Home Blog Page 118

आज का राशिफल – 15मार्च 2026 जानिए कैसा रहेगा आपका दिन, किस राशि को मिलेगा लाभ और किसे बरतनी होगी सावधानी

The Duniyadari: ग्रह-नक्षत्रों की चाल से जानिए आज आपके जीवन में क्या होगा खास। करियर, व्यापार, स्वास्थ्य और रिश्तों को लेकर क्या कहते हैं आपके सितारे।

 

मेष (Aries):

आज कामकाज में नई जिम्मेदारी मिल सकती है। परिवार के साथ समय बिताने से मन प्रसन्न रहेगा।

वृषभ (Taurus):

आर्थिक मामलों में सावधानी रखें। कोई पुराना मित्र आज अचानक संपर्क कर सकता है।

मिथुन (Gemini):

आज का दिन आपके लिए सकारात्मक रहेगा। नौकरी और व्यापार में नई योजनाएं सफल हो सकती हैं।

कर्क (Cancer):

परिवार से जुड़ा कोई शुभ समाचार मिल सकता है। स्वास्थ्य का थोड़ा ध्यान रखें।

सिंह (Leo):

काम में मेहनत का अच्छा परिणाम मिलेगा। किसी महत्वपूर्ण व्यक्ति से मुलाकात हो सकती है।

कन्या (Virgo):

आज धैर्य और समझदारी से काम लें। अनावश्यक विवाद से दूर रहना बेहतर रहेगा।

तुला (Libra):

व्यापार में लाभ के संकेत हैं। परिवार के साथ कहीं घूमने की योजना बन सकती है।

वृश्चिक (Scorpio):

आज आपको नई जिम्मेदारी मिल सकती है। आर्थिक स्थिति पहले से बेहतर होगी।

धनु (Sagittarius):

धार्मिक या सामाजिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। किसी पुराने काम में सफलता मिल सकती है।

मकर (Capricorn):

काम के सिलसिले में यात्रा के योग बन रहे हैं। धैर्य से लिए गए फैसले लाभ देंगे।

कुंभ (Aquarius):

आज का दिन मिलाजुला रहेगा। खर्चों पर नियंत्रण रखना जरूरी होगा।

मीन (Pisces):

आज आपको मेहनत का अच्छा फल मिल सकता है। परिवार में खुशी का माहौल रहेगा।

भाजपा पूर्व जिलाध्यक्ष के भाई की दबंगई, कब्जा हटाने पहुंची टीम से हुज्जतबाजी

Oplus_16908288

The Duniyadari: कोरबा ब्रेक

भाजपा पूर्व जिलाध्यक्ष राजेंद्र पांडे के भाई की दबंगई,बेकब्जा हटाने पहुंची टीम से की हुज्जतबजी, हाई कोर्ट के आदेश के बाद अमला पहुंचा था कब्जा हटाने,

 

राजनीतिक रसूख दिखाते अधिकारियों को देते रहा धमकी, उरगा मुख्य मार्ग का मामला,पूर्व जिलाध्यक्ष राजेंद्र पांडे भी रहे मौजूद,पूर्व गृह मंत्री ननकीराम कंवर के कट्टर समर्थक रहे है पांडे बंधु

अडानी पावर प्लांट के श्रमिकों ने किया काम बंद आंदोलन, तानाशाही रवैए के खिलाफ लामबंद हुए श्रमिक

Oplus_16908288

The Duniyadari: कोरबा ब्रेक

अडानी पावर प्लांट में श्रमिकों ने किया काम बंद हड़ताल,5 हजार से अधिक श्रमिकों ने 12 सूत्रीय मांगों को लेकर हुए लामबंद,

8 घंटे ड्यूटी व उससे अधिक पर ओटी की मांग,तानाशाही रवैए के खिलाफ सभी मजदूर हुए एक,पहली बार किसी पावर प्लांट में बिना किसी श्रमिक संगठन के किया गया है हड़ताल,मान मनौवल में लगा है प्रबंधन

सोहागपुर में गौधाम का हुआ उद्घाटन

The Duniyadari: कोरबा 14 मार्च 2026/ सोहागपुर में आज गौधाम सोहागपुर के उद्घाटन समारोह का भव्य आयोजन किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में रामपुर विधानसभा क्षेत्र के विधायक श्री फूल सिंह राठिया उपस्थित रहे।

कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में गौ सेवा आयोग जिला स्तरीय समिति कोरबा के अध्यक्ष विनय सिंह, जनपद सदस्य सुहागपुर श्रीमती अनसुईया राठौर, सांसद प्रतिनिधि श्री सहसराम कौशिक, उपसरपंच सुहागपुर श्री विजय कुमार जांगड़े तथा गौ सेवा आयोग विकासखंड स्तरीय समिति करतला के अध्यक्ष मारुति पटेल शामिल हुए।

इसके अतिरिक्त कमल वैष्णव,  शिव कुमार, उत्तम यादव,  आयुष सक्सेना तथा  जगदीश कंवर (सदस्य, गौ सेवा आयोग विकासखंड स्तरीय समिति करतला) की गरिमामयी उपस्थिति में कार्यक्रम संपन्न हुआ।

उद्घाटन समारोह हर्ष एवं उल्लास के वातावरण में आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम का आयोजन गौधाम सोहागपुर समिति स्वर्गीय वैद्य श्री नत्थुराम कौशिक चिचोली गौशाला, विकासखंड करतला द्वारा किया गया। इस आयोजन में गौशाला के अध्यक्ष श्री साखीराम कौशिक जी का विशेष एवं महत्वपूर्ण योगदान रहा।

कार्यक्रम के सफल आयोजन में पशुधन विकास विभाग करतला के समस्त स्टाफ का भी पूर्ण सहयोग प्राप्त हुआ। विभाग के डॉक्टर श्री वीरेंद्र पाल कंवर सहित एवीएफओ श्री श्यामलाल बिंझवार, श्री रमेश कंवर, श्री राम सिंह कंवर, श्रीमती ललिता कंवर, श्री वैभव जायसवाल, श्री रघुवीर सिद्धार्थ तथा श्री छबिलाल साहू ने कार्यक्रम के संचालन एवं व्यवस्थाओं में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

समारोह के दौरान उपस्थित जनप्रतिनिधियों एवं अतिथियों ने गौसंवर्धन और गौसेवा के महत्व पर प्रकाश डालते हुए गौधाम सोहागपुर के संचालन के लिए समिति के प्रयासों की सराहना की। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिकों एवं गौसेवा से जुड़े लोगों की उपस्थिति रही, जिससे कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।

13 लोकल ट्रेनें बहाल, रायपुर-डोंगरगढ़-गोंदिया रूट में सफर करने वालों के लिए अच्छी खबर

The Duniyadari: रायपुर- दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के नागपुर मंडल में गर्डर डी-लॉन्चिंग का कार्य निर्धारित समय से पहले पूरा हो जाने के बाद पहले से निरस्त की गई 13 मेमू ट्रेनों की सेवाएं फिर से बहाल कर दी गई हैं।

रेलवे प्रशासन के इस निर्णय से रायपुर, डोंगरगढ़ और गोंदिया रूट पर सफर करने वाले यात्रियों को बड़ी राहत मिली है।

रेलवे के अनुसार गर्डर डी-लॉन्चिंग का कार्य पहले 13 और 14 मार्च को ब्लाक लेकर किया जाना था। हालांकि तकनीकी कार्य को सफलतापूर्वक पहले ही पूरा कर लिया गया।

यह कार्य छह और सात मार्च को ही संपन्न हो गया, जिसके बाद यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए निरस्त की गई मेमू ट्रेनों को दोबारा चलाने का निर्णय लिया गया।

इन मेमू ट्रेनों की सेवाएं हुई बहाल

रायपुर से डोंगरगढ़ मेमू पैसेंजर।

डोंगरगढ़ से गोंदिया मेमू पैसेंजर।

गोंदिया से रायपुर मेमू पैसेंजर।

दुर्ग से गोंदिया मेमू पैसेंजर।

गोंदिया से दुर्ग मेमू पैसेंजर।

‘बच्चा चोर’ की अफवाह ने मचाया हंगामा, पानी मांगने पर बुजुर्ग महिला को भीड़ ने पीटा

The Duniyadari: नागपुर- महाराष्ट्र के नागपुर जिले में अफवाह के चलते भीड़तंत्र की खतरनाक तस्वीर सामने आई है। हिंगणा थाना क्षेत्र के इसासनी इलाके में 60 वर्षीय बुजुर्ग महिला को लोगों ने बच्चा चोर समझकर बेरहमी से पीट दिया। बाद में पुलिस जांच में सामने आया कि महिला पूरी तरह निर्दोष थी और केवल पानी मांगने के कारण गलतफहमी का शिकार हो गई।

जानकारी के मुताबिक बुजुर्ग महिला अस्पताल से दवा लेकर घर लौट रही थीं। रास्ते में उन्हें प्यास लगी तो उन्होंने पास में खेल रहे एक बच्चे से पानी मांगा। महिला भोजपुरी भाषा में बात कर रही थीं, जिसे स्थानीय लोग समझ नहीं पाए। इसी बीच एक महिला ने संदेह जताते हुए शोर मचा दिया कि वह बच्चे को ले जाने की कोशिश कर रही है।

शोर सुनते ही आसपास के लोग मौके पर जमा हो गए और बिना सच्चाई जाने महिला पर हमला कर दिया। भीड़ ने उनके साथ धक्का-मुक्की और मारपीट की। भाषा की समस्या के कारण महिला अपनी बात ठीक से समझा भी नहीं पाईं और लोगों के गुस्से का शिकार बन गईं।

घटना की सूचना मिलते ही हिंगणा थाना पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और किसी तरह बुजुर्ग महिला को भीड़ से सुरक्षित बाहर निकाला। पुलिस ने महिला के परिजनों से संपर्क कर पूरे मामले की जानकारी ली। जांच के बाद साफ हो गया कि महिला का किसी भी तरह के अपहरण या संदिग्ध गतिविधि से कोई संबंध नहीं है।

पुलिस का कहना है कि हाल के दिनों में सोशल मीडिया पर बच्चा चोर गैंग को लेकर कई भ्रामक संदेश वायरल हो रहे हैं, जिनकी वजह से लोग बिना पुष्टि किए अफवाहों पर भरोसा कर रहे हैं। हिंगणा पुलिस ने लोगों से अपील की है कि किसी भी तरह की जानकारी को जांचे बिना उस पर प्रतिक्रिया न दें और कानून को अपने हाथ में न लें। साथ ही चेतावनी दी गई है कि अफवाह फैलाने या भीड़ हिंसा में शामिल लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

पत्नी से विवाद में हैवान बना पिता, छह साल के बेटे को नहर में डुबोकर मार डाला

The Duniyadari: जांजगीर-चांपा। जिले के पामगढ़ थाना क्षेत्र के ग्राम भिलौनी में दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां एक पिता ने ही अपने छह वर्षीय मासूम बेटे की नहर में डुबोकर हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी पिता को हिरासत में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है।

पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक आरोपी रमेश यादव, जो ग्राम भैंसों का रहने वाला है, शुक्रवार और शनिवार की दरमियानी रात करीब दो बजे अपने ससुराल भिलौनी पहुंचा। वहां से वह अपने छह साल के बेटे आयुष यादव को साथ लेकर निकल गया। कुछ घंटों बाद वह बच्चे का शव लेकर वापस ससुराल पहुंचा, जिससे परिवार और ग्रामीणों में हड़कंप मच गया।

बताया जा रहा है कि रमेश यादव शराब पीने का आदी है और उसकी पत्नी के साथ लंबे समय से विवाद चल रहा था। आए दिन झगड़े और मारपीट से परेशान होकर उसकी पत्नी अपने दोनों बच्चों के साथ मायके भिलौनी में रहने लगी थी। पत्नी के मायके में रहने से रमेश काफी नाराज था और उसे बार-बार धमकियां देता रहता था।

मृतक आयुष की मां ने पुलिस को बताया कि रमेश कई बार उसे जान से मारने की धमकी दे चुका था और कहता था कि वह सबको खत्म कर देगा। घटना की सूचना मिलते ही पामगढ़ पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की।

शुरुआत में रमेश यादव ने पुलिस को गुमराह करते हुए कहा कि वह नशे में था और साइकिल नहर में गिर जाने से बच्चे की मौत हो गई। हालांकि पुलिस की कड़ाई से पूछताछ में उसने सच्चाई कबूल कर ली। आरोपी ने बताया कि पत्नी के घर वापस न आने से वह गुस्से में था, इसी आक्रोश में उसने बेटे आयुष को नहर के पानी में डुबो दिया, जिससे उसकी मौत हो गई।

पुलिस ने बच्चे के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पामगढ़ थाना प्रभारी सावन सारथी के अनुसार मामले की जांच जारी है और आवश्यक कानूनी कार्रवाई के बाद आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेजने की प्रक्रिया की जाएगी।

पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल, कई थाना प्रभारी और अधिकारियों के तबादले

The Duniyadari: जशपुर। जिले में कानून-व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ करने तथा पुलिस व्यवस्था में अनुशासन बनाए रखने के उद्देश्य से पुलिस विभाग में बड़ा प्रशासनिक बदलाव किया गया है। पुलिस कप्तान एवं डीआईजी डॉ. लाल उमेद सिंह की अनुशंसा पर जारी आदेश के तहत जिले के विभिन्न थानों में पदस्थ कई अधिकारियों के तबादले किए गए हैं।

जारी आदेश के अनुसार चार थाना प्रभारियों के साथ ही चार उप-निरीक्षकों और तीन सहायक उप-निरीक्षकों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। इन अधिकारियों को जिले के अलग-अलग थानों में पदस्थ किया गया है, ताकि पुलिसिंग व्यवस्था को और प्रभावी बनाया जा सके।

पुलिस अधीक्षक कार्यालय से जारी निर्देश में स्पष्ट किया गया है कि जिन अधिकारियों का तबादला किया गया है, उन्हें तत्काल अपने नए पदस्थापना स्थल पर पहुंचकर कार्यभार ग्रहण करना होगा। इस प्रशासनिक फेरबदल को जिले में कानून-व्यवस्था को बेहतर बनाने की दिशा में अहम कदम माना जा रहा है।

GST रिकवरी कार्रवाई से व्यापारियों में नाराज़गी, बैंक खातों से राशि कटने पर उठाए सवाल

The Duniyadari: कोरबा- जिले में राज्य कर विभाग की रिकवरी प्रक्रिया को लेकर व्यापारियों में असंतोष देखने को मिल रहा है। व्यापारिक संगठनों का कहना है कि जीएसटी सर्किल-02 कार्यालय की ओर से बड़ी संख्या में नोटिस जारी किए जा रहे हैं और इसके आधार पर कई व्यापारियों के बैंक खातों को अटैच किया जा रहा है।

व्यापारियों के मुताबिक कई मामलों में उन्होंने विभाग को पहले ही लिखित जवाब और जरूरी दस्तावेज सौंप दिए थे, लेकिन उन पर समय रहते कोई फैसला नहीं लिया गया। इसके बावजूद अचानक बैंक खातों से रकम काटने की कार्रवाई की जा रही है, जिससे व्यापार संचालन प्रभावित हो रहा है और आर्थिक दबाव भी बढ़ रहा है।

व्यापारिक संगठनों ने जीएसटी नियमों और सीबीआईसी (CBIC) के दिशा-निर्देशों का उल्लेख करते हुए कहा कि किसी भी प्रकार की रिकवरी से पहले संबंधित व्यापारी को पर्याप्त अवसर दिया जाना चाहिए और उसके पक्ष को सुनकर ही निर्णय लिया जाना चाहिए।

संगठनों ने मांग की है कि पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराई जाए। साथ ही जिन व्यापारियों के खातों से बिना पूरी प्रक्रिया अपनाए राशि काटी गई है, उन मामलों में उचित कार्रवाई कर राहत दी जाए। उनका कहना है कि इस तरह की घटनाओं से जिले के व्यापारिक माहौल पर भी प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा है।

हाइवा दुकान में घुसा, कटर से एक घंटे में निकाला गया घायल चालक

The Duniyadari: जगदलपुर। राष्ट्रीय राजमार्ग-30 पर शनिवार सुबह एक बड़ा सड़क हादसा हो गया, जब तेज रफ्तार हाइवा अनियंत्रित होकर सड़क किनारे स्थित एक दुकान में जा घुसा। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि वाहन का चालक केबिन में ही बुरी तरह फंस गया। सूचना मिलते ही पुलिस और बचाव दल मौके पर पहुंचा और करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद चालक को बाहर निकाला गया।

बस्तर थाना प्रभारी सुरेश जांगड़े ने बताया कि हाइवा रायपुर से जगदलपुर की ओर आ रहा था। इसी दौरान चालक को रास्ते में झपकी आ गई, जिससे वाहन का संतुलन बिगड़ गया और वह सड़क किनारे बनी दुकान से जा टकराया। दुर्घटना के बाद चालक केबिन में बुरी तरह फंस गया और उसका पैर भी गंभीर रूप से घायल हो गया।

घटना की सूचना मिलने पर बस्तर पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन चालक को सुरक्षित निकालना आसान नहीं था। स्थिति को देखते हुए नगर सेना की एसडीआरएफ टीम को बुलाया गया। टीम ने कटर मशीन की मदद से वाहन के हिस्से को काटकर चालक को बाहर निकालने की प्रक्रिया शुरू की।

करीब एक घंटे तक चले रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद चालक सुंदर मांझी को सुरक्षित बाहर निकाला गया। इसके बाद उसे तुरंत इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया, जहां उसका उपचार जारी है। हादसे के बाद कुछ देर तक राजमार्ग पर यातायात भी प्रभावित रहा।