Home Blog Page 126

CM विष्णुदेव साय का आज का कार्यक्रम, दिनभर की व्यस्तता

The Duniyadari: रायपुर- मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज राजधानी रायपुर में विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगे।

निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार वे सुबह 11:20 बजे नवा रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास से रवाना होंगे और 11:30 बजे छत्तीसगढ़ विधानसभा पहुंचकर विधानसभा सत्र में भाग लेंगे।

दोपहर 2 बजे मुख्यमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी सभागार में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होंगे, जहां वे मुख्यमंत्री बिजली बिल भुगतान समाधान योजना-2026 का शुभारंभ करेंगे।

इसके बाद दोपहर 3:30 बजे वे फिर से विधानसभा पहुंचकर सत्र की कार्यवाही में शामिल होंगे। उसके बाद शाम 6 बजे मुख्यमंत्री सिविल लाइन स्थित अपने निवास पहुंचेंगे।

वहीं रात 9 बजे वे शदाणी दरबार में सद्गुरु संत राजाराम साहिब जी के 66वें वर्ष महोत्सव के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में शामिल होंगे।

 

अयोध्या में श्री रामलला सरकार का दिव्य श्रृंगार* *लाइव दर्शन और आरती का समय जानिए

The Duniyadari: अयोध्या में विराजमान संपूर्ण ब्रह्मांड के स्वामी प्रभु श्री रामलला का श्रृंगार प्रतिदिन भव्य रूप में होता है. रोजाना भगवान श्री राम भक्तों को अलग-अलग रूप में दर्शन देते हैं.

उनकी फूलों की माला भी दिल्ली से मंगाई जाती है. रामलला की पहली आरती सुबह 6.30 बजे होती है. रामलला को जगाने से पूजन शुरू होता है. इसके बाद उन्हें लेप लगाने, स्नान करवाने से लेकर वस्त्र पहनाया जाता है.

हर दिन और मौसम के हिसाब से अलग-अलग वस्त्र पहनाए जाते हैं. गर्मियों में सूती और हल्के वस्त्र तो जाड़े में स्वेटर और ऊनी वस्त्र पहनाए जाते हैं.

दोपहर 12 बजे भोग आरती होती है और साढ़े सात बजे संध्या आरती होती है. इसके बाद रामलला को 8.30 बजे शयन करवाया जाता है. रामलला के दर्शन 7.30 बजे तक ही किए जा सकते हैं.

रामलला को चार समय भोग लगता है. रामलला को हर दिन और समय के हिसाब से अलग-अलग व्यंजन परोसे जाते हैं. ये व्यंजन राम मंदिर की रसोई में बनते हैं. सुबह की शुरुआत बाल भोग से होती है.

इसी कड़ी चैत्र माह कृष्ण पक्ष नवमी तिथि विक्रम संवत 2082 (12 मार्च, गुरूवार) को श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र अयोध्या धाम में ब्रह्मांड नायक श्री रामलला सरकार की शुभ अलौकिक श्रृंगार हुआ.

कोरबा में विकास कार्यों की आड़ में बार-बार सड़क खुदाई से लोग परेशान टीपी नगर व्यावसायिक क्षेत्र के व्यापारी बोले – धूल, जाम और अव्यवस्था से कारोबार पर पड़ रहा असर

The Duniyadari: कोरबा। शहर में विकास कार्यों के नाम पर बार-बार हो रही सड़क खुदाई से आम लोग और व्यापारी दोनों ही परेशान हैं। खासकर टीपी नगर के व्यावसायिक इलाके में लगातार सड़क खोदे जाने से यातायात व्यवस्था प्रभावित हो रही है और लोगों को रोजाना आवागमन में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

स्थानीय व्यापारियों का कहना है कि कुछ दिनों के अंतराल में ही अलग-अलग कारणों से सड़क को फिर से खोद दिया जाता है। कभी नाली निर्माण तो कभी बिजली या अन्य केबल बिछाने के लिए खुदाई की जाती है। इससे सड़कें जगह-जगह उखड़ गई हैं और पूरे इलाके में धूल और गंदगी का माहौल बना रहता है।

व्यापारियों का कहना है कि खराब सड़कों और अव्यवस्थित हालात के कारण ग्राहक बाजार आने से बचने लगे हैं। इसका सीधा असर उनके व्यवसाय पर पड़ रहा है। वहीं राहगीरों और वाहन चालकों को भी जाम और गड्ढों की वजह से काफी परेशानी उठानी पड़ रही है।

लोगों का आरोप है कि अलग-अलग विभागों के बीच तालमेल की कमी के कारण एक ही सड़क को बार-बार खोदा जा रहा है। इससे सरकारी धन की भी बर्बादी हो रही है और शहरवासियों को अनावश्यक दिक्कतें झेलनी पड़ रही हैं।

स्थानीय व्यापारियों और नागरिकों ने प्रशासन से मांग की है कि सभी विभाग मिलकर समन्वय के साथ विकास कार्यों की योजना बनाएं और एक बार में ही काम पूरा करें, ताकि बार-बार सड़क खोदने की समस्या से लोगों को राहत मिल सके।

BREAKING NEWS: गैस सिलेंडर नहीं मिलने पर क्या करें? टोल फ्री नंबर पर तुरंत करें कॉल

The Duniyadari: रायपुर- छत्तीसगढ़ में घरेलू एलपीजी गैस तथा डीजल-पेट्रोल की उपलब्धता और आपूर्ति व्यवस्था की समीक्षा के लिए बुधवार को मंत्रालय महानदी भवन में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई।

खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग की सचिव रीना बाबा साहेब कंगाले ने सभी ऑयल कंपनी के अधिकारियों के साथ बैठक कर राज्य में घरेलू एलपीजी गैस तथा डीजल-पेट्रोल की उपलब्धता एवं आपूर्ति व्यवस्था की विस्तृत समीक्षा की।

बैठक में जानकारी दी गई कि राज्य में संचालित सभी 5 एलपीजी बॉटलिंग प्लांटों में एलपीजी गैस का पर्याप्त स्टॉक उपलब्ध है और घरेलू गैस की आपूर्ति सामान्य रूप से जारी है।

इस अवसर पर संचालक खाद्य एवं ऑयल कंपनी के अधिकारियों को राज्य में एलपीजी गैस की दैनिक आपूर्ति और वितरण व्यवस्था पर नियमित निगरानी रखने के निर्देश दिए गए, ताकि उपभोक्ताओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो।

बैठक में ऑयल कंपनी के अधिकारियों द्वारा अवगत कराया गया कि कमर्शियल एलपीजी सिलेण्डर वर्तमान में केवल विशेष अत्यावश्यक संस्थाओं, जैसे अस्पतालों एवं शैक्षणिक संस्थाओं को ही सप्लाई किए जा रहे हैं।

इस पर खाद्य सचिव रीना कंगाले ने निर्देशित किया कि वर्तमान समय में विद्यार्थियों की परीक्षाएँ चल रही हैं, इसलिए शैक्षणिक संस्थाओं एवं छात्रावासों को गैस सिलेण्डर की आपूर्ति सुनिश्चित कराई जाए।

बैठक के दौरान सचिव कंगाले ने कहा कि वर्तमान परिस्थितियों के आधार पर 15 प्रतिशत कमर्शियल सप्लाई होटलों आदि को भी दिए जाने पर विचार किया जाए, ताकि आवश्यक सेवाओं से जुड़े प्रतिष्ठानों को भी सीमित स्तर पर आपूर्ति सुनिश्चित की जा सके।

इसके साथ ही जिलों में एलपीजी गैस के दुरुपयोग तथा अवैध गैस रिफिलिंग की रोकथाम के लिए भी कड़े निर्देश दिए गए।

इलाके में भीषण आग: 400 झुग्गियां जलकर राख, 2 लोगों की मौत, 25 दमकल गाड़ियों ने बुझाई आग

The Duniyadari: नई दिल्ली: उत्तम नगर के मटियाला इलाके में बुधवार देर रात एक भीषण आग लगने की घटना सामने आई, जिसने देखते ही देखते इलाके की करीब 400 झुग्गियों को अपनी चपेट में ले लिया। आग की लपटें दूर-दूर तक दिखाई दे रही थीं, जिससे पूरे इलाके में हड़कंप मच गया।

जानकारी के अनुसार, बुधवार रात करीब 11 बजे मटियाला की मच्छी मार्किट के पास बनी झुग्गियों में अचानक आग लग गई और कुछ ही मिनटों में आग ने विकराल रूप ले लिया।

आग इतनी तेज थी कि उसकी लपटें और धुएं का गुबार दूर तक दिखाई दे रहा था और आसमान लाल नजर आने लगा। आसपास रहने वाले लोग घबराकर अपने घरों से बाहर निकल आए।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, पहले कुछ झुग्गियों से धुआं उठता दिखाई दिया, लेकिन थोड़ी ही देर में आग तेजी से फैलने लगी। झुग्गियां एक-दूसरे के काफी करीब होने के कारण आग ने तेजी से कई घरों को अपनी चपेट में ले लिया।

लोगों ने अपनी जान बचाने के लिए तुरंत झुग्गियों से बाहर निकलना शुरू कर दिया। कई लोग अपने जरूरी सामान भी नहीं निकाल पाए और देखते ही देखते सब जलकर राख हो गया।

आग लगने की सूचना रात 11 बजकर 54 मिनट पर फायर कंट्रोल रूम को दी गई। सूचना मिलते ही दमकल विभाग की गाड़ियां मौके पर पहुंचनी शुरू हो गईं। आग की भयावहता को देखते हुए करीब 25 दमकल गाड़ियों को मौके पर लगाया गया।

दमकल कर्मियों ने घंटों की कड़ी मशक्कत के बाद आखिरकार तड़के करीब 3 बजकर 25 मिनट पर आग पर काबू पा लिया। बताया जा रहा है कि इस भीषण आग में करीब 400 झुग्गियां जलकर पूरी तरह खाक हो गईं।

आग इतनी भयानक थी कि कई परिवारों का सारा सामान जल गया और वे बेघर हो गए। हालांकि राहत की बात यह रही कि अब तक किसी जनहानि की खबर नहीं आई है।

सेना में अग्निवीर भर्ती के लिए युवाओं को प्रेरित करने का अभियान शुरू

The Duniyadari: बलौदाबाजार,11मार्च 2026 I कलेक्टर कुलदीप शर्मा ने ऑनलाइन बैठक में अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि वे अधिक से अधिक युवाओं को अग्निवीर भर्ती के लिए प्रेरित करें। इसके लिए आईटीआई, पॉलिटेक्निक, महाविद्यालयों में व्यापक प्रचार-प्रसार करने और ऑनलाइन फॉर्म भरने की व्यवस्था करने को कहा गया है ¹।

*अग्निवीर भर्ती 2026 के महत्वपूर्ण विवरण:*

– *आबेदन शुरू:* 13 फरवरी 2026

– *आबेदन की अंतिम तिथि:* 1 अप्रैल 2026

– *परीक्षा तिथि:* 1-15 जून 2026 (अनुमानित)

– *पद:* अग्निवीर जनरल ड्यूटी, तकनीकी, क्लर्क, स्टोर कीपर, ट्रेड्समैन

– *योग्यता:* 8वीं, 10वीं, 12वीं पास

– *आयु सीमा:* 17.5 से 21 वर्ष

*अग्निवीर भर्ती 2026 के लिए आवेदन प्रक्रिया:*

1. *जॉइन इंडियन आर्मी की वेबसाइट* (joinindianarmy.nic.in) पर जाएं।

2. *रजिस्ट्रेशन* करें।

3. *आबेदन पत्र* भरें।

4. *आबेदन शुल्क* जमा करें (₹250)।

TODAY HOROSCOPE: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा और किन बातों पर ध्यान देना जरूरी है।

The Duniyadari: आज का राशिफल: ग्रहों की चाल से बने नए योग, कुछ राशियों को मिलेगा लाभ तो कुछ को बरतनी होगी सावधानी .

मेष (Aries)

आज आपका आत्मविश्वास बढ़ा रहेगा। कामकाज में नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं। परिवार के साथ समय बिताने का मौका मिलेगा। खर्चों पर थोड़ा नियंत्रण रखें।

वृषभ (Taurus)

आज का दिन सामान्य रहेगा। पुराने काम पूरे हो सकते हैं। नौकरीपेशा लोगों को अधिकारियों से सहयोग मिलेगा। सेहत को लेकर लापरवाही न करें।

मिथुन (Gemini)

आज नए अवसर मिल सकते हैं। व्यापार में लाभ की संभावना है। किसी पुराने मित्र से मुलाकात हो सकती है। सोच-समझकर निर्णय लें।

कर्क (Cancer)

आज भावनाओं में बहकर कोई फैसला न लें। परिवार में किसी बात को लेकर चर्चा हो सकती है। धैर्य और समझदारी से काम लें।

सिंह (Leo)

आज का दिन उत्साह से भरा रहेगा। रुके हुए काम पूरे हो सकते हैं। कार्यक्षेत्र में आपकी मेहनत की सराहना होगी। यात्रा का योग बन सकता है।

कन्या (Virgo)

आज आर्थिक मामलों में सावधानी रखें। किसी महत्वपूर्ण काम में देरी हो सकती है। हालांकि शाम तक स्थिति बेहतर हो जाएगी।

तुला (Libra)

आज का दिन अनुकूल रहेगा। सामाजिक कार्यों में भागीदारी बढ़ेगी। परिवार में खुशियों का माहौल रहेगा। नई योजनाओं पर काम शुरू कर सकते हैं।

वृश्चिक (Scorpio)

आज काम का दबाव थोड़ा ज्यादा रह सकता है। धैर्य से काम लेने की जरूरत है। किसी करीबी व्यक्ति से सहयोग मिलेगा।

धनु (Sagittarius)

आज भाग्य आपका साथ दे सकता है। शिक्षा और करियर से जुड़े मामलों में अच्छी खबर मिल सकती है। यात्रा के योग बन रहे हैं।

मकर (Capricorn)

आज आर्थिक मामलों में लाभ के संकेत हैं। व्यापार में नई योजना बन सकती है। परिवार के साथ समय अच्छा बीतेगा।

कुंभ (Aquarius)

आज आपको अपने काम पर ज्यादा ध्यान देने की जरूरत है। किसी पुराने विवाद का समाधान निकल सकता है। सेहत का ख्याल रखें।

मीन (Pisces)

आज का दिन सकारात्मक रहेगा। नई शुरुआत के लिए समय अच्छा है। मित्रों और परिवार का सहयोग मिलेगा।

कोरबा में ठेला संचालक को कार ने मारी टक्कर, खुद को भाजपा नेता बताने वाले चालक को पुलिस ने हिरासत में लिया

The Duniyadari: कोरबा। शहर के पुराना बस स्टैंड इलाके में बुधवार को उस समय हड़कंप मच गया, जब एक कार चालक ने सड़क किनारे ठेला लगाकर काम कर रहे व्यक्ति को टक्कर मार दी। घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई और कुछ देर के लिए अफरा-तफरी की स्थिति बन गई।

मिली जानकारी के अनुसार, कार खड़ी करने को लेकर चालक और ठेला लगाने वाले व्यक्ति के बीच पहले कहासुनी हुई। देखते ही देखते विवाद बढ़ गया और इसी दौरान कार चालक ने ठेला संचालक को टक्कर मार दी, जिससे वह घायल हो गया।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और हालात को संभालने का प्रयास किया। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि कार चला रहा व्यक्ति खुद को भाजपा से जुड़ा नेता बता रहा था और पुलिस से भी तीखी बहस करने लगा।

स्थिति को नियंत्रण में रखने के लिए पुलिस ने चालक को हिरासत में लेकर कोतवाली थाना ले गई है। वहीं घायल व्यक्ति की स्थिति के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है। घटना के बाद काफी देर तक इलाके में लोगों की भीड़ लगी रही और मामले को लेकर चर्चा का माहौल बना रहा।

रायपुर में एयरफोर्स अधिकारी ने की आत्महत्या, विधायक कॉलोनी स्थित घर में मिला शव तेलीबांधा थाना क्षेत्र की घटना, पुलिस हर एंगल से कर रही जांच

The Duniyadari: रायपुर, 11 मार्च। राजधानी रायपुर के तेलीबांधा थाना क्षेत्र स्थित विधायक कॉलोनी से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां रहने वाले एयरफोर्स के विंग कमांडर विपुल यादव ने अपने घर में फांसी लगाकर जान दे दी। घटना सामने आते ही इलाके में हड़कंप मच गया।

बताया जा रहा है कि विपुल यादव मूल रूप से हरियाणा के निवासी थे और रायपुर में विधायक विश्राम गृह के बंगला नंबर 79 में अपने परिवार के साथ रह रहे थे। बुधवार को घर के अंदर उनका शव फंदे पर लटका मिला। परिजनों ने इसकी सूचना पुलिस को दी, जिसके बाद तेलीबांधा थाना पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची।

मामले की गंभीरता को देखते हुए रायपुर पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी भी घटनास्थल पर पहुंचे और मौके का जायजा लिया। घर के अंदर से साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं और आसपास के लोगों से भी पूछताछ की जा रही है।

चूंकि मामला एयरफोर्स के अधिकारी से जुड़ा है, इसलिए पुलिस हर पहलू को ध्यान में रखते हुए जांच कर रही है। फिलहाल आत्महत्या के पीछे की वजह स्पष्ट नहीं हो पाई है। पुलिस का कहना है कि परिजनों से पूछताछ और जांच पूरी होने के बाद ही घटना के कारणों का खुलासा हो सकेगा।

फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है।

कोरबा शहर कांग्रेस में नई नियुक्तियां, कई नेताओं को मिली अहम जिम्मेदारी जिला अध्यक्ष मुकेश राठौर ने किया संगठन विस्तार, जल्द होगा ब्लॉक-मंडल और बूथ कमेटियों का गठन

The Duniyadari: कोरबा। कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज के अनुमोदन, नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरण दास महंत और सांसद ज्योत्सना महंत की सहमति तथा पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल की अनुशंसा पर शहर कांग्रेस अध्यक्ष मुकेश कुमार राठौर ने जिला कांग्रेस कमेटी में विभिन्न पदों पर पदाधिकारियों की नियुक्ति की है।

जारी सूची के अनुसार विनोद अग्रवाल को कोषाध्यक्ष बनाया गया है। वहीं पूर्व सभापति धुरपाल सिंह कंवर, राजेंद्र सिंह ठाकुर, अर्चना उपाध्याय, पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष दुष्यंत शर्मा, अशोक लोध और पूर्व एल्डरमेन आरिफ खान को उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

इसके अलावा रमेश जायसवाल, पूर्व एल्डरमेन रेखा त्रिपाठी, लक्ष्मीनारायण देवांगन, पूर्व एल्डरमेन मनीराम साहू, पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष सुधीर जैन, एफ.डी. मानिकपुरी, आनंद पालीवाल, पार्षद रवि सिंह चंदेल, गिरधारी बरेठ और अनुराग मोहितनाथ को महामंत्री नियुक्त किया गया है।

साथ ही डॉ. एल.पी. साहू, रतनलाल यादव, सुरेश पटेल (भिलाई खुर्द), डॉ. डी.आर. नेताम, संजीव कुमार अग्रवाल, फरियाद अली, प्रमोद श्रीवास, धनंजय चंद्रा, अनिल अग्रवाल, राजेंद्र सूर्यवंशी, राजूधन चंदानी और संतोष यादव को सचिव की जिम्मेदारी दी गई है।

जिला कार्यकारिणी सदस्य के रूप में अवधेश सिंह, शत्रुघ्न श्रीवास, सनीष कुमार, बिसाहू कुंभकार, सरस्वती कंवर, हीरालाल साहू, क्रांति सोनी, अगहन बाई मुड़ापार, संजू देवी पैकरा और दिनेश कैवर्त को नियुक्त किया गया है।

नव नियुक्त पदाधिकारियों ने कहा कि संगठन ने उन पर जो विश्वास जताया है, उसे वे पूरी ईमानदारी और निष्ठा के साथ निभाने का प्रयास करेंगे।

शहर कांग्रेस अध्यक्ष मुकेश कुमार राठौर ने बताया कि जल्द ही जिला कांग्रेस कमेटी का और विस्तार किया जाएगा। इसके साथ ही ब्लॉक, मंडल, वार्ड और बूथ स्तर पर भी कमेटियों का गठन किया जाएगा, जिससे सक्रिय कार्यकर्ताओं को संगठन में अवसर मिल सके।

उन्होंने बताया कि प्रदेश कांग्रेस प्रभारी महामंत्री मलकीत सिंह गैदु द्वारा भेजे गए पत्र के अनुसार कांग्रेस संगठन सृजन अभियान के तहत प्रदेश के सभी जिलों में संगठनात्मक ढांचे को जल्द पूरा करने के निर्देश दिए गए हैं। इसके लिए प्रदेश कांग्रेस ने जिलेवार प्रभारियों की नियुक्ति भी की है।

कोरबा शहर कांग्रेस कमेटी के लिए विजय केशरवानी को प्रभारी बनाया गया है, जबकि ग्रामीण कांग्रेस के लिए डॉ. विनय जायसवाल को जिम्मेदारी दी गई है। दोनों प्रभारी शुक्रवार तक अपने-अपने क्षेत्रों का दौरा कर ब्लॉक, मंडल, वार्ड और बूथ कमेटियों के गठन के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश देंगे।

जिला अध्यक्ष राठौर ने बताया कि वर्तमान में कोरबा विधानसभा क्षेत्र में 299 बूथ हैं, जबकि 2023 के विधानसभा और 2024 के लोकसभा चुनाव के दौरान इनकी संख्या 244 थी। इस प्रकार कोरबा में 55, कटघोरा में 30, पाली-तानाखार में 23 और रामपुर विधानसभा क्षेत्र में 22 बूथों की बढ़ोतरी हुई है।

उन्होंने कांग्रेस कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि संगठन को मजबूत बनाने के लिए सभी को आगे आना होगा, क्योंकि आने वाले समय में सक्रिय कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी दी जाएगी।