Home Blog Page 2457

CG BREAKING : राज्य शासन ने पत्रकार कल्याण समिति और अधिमान्यता समितियों का किया गठन, देखें किन्हें मिली जगह

CG BREAKING: State Government constituted Journalists Welfare Committee and Accreditation Committees, see who got the place

रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन ने पत्रकारों के कल्याण के लिए छत्तीसगढ़ संचार प्रतिनिधि कल्याण समिति और राज्य एवं संभाग स्तरीय अधिमान्यता समितियों का गठन करने के साथ ही राजपत्र में इसका प्रकाशन भी कर दिया है।

देखिये सूची :

 

Commonwealth Games 2022: मीराबाई चानू ने जीता भारत के लिए पहला गोल्ड, 201 KG वजन उठाकर बनाया रिकॉर्ड

बर्मिंघम । कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 के दूसरे दिन भारत को स्वर्णिम कामयाबी हासिल हुई है। मीराबाई चनू ने वेटलिफ्टिंग इवेंट के 49 किलो भारवर्ग में भारत के लिए गोल्ड मेडल जीत लिया है।

भारत ने बर्मिंघम खेलों में अबतक तीन मेडल जीते हैं जो वेटलिफ्टिंग में ही आए है. इससे पहले रविवार को ही संकेत महादेव सरगर ने सिल्वर और गुरुराजा पुजारी ने ब्रॉन्ज मेडल अपने नाम किया था।

CG Corona update : छत्तीसगढ़ में आज 650 के पार कोरोना मरीज , रायपुर में 150 से अधिक

रायपुर। छत्तीसगढ़ में जिस गति से कोरोना संक्रमण बढ़ रहा है, प्रदेश वासियों की चिंता भी बढ़ रही है। लगातार अब 500 के करीब कोरोना मरीज मिल रहे हैं। वहीँ अब इस बीमारी से होने वाले मरीजों की मौत भी रुकने का नाम नहीं ले रही है।

बीते 24 घंटों में 30 जुलाई को राज्य में 10 हजार 216 सैंपलों की जांच की गई जिसमे 658 नए मरीजों की पहचान हुई। साथ ही 492 मरीज स्वस्थ भी हुए हैं।

जिलेवार आंकड़े की बात करें तो सबसे ज्यादा 162 मरीज राजधानी रायपुर से ही मिले हैं। दुर्ग जिले से 93 और राजनांदगांव जिले से 66 मरीज मिले हैं। आज 2 मरीजों की मौत भी हुई है। प्रदेश में कुल सक्रिय मरीजों की संख्या अब 3440 हो गई है।

 

यूके पीएम चुनावः क्या ऋषि सुनक पर भारी पड़ रहीं लिज ट्रस, पढ़ें ताजा सर्वे में क्या है किसे मिल रही बढ़त

लंदन। ब्रिटेन में प्रधानमंत्री पद पाने के मुकाबले में विदेश मंत्री लिज ट्रस भारतीय मूल के पूर्व वित्त मंत्री ऋषि सुनक से आगे निकलती दिखाई दे रहीं हैं। मुकाबले का परिणाम तो पांच सितंबर को सार्वजनिक होगा लेकिन, ताजा सर्वे रिपोर्ट लिज की जीत की ओर संकेत करती है। हालांकि इससे पूर्व की एक सर्वे रिपोर्ट में ऋषि को लिज के मुकाबले ज्यादा लोकप्रिय बताया गया था। दांव लगाने के लिए ख्यात फर्म स्मार्केट्स के अनुसार सुनक के अगला प्रधानमंत्री बनने के आसार 10 प्रतिशत हैं जबकि लिज के करीब 90 प्रतिशत।

पहले के सर्वे में ऋषि थे आगे, फिर कैसे फिसले

लिज ट्रस ने हाल ही में कहा था कि वह तेल और गैस कंपनियों पर कोई अतिरिक्त कर नहीं लगाएंगी। इसका सीधा मतलब है कि आम जनता पर महंगाई का बोझ नहीं बढ़ेगा। माना जा रहा है कि इसे कंजरवेटिव पार्टी के सदस्यों और आम जनता ने सकारात्मक ढंग से लिया है। दोनों प्रत्याशियों के बीच राष्ट्रव्यापी 12 बहस होनी हैं। इनमें से पहली गुरुवार को लीड्स में होगी। दोनों प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला इन बहस में होगा। ये बहस कंजरवेटिव पार्टी के सदस्यों के समक्ष होंगी और यही सदस्य दोनों प्रत्याशियों को वोट देंगे। उन्हीं के वोटों के आधार पर ऋषि और लिज की जीत-हार तय होगी।

सूत्रों के अनुसार सुनक को अपनी महंगी लाइफ स्टाइल और कार्यवाहक प्रधानमंत्री बोरिस जानसन का साथ छोड़ने के लिए तीखे प्रश्नों का सामना करना पड़ रहा है। कंजरवेटिव पार्टी के सदस्यों के बीच उन्हें लगातार इनका जवाब देना होगा।

चटर्जी में वीकनेस थी, अर्पिता मुखर्जी सेक्स टॉय बरामदगी पर अभिनेत्री श्रीलेखा मित्रा का तंज

कोलकाता: शिक्षक भर्ती घोटाले में बंगाल के पूर्व मंत्री पार्थ चटर्जी की सहयोगी अर्पिता मुखर्जी के आवास से करोड़ों रुपये की नकदी, सोना और अन्य कीमती सामान बरामद हुआ है। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के छापेमारी में दो फ्लैटों में से एक से सेक्स-टॉयज की बरामदगी हुई है। इस पर एक लोकप्रिय बांग्ला अभिनेत्री की पोस्ट से सोशल मीडिया सर्किट गरमा गया है।
घटनाक्रम पर ईडी के एक अधिकारी ने कहा, ‘हम जानने की कोशिश कर रहे हैं कि क्या ऐसी वस्तुओं की बरामदगी का करोड़ों के घोटाले से कोई संबंध है? ये नकदी, सोना और अन्य दस्तावेजों की भारी बरामदगी की तुलना में मामूली बात है।’

‘चटर्जी की वीकनेस का चलता है पता’
इस बीच, लोकप्रिय बांग्ला अभिनेत्री श्रीलेखा मित्रा के एक सोशल मीडिया पोस्ट ने वर्चुअल दुनिया को गर्म कर दिया है। उन्होंने टिप्पणी की कि अर्पिता मुखर्जी के आवास में सेक्स टॉयज की मौजूदगी से चटर्जी की वीकनेस का पता चलता है।’ श्रीलेखा ने पोस्ट में लिखा, ‘क्या पार्थ असफल थे? देश जानना चाहता है।’
घोषित वामपंथी झुकाव वाली अभिनेत्री और तृणमूल कांग्रेस की आदतन दोस्त श्रीलेखा मित्रा ने मुख्यमंत्री ममता बनर्जी का उस समय उपहास किया था, जब उन्हें कविताओं के संग्रह के लिए पश्चिम बंगाल सरकार से साहित्यिक पुरस्कार मिला था।

कई बोल्डनेस की कर रहे प्रशंसा
हाल ही में शिक्षक भर्ती घोटाले का खुलासा होने के बाद श्रीलेखा मित्रा ने यह भी दावा किया कि यदि वह चाहें तो चटर्जी के कई और विश्वासपात्रों के नाम का खुलासा कर सकती हैं। इस बीच ताजा घटनाक्रम को लेकर सोशल मीडिया पर मिली-जुली प्रतिक्रियाएं आ रही हैं। जहां कुछ ने इस तरह का पोस्ट कर मामले को व्यक्तिगत स्तर पर ले जाने के लिए श्रीलेखा मित्रा को ट्रोल किया है, वहीं अन्य ने उनका समर्थन किया है और ‘बोल्डनेस’ के लिए उनकी प्रशंसा की है।

ED ने कैसीनो संचालकों के 8 ठिकानों पर मारा छापा, हवाला का शक; तीन मंत्री और 15 विधायकों से भी कनेक्शन

हैदराबाद: प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने बुधवार को हैदराबाद और आंध्र प्रदेश में आठ स्थानों पर कैसीनो के आयोजकों और एजेंटों के खिलाफ विदेशी मुद्रा प्रबंधन अधिनियम (FEMA) नियमों के उल्लंघन के लिए छापेमारी की। अधिकारियों ने कहा कि केंद्रीय एजेंसी ने कथित हवाला लेनदेन की भी पड़ताल की। एक अधिकारी ने विस्तृत ब्योरा दिए बिना कहा, ‘फेमा के प्रावधानों के तहत आठ जगहों पर छापेमारी की गई।’आरोप लगाया गया है कि कैसीनों डीलरों और एजेंटों ने इस साल जून में नेपाल में कैसीनों का आयोजन किया और कैसीनों में खेलने वालों के लिए विशेष उड़ानों की व्यवस्था की गई और विजेताओं को हवाला लेनदेन के माध्यम से भुगतान किया गया।
कैसीनो ऑर्गेनाइजर चिकोटी प्रवीण और माधव रेड्डी का दावा है कि वे लोग कानून का पालन करते हुए कैसीनो बिजनेस करते हैं. कैसीनो विज्ञापन के लिए अभिनेताओं को भुगतान की गई बड़ी रकम की वजह से प्रवर्तन निदेशालय की नजर उस ओर गई. प्रवर्तन निदेशालय के सूत्रों का कहना है कि हो सकता है कि बड़े ट्रांजेक्शन हवाला के जरिए किए गए हो. दोनों ने कथित तौर पर नेपाल के होटल मेची क्राउन में भारतीयों की ओर से कैसीनो दांव लगाया.
प्रवीण ने कथित “चार दिन के पैकेज” के लिए कथित तौर पर 5 लाख रुपये से 10 लाख रुपये के बीच फीस ली थी. ज्यादातर ग्राहक आंध्र प्रदेश और तेलंगाना से हैं. प्रवर्तन निदेशालय को 10 से 13 जून के बीच कथित मनी लॉन्ड्रिंग की भनक लगी थी.
व्हाट्सएप चैट और प्रवीण का लैपटॉप खंगालने पर जांचकर्ताओं को पता चला कि कसीनो खेलने में तीन मंत्री, 15 विधायक और 250 अन्य ग्राहक शामिल थे, जिनमें कुछ सोने के कारोबारी भी शामिल हैं.

आंध्र प्रदेश के पूर्व मंत्री बालिनेनी श्रीनिवास रेड्डी ने कहा है कि वह कैसीनो जाते हैं और उन्होंने जुआ और ताश खेलने की बात तक कबूल की. लेकिन प्रवीण या उसके कथित हवाला डील से किसी भी तरह के संबंध से इनकार किया.

KORBA: रेत तस्करों पर पुलिस का शिकंजा…अवैध रेत उत्खनन करते 7 ट्रेक्टर ज़ब्त…

कोरबा। रेत तस्करों पर पुलिस ने शिकंजा कसते हुए अवैध उत्खनन में लगे 7 ट्रैक्टर को जब्त किया है। रेत तस्करों पर एक साथ हुए कार्रवाई के बाद रेत माफियो में हड़कंप मच गया है।


बता दें पुलिस कप्तान संतोष सिंह के निर्देश पर अवैध डीजल सट्टा ,कबाड़ कोयला एवं रेत के तस्करो के उपर अंकुश लगाने पुलिस का अभियान चल रहा है। इस कड़ी में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक के मार्ग दर्शन एवं थाना प्रभारी कुसमुण्डा नवीन कुमार देवांगन के नेतृत्व में पुलिस सहायता केन्द्र सर्वमंगला के माध्यम से आज पेट्रोलिंग कर अहिरन नदी के पास ट्रैक्टर क्रमांक (1) सोल्ड (2) CG 12 AX 6550 (3) CG 12 BE 7057 (4) CG12 AX 6134 (5) CG12BB 4884 मय ट्रॉली सभी मे रेत लोड हालत में पाया गया ,एवम बरमपुर जोड़ा पुल के नीचे ट्रैक्टर क्रमांक CG12 BF 9923 एवं CG12 AZ 4873 ट्रॉली में रेत भरा हुआ पाया गया । जिसे धारा 102 जा.फौ. के अंतर्गत जप्त कर अग्रिम कार्यवाही हेतु खनिज विभाग को प्रतिवेदन भेजा जा रहा है ।

DFO के दफ्तर में धूल खा रही जांच… वन भूमि में हेराफेरी,जांच की आंच की तपिश से बच गए आरोपी..?

कोरबा। वन भूमि को निजी बताकर बेचने के मामले में जांच की फाइल डीएफओ दफ्तर में धूल खा रही है।जमीन की अफरातफरी में शामिल गुरुजी पर अब तक आंच नहीं पहुंच सकी है।

बता दें कि बालको के समीप बासिन खार में प्राथमिक शाला पदस्थ शिक्षक दुर्गा शंकर मिश्रा चुइय्या के समीप मोहनपुर जो मसाहती ग्राम हैं , मोहनपुर के एक भोले भाले यादव को झांसे में लेकर  2.66 एकड़ जमीन कृषि भूमि को सस्ते दाम में खरीद लिया। उक्त जमीन का नंबर वन विभाग के रोड किनारे की जमीन पर राजस्व अमले से साठगांठ कर नम्बर सेट कराया लिया गया। अब चूंकि सड़क किनारे की जमीन है तो दाम वास्तविक मूल्य से छह गुना हो गया, फिर क्या था मिश्रा जी को मालामाल बनने का सपना दिखने लगा और हुआ भी यही मिश्रा जी ने कौड़ी की जमीन को सोना बनाकर माल इकट्ठा कर लिया। जमीन अफरातफरी का खेल जब लोगो को समझ में आया तो इसकी शिकायत वन विभाग को कर दी। शिकायत को आधार मानकर तत्कालीन डीएफओ ने जांच के आदेश दिए। जाँच अधिकारी ने जीपीएस सिस्टम से जाँच किया तो पता चला जमीन तो वन विभाग की है। जाँच अधिकारी द्वारा जाँच प्रतिवेदन बनाकर रिपोर्ट को डीएफओ कोरबा को सौंपने की बात कही जा रही है। खबरीलाल की माने तो जाँच में जो एविडेंस मिले है उससे गुरूजी पर कारवाई हो सकती है, लेकिन जांच हुए महीनों बीत गए और फाइल डीएफओ कार्यालय में धूल खा रही है । मतलब अब तक जांच की आंच गुरुजी तक नही पहुंच सकी है।

CG IAS Breaking : बड़ी संख्या में IAS अधिकारियों का प्रभार में हुआ फेरबदल, आदेश जारी

रायपुर। छत्तीसगढ़ में बड़ी प्रशासनिक सर्जरी की गई है जिसमे 14 IAS अधिकारियो के प्रभार में फेरबदल किया गया है।

 

 

 

बालको महिला मंडल ने धूमधाम से मनाया तीज महोत्सव, ‘सावन क्वींन. कैटवॉक ’ का उठाया लुफ्त

बालकोनगर। बालको महिला मंडल ने तीज महोत्सव धूमधाम से आयोजित किया। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि कोरबा कलेक्टर संजीव कुमार झा की धर्मपत्नी रंजना झा और कोरबा पुलिस अधीक्षक की धर्मपत्नी वंदना सिंह थीं। श्रीमती झा ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भरपूर लुत्फ उठाया। उन्होंने उत्कृष्ट आयोजन के लिए बालको महिला मंडल उपाध्यक्ष श्रीमती संगीता शर्मा एवं सदस्याओं की खूब प्रशंसा की।

बालको महिला मंडल उपाध्यक्ष श्रीमती संगीता शर्मा ने अतिथियों की अगवानी की। श्रीमती संगीता और श्रीमती सोनिया गुप्ता ने अतिथियों को पुष्पगुच्छ और स्मृति चिह्न भेंटकर सम्मानित किया। श्रीमती झा और श्रीमती सिंह ने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम की शुरूआत की।

सावन झूला का लिया आनंद

कार्यक्रम में अतिथियों ने झूला झूलने का आनंद उठाया। श्रीमती संगीता शर्मा ने अपने स्वागत उद्बोधन में बालको महिला मंडल के विभिन्न सामाजिक कार्यों से अवगत कराया। उन्होंने बताया कि महिला मंडल समय-समय पर महिलाओं और बच्चों के प्रतिभा विकास के लिए कार्यक्रमों का आयोजन करता है। बालकोनगर क्षेत्र के सांस्कृतिक उत्थान में महिला मंडल का महत्वपूर्ण योगदान है।

श्रीमती रंजना झा ने आयोजन की सराहना करते हुए कहा कि आयोजन अत्यंत मनोरंजक रहा। उन्होंने कहा कि बालको अपने सामुदायिक विकास कार्यों द्वारा स्थानीय क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान दे रहा है। वही श्रीमती सिंह ने सभी को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि बालको महिला मंडल की सदस्याओं ने उत्कृष्ट सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी।

‘सावन क्वींन’ का चयन प्रमुख आकर्षण

सावन क्वीन का चयन अनेक चरणों में किया गया। प्रथम चरण में कैटवॉक का आयोजन किया गया। निर्णायकों ने प्रतिभागियों की वेशभूषा, श्रृंगार, प्रस्तुति आदि के आधार पर अंक दिए। बाह्य सुंदरता और प्रतिभा के मेल से व्यक्तित्व निखर उठता है, इस भावना से दूसरे चरण में प्रतिभागियों की प्रतिभा परखी गई। प्रत्येक प्रतिभागी को एक मिनट में विभिन्न विधाओं में प्रस्तुति के अवसर दिए गए।

प्रतिभागियों ने केश सज्जा, नृत्य, मेहंदी, ड्रॉइंग, रंगोली, गायन आदि की प्रस्तुति दी। तीसरे चरण में प्रतिभागियों की वाक पटुता और सूझबूझ को परखा गया। निर्णायक मंडल ने एक ही सवाल सभी प्रतिभागियों से पूछे। प्रतिभागियों के उत्तर के आधार पर उन्हें अंक दिए गए। ‘सावन क्वींन’ के लिए तीन प्रतिभागियों जिसमें प्रथम शिपी अग्रवाल, द्वितीय ममता कटकवार और तृतीय स्थान के लिए सीमा साहू को विजेताओं को चुना गया।

कार्यक्रम की शुरूआत में महिला मंडल की सदस्याओं ने नृत्य और मल्हार लोक गीत की बेहतरीन प्रस्तुति से सभी का दिल जीत लिया। विभिन्न स्टॉल, झूला और सांस्कृतिक कार्यक्रमों में सदस्याओं ने उत्कृष्ट भागीदारी की।

कार्यक्रम के सफल आयोजन पर श्रीमती सिमरन कौर ने महिला मंडल की सभी सदस्याओं और मुख्य अतिथि के प्रति आभार जताया। उन्होंने कहा कि बालको महिला मंडल अपने सांस्कृतिक कार्यक्रम से बालकोनगर के उत्थान में महत्वपूर्ण योगदान निभा रहा है।