Home Blog Page 2458

Election : पूर्व CM दिग्विजय सिंह ने पकड़ा पुलिसकर्मी का कॉलर…फिर

भोपाल।दिग्विजय सिंह ने एक पुलिसवाले का कॉलर खींचा। मामला भोपाल का है। जिला पंचायत अध्यक्ष की कुर्सी को लेकर बीजेपी और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच बवाल हुआ। उसी बीच पुलिस से भी धक्कामुक्की हुई।

CM शिवराज चौहान ने दिग्विजय पर साधा निशाना
इस घटना पर प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज चौहान ने दिग्विजय सिंह पर निशाना साधा कहा ऐसा अशोभनीय व्यवहार किसी पूर्व CM को शोभा नहीं देता। उन्होंने कहा कि 10 साल तक सत्ता में रहने वाले मुख्यमंत्री को यह शोभा नहीं देता। मुख्यमंत्री ने कहा कि दिग्विजय सिंह ने पुलिसकर्मियों के साथ बदसलूकी की है।

गौरतलब है कि, मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल (Bhopal Election) में जिला पंचायत अध्यक्ष की कुर्सी को लेकर बीजेपी और कांग्रेस कार्यकत्ताओं के बीच शुक्रवार को भिड़त हुई। इस दौरान पूर्व मुक्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने कुछ ऐसा किया जिसके बाद हंगामा मचा। पुर्व मुक्यमंत्री दिग्विजय सिंह और शिवराज सरकार में मंत्री भूपेंद्र सिंह के बीच भी धक्का मुक्की हुई।

जिला पंचायत कार्यालय के बहार हंगामा
भोपाल में सुबह से ही जिला पंचायत कार्यालय के बहार हंगामा चल रहा था। इसमें बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता और नेता मौजूद थे। दरअसल कांग्रेस के कुछ सदस्यों ने जिला पंचयत अध्यक्ष के चुनाव के ठीक पहले पाला बदल लिया। इसकी जैसी ही भनक पूर्व CM दिग्विजय सिंह को मिली वह पूर्व केंद्रीय मंत्री सुरेश पौचोरी, कांग्रेस विधायक पीसी शर्मा, आरिफ मसूर और सैकड़ों कांग्रेस कार्यकर्त्ताओं के साथ जिला पंचायत कार्यलय पहुंच गए और खूब हंगामा किया।

मंत्री भूपेंद्र सिंह की गाड़ी अंदर नहीं जाने देने पर भिड़े
स्तिथि उस समय और विस्फोटक हो गई जब शिवराज सरकार में मंत्री भूपेंद्र सिंह और कुजूर से विधायक रामेश्वर शर्मा चुनाव के लिए जिला पंचायत कार्यालय पहुंचे। जहां दिग्विजय सिंह समेत कांग्रेस नेता गाड़ी के सामने खड़े हो गए और मंत्री के गाड़ी को अंदर जाने नहीं दिया। इस दौरान दिग्विजय सिंह ने उन्हें रोक लिया, हालांकि बीजेपी विधायक रामेश्वर शर्मा ने कांग्रेस नेताओ को चकमा दिया और वह अंदर घुस गए। इसे लेकर कांग्रेसियों ने खूब देर तक हंगामा किया। वे रामेश्वर शर्मा को बहार निकालने की मांग को लेकर पुलिसकर्मियों से भीड़ गए। खूब धक्का-मुक्की हुई और ठीक इसी दौरान दिग्विजय सिंह ने पुलिस अफसर का कॉलर पकड़ लिया। इसे लेकर अब हंगामा वरप रहा है। इसी बीच बीजेपी विधायक रामेश्वर शर्मा एक महिला सदस्य को लेकर जिला पंचायत दफ्तर के अंदर ले गए। इस दौरान उन्होंने अपना मुँह ढक कर रखा था।

काफी देर तक हंगामा जारी रहा। इसी हंगामे के बीच जिला पंचायत अध्यक्ष का चुनाव पूरा किया गया। आखिरकार नतीजे सामने आने के बाद हंगामा शांत हुआ और बीजेपी ने भोपाल जिला पंचायत अध्यक्ष पद पर कब्जा कर लिया। बीजेपी के राम कुंवर गुर्जर ने कांग्रेस की रश्मि भारत को हराकर भोपाल जिला पंचायत अध्यक्ष चुनाव तो जीत लिया लेकिन (Bhopal Election) इस दौरान वहां जो हंगामा हुआ, धक्का मुक्की हुई वह खबर बन गई।

Indian Railways: सावन में रेलवे ने शाकाहारी यात्र‍ियों को दी बड़ी खुशखबरी, सुनकर आप भी खुश हो जाएंगे

Indian Railways Satvik Food: अगर आपको शाकाहारी खाना पसंद है और आप अक्‍सर ट्रेन से सफर करते हैं तो यह यह खबर आपके ल‍िए है. ट्रेन में सफर करने के दौरान अब यात्र‍ियों को पूरी तरह सात्‍व‍िक खाना म‍िल सकेगा. आपको बता दें इंड‍ियन रेलवे (Indian Railways) की सब्सिडियरी आईआरसीटीसी (IRCTC) ने इस्‍कॉन के गोव‍िंदा रेस्‍टोरेंट (Govinda Restorent) के साथ करार क‍िया है. अब आप Govinda Restorent से खाना मंगाकर ट्रेन में खा सकेंगे.

दूसरे स्‍टेशनों पर भी शुरू होगी सुव‍िधा!
शुरुआत में शाकाहारी यात्र‍ियों को आईआरसीटीसी (IRCTC) की तरफ से यह सुव‍िधा द‍िल्‍ली के हजर‍त न‍िजामुद्दीन स्‍टेशन से दी गई. अब रेलवे से जुड़े सूत्रों का दावा है क‍ि इस तरह की सुव‍िधा पर सावन महीने के दौरान अच्‍छा र‍िस्‍पांस म‍िला है. इस र‍िस्‍पांस को देखते हुए रेलवे शाकाहारी भोजन की व्‍यवस्‍था को दूसरे स्‍टेशन पर भी शुरू करने पर व‍िचार कर रहा है. रेलवे के अलग-अलग जोन में इस सुव‍िधा के शुरू होने से सात्‍व‍िक खाना खाने वालों को फायदा होगा.

पेंट्री के भोजन की शुद्धता पर शक करते हैं यात्री
रेलवे बोर्ड से जुड़े अध‍िकार‍ियों का कहना है क‍ि कई बार यात्री पेंट्री के भोजन की शुद्धता पर शक करते हैं. इससे लंबे सफर में यात्रा करने वालों को परेशानी होती है. जो यात्री प्‍याज और लहसुन तक नहीं खाते, उन्‍हें अक्‍सर सात्‍व‍िक खाना नहीं म‍िल पाता. लेक‍िन अब ऐसे यात्र‍ियों को परेशानी नहीं होगी. सात्‍व‍िक खाना पसंद करने वाले यात्री ट्रेन में गोव‍िंदा रेस्‍टोरेंट से खाना मंगाकर खा सकते हैं. उम्‍मीद की जा रही है यह सुव‍िधा दूसरे स्‍टेशन पर जल्‍द शुरू होगी.

ऐसे उठा सकते हैं सर्व‍िस का फायदा
यद‍ि आप इस सर्व‍िस का फायदा उठाकर सफर में सात्‍व‍िक भोजन करना चाहते हैं तो आईआरसीटीसी (IRCTC) ई-कैटर‍िंग वेबसाइट या फूड ऑन ट्रैक एप पर बुक कर सकेंगे. यात्र‍ियों को ट्रेन छूटने से कम से कम दो घंटे पहले पीएनआर नंबर (PNR Number) के साथ ऑर्डर करना होगा. इसके बाद सात्‍व‍िक भोजन आपकी सीट पर पहुंच जाएगा.

क्‍या-क्‍या म‍िलेगा खाने में
आईआरसीटीसी की तरफ से कहा गया क‍ि धार्म‍िक यात्रा पर जाने वालें लोगों को ध्‍यान में रखकर यह सर्व‍िस शुरू की गई है. पहले चरण में यद‍ि अच्‍छा र‍िस्‍पांस म‍िलता है तो इसका व‍िस्‍तार क‍िया जाएगा. मेन्‍यू में डीलक्‍स थाली, महाराजा थाली, पुरानी द‍िल्‍ली की वेज ब‍िरयानी, पनीर से बनी ड‍िशेज, नूडल्‍स, दाल मक्‍खनी समेत कई सात्‍व‍िक ड‍िश शाम‍िल हैं.

ब्रेकिंग: IPS बद्री नारायण मीणा को रायपुर रेंज के अतिरिक्त प्रभार… OP पाल को नक्सल ऑपरेशन औऱ एसआईबी का जिम्मा…

रायपुर। राज्य सरकार ने चार सीनियर आईपीएस के तबादला करते हुए प्रभार में फेरबदल किया है। आईपीएस बीएन मीणा को दुर्ग रेंज के साथ रायपुर रेंज के आईजी बनाया गया है।

 

बता दें कि छत्तीसगढ़ शासन के गृह विभाग ने 4 सीनियर आईपीएस का तबादला सूची जारी किया है। जिसमे दुर्ग रेंज ले आईजी बद्रीनारायण मीणा को रायपुर रेंज के अतिरिक्त प्रभार दिया है। वही रायपुर रेंज के आईजी ओपी पाल को नक्सल ऑपरेशन और एसआईबी का जिम्मा सौंपा गया है।

खजाना क्वींन अर्पिता मुखर्जी के ड्राइवर ने उगले  ये राज

कोलकाता। शिक्षकभर्ती घोटाला की आरोपी अर्पिता मुखर्जी के ड्राइवर प्रणब भट्टाचार्य ने इस बात की पुष्टि की है कि कई लग्जरी कार पिछले तीन महीनों से गायब हैं। उन्होंने कहा कि वह सिर्फ होंडा सिटी में उन्हें घुमाने की जिम्मेदारी थी। उन्हें कभी भी बाकी कारों को चलाने की अनुमति नहीं दी गई थी। एक राष्ट्रीय न्यूज चैनल को दिए इंटरव्यू में उसने यह बात कही है। उसने यह भी बताया कि पार्थ चटर्जी कभी-कभी उनसे मिलने आते थे। ड्राइवर ने कहा कि हाल ही में निलंबित हुए मंत्री को उनके घर में प्रवेश करते देखा था।

भट्टाचार्य ने आगे कहा कि प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने भी उनसे इस संबंध में पूछताछ की है। अर्पिता के ड्राइवर ने कहा, “जब ईडी अधिकारी आए तो मैं वहां मौजूद था। उन्होंने मुझे अंदर बैठने के लिए कहा और मुझे इंतजार कराया। उन्होंने मेरा फोन लिया और अर्पिता के ठिकाने के बारे में पूछा।“ उसने कहा कि ईडी अधिकारियों को अपना फोन नंबर दिया है। जब भी उसे बुलाया जाएगा, वह उनसे मिलने जाएगा।

अर्पिता की 4 लग्जरी कारें गायब

सूत्रों ने इस बात का खुलासा किया कि पार्थ चटर्जी की सहयोगी अर्पिता मुखर्जी ने बताया कि कोलकाता के डायमंड सिटी परिसर में उनके आवास से चार लग्जरी कारें गायब हैं। ईडी द्वारा अर्पिता को फ्लैट से गिरफ्तार किए जाने के बाद से कारें गायब हैं। अधिकारी फिलहाल सीसीटीवी फुटेज के जरिए लापता कारों का पता लगाने की कोशिश कर रहे हैं।

बता दें कि ईडी ने 22 जुलाई को  पश्चिम बंगाल के पूर्व मंत्री पार्थ चटर्जी के “करीबी सहयोगी“ अर्पिता मुखर्जी के आवास से 21.90 करोड़ रुपए नकद बरामद किए। जांच एजेंसी ने 56 लाख रुपए की विदेशी मुद्रा और 76 लाख रुपए का सोना भी बरामद किया है। ईडी ने पहली छापेमारी के कुछ ही दिन के बाद अर्पिता मुखर्जी के दूसरे अपार्टमेंट से 28.90 करोड़ रुपए नकद, 5 किलो से अधिक सोना और कई दस्तावेज बरामद किए हैं। पार्थ चटर्जी और अर्पिता मुखर्जी को 3 अगस्त तक ईडी की हिरासत में भेज दिया गया है।

क्या अधजली लाश हो तुम…? या बिना मानवता के इंसान हो तुम..?

बलवंत सिंग खन्ना

लेखक, विचारक

साल 2007 मार्च का महीना तब मेरी उम्र लगभग 17 वर्ष 9 महीने रही होगी तब स्कूल में 12वी कक्षा की परीक्षा समाप्त हुई ही थी कि 2 दिन बाद ही मैं आईटीआई की पढ़ाई हेतु तमनार जाने के लिए घर से निकला तब बाबू जी सायकल से मुझे घर से बस पकड़ने के लिए मोड़ तक छोड़ने आए थे मोड़ मतलब अपने गाँव से 2 किलोमीटर की दूरी में मुख्य सड़क जहाँ पर बसें रुका करती थी गांव के सभी लोग उसी मोड़ से तब और आज भी बसे पकड़ते हैं बाबू जी ने मुझे बस बिठाते वक़्त आशीर्वाद में केवल इतना कहा कि बेटा मोबाइल का बेफिजुल उपयोग मत करना और पैसो को देखकर खरचना तब हर हाथ में आज के जैसे मोबाइल नहीं हुआ करता था उस वक्त मोबाइल का चलन अपने प्रारम्भिक स्तर में था तब मेरे पास रिलायंस कंपनी का LG मोबाइल मून लाइट मॉडल हुआ करता था जिसमे मैं 10 रूपये वाला सबसे छोटा रिचार्ज कर के केवल मिस कॉल देने के लिए उपयोग करता और जब गलती से सामने वाला मेरा मिस कॉल कट होने से पहले ही उठा लेता तो मेरा बैलेंस कट हो जाता तब 10 रूपये के रिचार्ज से मिले 7 रूपये 32 पैसे मिसकाल में ही खत्म हो जाते थे तब और आज में काफी बदलाव हम सब देख रहे हैं खैर हम आते हैं आईटीआई की पढ़ाई पर चूँकि मैंने आईटीआई में इलेक्ट्रीशियन डिप्लोमा के लिए पहले से ही आवेदन दे रखा था जिसमे मेरा चयन फरवरी 2007 में ही हो चुका था किन्तु मार्च में 12वी की परीक्षा के कारण मैंने 1 महीने की छुट्टी ले रखी थी बाबू जी के द्वारा कही गईं बातो को सोचते हुए मैंने बस में जगह बनाई और अकलतरा रेलवे स्टेशन पहुंच गया वहाँ मेरा दोस्त दीनानाथ जायसवाल भी मिला और हम दोनों रायगढ़ के लिए निकले वहां से फिर बस पकड़कर तमनार गये हमारा आईटीआई संस्थान ग्रामीण क्षेत्र में था इसलिए हमें किराये के लिए मकान गाँव में ही लेना था हमने उस दिन अपने सहपाठी के घर आश्रय लिया एवं अगले दिन कक्षा जाकर पढ़ाई किये उसके बाद किराये का घर खोजने लगे चूँकि गांव ज्यादा बड़ा नहीं था इसलिए हमे जल्दी ही घर मिल गया

जहाँ हमने किराये से घर लिया था वह समाज (समाज का नाम नहीं लूंगा वरना पूरा समाज बुरा मान जायेगा) का एक सक्षम परिवार था उनके मिटटी के दो घर थे दोनों घर गांव के गली के आमने-सामने थे जिसमे से एक घर में खुद का परिवार रहता था और वही किराने की दूकान भी संचालित कर रहे थे तथा सामने वाले घर को किराये में दिया जिसमे हम दोनों दोस्त रह रहे थे हम दोनों के नहाने की व्यवस्था उनके खुद निवास वाले घर पर थी जहां कुंए से पानी निकालकर नहाने की व्यवस्था थी तथा दैनिक कार्यो के लिए बाहर जंगल जाना होता था हम दोनों दोस्त में से मैं सतनामी सूर्यवंशी (SC) समाज से और मेरा दोस्त जायसवाल कलार (OBC) समाज से था तब 2 दिन तो वहाँ अच्छे से रहे किन्तु तीसरे दिन जब उनको मेरी जाति पता चली तो मकान मालिक द्वारा एक फरमान सुना दिया गया कि मेरे लिए नहाने की व्यवस्था किराये वाले घर में ही कर देंगे तथा मेरा दोस्त कुंए में ही आकर नहा लिया करेगा जब मुझे इससे ऐतराज हुआ और मैंने जानने की कोशिश किया कि ऐसा नियम क्यों तब पता चला की यह तो जातिगत छुआ छूत वाली कुंठित मानसिकता का परिणाम है वैसे तो कई बार सुना था की छुआ-छूत जैसी घटनाएं भी समाज में विद्दमान है पर मेरे जीवन में यह अनुभव पहिली बार था मैंने बिना देरी किये वहाँ से वापस आने का फैसला लिया क्योंकि मैंने उस कुंठित मानसिकता से अकेले लड़ पाने में खुद को सक्षम नहीं समझा तब न मेरी शिक्षा उतनी थी और न ही मैं कोई बाहुबली था लेकिन ऐसे लोगो को जवाब देने के लिए आपका बाहुबली होना जरुरी नहीं है आपको केवल ज्यादा से ज्यादा शिक्षित होने की जरुरत है उस वक्त खुद को यह कहा कि जो होता है अच्छे के लिए होता है कल शायद और अच्छा होगा डिप्लोमा कर के शायद मैं हेल्पर मात्र बनूं लेकिन डिग्री लेकर शायद अधिकारी बन जाऊं यही सोच के साथ उस गाँव से अलविदा लिया वापस आया बाबू जी को मनाया और फिर तुरंत बिलासपुर चला गया PET की क्रैश कोर्स करने तब शायद होनी को कुछ और ही मंजूर थी 13 अप्रैल 2007 को दादी जी का स्वर्गवास हुआ इस दुख से सम्भले ही थे कि 27 मई 2007 को बाबू जी के आकस्मिक निधन से पूरा परिवार कमजोर हो गया तब शिक्षा पर ध्यान दें या परिवार पर बड़ा असमंजस की स्थिति रही लेकिन पारिवारिक और नाते रिश्तेदार वाली पृष्ठभूमि शिक्षित थी इसलिए सितम्बर 2007 में ही कृषि अभियांत्रिकी की पढ़ाई करने भिलाई चला गया तब से जीवन में अनेक उतार चढ़ाव आये सब का सामना किये आज हर रोज कल से बेहतर करने के लिए लड़ रहें हैं खुद से इस बीच न किसी से अपनी पहचान छुपाई न जाति छुपाई जो हैं मेरे व्यवहार से सब के सामने हैं 12वी के बाद आईटीआई करने का फैसला शायद गलत या जल्दबाजी में लिया होगा उसी गलती को सुधारने के लिए जातिवादी परिवार के घर किराया लिया जो छुआ छूत जैसी कुंठित मानसिकता के लोग निकले इसमें उनकी कोई गलती नहीं थीं इसमें उनकी शिक्षा गलत थी उनको और शिक्षित होने की जरुरत थी लेकिन आज वर्तमान में पिछले 2 महीने से प्रदेश के जांजगीर जिला विश्वपटल पर छाया हुआ है पहली घटना जांजगीर जिले के पिरहिद गाँव के बोरवेल में गिरे बच्चे का बचाव अभियान तथा अभी जांजगीर जिले में ही कुंठित मानसिकता के लोगो द्वारा जलती चिता को पानी डालकर तथा लात मार का बुझा दिया गया और अधजली लाश को फेक दिया गया इस घटना ने मेरे मन को अंदर से झकझोर दिया है हम किस दिशा में बढ़ रहे हैं हमारी सोच क्या होते जा रही है हम आज भी समाज को शिक्षित नही कर पा रहे हैं मैंने इस पूरे लेख में कही भी अल्प विराम या पूर्ण विराम नहीं लगाया है इसके पीछे का कारण यही है कि मैं इस लेख को पढ़ने वालो के माध्यम से लोगो को बिना रुके थके शिक्षा ग्रहण करने का सन्देश देना चाहता हूँ शिक्षा के साथ सोच और विचार को भी मजबूती मिले जाति धर्म से ऊपर मानव मानव एक सामान की सोच को माने धन्यवाद

जानकारी के मुताबिक जांजगीर जिला में बस्ती बाराद्वार के दिवंगत स्व.प्रदीप_पाटले के लाश को जलाने से रोकने वालों के ऊपर पुलिस ने अपराध पंजीबद्ध कर सरपंच, उपसरपंच व ग्रामीणों पर गैर जमानती धारा 147,297,295 (क) के तहत गिरफ्तार किया गया उसके बाद प्रदीप के परिजन व ग्रामीण पूरे सम्मान के साथ शव को उसी स्थान पर ले जाकर अंतिम संस्कार कराया।

एयरपोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी, 20 लाख की फिरौती मांगी

नई दिल्ली । रांची के बिरसा मुंडा एयरपोर्ट को शुक्रवार को लगातार दूसरे दिन बम से उड़ाने की धमकी मिली है। धमकी मैसेज के द्वारा दी गई। अधिकारियों के मुताबिक, मैसेज में 20 लाख रुपये की मांग की है।

इससे पहले गुरुवार को एक अज्ञात व्यक्ति ने फोन कर एयरपोर्ट को उड़ाने की धमकी दी थी। मामले की जानकारी पुलिस को दे दी गई है। रांची पुलिस की साइबर सेल मामले की जांच कर रही है।

छत्तीसगढ़ में आज मिले 500 के करीब मरीज, 2 मरीजों की मौत, देखें जिलेवार रिपोर्ट…

रायपुर। छत्तीसगढ़ में शुक्रवार 29 जुलाई को 479 नए कोरोना पॉजिटिव मरीज़ों की आज पहचान हुई वहीं 628 मरीज़ स्वस्थ होने के उपरांत डिस्चार्ज/रिकवर्ड हुए।

बीते 24 घंटों में 10 हजार 435 सैंपलों की जांच की गई जिसमे 479 व्यक्ति कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। वहीँ दो मरीजों की मौत हो गई है। राजधानी रायपुर से 77 मरीजों की पुष्टि हुई है वहीँ दुर्ग जिले से 67 नए मरीज मिले हैं।

सीजीः एक्शन में रायपुर पुलिस, ईरानी डेरा में रेड, अपहरण और लूट के फरार 2 कुख्यात अपराधी गिरफ्तार, नाबालिक लेडी डान से संबंधों पर की पूछताछ

रायपुर। रायपुर की राजधानी पुलिस ने शहर के सद्दू स्थित ईरानी डेरा में छिपे फरार अपराधी यासीन ईरानी और जमन ईरानी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है।  साथ ही जमन ईरानी के कब्जे से बड़ी मात्रा में गांजा बरामद किया है। शुक्रवार सुबह क्राइम ब्रांच के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अभिषेक माहेश्वरी, सीएसपी उदयन बेहार समेत 4 निरीक्षक व करीब 50 से अधिक महिला एवं पुरुष पुलिस बल ने अचानक ईरानी डेरा में छापा मारा।

इस दौरान महिला सुरक्षा बल के साथ पुलिस टीम ने ईरानी डेरा में दबिश दिए और अलग-अलग मामले में फरार दोनों सगे भाइयों यासीन ईरानी और जमन ईरानी को पुलिस ने गिरफ्तार किया. अपहरण कांड में यासीन ईरानी और गुढ़ियारी के एक मामले में जनन ईरानी की गिरफ्तारी की गई. दोनों लंबे समय से पुलिस को चकमा देकर फरार चल रहे थे। मिली जानकारी के अनुसार पिछले दिनों मुखबधिर के हत्याकांड की आरोपित नाबालिग बच्ची डान के साथ संबंध का राजफाश हुआ है. इस मामले में भी पुलिस जमन से पूछताछ की है।
यासीन और जमन के खिलाफ कई मामले दर्जः एसएसपी

एसएसपी प्रशांत अग्रवाल ने बताया कि लंबे समय से फरार आरोपियों की गिरफ्तारी की गई है. आरोपी यासीन ईरानी और जमन ईरानी के खिलाफ शहर के अलग-अलग थानों में अपहरण, लूट, हत्या का प्रयास और एनडीपीएस एक्ट के मामले दर्ज हैं।

Breking:  केंद्र के समान भत्ते की मांग ,करने वाले आंदोलनकारियो पर बड़ी कार्रवाई…आदेश जारी…

रायपुर। बीते 5 दिनों से छत्तीसगढ़ कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन के निर्णय के अनुसार शिक्षक- कर्मचारी केंद्र के समान 34 प्रतिशत महंगाई भत्ता और गृह भाड़ा भत्ता को लेकर आंदोलन कर रहे हैं। लगातार आंदोलन की वजह से शासकीय कार्य बाधित है जिसके बाद अब प्रशासन इस पर सख्त हो गया है और आंदोलनकारियों का वेतन रोकने का आदेश जारी किया है। मतलब साफ है आंदोलनकारी कल सर मुड़ाये थे और आज ओले पड़ गए।

 

सामान्य प्रशासन विभाग की उप सचिव मेरी खेस्स ने इस संबंध में सभी विभाग प्रमुखों व कलेक्टर को पत्र लिखा कि बीते 25 जुलाई से कर्मचारी संगठनों के आव्हान पर कई कर्मचारी कार्यालयों से अनुपस्थित रहे।
उनकी अनुपस्थिति के संबंध में निहित निर्देशों के अनुसार कार्रवाई की जाए। बता दें लगातार 5 दिनों से कर्मचारी और शिक्षक हड़ताल पर हैं जिसकी वजह से शासकीय कार्य समेत छात्रों की पढ़ाई भी आधार में लटकी हुई है।

KORBA: अजगरबहार पहुंचे कलेक्टर, आदिवासी बालक आश्रम, पीएचसी और बिहान स्टोर का किया निरीक्षण

 

– लेमरू के पीएचसी में भी स्वास्थ्य सुविधाओं का लिया जायजा

कोरबा । कलेक्टर संजीव झा ने आज विकासखंड कोरबा के वनांचल क्षेत्र अजगरबहार पहुंचकर आदिवासी बालक आश्रम, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र और समूह की महिलाओं द्वारा संचालित राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन बिहान स्टोर का औचक निरीक्षण किया। कलेक्टर ने लेमरू के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में मरीजों के इलाज के लिए किए गए स्वास्थ्य सुविधाओं का भी जायजा लिया।

एनआरएलएम बिहान स्टोर की ली जानकारी

कलेक्टर ने अजगर बहार में मड़वारानी समूह द्वारा संचालित एनआरएलएम बिहान स्टोर में पहुंचकर समूह की सचिव गणेशी बाई से दुकान के माध्यम से होने वाली सामानों की बिक्री और दुकान में मौजूद सामानों के बारे में जानकारी ली।

उन्होंने दुकान के माध्यम से समूह की महिलाओं को होने वाली आवक के बारे में भी जानकारी ली। साथ ही अधिक बिक्री बढ़ाने के लिए बच्चों के खिलौने, अगरबत्ती, अंडे एवं अन्य दैनिक उपयोग के सामानों को दुकान में रखने के लिए कहा।

कलेक्टर ने अजगरबहार में स्थित आदिवासी बालक आश्रम का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने आश्रम में विद्यार्थियों के रहने और पढ़ने के लिए सुनिश्चित की गई सुविधाओं और व्यवस्थाओं की जानकारी ली। कलेक्टर ने आश्रम में विद्यार्थियों के लिए लगाए गए बिस्तरों, पीने के पानी की सुविधा, साफ-सफाई, शौचालय आदि व्यवस्थाओं का अवलोकन किया।

उन्होंने मच्छरों से बचाव के लिए कमरों के खिड़कियों में जाली लगाने के निर्देश आश्रम अधीक्षक को दिए। कलेक्टर ने आश्रम में रहकर पढ़ रहे विद्यार्थियों से उनकी पढ़ाई के बारे में भी पूछा। उन्होंने सभी बच्चों को मन लगाकर पढ़ने तथा आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित किया।

स्वास्थ्य केंद्रों में मरीजों के ईलाज की व्यवस्थाओं के बारे में ली जानकारी

कलेक्टर संजीव झा ने अजगरबहार और लेमरू के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों का भी निरीक्षण किया। उन्होंने स्वास्थ्य केंद्रों में मरीजों के ईलाज की व्यवस्थाओं के बारे में जानकारी ली। उन्होंने प्रभारी स्वास्थ्य अधिकारियों से प्रतिदिन की ओपीडी, आईपीडी और प्रसव से संबंधित मरीजों की भी जानकारी ली। कलेक्टर ने अस्पताल के वार्डों, लैब रूम और स्टोर रूम का भी निरीक्षण किया।

कलेक्टर ने दोनों अस्पतालों में दवाईयों के बारे में भी जानकारी डॉक्टरों से ली तथा सभी जरूरी दवाईयों की अस्पताल में उपलब्धता सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए। साथ ही एंटी स्नेक वेनम भी रखने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने स्वास्थ्य केंद्रों में उपस्थित डाक्टरों और पैरा मेडिकल स्टाफ से भी बात की और मरीजों के ईलाज के लिए अपनाई जा रही प्रक्रिया की जानकारी ली।

उन्होंने प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रों में उपलब्ध जांच और ईलाज की सुविधाओं का भी अवलोकन किया। कलेक्टर ने डाक्टरों से ईलाज के लिए आने वाले मरीजों के साथ सौहाद्रपूर्ण व्यवहार करने और पूरी क्षमता से अच्छे से अच्छा ईलाज करने के निर्देश दिए।