिले में एक स्कूल परिसर में हरा-भरा पेड़ अचानक गिर गया। हादसे में छह बच्चे घायल हो गए, जो वहां धूप में बैठकर पढ़ाई कर रहे थे। दो बच्चों को इलाज के लिए विदिशा जिला अस्पताल भेजा गया।

मामला गंजबासौदा तहसील से 11 किलोमीटर दूर स्थित ग्राम पुरवाई चक्क के शासकीय माध्यमिक स्कूल का है। कक्षा प्रभारी वीर सिंह अहिरवार ने बताया कि ठंड के कारण तीसरी, चौथी, पांचवीं और आठवीं की कक्षाएं बाहर धूप में लगाई गई थीं। इसी बीच करीब 11.45 बजे एक पेड़ अचानक गिर गया।

घटना की जानकारी मिलते ही तहसीलदार संदीप जायसवाल सहित अन्य अधिकारी मौके पर पहुंचे। तहसीलदार ने बताया कि जो पेड़ गिरा वह हरा-भरा था, लेकिन नीचे से दीमक लग जाने के कारण गिर गया। घायल छह बच्चों को उपचार के लिए गंजबासौदा के सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां से दो को विदिशा जिला अस्पताल भेजा गया है।

कलेक्टर रोशन कुमार सिंह और एसपी रोहित काशवानी भी जिला अस्पताल पहुंचे और बच्चों का हालचाल जाना। कलेक्टर ने बताया कि दोनों बच्चों की पूरी जांच कराई गई है। किसी को गंभीर चोट नहीं आई है। एक दिन बाद छुट्टी दे दी जाएगी।