Home Blog Page 125

आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई: 81 हजार रुपये की अवैध महुआ शराब और लाहन जब्त

The Duniyadari: बलौदाबाजार, 12 मार्च 2026। आबकारी विभाग की संयुक्त टीम ने गुरुवार को अवैध शराब के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए करीब 81 हजार रुपये मूल्य की महुआ शराब और महुआ लाहन जब्त की है।

कार्रवाई कसडोल वृत्त क्षेत्र में की गई, जहां एक आरोपी को अवैध शराब बनाने और रखने के आरोप में पकड़ा गया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार आबकारी विभाग की संयुक्त टीम ने ग्राम सैहाभाटा, थाना कसडोल में दबिश देकर आरोपी श्याम पटेल के कब्जे से 45 बल्क लीटर महुआ शराब बरामद की, जिसकी बाजार कीमत लगभग 9 हजार रुपये बताई गई है। इसके अलावा मौके से 30 किलोग्राम क्षमता वाली प्लास्टिक बोरी में रखे 40 नग कुल 1200 किलोग्राम महुआ लाहन भी जब्त किया गया, जिसका अनुमानित बाजार मूल्य 72 हजार रुपये है।

कार्रवाई के दौरान आबकारी टीम ने महुआ लाहन के सैंपल लेकर शेष लाहन को मौके पर ही नष्ट कर दिया।

इस मामले में आरोपी श्याम पटेल के खिलाफ छत्तीसगढ़ आबकारी अधिनियम 1915 की धारा 34(1)(क)(च), 34(2) और 59(क) के तहत प्रकरण दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी गई है।

इस कार्रवाई में सहायक आबकारी अधिकारी जलेश कुमार सिंह, आबकारी उपनिरीक्षक मनराखन नेताम, पी. माधव राव, विनोद कुमार बांधे, नगर सैनिक कमल वर्मा, दुर्गेशवरी कुरें और राजकुमारी पैकरा की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

महिला पर घर में घुसकर हमला: मिर्च पाउडर फेंककर की मारपीट, जान से मारने की धमकी

The Duniyadari: रायपुर- राजधानी रायपुर के टिकरापारा थाना क्षेत्र में एक महिला के साथ घर में घुसकर हमला करने का मामला सामने आया है। आरोपी ने महिला के ऊपर मिर्च पाउडर फेंककर मारपीट की और उसे जान से मारने की धमकी दी। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और आरोपी की तलाश की जा रही है।

मिली जानकारी के अनुसार पीड़िता नंदी चौक, टिकरापारा इलाके में रहती है और निजी नौकरी करती है। महिला ने बताया कि 11 मार्च 2026 को दोपहर करीब 12 बजे वह घर में अकेली थी। इसी दौरान उसके पड़ोस में रहने वाला आदित्य मानिकपुरी उसके घर के अंदर आ गया।

महिला के अनुसार आरोपी ने घर में आने के बाद कहा कि उनके घर की बिल्ली का खाना उसकी छत पर रखा हुआ था, जिसे वह लेने आया है। इस पर महिला ने कहा कि संभवतः उसके भाई ने खाना वहां रखा होगा। बातचीत के दौरान अचानक आरोपी ने अपनी जेब से मिर्च पाउडर निकालकर महिला के ऊपर फेंक दिया।

पीड़िता का आरोप है कि इसके बाद आरोपी ने उसका गला दबाया और धक्का देकर उसे घर के कमरे के अंदर ले गया। वहां उसे जमीन पर पटककर मारपीट करने लगा और जान से मारने की धमकी दी। महिला ने बताया कि आरोपी ने अपने पास रखा सब्जी काटने वाला चाकू भी निकाल लिया था।

हालांकि महिला ने हिम्मत दिखाते हुए आरोपी के हाथ से चाकू छीन लिया और उससे पूछा कि वह ऐसा क्यों कर रहा है। इस पर आरोपी ने कथित तौर पर कहा कि वह पैसों के लिए हमला कर रहा है।

महिला ने मौका देखकर आरोपी को जोर से धक्का दिया और जोर-जोर से चिल्लाने लगी। शोर सुनकर आरोपी घर से बाहर निकलकर मौके से फरार हो गया।

घटना के बाद महिला ने पड़ोस में रहने वाली पुष्पा लोखंडे और वंदना लोखंडे को पूरी घटना की जानकारी दी। इसके बाद उसने फोन कर अपनी मां मधु यादव को भी घटना के बारे में बताया।

मारपीट के दौरान महिला के गर्दन, चेहरे और दाहिने हाथ के पंजे में चोट आई है। घटना के बाद पीड़िता ने थाने पहुंचकर लिखित शिकायत दर्ज कराई और आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।

पुलिस के अनुसार महिला की शिकायत के आधार पर मामले की जांच की जा रही है। आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है और आरोपी की तलाश जारी है।

CG BREAKING: महिला पार्षद ने किया आत्महत्या का प्रयास, फिनायल पीने से मचा हड़कंप

The Duniyadari: रायगढ़- शहर में उस समय हड़कंप मच गया जब नगर निगम वार्ड क्रमांक 2 की महिला पार्षद नेहा देवांगन ने कथित तौर पर आत्महत्या का प्रयास कर लिया।

जानकारी के अनुसार उन्होंने अपने घर में रखे फिनायल का सेवन कर लिया, जिसके बाद उनकी तबीयत अचानक बिगड़ गई।

परिजनों ने तत्काल उन्हें उपचार के लिए जिला अस्पताल रायगढ़ में भर्ती कराया, जहां डॉक्टरों की निगरानी में उनका इलाज किया गया।

चिकित्सकों के अनुसार समय पर उपचार मिलने से उनकी स्थिति अब खतरे से बाहर बताई जा रही है।

प्रतिबंधित क्षेत्र में घुसे ओवरलोड ट्रेलर के पलटने से सड़क पर बिखरा आयरन पेलेट, चार वाहनों पर कार्रवाई

The Duniyadari: रायगढ़– शहर के चक्रधरनगर चौक के पास मंगलवार देर शाम एक ओवरलोड ट्रेलर के पलटने से सड़क पर आयरन पेलेट (गोली) बिखर गया, जिससे कुछ समय के लिए यातायात प्रभावित हो गया। जानकारी मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को नियंत्रित किया और मार्ग को साफ कराया।

जानकारी के अनुसार ट्रेलर वाहन क्रमांक CG 13 AK 4986 का चालक प्रतिबंधित क्षेत्र में खतरनाक तरीके से वाहन चलाते हुए प्रवेश कर गया। इसी दौरान वाहन अनियंत्रित होकर पलट गया, जिससे उसमें लोड आयरन पेलेट सड़क पर फैल गया। घटना की जानकारी वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री शशि मोहन सिंह को मिलने पर उन्होंने थाना चक्रधरनगर पुलिस को तत्काल मौके पर पहुंचकर यातायात व्यवस्था सुचारू करने के निर्देश दिए।

निर्देश मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और जेसीबी मशीन की मदद से रात में ही सड़क पर बिखरे आयरन पेलेट को हटवाकर मार्ग को साफ कराया गया, जिससे यातायात सामान्य हो सका।

मौके पर ट्रेलर चालक पुष्पराज साहू (25 वर्ष), निवासी ग्राम सिलवार थाना जोगीपहरी जिला सीधी से पूछताछ की गई। वाहन का वजन कराने पर उसमें निर्धारित क्षमता से करीब 25 टन अधिक आयरन पेलेट लोड पाया गया। इसके अलावा जांच में वाहन का बीमा भी नहीं होना सामने आया।

मामले में चालक के खिलाफ मोटर व्हीकल एक्ट की धारा 184, 115/194, 113/194(1) और 146/196 के तहत थाना चक्रधरनगर में इस्तगासा क्रमांक 663/2026 दर्ज कर कार्रवाई की गई।

इसी दौरान देर रात पुलिस ने प्रतिबंधित क्षेत्र में प्रवेश करने वाले अन्य भारी वाहनों पर भी कार्रवाई की। इनमें हाईवा 12 चक्का क्रमांक CG 13 BC 6434, ट्रक (डालाबाड़ी) क्रमांक OD 09 K 4445 और ट्रक 12 चक्का क्रमांक OD 09 Q 2601 शामिल हैं। इन वाहनों के विरुद्ध मोटर व्हीकल एक्ट की विभिन्न धाराओं के तहत क्रमशः इस्तगासा क्रमांक 664/2026, 665/2026 और 666/2026 दर्ज किया गया। चारों वाहन चालकों को आज न्यायालय में पेश किया गया है।

पुलिस ने बताया कि रायगढ़ शहर के निर्धारित प्रतिबंधित क्षेत्रों में भारी वाहनों के प्रवेश पर रोक है। ऐसे क्षेत्रों में वाहन पाए जाने पर मोटर व्हीकल एक्ट के तहत भारी जुर्माना और वैधानिक कार्रवाई का प्रावधान है। सड़कों पर सुरक्षा और यातायात व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस द्वारा आगे भी लगातार जांच अभियान चलाया जाएगा।

संपूर्ण कार्रवाई में निरीक्षक राकेश मिश्रा, थाना प्रभारी चक्रधरनगर, प्रधान आरक्षक संजय तिवारी और अन्य पुलिसकर्मियों की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

जंगल में दो शावक हाथियों की संदिग्ध मौत से हड़कंप

The Duniyadari: छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले के घरघोड़ा वन परिक्षेत्र के जंगल में उस समय हड़कंप मच गया जब नदी किनारे दो शावक हाथियों के शव मिलने की खबर सामने आई।

मिली जानकारी के अनुसार पाकादरहा क्षेत्र अंतर्गत कुरकुट नदी से लगे सुहाई जंगल के पास दो हाथी के बच्चों की लाश देखी गई। स्थानीय लोगों के मुताबिक यह घटना कल दोपहर करीब 12 बजे के आसपास सामने आई। मृत शावक हाथियों की उम्र लगभग दो से ढाई साल बताई जा रही है।

घटना की सूचना मिलते ही वन विभाग में हड़कंप मच गया और अधिकारी तुरंत मौके पर पहुंचे। आशुतोष मंडावा और विक्रांत सिंह अपनी टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचकर पूरे मामले की जांच में जुट गए।

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार दोनों हाथियों की मौत संदिग्ध परिस्थितियों में हुई है। वन विभाग ने मामले को गंभीरता से लेते हुए तीन संदिग्धों को हिरासत में लेकर उनसे पूछताछ शुरू कर दी है।

इधर, पशु चिकित्सा अधिकारी की मौजूदगी में दोनों शावक हाथियों का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है, ताकि मौत के सही कारणों का पता लगाया जा सके। वन विभाग का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही यह स्पष्ट हो पाएगा कि हाथियों की मौत किन कारणों से हुई।

वन्यजीव प्रेमियों और स्थानीय लोगों में इस घटना को लेकर चिंता और नाराजगी भी देखने को मिल रही है। फिलहाल वन विभाग पूरे मामले की गहन जांच कर रहा है।

विधानसभा बजट सत्र के 9वें दिन स्वास्थ्य विभाग पर गरमाई चर्चा

The Duniyadari: Raipur में चल रहे Chhattisgarh Legislative Assembly के बजट सत्र के नौवें दिन सदन की कार्यवाही सुबह 11 बजे प्रश्नकाल से शुरू हुई। प्रश्नकाल के दौरान विभिन्न विभागों के कामकाज और बजट से जुड़े मुद्दों पर चर्चा हुई।

प्रश्नकाल के दौरान स्वास्थ्य मंत्री Shyam Bihari Jaiswal ने बड़ा ऐलान करते हुए कहा कि प्रदेश के सरकारी अस्पतालों में हुई अटैचमेंट नियुक्तियों को रद्द किया जाएगा। उन्होंने बताया कि कई कर्मचारी ग्रामीण अस्पतालों से अटैच होकर शहरों में काम कर रहे हैं, जिससे गांवों में स्वास्थ्य सेवाएं प्रभावित हो रही हैं। इस स्थिति को सुधारने के लिए सरकार ने यह निर्णय लिया है।

इस दौरान Lata Usendi ने स्वास्थ्य विभाग में काम होने के बावजूद भुगतान नहीं होने का मुद्दा उठाया। उन्होंने कहा कि कई मामलों में काम पूरा होने के बाद भी ठेकेदारों को भुगतान नहीं किया गया है और अधिकारियों द्वारा अलग-अलग तरीके से भुगतान को लेकर फैसले लिए जाते हैं।

इस मुद्दे पर विपक्ष ने भी सरकार को घेरते हुए स्वास्थ्य विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए और स्पष्ट जवाब की मांग की। सदन में इस विषय पर काफी देर तक चर्चा होती रही।

कोरबा में ट्रांसफार्मर चोरी: किसान परेशान, पुलिस जांच में जुटी…

The Duniyadari:

कोरबा में ट्रांसफार्मर चोरी की घटना

कोरबा जिले के चांपा मुख्य मार्ग स्थित बरपाली गांव में बीती रात चोरों ने एक किसान के खेत में लगे विद्युत ट्रांसफार्मर को निशाना बनाते हुए उसमें से कीमती सामान चोरी कर लिया। ट्रांसफार्मर चालू हालत में था, इसके बावजूद चोरों ने उसे खोलकर अंदर के महत्वपूर्ण पुर्जे निकाल लिए।

किसान ने बताया कि उनके खेत में लगा ट्रांसफार्मर चालू हालत में था, लेकिन देर रात अज्ञात चोरों ने उसे खोलकर अंदर के कीमती पुर्जे निकाल लिए, जिससे खेती के कामकाज में परेशानी होने लगी है ।

*पुलिस जांच में जुटी*

उरगा पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और विद्युत विभाग को भी जानकारी दे दी गई है, ताकि ट्रांसफार्मर की स्थिति का निरीक्षण कर आवश्यक कार्रवाई की जा सके।

छत्तीसगढ़ विधानसभा में हंगामा: गैस सिलेंडर की किल्लत को लेकर विपक्ष का विरोध

The Duniyadari: छत्तीसगढ़ विधानसभा में गुरुवार को शून्यकाल के दौरान महँगाई और गैस सिलेंडर की किल्लत को लेकर विपक्ष ने जमकर हंगामा मचाया. आसंदी ने स्थिति को देखते हुए सदन की कार्यवाही पांच मिनट के लिए स्थगित कर दी.

सदन में गुरुवार को शून्यकाल में चर्चा के दौरान नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरण दास महंत ने सवाल उठाते हुए कहा कि मुख्यमंत्री ने युद्ध के कारण गैस की कमी नहीं होने का आश्वासन दिया था.

लेकिन गैस की क़िल्लत शुरू हो गई है. इस पर भाजपा विधायक अजय चंद्राकर ने कहा कि यह मुद्दा राज्य का नहीं है, इसकी चर्चा यहाँ नहीं होनी चाहिए.

इस पर पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि मुद्दा भले ही केंद्र का है, लेकिन व्यवस्था तो राज्य सरकार को देनी होगी. राज्य की जनता सफर कर रही है. इसके साथ ही सदन में विपक्ष ने मुद्दे को लेकर जमकर हंगामा किया.

हो-हंगामे के बीच आसंदी ने सदन की कार्यवाही पाँच मिनट के लिए स्थगित की. पांच मिनट के लिए कार्यवाही स्थगित होने के बाद दोबारा विधानसभा की कार्यवाही दोबारा शुरू होने पर नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरण दास महंत ने कहा अजय चंद्राकर के घर खाना बन रहा हैं, ये केंद्र का विषय है. कालाबाजरी हो रही है. लोग सड़कों पर लोग लाइन में गैस के लिए सड़क में खड़े हैं.

भूपेश बघेल ने कहा व्यवसायिक गैस तो बंद कर दिया गया है, शादी का सीजन है, आज की स्थिति में बैगर गैस खाना नहीं बन सकता है. हम सभी को गैस सिलेंडर की ज़रूरत है सभी लोग चिंतित हैं. राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर इसका प्रभाव है.

लेकिन हमें अपने राज्य की समस्या पर चर्चा करना चाहिए. इस पर विपक्ष ने स्थगन प्रस्ताव की माँग की, लेकिन आसंदी से स्थगन नहीं मिलने पर विपक्षी सदस्यों ने गर्भगृह में जाकर हंगामा शुरु कर दिया. इस पर विपक्ष के 35 सदस्य स्वमेंव निलंबित हो गए.

CG में दो शिक्षक सस्पेंड: शराब पीकर स्कूल आने पर कार्रवाई

The Duniyadari: बिलासपुर के मस्तूरी विकासखंड में दो सहायक शिक्षकों को शराब पीकर स्कूल आने के मामले में निलंबित कर दिया गया है। जिला शिक्षा अधिकारी ने स्थानीय शिकायत, जांच और स्पष्टीकरण के बाद यह निर्णय लिया है।

पहला मामला ग्राम पंचायत जुनवानी स्थित शासकीय प्राथमिक शाला का है, जहां सहायक शिक्षक संदीप रात्रे को शराब के नशे में पाया गया था।

वहीं, दूसरा मामला मस्तूरी ब्लॉक के पीएमश्री शासकीय प्राथमिक शाला कुकुर्दीकला का है, जहां सहायक शिक्षक उत्तम कुमार कंवर ने अपनी गलती स्वीकार कर ली है ।

निलंबित शिक्षकों का मुख्यालय शासकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय दर्रीघाट निर्धारित किया गया है। इससे पहले भी जिले में शराब के नशे में स्कूल आने वाले लगभग 14 से अधिक शिक्षकों को निलंबित किया जा चुका है ।

CM विष्णुदेव साय का आज का कार्यक्रम, दिनभर की व्यस्तता

The Duniyadari: रायपुर- मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज राजधानी रायपुर में विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगे।

निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार वे सुबह 11:20 बजे नवा रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास से रवाना होंगे और 11:30 बजे छत्तीसगढ़ विधानसभा पहुंचकर विधानसभा सत्र में भाग लेंगे।

दोपहर 2 बजे मुख्यमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी सभागार में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होंगे, जहां वे मुख्यमंत्री बिजली बिल भुगतान समाधान योजना-2026 का शुभारंभ करेंगे।

इसके बाद दोपहर 3:30 बजे वे फिर से विधानसभा पहुंचकर सत्र की कार्यवाही में शामिल होंगे। उसके बाद शाम 6 बजे मुख्यमंत्री सिविल लाइन स्थित अपने निवास पहुंचेंगे।

वहीं रात 9 बजे वे शदाणी दरबार में सद्गुरु संत राजाराम साहिब जी के 66वें वर्ष महोत्सव के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में शामिल होंगे।