रायपुर। प्रदेश में बढ़ते कोरोना के ग्राफ ने प्रशासन की चिंता बढ़ा दी है। देश समेत कई राज्यों में बढ़ते संक्रमण से सरकार भी काफी चिंतित है। स्वास्थ्य विभाग की तरफ से जारी आंकड़ों के मुताबिक बीते 24 घंटों में 14 हजार 360 सैंपलों की जांच की गई जिसमे 186 नए संक्रमितों की पहचान हुई है।
साथ ही 92 मरीज स्वस्थ भी हुए हैं। प्रदेश में सक्रिय मरीजों की संख्या बढ़कर 851 पहुंच गई है। सबसे ज्यादा 47 मरीज दुर्ग से सामने आए हैं वहीँ राजधानी रायपुर से 46 नए मरीजों की पहचान हुई है।
नई दिल्ली। जीएसटी परिषद ने मंगलवार को कुछ वस्तुओं एवं सेवाओं पर कर (GST) की दरों में बदलाव को मंजूरी दे दी। इन बदलाव के साथ, एक सीमा से अधिक के होटल के कमरों में रहना और अस्पतालों में कमरा लेना साथ ही डाकघर की कुछ सेवाओं का इस्तेमाल करना महंगा हो जाएगा। काउंसिल ने कई सेवाओं पर छूट (tax exemptions) वापस लेने का फैसला लिया है। जिसमें होटल के सस्ते कमरे शामिल हैं।
0.सोना और मूल्यवान पत्थरों की राज्य के भीतर आवाजाही के लिए ई-वे बिल जारी करने की अनुमति
जीएसटी परिषद ने राज्यों को सोना और मूल्यवान पत्थरों की राज्य के भीतर आवाजाही के लिये ई-वे बिल जारी करने की अनुमति भी दे दी गई। बैठक मेमं वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण की अध्यक्षता वाली परिषद में राज्यों के वित्त मंत्री भी शामिल हैं।
0.क्या हुए हैं आज फैसले
जीओएम ने कई सेवाओं पर जीएसटी छूट समाप्त करने का सुझाव दिया है। इसमें 1,000 रुपये प्रतिदिन से कम किराया वाले होटल कमरों पर 12 प्रतिशत की दर से कर लगाने का सुझाव शामिल हैश्अ भी इस पर टैक्स की छूट है।
इसके साथ ही अस्पताल में भर्ती मरीजों के लिये 5,000 रुपये से अधिक किराये वाले कमरों (आईसीयू को छोड़कर) पर पांच प्रतिशत जीएसटी लगाने की भी सिफारिश की गई है।
जीओएम ने पोस्टकार्ड और अंतर्देशीय पत्र, बुक पोस्ट और 10 ग्राम से कम वजन के लिफाफे को छोड़कर अन्य डाकघर सेवाओं पर कर लगाने का सुझाव दिया है।
राज्यों के भीतर, सोना, आभूषण और मूल्यवान पत्थरों की आवाजाही को लेकर ई-वे बिल के संदर्भ में परिषद ने सिफारिश की है कि राज्य एक सीमा तय कर सकते हैं जिसके ऊपर इलेक्ट्रॉनिक बिल जारी करना अनिवार्य होगा।
मंत्रियों के समूह ने सीमा दो लाख रुपए या उससे ऊपर रखने की सिफारिश की है. उच्च जोखिम वाले करदाताओं के संदर्भ में मंत्री समूह की रिपोर्ट में जीएसटी के तहत उच्च जोखिम वाले करदाताओं के पंजीकरण के बाद सत्यापन का सुझाव दिया गया है। ऐसे करदाताओं की पहचान के लिये इसमें बिजली बिल के ब्योरे और बैंक खातों का सत्यापन की भी बात कही गई है।
0.कल हो सकते हैं एक अहम फैसले
राज्यों को जून 2022 के बाद राजस्व क्षतिपूर्ति की व्यवस्था जारी रखने तथा कैसिनो, ऑनलाइन गेम और घुड़दौड़ पर 28 प्रतिशत जीएसटी लगाने जैसे महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा बुधवार को होगी।
बता दें कि विपक्ष-शासित राज्य जीएसटी क्षतिपूर्ति व्यवस्था को पांच साल के लिए बढ़ाने या राजस्व में राज्यों की हिस्सेदारी मौजूदा 50 प्रतिशत से बढ़ाकर 70-80 प्रतिशत करने की मांग कर रहे हैं। मंगलवार को हुई बैठक में परिषद ने राज्यों के वित्त मंत्रियों के समूह की तरफ से पेश अंतरिम रिपोर्ट को स्वीकार कर लिया गया है।
मुंबई। महाराष्ट्र में तेेजी से बदलते राजनीतिक घटनाक्रम के बीच शिवसेना नेता संजय राउत को ईडी ने मंगलवार को दूसरा समन भेजा है। ईडी ने राउत को एक जुलाई को जमीन घोटाले के मामले में पेश होने के लिए कहा है।उन्हें सुबह 11 बजे ईडी ने बुलाया हुआ है।
इससे पहले ईडी ने राउत को समन भेजकर आज पेश होने के लिए कहा था। साथ ही ईडी के नोटिस पर उन्होंने कहा था कि अगर ईडी मुझे गिरफ्तार करना चाहती है तो करे। मैं देश के लिए जेल जाने को तैयार हूं।
1034 करोड़ के जमीन घोटाला से जुड़ा है मामला
बता दें कि संजय राउत के खिलाफ जिस मामले में ईडी पूछताछ करना चाहती है वह केस 1034 करोड़ रुपए के घोटाले से जुड़ा हुआ है। इस केस में पहले ही शिवसेना नेता के सहयोगी प्रवीन राउत की 9 करोड़ रुपए की संपत्ति सीज की गई है। साथ ही राउत की पत्नी की भी दो करोड़ की संपत्ति को जब्त किया गया है।
गौर हो कि महाराष्ट्र के सियासी संकट के बीच शिवसेना की तरफ से दावा किया जा रहा है कि गुवाहाटी में बैठे कई विधायक उनके संपर्क में हैं। इससे पहले राउत ने कहा कि सभी विधायकों को बागी नहीं कहा जा सकता है। इनमें से कुछ हमारे संपर्क में हैं।
रायपुर। छत्तीसगढ़ में मंगलवार को तबादले का दौर जारी है। चंद घंटों पहले ही थोक में IAS अफसरों के तबादले की लिस्ट जारी की गई थी जिसके बाद अब राज्य प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों का तबादला कर दिया गया है।
रायपुर। छत्तीसगढ़ में बड़े पैमाने पर IAS अफसरों का तबादला हुआ है। इस आदेश में कई जिले के कलेक्टर बदले गए हैं। छत्तीसगढ़ सामान्य प्रशासन विभाग के सचिव डॉ. कमलप्रीत सिंह ने आदेश जारी किया है. आदेश में 37 IAS अफसरों का तबादला किया गया है।
न्यूज डेस्क। महिला एएसआई पर जानलेवा हमला कर आत्महत्या करने वाले टीआई की मौत की गुत्थी उलझ गई है। पुलिस अब तक इसकी मुख्य वजह पता नहीं कर पाई है। महिला एएसआई की जांच भी की जा रही है जिसमें चौंकाने वाली जानकारी मिल रही है।
महिला एएसआई पर गोली चलाकर आत्महत्या करने वाले टीआई हाकम सिंह के मामले की जांच में पुलिस को चौंकाने वाली जानकारी मिल रही है। टीआई की पांच पत्नियों की जानकारी सामने आने के बाद महिला एएसआई रंजना खांडे के बारे में भी जांच में कई हैरान करने वाली बातें सामने आई हैं। पुलिस कमिश्नर पूरे मामले की विस्तृत जांच करवा रहे हैं।
शुरुआती जांच में पुलिस को पता चला है कि एएसआई रंजना को नौकरी करते हुए महज नौ साल हुए हैं लेकिन उसकी लाइफ स्टाइल लक्जरियस है। कुछ साल पहले ही उसने सिलिकॉन सिटी में 60 लाख रुपये का बंगला खरीदा है। पुलिस पता लगा रही है कि इतने रुपये आए कहां से। यह बात भी सामने आई है कि बंगले के लिए भी रंजना ने टीआई को ब्लैकमेल किया था। फिलहाल रंजना रीगल स्थित असिस्टेंट कमिश्नर पुलिस ऑफिस में पदस्थ है। नवंबर 2013 में उसकी पहली पोस्टिंग डीपीओ धार में हुई थी। वह अपनी मां और भाई के साथ धामनोद में रहती थी। यहां से भोपाल ट्रांसफर हुआ था मगर घर से दूर होने की बात कहकर रंजना ने 2018 में इंदौर में पोस्टिंग करवाई। इसके पहले बुरहानपुर में भी पदस्थ रहीं। पुलिस जांच में पूरा सच सामने आना बाकी है लेकिन इसी बीच पुलिस विभाग में चर्चा है कि जब हाकम सिंह खुड़ैल और सराफा थाने में पदस्थ थे उसी दौरान रंजना से उनकी बातचीत हुई थी। बाद में दोनों में दोस्ती बढ़ गई थी। रंजना सोशल मीडिया पर स्टाइलिश फोटो पोस्ट किया करती थी।
बयानों की करवाई वीडियो रिकॉर्डिंग
इधर इस मामले में पुलिस अब तक यह पता नहीं कर पाई है कि घटना की मुख्य वजह क्या रही। तीन दिन में पुलिस कई बार एएसआई से पूछताछ कर चुकी है लेकिन स्थिति जस के तस है। रविवार को तो बयानों की वीडियो रिकॉर्डिंग भी करवाई गई। एएसआई का फोन कहां गया इसकी भी जानकारी नहीं मिल पाई है। महिला एएसआई और टीआई के बीच प्रेम प्रसंग की बात आई तो एएसआई ने उन्हें पिता तुल्य बताया। कार के विवाद की बात कही। रविवार को छोटी ग्वालटोली पुलिस अस्पताल पहुंची और एएसआई के बयानों की वीडियो रिकार्डिंग करवाई। उसके भाई और मां से भी दोबारा पूछताछ की जाएगी। फोन के बारे में पूछने पर महिला एएसआई कह रही है कि पता नहीं है। साथ रहने वाली महिला पुलिसर्मियों के बयान भी बदले हुए हैं, जिसे लेकर पुलिस आगे की जांच कर रही है।
गुवाहाटी : महाराष्ट्र में जारी सियासी संग्राम के बीच पहली बार एकनाथ शिंदे गुवाहाटी के होटल से बाहर आए और मीडिया से मुखातिब हुए. इस मौके पर उन्होंने कहा कि शिवसेना ( उद्धव ठाकरे गुट) की तरफ से अफवाह फैलाई जा रही है. उन्होंने कहा,”आप निश्चिन्त रहिये, आप बिलकुल फ़िक्र ना करें. यहाँ सारे लोग ख़ुशी मे हैं. हमारे संपर्क मे इतने लोग हैं….ऐसी खबर शिवसेना की तरफ से फैलाई जा रही है. कृपा करके उन विधायकों के नाम देने चाहिए ताकि उसमे कुछ स्पष्टता(पुष्टि )आ जाएगी. इसमें गलत खबर देके गुमराह करने का काम हो रहा हैं. इसमें किसी को मन मे शंका पैदा करने की जरुरत नहीं. हमारे पास जो 50 लोग हैं वो खुद की मर्जी से आये हैं और वो खुश हैं. एक भूमिका लेके हम यहाँ आये हैं. खुद के स्वार्थ के लिए हम यहाँ नहीं आये हैं. हिंदुत्व और बालासाहेब के विचार (भूमिका ) को लेकर हमलोग यहां आए हुए हैं.”
“शिवसेना के गद्दार” : NCP की युवा शाखा के कार्यकर्ताओं ने बागी विधायकों के खिलाफ गुवाहाटी में लगाए पोस्टर
पत्रकारों से बात करते हुए एकनाथ शिंदे ने कहा,”हमारे जो प्रवक्ता हैं वो पूरी जानकारी आपको दे रहे हैं. हमारा अगला जो कदम होगा उसकी बी जानकारी दी जाएगी.”
महाराष्ट्र में जारी सियासी संकट के बीच पहली बार पत्रकारों से बात करते हुए शिंदे ने कहा,”हम शिवसेना में हैं, शिवसेना में ही रहेंगे.” उन्होंने कहा, हमलोग बालासाहेब की राह पर हैं और बालासाहेब के हिंदुत्व को आगे ले जा रहे हैं.
इससे पहले आज शिंदे खेमे ने सुप्रीम कोर्ट के अंतरिम आदेश का जश्न मनाया और विशेष सेवइयों के लिए आर्डर दिए गए. इस अंतरिम आदेश के मुताबिक उन्हें अयोग्यता नोटिस पर जवाब दाखिल करने के लिए 12 जुलाई तक का समय दिया गया है. स्थानीय उत्सवों और शादियों में इस्तेमाल होने वाले असम के स्वदेशी हरे रंग के चमचमाते पटाखों का ऑर्डर दिया गया है. सूत्रों ने एनडीटीवी को संकेत दिया है कि अगर गुवाहाटी से निकलने से पहले सब चीजें ठीक हो जाती हैं तो जश्न मनाने के लिए पटाखों के तीन बड़े डिब्बों को भी तैयार रखा गया है.
Trending Father’s Wax Statue: एक तरफ जहां भाई-बहन एक दूसरे से लड़ते झगड़ते रहते हैं तो वहीं दूसरी तरफ एक दूसरे से बेहद प्यार (Love) भी करते हैं. ऐसा ही कुछ इस वीडियो में भी देखने को मिल रहा है. भाई ने अपनी बहन (Sister) के खास दिन के लिए बहुत ही प्यारा सरप्राइज प्लान किया.
पिता की कमी को दूर करने की कोशिश
बताया जा रहा है कि दुल्हन के पिता की कोरोना वायरस (Coronavirus) की वजह से मौत हो गई थी. जाहिर सी बात है अपनी शादी में दुल्हन को पिता की कमी खल रही होगी. लेकिन उसके भाई (Brother) ने इस कमी को थोड़ा सा दूर करने की कोशिश की और अपने पिता के जैसे दिखने वाला मोम का पुतला फंक्शन में ले आया. आप भी इस वीडियो को जरूर देखें…
दुल्हन हुई इमोशनल
जैसे ही दुल्हन ने अपने पिता के पुतले (Wax Statue) को देखा वो भावुक हो गई और रोने लगी. वीडियो में दुल्हन और दुल्हन की मां समेत कुछ रिश्तेदारों की भी आंखें नम हो गईं. इस वीडियो में दुल्हन ने अपने पिता के पुतले को गले लगाकर किस किया. इस खूबसूरत सी वीडियो ने कई लोगों का दिल जीत लिया. इस भाई के सरप्राइज (Surprise) ने अपनी बहन के साथ-साथ कई लोगों को इमोशनल कर दिया.
रायपुर। छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन में 1 जुलाई को पार्टी की बैठक होगी। प्रदेश कार्यकारिणी की मासिक बैठक रखी गई है।
बैठक में कांग्रेस के छत्तीसगढ़ प्रभारी पीएल पुनिया, मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम, एआईसीसी के सचिव एवं छत्तीसगढ़ प्रभारीद्वय डॉ. चंदन यादव, सप्तगिरीशंकर उल्का उपस्थित रहेंगे।
बिलासपुर/रायपुर। बिलासपुर रेल मंडल नागपुर कटनी लाइन की 18 एक्सप्रेस और लोकल ट्रेनों को रद्द कर दिया है। इससे यात्रियों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
यह निर्णय रेलवे ने दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे (SECR) के नागपुर रेल मंडल के राजनांदगांव-कलमना रेल खंड में तीसरी लाइन के काम के चलते लिया है। ऑटो सिग्नलिंग के साथ ही नॉन इंटरलॉकिंग के काम के चलते ट्रेनें 29 जून की सुबह 10 बजे से 1 जुलाई तक नहीं चलेंगी। इस दौरान कुछ गाड़ियां देरी से रवाना होगी।
ये हैं रद्द होने वाली ट्रेनें
29 एवं 30 जून को दुर्ग से छूटने वाली 08741 दुर्ग-गोंदिया स्पेशल रद्द रहेगी।
29 एवं 30 जून को गोंदिया से छूटने वाली 08742 गोंदिया-दुर्ग स्पेशल रद्द रहेगी।
29 एवं 30 जून को गोंदिया से छूटने वाली 08743 गोंदिया-इतवारी मेमू रद्द रहेगी।
29 एवं 30 जून को इतवारी से छूटने वाली 08744 इतवारी-गोंदिया मेमू रद्द रहेगी।
29 एवं 30 जून को कोरबा से छूटने वाली 18239 कोरबा-इतवारी एक्सप्रेस रद्द रहेगी।
29 एवं 30 जून को इतवारी से छूटने वाली 18240 इतवारी-कोरबा एक्सप्रेस रद्द रहेगी।
29 एवं 30 जून को बिलासपुर से छूटने वाली 12855 बिलासपुर-इतवारी इंटरसिटी एक्सप्रेस रद्द रहेगी।
30 जून एवं 1 जुलाई को इतवारी से छूटने वाली 12856 इतवारी-बिलासपुर इंटरसिटी एक्सप्रेस रद्द रहेगी।
29 जून को रीवा से छूटने वाली 11754 रीवा-इतवारी एक्सप्रेस रद्द रहेगी।