Home Blog Page 2456

Lady Fraud : बैंक की तिजोरी से 68 करोड़ चुराकर भर दी रद्दी, प्राइवेट जेट से भागी विदेश, 4 साल बाद…

नई दिल्ली। बैंक के उच्च पद पर और को-ऑनर महिला ने बैंक के साथ इतना बड़ा धोखा किया कि कोई सोच भी नहीं (Lady Fraud) सकता। महिला ने बैंक के लॉकर से 68 करोड़ निकालकर उनकी जगह कागज भर दिए। जिसके बाद महिला प्राइवेट जेट से देश छोड़कर चली गई।

इनेसा ब्रांडेनबुर्ग ना सिर्फ बैंक में काम करती थी, बल्कि वो उस बैंक के मालिकों में से एक थी। उसका साथी भी इसी बैंक के बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स में से एक था। यानी दोनों बैंक के उच्च अधिकारियों में शामिल थे, इसीलिए शुरू में किसी को उनपर (Lady Fraud) शक नहीं हुआ।

साल 2018 में इनेसा ने ट्यूमेन के Siberian Bank for Reconstruction and Development की तिजोरी से करीब 67 करोड़ 49 लाख रुपये चुराकर, उसमें स्टेशनरी का सामान भर दिया था। जब तक उसकी करतूत का खुलासा होता, तब तक वो प्राइवेट जेट से देश से भाग चुकी थी। हालांकि, चार साल बाद उसे स्पेन से पकड़ा (Lady Fraud) गया और अब उसे वापस रुस सुनवाई के लिए लाया गया है।

लूट का ये मामला तब खुला जब बैंक के क्लर्क ने देखा कि तिजोरी में पैसों की जगह कागज के टुकड़े भरे हुए हैं। पुलिस की जांच के बाद पता चला कि इनेसा ने ही पैसे कागज से एक्सचेंज किए थे और फिर पैसों को बैग में भरकर भाग गई थी। उसे पिछले चार साल से ढूंढा जा रहा था।

इस लूट में इनेसा अकेले नहीं थी। इसमें उसके साथ उसी बैंक का को-ऑनर और बोर्ड चेयरमैन रोमान्यता भी शामिल था। इस मामले में पहले ही तीन गिरफ्तारियां हो चुकी हैं और उन्हें जेल भेजा जा चुका है। घटना के चार साल बाद अब इनेसा को सुनवाई के लिए रुस लाया गया है। उसपर पहले से फ्रॉड का केस दर्ज है।

प्यार नहीं होता मुझसे लड़ाई करनी हो तो बोलो’, मोहम्मद शमी की वाइफ हसीन जहां ने कही ये बात!

न्यूज डेस्क।मोहम्मद शमी (Mohammed Shami) की पत्नी हसीन जहां (Hasin Jahan) सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं. हसीन जहां (Hasin Jahan) इंस्टाग्राम पर लगातार अपनी फोटोज और वीडियोज शेयर कर सुर्खियों में बनी रहती हैं. शमी की वाइफ हसीन ने अपने इंस्टाग्राम पर एक ऐसी पोस्ट की है, जिसमें वो कहती हुई नजर आ रही हैं कि प्यार नहीं होता है मुझसे, लड़ाई करनी हो तो बोलो.

हसीन जहां शेयर की ये वीडियो

मोहम्मद शमी (Mohammed Shami) की वाइफ हसीन जहां (Hasin Jahan) अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से एक रील पोस्ट की, जिसमें वो एक्टिंग करती हुई दिखाई दे रही हैं. इस वीडियो में हसीन जहां बला की खूबसूरत लग रही हैं. वीडियो में हसीन जहां कहती हुई नजर आ रही हैं, ‘प्यार नहीं होता है मुझसे, लड़ाई करनी हो तो बोलो’. इस वीडियो को लेकर हसीन जहां को फैंस ने सोशल मीडिया पर उन्हें ट्रोल करना शुरू कर दिया. एक यूजर ने लिखा कि लड़ाई ही तो करते हो आप वरना शमी भाई का ये हाल ना होता.

https://www.instagram.com/hasinjahanofficial/?utm_source=ig_embed&ig_rid=3a3588fa-b7a5-46de-9e93-b5e181ae8897&ig_mid=64B318FE-30BC-4632-9C32-AE3B32418B6F

साल 2014 में हुई थी शादी

भारतीय टीम के स्टार गेंदबाज मोहम्मद शमी (Mohammed Shami) ने 6 जून 2014 को हसीन जहां (Hasin Jahan) से शादी की थी. हसीन जहां एक मॉडल और कोलकाता नाइट राइडर्स की चीयर लीडर भी रह चुकी हैं. एक मैच के दौरान दोनों ही मुलाकात हुई और पहली ही मुलाकात में मोहम्मद शमी हसीन जहां को दिल दे बैठे. शादी के एक साल बाद ही शमी साल 2015 में एक बेटी के पिता बने.

हसीन जहां ने लगाए गंभीर आरोप

2018 में मोहम्मद शमी (Mohammed Shami) पर उनकी पत्नी हसीन जहां (Hasin Jahan) के लगाए गए मारपीट, रेप, हत्या की कोशिश और घरेलू हिंसा जैसे आरोपों के तहत मामला दर्ज किया गया था. इसके बाद से ही दोनों के बीच विवाद चल रहा है और दोनों एक दूसरे से अलग रह रहे हैं, लेकिन अभी तक दोनों के बीच तलाक नहीं हुआ है. हसीन जहां की मोहम्मद शमी से दूसरी शादी थी. मोहम्मद शमी भारत के लिए तीनों ही फॉर्मेट में क्रिकेट खेल चुके हैं.

अर्पिता मुखर्जी के घर से मिले कैश पर पार्थ चटर्जी का बड़ा खुलासा, बोले- इस पैसे से नहीं है मेरा संबंध

न्यूज डेस्क। पश्चिम बंगाल के शिक्षक भर्ती घोटाले में रोज नए-नए खुलासे हो रहे हैं. पूर्व कैबिनेट मंत्री और तृणमूल कांग्रेस के निलंबित नेता पार्थ चटर्जी (Partha Chatterjee) ने कहा है बरामद करोड़ों रुपयों को लेकर बड़ी बात कही है. उन्होंने कहा है कि ईडी को जो पैसा बरामद हुआ है, वो उनका नहीं है. उन्होंने अपनी खराब तबियत का हवाला दिया.

‘पैसे के साथ नहीं है कोई संबंध’

मीडिया के सवाल पर जवाब देते हुए पार्थ चटर्जी ने कहा, ‘ये उनका पैसा नहीं है. मेरी तबियत खराब है. इन पैसों के साथ मेरा कोई संबंध नहीं है.’ ESI अस्पताल में चेकअप के लिए जब पार्थ चटर्जी को लाया गया तो रिपोर्टर्स के सवाल के जवाब में पार्थ चटर्जी ने बताया कि उनके खिलाफ किसने षड्यंत्र किया, समय आने पर सब पता चलेगा. उन्होंने अपने अस्वस्थता के बारे में भी बताया और आखरी सवाल में जब उनसे पैसे के बारे में पूछा गया तो पार्थो चटर्जी ने बताया कि पैसा उनका नहीं है.

उम्मीदवारों से नहीं मांगा कोई पैसा’

इससे पहले पार्थ ने पूछताछ के दौरान कहा था कि पार्टी में शीर्ष नेतृत्व सहित सभी को स्कूल शिक्षक के रूप में नौकरी दिलाने के लिए अपात्र उम्मीदवारों से एकत्र किए गए धन के बारे में पता था. एक जांचकर्ता के अनुसार, पार्थ चटर्जी ने मंत्री पद गंवाने और पार्टी से निलंबित होने के बाद बोलना शुरू कर दिया है. एक अधिकारी ने कहा, ‘उन्होंने दावा किया कि वह सिर्फ संरक्षक थे. उन्होंने दावा किया कि उन्होंने कभी कोई पैसा नहीं मांगा और न ही उम्मीदवारों से कोई स्वीकार किया. एक पार्टी डिक्टेट थी और वह आदेशों का पालन कर रहा था. उसे दूसरों द्वारा तैयार किए गए दस्तावेजों पर हस्ताक्षर करना था. पैसा दूसरों द्वारा भी एकत्र किया गया था और उसे भेज दिया. उसे पैसे सुरक्षित रखने का निर्देश दिया गया था. बाद में ‘पार्टी’ के उपयोग के लिए सैकड़ों करोड़ ले लिए गए थे. राशि का केवल एक अंश जब्त किया गया है. यह उसने अब तक खुलासा किया है.’

कई अन्य शीर्ष नेताओं पर लगाए आरोप

पार्थ चटर्जी दो दशकों से अधिक समय से विधायक हैं. कुछ का यह भी दावा है कि वह 90 के दशक की शुरूआत में उन कांग्रेस नेताओं में से थे जिन्होंने ममता बनर्जी को गाइड किया था. वह दिवंगत सुब्रत मुखर्जी के करीबी सहयोगी रहे हैं और उन्हें कभी भी उस तरह के अपमान या शारीरिक और मानसिक दबाव का सामना नहीं करना पड़ा, जो शनिवार को 70 साल की उम्र में झेल रहे हैं. कोई आश्चर्य नहीं, वह बोल रहे हैं. पार्थ चटर्जी ने दावा किया है कि कई अन्य शीर्ष नेताओं ने अर्पिता मुखर्जी के नाम पर खरीदी गई संपत्तियों को छोड़ दिया. हालांकि, ये केवल आरोप हैं जिन्हें अदालत के समक्ष साबित करना होगा.

बाला साहेब की कसम, मैंने कोई घोटाला नहीं किया- घर पहुंची ईडी तो ऐसे ट्वीट करने लगे संजय राउत

न्यूज डेस्क।शिवसेना सांसद संजय राउत के घर 31 जुलाई को सुबह-सुबह ईडी के अधिकारी पहुंच गये। 1034 करोड़ से ज्यादा के पात्रा चॉल जमीन घोटाला मामले में ईडी की टीम ने संजय राउत को पहले ही समन जारी किया था लेकिन वे पेश नहीं हुए थे। इतना ही नहीं संजय राउत पर इस जांच में सहयोग नहीं करने का भी आरोप है। माना जा रहा है कि इसके बाद ईडी की टीम उनके ही घर पहुंच गई है। इधर ईडी संजय राउत के घर पहुंची तो उधर संजय राउत ट्विटर पर ट्वीट करने लगे।

घर पहुंची ईडी तो क्या बोले संजय राउत?
संजय राउत ने एक ट्वीट किया, “मेरा किसी घोटाले से कोई लेना-देना नहीं है। यह मैं शिवसेना प्रमुख बालासाहेब ठाकरे की शपथ लेकर कह रहा हूं..बालासाहेब ने हमें लड़ना सिखाया है। मैं शिवसेना के लिए लड़ना जारी रखूंगा।” एक अन्य ट्वीट में उन्होंने लिखा कि “झूठी कार्रवाई..झूठा सबूत। मैं शिवसेना नहीं छोड़ूंगा..मैं मर भी जाऊं तो समर्पण नहीं करूंगा, जय महाराष्ट्र।”
संजय राउत के ट्वीट पर लोगों की प्रतिक्रियाएं
संजय राउत के इस ट्वीट पर अब तमाम लोग अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। दिनेश खेताल नाम के यूजर ने लिखा कि ‘हमारे साहेब की कसम बिलकुल भी मत लेना, क्या साहब ने कभी कहा कि मेरी असंख्य सेना को शिवसेना के ही आधार से गिराओ? पवार जो कहेंगे वो सुनोगे और करोगे फिर हमारे साहेब की शिवसेना चलाओगे?’ अमर नाम के यूजर ने लिखा कि ‘संकट की घड़ी में बाला साहेब को याद करते हो और बाकी समय पवार साहब को?’
गिरीश नाम के यूजर ने लिखा कि ‘तो क्यों न खुद जांच का सामना किया जाए? आप क्यों कह रहे हैं कि शिवसेना नहीं जाएगी? कहां मिले 55 लाख, बंद करो आदरणीय बालासाहेब के नाम का दुरुपयोग, क्या उन्होंने सबको श्राप देने के लिए कहा था?’ संदीप नाम के यूजर ने लिखा कि ‘राउत साहब हिम्मत रखो, आम मराठी लोग हमारे साथ हैं, बीजेपी इंसानियत छोड़कर बहुत निचले स्तर पर चली गई है।’
प्रभाकर नाम के यूजर ने लिखा कि ‘जी श्रीमान!, यह समय भी बीत जाएगा और एक दिन यह हमारे पास भी आएगा। शिवसैनिकों को अब सड़क पर लड़ाई लड़नी होगी! करो या मरो ही एकमात्र विकल्प है।’ अजीत नाम के यूजर ने लिखा कि ‘अरे भाई तो इतना डर ​​क्यों लग रहा है? कुछ नहीं करते तो शांत रहो, जांच का सामना करो, दूध का दूध और पानी का पानी हो जाएगा।’

बैठ जा मेरे लाल, बैठ जा’, इतना सुनते ही भड़क गए BJP पार्षद, जमकर हुआ हंगामा, वीडियो वायरल…

कानपुर। कानपुर में नगर निगम के सदन में समाजवादी पार्टी विधायक द्वारा बीजेपी के पार्षद को टिप्पणी करना भारी पड़ (MLA Statement) गया। उनकी टिप्पणी सुनते ही पर बीजपी के बाकी पार्षदों ने जमकर हंगामा किया। हंगामा इतना बढ़ गया कि मेयर को सदन को स्थगित करना पड़ा।

दरअसल, कानपुर में नगर निगम के सदन में बीते दिन बजट पास किया गया था। इसी को लेकर कांग्रेस, बीजेपी और सपा पार्षदों के बीच बहसबाजी चल रही थी। उसी दौरान सपा पार्षदों और बीजेपी पार्षदों में बहस (MLA Statement) हो गई। सदन में उपस्थित जब सपा विधायक इरफान सोलंकी के बोलने का नंबर आया, वैसे ही बीजेपी के पार्षदों ने अपनी-अपनी जगह खड़े होकर उनको टोकना शुरू कर दिया।

जिस पर सपा विधायक इरफान सोलंकी ने एक पार्षद को देखकर कहा, ‘बैठ जा मेरे लाल, बैठ जा।’ बस फिर क्या था बीजेपी पार्षद एकदम आग-बबूला हो गए और सदन में जमकर नारेबाजी करने लगे और इस टिप्पणी का विरोध करने (MLA Statement) लगे।

सपा विधायक इरफान सोलंकी का यह वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुआ है, जिसमें वह कहते नजर आ रहे हैं, ‘बैठ जा मेरे लाल, बैठ जा’.

इस मामले पर सपा विधायक सोलंकी ने कहा, ”यह हमारा आपसी प्रेम भाव का संदेश था। सदन में सभी पार्षद एक दूसरे से बातचीत करते रहते हैं, इसलिए मैंने ऐसा कहा था कि मेरी बात सुनो, उठकर टोको मत। इसमें मैंने उनको कुछ गलत तो नहीं कहा।”

कैदी को दिल बैठी महिला जेलर, बैरक में ऐशो-आराम से रह रहा था प्रेमी! हुआ खुलासा तो…

न्यूज डेस्क। एक महिला जेलर को अपनी ही जेल में बंद कैदी से प्‍यार हो गया. प्‍यार में डूबी महिला जेलर ने कैदी के लिए कई आईफोन की स्‍मगलिंग की. उनके बीच खूब बातें होती थीं. जेलर अपने प्रेमी को इस बात के लिए भी ताकीद कर देती थी कि जेल में कब चेकिंग होगी, ताकि स्‍मगलिंग वाला सामान छिपाया जा सके. लेकिन अब यह जेलर, खुद जेल के अंदर सजा काट रही है.

महिला जेलर एमा जॉनसन को डर्बी क्राउन कोर्ट (ब्रिटेन) के जज जोनाथन बेनेट ने 15 महीने कैद की सजा सुनाई, वहीं उनकी नौकरी से भी छुट्टी कर दी गई है. एमा के जेल में बने प्रेमी मार्कस सोलोमोन को भी 13 महीने की सजा सुनाई गई.

जज ने अपने फैसले में कहा, ‘मैं यह बात स्‍वीकार कर सकता हूं कि आपको कैदी से प्यार हो गया, लेकिन जेलर अपनी नौकरी गर्व के साथ करते हैं. जब इस तरह से भरोसे का दुरुपयोग किया जाता है तो यह जरूरी है कि ऐसे लोगों को भी सजा मिले.’
जज ने यह भी कहा कि कैदी मोबाइल का उपयोग कर रहे हैं, जबकि संसद इसे अपराध घोषित कर चुकी है. मोबाइल फोन की स्‍मगलिंग बड़ी संख्‍या में हुई है.

जेल के अंदर ही बिकते थे आईफोन

कोर्ट में जिरह के दौरान यह भी सामने आया कि जेलर एमा जॉनसन और कैदी मार्कस सोलोमन के बीच खूब बातें होती थीं. मार्कस स्‍मगलिंग होकर आए फोन जेल के अंदर बेचते थे. इससे जो कमाई होती थी, उसका पैसा जॉनसन के खाते में जाता था. दोनों के मैसेज कोर्ट के अंदर पेश किए गए, उसमें यह स्‍पष्‍ट था कि दोनों कई तरह के आईफोन खरीदने और बेचने की बातें कर रहे थे.

काम की खबर : एक अगस्‍त से बदलने जा रहे हैं ये नियम, जानें आपकी जेब पर क्या पड़ने वाला है असर

नई दिल्ली । (These rules are going to change from August 1, know what is going to affect your pocket ) देश में एक अगस्‍त से कई नियमों में बदलाव होने जा रहा है. इनमें से कई बदलाव ऐसे हैं, जो सीधे आपकी जेब पर असर डाल सकते हैं और इन्‍हें जान लेना बेहद जरूरी है। खासकर तब जब इनमें से कई नियम बैंकिंग व्‍यवस्था और आपके आर्थिक हितों से जुड़े हुए हैं।

आइए जानते हैं कि वो कौनसे नियम हैं, जिन्‍हें जानना जरूरी है

ITR भरने पर लगेगा जुर्माना

देश में इनकम टैक्‍स रिटर्न भरने की आखिरी तारीख 31 जुलाई है, अगर आपने अभी तक अपना आईटीआर नहीं भरा है, तो जल्‍दी कीजिए क्‍योंकि ऐसा नहीं करने पर आपको जुर्माना भरना पड़ सकता है। 5 लाख सालाना आय होने पर पांच हजार और इससे कम पर एक हजार रुपये का जुर्माना देना पड़ सकता है।

किसान KYC नहीं कर सकेंगे

प्रधानमंत्री किसान सम्‍मान निधि के लिए के लिए केवाईसी करने की आखिरी तारीख 31 जुलाई है। सरकार की ओर से पहले ही तारीख बढ़ाने का ऐलान किया जा चुका है. पहले आखिरी तारीख 31 मई थी, जिसे दो महीने के लिए बढ़ाकर 31 जुलाई कर दिया गया था। ऐसे में एक अगस्‍त से किसान केवाईसी नहीं कर सकेंगे, इसलिए जल्द से जल्‍द केवाईसी करवा लें।

BOB में है अकाउंट तो जान लें ये नियम

बैंक ऑफ बड़ौदा में जिन लोगों का खाता है, उनके लिए बैंक इसी साल एक अगस्‍त से चेक से जुड़ा एक नियम बदलने जा रहा है। इसके तहत बैंक 5 लाख से रुपये या उससे अधिक की राशि वाले चेक के भुगतान के लिए पॉजिटिव पे सिस्‍टम लागू करने जा रहा है।

इस सिस्‍टम के जरिये इंटरनेट बैंकिंग, मोबाइल बैंकिंग और एसएमएस एटीएम के जरिये बेनिफिशियरी का नाम, उसका अकाउंट नंबर, राशि और चेक के नंबर को दर्ज करना होगा, क्रॉस चेक करने के बाद ही बैंक चेक की राशि को क्लियर करेगा।

LPG की कीमतों में हो सकता है बदलाव

देश में हर महीने की एक तारीख को एलपीजी की कीमतों में बदलाव किया जाता है। माना जा रहा है कि इस बार भी घरेलू और कॉमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमतों में परिवर्तन संभव है। पिछली बार कॉमर्शियल सिलेंडर सस्‍ता हुआ था तो घरेलू गैस सिलेंडर के दामों में 50 रुपये की बढोतरी हुई थी

ड्रीम -11 से सट्टेबाजी की लत का शिकार हुआ पुलिस का जवान…, नौकरी गई तो लोगों को लगा ठगने, हुआ गिरफ्तार…

दिल्ली पुलिस के एक सिपाही को ड्रीम-11 के जरिए ऑनलाइन क्रिकेट सट्टेबाजी की लत लग गई. इस लत ने न सिर्फ उसकी नौकरी छुड़वाई बल्कि रिश्तेदारों तक से कर्ज लेने को मजबूर कर दिया. इतना नहीं बाद में अब वह नकली सिपाही बनकर लोगों से ठगी करने लगा और पकड़ा गया. सिपाही रोहित दलाल ने पुलिस के सामने अपनी बर्बादी की पूरी कहानी बताई और ये भी खुलासा किया कि कैसे ड्रीम-11 ने उसके सारे सपनों को मिट्टी में मिला दिया.
दरअसल, पिछले साल पुलिस सेवा से बर्खास्त किए गए रोहित दलाल को कथित तौर पर मनी ट्रांसफर के बहाने साइबर धोखाधड़ी करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है. रोहित दलाल के रूप में पहचाने जाने वाला आरोपी पीड़ितों का विश्वास हासिल करने और उन्हें ऑनलाइन पैसे ट्रांसफर करने के लिए प्रेरित करने के लिए ट्रैफिक पुलिस की वर्दी पहनता था. पुलिस उपायुक्त (उत्तर जिला), सागर सिंह कलसी ने कहा कि साइबर पुलिस स्टेशन उत्तर में एक शिकायत प्राप्त हुई थी, जिसमें आरोप लगाया गया था कि दिल्ली यातायात पुलिस की वर्दी पहने एक व्यक्ति दिल्ली के मजनू का टीला में शिकायतकर्ता के साइबर कैफे में आया और उससे अनुरोध किया कि नकद भुगतान के बदले में उसके फोन-पे यूपीआई खाते में 16,000 रुपये ट्रांसफर करें. शिकायतकर्ता ने 16,000 रुपये ट्रांसफर किए, जिसके बाद रोहित दलाल बिना नकद भुगतान किए उसकी दुकान से निकल गया. इसके बाद, पुलिस ने भारतीय दंड संहिता की धारा 420 के तहत मामला दर्ज किया और मामले की जांच शुरू कर दी.

घर से किया गिरफ्तार
जांच के दौरान, दुकान के सीसीटीवी फुटेज और यूपीआई खाते के विवरण का विश्लेषण किया गया और तकनीकी विश्लेषण और मैनुअल जानकारी के आधार पर आरोपी की पहचान रोहित दलाल के रूप में की गई, जिसे 2021 में इसी तरह के धोखाधड़ी के मामलों में लिप्त होने के कारण दिल्ली पुलिस से बर्खास्त कर दिया गया था. डीसीपी ने कहा, “पुलिस की एक टीम ने आरोपी को 29 जुलाई को हरियाणा के बहादुरगढ़ स्थित उसके आवास से गिरफ्तार किया।”
क्रिकेट सट्टेबाजी ने बर्बाद की जिंदगी
पूछताछ के दौरान रोहित ने खुलासा किया कि वह ऑनलाइन क्रिकेट सट्टेबाजी का आदी हो गया और उसकी जिंदगी खराब कर हो गई. डीसीपी कलसी ने कहा कि आरोपी ने कहा कि वह 2016 में दिल्ली पुलिस में कांस्टेबल के रूप में शामिल हुआ था और जब वह बटालियन में तैनात था, तब उसे एक ऑनलाइन सट्टेबाजी ऐप ड्रीम 11 से परिचित कराया गया था. कलसी ने कहा, “शुरूआत में उसने एक छोटी राशि का दांव लगाना शुरू किया, लेकिन धीरे-धीरे उसे ऑनलाइन सट्टेबाजी की लत लग गई. वह अपना सारा वेतन सट्टेबाजी पर खर्च कर देता और जल्द ही उसकी बचत भी गायब हो जाती. फिर उसने आर्थिक तंगी दिखाकर अपने सहयोगियों और रिश्तेदारों से कर्ज लिया.” अधिकारी ने कहा, “कर्ज चुकाने में असमर्थ, आरोपी साइबर धोखाधड़ी में शामिल था. बर्खास्तगी के बाद भी, वह पुलिस की वर्दी पहनता था और लोगों को ठगता था.”

Politics: ‘मैंने बोलना शुरू किया तो आ जाएगा भूकंप…’ एकनाथ शिंदे ने उद्धव ठाकरे को दी चेतावनी

न्यूज डेस्क।महाराष्ट्र (Maharashtra) में हाल ही में हुए सियासी घमासान के बाद एक दूसरे पर आरोप प्रत्यारोप का दौर जारी है. मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे (Eknath Shinde) ने शिवसेना (Shiv Sena) प्रमुख उद्धव ठाकरे (Uddhav Thackeray) को चेतावनी देते हुए कहा है कि अगर उन्होंने कुछ बोला तो भूकंप आ जाएगा. इसके अलावा मुख्यमंत्री ने दावा किया कि बीजेपी और उनके नेतृत्व वाला शिवसेना का गुट अगले विधानसभा चुनाव में 288 सीट में 200 पर जीत दर्ज करेगा.

शिवसेना नेता आनंद दिघे की मौत पर उठाए सवाल

राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) और कांग्रेस के साथ हाथ मिलाने के ठाकरे के फैसले पर सवाल उठाते हुए शिंदे ने यह भी कहा कि वो जानते हैं कि शिवसेना के दिवंगत नेता आनंद दिघे के साथ क्या हुआ था. उन्होंने दिघे का जिक्र करते हुए कहा, ‘मैं इस बात का गवाह हूं कि ‘धर्मवीर’ के साथ क्या हुआ था.’ बता दें कि शिंदे के राजनीतिक गुरु दिघे की 2002 में एक सड़क दुर्घटना के बाद मौत हो गई थी.

‘मैंने बोलना शुरू किया तो आ जाएगा भूकंप’

शिंदे के नेतृत्व में शिवसेना के ज्यादातर विधायकों के बगावत करने के बाद जून में ठाकरे ने मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया था. मुख्यमंत्री ने मालेगांव में एक रैली में कहा, ‘उन्होंने बालासाहेब ठाकरे की विरासत बचाने के लिए बगावत की. अगर मैंने इंटरव्यू देना शुरू किया तो भूकंप आ जाएगा. कुछ लोगों के विपरित मैंने छुट्टियां मनाने के लिए हर साल विदेश यात्रा नहीं की.’

बागी विधायकों को कहा जा रहा है गद्दार

शिंदे ने कहा कि शिवसेना के संस्थापक की पुत्रवधू स्मिता ठाकरे और बालासाहेब के बड़े पोते निहार ठाकरे ने उनका समर्थन किया है. उन्होंने कहा कि बागी विधायकों को गद्दार कहा जा रहा है. उन्होंने सवाल किया, ‘आप उन्हें क्या कहेंगे जिन्होंने महज मुख्यमंत्री बनने के लिए बालासाहेब की विचारधारा से समझौता कर लिया.’ शिंदे ने कहा, ‘आप भाजपा के साथ गठजोड़ कर चुनाव लड़ें और फिर मुख्यमंत्री बनने के लिए कांग्रेस तथा राकांपा के साथ मिलकर सरकार बना ली. क्या यह विश्वासघात नहीं है?’

मनी लॉन्ड्रिंग केस: संजय राउत के घर पहुंची ED की टीम, हिरासत में लिए जा सकते हैं शिवसेना सांसद

न्यूज डेस्क।प्रवर्तन निदेशालय (ED) की एक के बाद एक ताबड़तोड़ छापेमारी जारी है. अब जांच एजेंसी की टीम शिवसेना से राज्यसभा सांसद संजय राउत के मुंबई के भांडुप स्थित घर पहुंची है. उन्हें पूछताछ के लिए ईडी दफ्तर ले जाया जा सकता है. राउत 1034 करोड़ रुपये के पात्रा चाल घोटाले में जांच के दायरे में हैं.

उन्हें 1 जुलाई को हुई पूछताछ के बाद 20 और 27 जुलाई को तलब किया गया था, लेकिन उन्होंने अपने वकीलों के जरिए सूचना भेजी कि संसद सत्र के कारण वह 7 अगस्त के बाद ही पेश हो सकते हैं. ईडी इस मामले में दादर और अलीबाग में राउत की संपत्तियों को कुर्क कर चुकी है.

इससे पहले ईडी का समन जारी होने पर राउत ने उपराष्ट्रपति चुनाव के लिए चल रहे प्रचार अभियान का हवाला देते हुए पेशी के लिए और समय मांगा था. संजय राउत इस मामले में मुख्य आरोपी हैं.