Home Blog Page 2487

महाराष्ट्र की राजनीति में अगले 48 घंटे बेहद अहम, गवर्नर भगत सिंह कोश्यारी ले सकते हैं ये बड़ा फैसला

न्यूज डेस्क। महाराष्ट्र में शिवसेना (Shiv Sena) के विधायकों सीएम ठाकरे के खिलाफ बगावत का अंजाम क्या होगा, यह तो अभी भविष्य के गर्त में है. लेकिन राज्य की सत्तारूढ़ महा विकास अघाड़ी (MVA) सरकार के लिए अगले 48 घंटे बेहद महत्वपूर्ण माने जा रहे हैं. सूत्रों के मुताबिक गवर्नर भगत सिंह कोश्यारी सियासी हालात का खुद संज्ञान लेते हुए फ्लोर टेस्ट कराने का फैसला ले सकते हैं. अगर ऐसा होता है तो MVA सरकार गिर सकती है.

एकनाथ शिंदे आ सकते हैं मुंबई

माना जा रहा है कि राज्य में तेजी से बदलते हालात को देखते हुए एकनाथ शिंदे (Eknath Shinde) आज या फिर कल मुंबई आ सकते हैं. इसके साथ ही वे गवर्नर को मिलकर 39 विधायकों का सरकार से सपोर्ट वापस लेने का पत्र सौंप सकते हैं. सूत्रों का कहना है कि अभी तक पूरे मसले पर चुप्पी साधे बैठी बीजेपी एकनाथ शिंदे के इस कदम के बाद ही अपना रुख साफ करेगी. इसी बीच बीजेपी ने अपने विधायको को मुंबई आने के लिए तैयार रहने के भी संकेत दिए हैं.

आज मुंबई में बीजेपी नेताओं की होगी बैठक

राज्य में सरकार गठन के मुद्दे पर आज पूर्व सीएम देवेंद्र फडणवीस के घर पर BJP के तमाम कद्दावर नेताओ की मीटिंग होने वाली है. इस बैठक में एकनाथ शिंदे (Eknath Shinde) और उनके समर्थक विधायकों को साथ लेकर सरकार बनाने की तैयारी है. अगर ऐसा होता है तो शिवसेना आक्रामक रूप अपना सकती है और राज्य में अपने विरोध प्रदर्शनों को तीखा कर सकती है. इस बीच महाराष्ट्र की राजनीति के चाणक्य कहे जाने वाले शरद पवार अपने दिल्ली दौरे से वापस राज्य में लौट चुके हैं.

बागी विधायकों पर भड़के आदित्य ठाकरे

अपनी पार्टी के विधायकों की बगावत से नाराज सीएम उद्धव ठाकरे के बेटे और राज्य के कैबिनेट मंत्री आदित्य ठाकरे (Aditya Thackeray) खूब भड़के. बागी विधायकों के प्रति अभद्र शब्दों का इस्तेमाल करते हुए आदित्य ठाकरे ने कहा, ‘नालायक, बगावत करनेवाले विधायको ने सीएम को अकेला छोड़ दिया. अच्छा हुआ, जो गंदगी चली गई. जिनको राजनीति समझ में नहीं आती है, वो भी कहते हैं कि गलत हो रहा है. ये आवाज गुवाहाटी तक पहुंच रही है. हमें कई लोगों ने कहा था कि इन्हें रिपीट न करें, फिर भी हमने इन्हें चुनाव में खड़ा किया.’

‘अपने लोग ही गद्दार निकले’

आदित्य ठाकरे (Aditya Thackeray) ने अपनी भड़ास निकालते हुए कहा, ‘अपने लोग ही गद्दार निकले. बगावत के लिए उन्हें सूरत जाना पड़ा. कोई रिक्शा चला रहा था और कोई पान की टपरी लगा रहा था. हमने उन्हें विधायक बना दिया. फिर भी उन्होंने हमारे साथ ऐसा व्यवहार किया. अगर हिम्मत है तो आ जाओ. अपने पदों से रिजाइन करके फिर से चुनाव लड़ो. शिवसैनिक तुम्हें हराने के लिए तैयार खड़े मिलेंगे.’

‘शिवसेना कार्यकर्ताओं से बनी है’

शिवसेना सांसद अरविंद सावंत ने कहा कि विधायक मतलब शिवसेना नहीं होता. शिवसेना कार्यकर्ताओं से है. हम उन्हीं के वोटों से जीत के आते हैं. जो नेशनल एग्जीक्यूटिव की मीटिंग हुई थी. उसमें यह कहा गया था कि बाला साहब ठाकरे और शिवसेना का नाम कोई भी दल या व्यक्ति इस्तेमाल नहीं कर सकता. उद्धव ठाकरे कुर्सी के लोभी नहीं है.इसी के लिए उन्होंने सरकार बंगला छोड़ दिया और अपने निजी आवास में चले गए.

KORBA: बाबा बर्फानी के दर्शन के लिए रवाना हुआ पहला जत्था… राजस्वमंत्री ने गमछा पहनाकर सुखद यात्रा की दी शुभकामना…

कोरबा।बाबा बर्फानी के दर्शन करने के लिए कोरबा से रविवार को अमनाथ यात्रियों का पहला जत्था जम्मु के लिए रवाना हुआ। दल में 63 श्रद्धालु शामिल है। दुर्गम यात्रा पर रवाना होने से पूर्व तीर्थ यात्रियों का अग्रसेन चौक पर ढोल ढमाकों के साथ भव्य स्वागत किया गया। राजस्व मंत्री जय सिंह अग्रवाल ने यात्रियों को गमछा और फूल माला पहनाकर सफल व सुखद यात्रा की कामना की।

बता दें कि कोरोना महामारी में दो साल तक 2020 और 2021 में अमरनाथ यात्रा पर प्रतिबंध लगने से यात्रा नहीं निकाली गई थी। इस साल ऊर्जाधानी से 63 से अधिक यात्री बाबा बर्फानी का दर्शन करने जा रहे हैं। प्रदेशभर से यात्री बाबा बर्फानी का दर्शन लाभ लेंगे। आज अग्रसेन चौक के शिव भक्तों ने बाबा बर्फानी के दर्शन के लिए ढोल नगाड़ों और बोल बम के नारों के साथ रवाना हुए। सुबह 9 बजे हुए इस कार्यक्रम में राजस्वमंत्री शामिल होकर शिवभक्तों को गमछा पहनाया और शुभकामाएं दी।

इस दौरान अग्रसेन चौक के लोगों ने यात्रियों का उत्साह वर्धन किया और सुखद यात्रा की कामना की।
बाबा बर्फानी के दर्शन के लिए मुख्य अभियंता विजय अग्रवाल राजा गुप्ता शंकर गुप्ता विकास अग्रवाल नीरज अग्रवाल महेश शर्मा जगदीश प्रसाद अग्रवाल रामनिवास अग्रवाल संजय अग्रवाल नंदकिशोर अग्रवाल दीपक केडिया आनंद अग्रवाल संजय गुप्ता संजय गुप्ता राधेश्याम अग्रवाल राधा देवी अग्रवाल सविता अग्रवाल गुड़िया गुप्ता साधना गुप्ता अनीता गुप्ता बबीता बबीता अग्रवाल अग्रवाल शौर्य अग्रवाल महेंद्र अग्रवाल विनय गुप्ता अग्रवाल अग्रवाल हर्ष अग्रवाल शामिल है।

 

बिग ब्रेकिंग: अयोध्या में लावारिस हालत में मिले 18 हैंड ग्रेनेड, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट, बड़ी साजिश की ओर इशारा

अयोध्या। उत्तरप्रदेश के अयोध्या Ayodhya Kent में सोमवार दोपहर कैंट इलाके में 8 hand grenades found in unclaimed condition 18 हैंड ग्रेनेड लावारिस हालत में मिलने से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। इतनी बड़ी मात्रा में हैंड ग्रेनेड मिलने की खबर से सुरक्षा एजेंसियां भी अलर्ट हो गई है। जिसके बाद इलाके में निगरानी बढ़ा दी गई है।

सेना की फायरिंग रेंज से कुछ ही दूरी पर मिले हैंड ग्रेनेड

बताया जा रहा है कि ये हैंड ग्रेनेड निर्मलीकुंड में सड़क किनारे झाड़ियों में मिले थे। ये इलाका सेना की फायरिंग रेंज से कुछ ही दूरी पर मौजूद है। वहां रहने वाले कुछ लोगों को झाड़ियों में ये बम मिले जिसकी सूचना उन्होंने पुलिस को दी।

पुलिस से सूचना पाकर मिलिट्री इंटेलिजेंस के अधिकारी मौके पर पहुंचे और लावारिस हैंड ग्रेनेड को अपने कब्जे में ले लिया। बता दें कि निर्मलीकुंड एक रिहायशी इलाका है और वहां ग्रेनेड पहुंचने की कोई संभावना ही नहीं है। निर्मलीकुंड हाई अलर्ट वाला इलाका है। ऐसे में वहां इतनी बड़ी मात्रा में हैंड ग्रेनेड मिलने की खबर से प्रशासन के हाथ-पैर फूले हुए हैं।

KORBA: सी-मार्ट में ब्रांड हसदेव की खरीदारी कर मंत्री जयसिंह अग्रवाल और सांसद ज्योत्सना महंत ने कराई बोहनी, कहा. स्थानीय बाजार मिलने से महिलाओं की बदलेगी तकदीर

कोरबा। जिले की स्व सहायता समूह की महिलाओं को आर्थिक बल देने तथा उनके द्वारा बनाये जा रहे स्थानीय उत्पादों की बिक्री के लिए स्थानीय स्तर पर बड़ा बाजार उपलब्ध कराने के उद्देश्य से कोरबा शहर में सी-मार्ट का शुभारंभ राजस्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल एवं सांसद ज्योत्सना महंत ने किया। इस दौरान पाली तानाखार विधायक मोहित राम केरकेट्टा सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि शामिल रहे। शहर टीपी नगर चौक स्थित सी-मार्ट में जिले की महिला समूहों के उत्पादों के ब्रांड हसदेव को बिक्री के लिए प्लेटफार्म उपलब्ध होगा।

0.हसदेव ब्रांड के साबुन, शहद, पापड, अगरबत्ती खरीद कर राजस्व मंत्री व सांसद ने कराई बोहनी

राजस्व मंत्री और सांसद ने सी-मार्ट से हसदेव ब्रांड के साबुन, शहद, पापड, अगरबत्ती, कोदो राइस, अरहर दाल और आम के आचार आदि खरीदकर सी-मार्ट की पहली बोहनी कराई। उन्होंने जनप्रतिनिधियों के साथ सी-मार्ट में रखे गये उत्पादों का अवलोकन किया तथा स्थानीय उत्पादों की गुणवत्ता और कम कीमत मे उपलब्धता की तारीफ करते हुए सभी लोगों से सी-मार्ट में सामान खरीदकर महिलाओं को प्रोत्साहित करने की अपील की।

इस अवसर पर राजस्व मंत्री ने कहा कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के मंशानुरूप समूह की महिलाओं के द्वारा बनाए गए उत्पाद के बिक्री के लिए जगह उपलब्ध कराने के लिए जिला मुख्यालय में सी-मार्ट की सुविधा उपलब्ध कराई गई है। ताकि स्व सहायता समूह की महिलाओं को अच्छा बाजार मिल सके जिससे महिलाओं को आर्थिक लाभ हो।

0.एक ही छत के नीचे मिलेंगे सभी जरूरत के सामान

राजस्व मंत्री ने कहा कि सी-मार्ट से जिले की स्व सहायता समूह की महिलाओं को बल मिलेगा। इससे समूह सशक्त होगी तथा महिलाओं का अधिक आर्थिक विकास होगा। सी-मार्ट में एक ही छत के नीचे सभी जरूरत की चीजे लोगों को आसानी से उपलब्ध होगी। साथ ही महिलाओं द्वारा उत्पादित विशिष्ट उत्पाद जैसे कोसा साडी, चांवल, दाल, आचार-पापड, मसाले, साबुन, फिनाइल आदि उपलब्ध रहेगी।

0.सी-मार्ट महिलाओं के सशक्तिकरण में नया आयाम: ज्योत्सना महंत

कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रही सांसद ज्योत्सना महंत ने कहा कि शासन ने महिलाओं को सम्मान देने तथा उन्हें आगे बढाने के लिए सी-मार्ट की योजना लागू की हैं। सी-मार्ट महिलाओं के सशक्तिकरण में नया आयाम है। इससे महिलाओं को आर्थिक बल और सहयोग मिलेगा। जिससे समूह की महिलाओं के घर परिवार की आर्थिक स्थिति और बेहतर होगी।

0.महिला समूहों को स्वावलंबी बनाने के लिए उपयोगी कदम:मोहित राम

पाली तानाखार विधायक मोहित राम केरकेट्टा ने कहा कि शासन द्वारा महिला समूहों को स्वावलंबी बनाने और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत करने के लिए सी-मार्ट बहुत उपयोगी कदम है। इससे महिलाओं को निश्चित रूप से अधिक आर्थिक लाभ होगी।

0.महिलाओं को रोजगार के अधिक अवसर प्राप्त होंगे: कलेक्टर

इस अवसर पर कलेक्टर रानू साहू ने कहा कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के मंशानुरूप जिले की स्व सहायता समूहों को आगे बढाने के लिए तथा मेक इन इंडिया की तर्ज पर जिले की स्थानीय उत्पादों को बढावा देने के लिए सी-मार्ट का शुभारंभ किया गया है। इससे महिला समूहों की उत्पादन क्षमता बढेगी। उत्पादन गतिविधियां बढने से महिलाओं को रोजगार के अधिक अवसर प्राप्त होंगे।

सी-मार्ट के लोकापर्ण समारोह में जिला पंचायत अध्यक्ष शिवकला कंवर, नगर निगम के सभापति श्यामसुंदर सोनी, राज्य महिला आयोग की सदस्य अर्चना उपाध्याय, पुलिस अधीक्षक भोजराम पटेल, जिला पंचायत सीईओ नूतन कंवर, नगर निगम आयुक्त प्रभाकर पाण्डेय, जनप्रतिनिधियों अन्य अधिकारी कर्मचारियों सहित नागरिकगण मौजूद रहे।

0.पीपीपी मॉडल के तहत के होगा सी मार्ट का संचालन

ल्लेखनीय है कि शहर में स्थापित सी मार्ट का संचालन पीपीपी मॉडल के तहत् के रामसा एलाईड इन्टरप्राइजेस प्राइवेट लिमिटेड द्वारा किया जा रहा है। सी-मार्ट में महिला समूहों के उत्पादों की बिक्री पर समूहों को सुनिश्चित लाभ होगा। सी-मार्ट सुपर मार्केट की तर्ज पर पूरी तरह वातानुकूलित है। इसमें कम्प्यूटराइज्ड दो बिलिंग काउंटर बनाये गये है।

सी-मार्ट में उच्च गुणवत्ता युक्त उत्पाद बाजार भाव से कम दर पर उपलब्ध है। साथ ही पारंपरिक एवं स्थानीय उत्पादों को बढावा दिया गया है। जिले की महिला समूहों द्वारा बनाये गये हवाई चप्पल तथा एलईडी बल्ब भी कम कीमत पर सी-मार्ट में उपलब्ध है।

0.250 से अधिक प्रकार के उत्पाद उपलब्ध

सी-मार्ट में 250 से अधिक प्रकार के उत्पाद उपलब्ध है। इनमें नीम का साबुन, सेनेटरी पेड, डिसवॉस, हल्दी, मिर्ची, धनिया पाउडर, मसाले, काजू, नमकीन, चना, आटा, बेसन, जीरा फूल चांवल आदि शामिल है। सी-मार्ट में जिले में कार्यरत स्व सहायता समूहों द्वारा बनाए गए उत्पाद तथा स्थानीय उत्पाद सुपर मार्केट के रूप में एक ही छत के नीचे नागरिकों के खरीदी के लिए उपलब्ध है। समूहों द्वारा बनाए जा रहे स्थानीय उत्पाद जैसे अचार, पापड़, मसाले, महुआ के उत्पाद, अगरबत्ती, काजू, डेली नीड के समान, साबुन, फिनॉइल, हाइजीन प्रोडक्ट्स, सेनेटरी नैपकीन, वनोपज से निर्मित उत्पाद, अश्वगंधा चूर्ण, गिलोय, मुलेठी जैसे वन औषधि , एलोवेरा, आमला, महुआ लड्डू आदि से लेकर दैनिक उपयोग की वस्तुएं भी सी मार्ट में उपलब्ध है। साथ ही शिल्पकारों, बुनकरों, दस्तकरों, कुम्भकरों और अन्य पारंपरिक एवं कुटीर उद्योगों द्वारा निर्मित उत्पाद भी बिक्री के लिए उपलब्ध है।

ब्रेकिंग:  यहां महिलाओं ने शुरु की सेक्स स्ट्राइक! जानें किस मामले में पुरुषों से संबंध बनाने नहीं हो रही तैयार

वॉशिंगटन। (Sex Strike in US) अमेरिकी महिलाएं पुरुषों के साथ यौन संबंध नहीं बनाने की धमकी दे रही हैं। ये ‘सेक्स स्ट्राइक’ की बात कर रही हैं। बता दें कि US में गर्भपात पर आए सुप्रीम कोर्ट के फैसले का जमकर विरोध हो रहा है। अदालत का फैसला महिलाओं के गर्भपात के अधिकार का खत्म करता है, जिससे 26 राज्य गर्भपात पर प्रतिबंध लगा सकते हैं।

गर्भपात का अधिकार मिले बिना संबंध बनाने से इंकार

वे महिलाओं से पुरुषों से तब तक सेक्स से बचने के लिए कह रही हैं जब तक कि गर्भपात का अधिकार संघीय कानून नहीं बन जाता है। देश भर में सेक्स स्ट्राइक की मांग सोशल मीडिया पर जोर पकड़ रही है। एक ट्विटर यूजर ने लिखा, अमेरिका की महिलाएं यह संकल्प लें, क्योंकि हम अनपेक्षित गर्भावस्था का जोखिम नहीं उठा सकते हैं। इसलिए हम किसी भी पुरुष के साथ यौन संबंध नहीं रखेंगे, अपने पति के साथ भी। जब तक हम गर्भवती होना नहीं चाहें।

#SexStrike और #abstinence हो रहा ट्रेंड
एक दूसरी यूजर ने कहा, “मैं न्यूयॉर्क में रहती हूं और सुप्रीम कोर्ट के फैसले के खिलाफ हूं। मैं ऐसे लोगों को ढूंढ रही हूं जो सेक्स स्ट्राइक का समर्थन कर रहे हैं। यही हमारी ताकत है। गर्भपात के अधिकार को संघीय कानून बनने तक सेक्स नहीं करना है।” ट्विटर पर #SexStrike के साथ ही #abstinence भी ट्रेंड कर रहा है।

KORBA: एक आजादी ऐसा भी… थाना परिसर में 45 गांवों के 103 बालिकाओं ने ली नशे के खिलाफ आजादी का संकल्प, VIDEO…

कोरबा। आजादी आजादी के नारे तो आपने सुना होगा पर ये आजादी समाज को नई दिशा देने का है। बालको पुलिस की पहल से नशा के खिलाफ आजादी अभियान की शुरुवात की गई है। इस अभियान में 45 गांव के 103 बालिकाएं शामिल होकर नशामुक्ति का संकल्प लिया। इस अभियान में बालको थानेदार विजय चेलक ने कहा कि नशा से समाज का नाश हो रहा है। इसे जनजागरूकता अभियान के माध्यम से बदला जा सकता है।

 

बता दें कि कैप्टन कूल भोज राम पटेल के कुशल नेतृत्व में सामुदायिक पुलिस के माध्यम से खाकी के रंग स्कूल के संग, खाकी के रंग युवा मितान के संग के सफलता के बाद अब खाकी के रंग प्रतिभावान छात्रों के संग का कार्यक्रम के तहत जनजागरूकता अभियान चलाया जा गया। इस कड़ी में आज बालको थाना परिसर में नशा मुक्ति के लिए कार्यशाला आयोजित किया गया । जिसमें बालको क्षेत्र के 45 गांव के 103 बालिकाओं ने भाग लिया। नशे की वजह से होने वाली पारिवारिक पीड़ा को समझा और नशा मुक्ति के इस अभियान में शामिल होकर नशा के खिलाफ शपथ लिया। कार्यक्रम में उपस्थित बालको टीआई विजय चेलक ने कहा कि नशा से समाज का नाश हो रहा है। नशे के वजह से अधिकांश घरों में पारिवारिक कलह होती है और इसका दुष्प्रभाव परिवार के बच्चों पर पड़ता है। आज समय आ गया है नशे के खिलाफ एकजुट होकर लड़ाई लड़ने की और समाज को बदलने की। गांव के सामाजिक बदलाव में युवाओं का अहम योगदान रहा है। नशा के खिलाफ भी बालिकाएं आगे आकर समाज को बदलने का काम कर सकती है। कार्यक्रम में उपस्थित 45 गांव के बालिकाओं ने शपथ लेकर नशा के खिलाफ अभियान चलाकर समाज को बदलने का संकल्प लिया है।

देंखे वीडियो…

 

KORBA:  अग्निपथ स्कीम का हुआ जोरदार विरोध, विधायक मोहित राम केरकट्टा की अगुवाई कांग्रेस ने किया सत्याग्रह

चैतमा (पाली)। पाली तानाखार विधानसभा क्षेत्र में विधायक मोहित राम केरकट्टा के नेतृत्व में आज चैतमा (पाली) में सत्याग्रह आंदोलन में कांग्रेसियों ने किया धरना प्रदर्शन अग्निपथ योजना की जोरदार विरोध किया।

इस दौरान अग्निपथ योजना के तहत 4 साल सेवा सैनिक कानून वापस लेने की नारा लगी, नोट बंदी तथा जीएसटी का भी पुरजोर विरोध किया गया।

इस दौरान उपस्थित लोगों को संबोधित करने हुए विधायक मोहित राम ने चैतमावासियों को नवीन चैतमा ब्लाक बनने की बधाई दिया।

विधायक सत्याग्रह आंदोलन में शामिल कार्यकर्ताओं का गमछा ओढ़ा कर स्वागत किया। आंदोलन में समस्त ब्लाक अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, सचिव, कोषाध्यक्ष महामंत्री तथा बूथ स्तर के कार्यकर्ता सहित समस्त कांग्रेस कार्यकर्त्ता उपस्थित रहे।

SP ने 10 TI और 3 SI को बादला…कई थानों के प्रभारी इधर से उधर, देखें लिस्ट…

बिलासपुर। बिलासपुर की SSP पारूल माथुर ने बड़ी संख्या पुलिस अफसरों के तबादले किये हैं। आज जारी ट्रांसफर आर्डर में 10 टीआई और तीन सब इंस्पेक्टर के नाम हैं। एसएसपी ने कई थाना प्रभारियों के भी तबादले किये हैं।

देंखें ट्रांसफर आदेश…

 

KORBA: कल सुबह 8 से 12 बजे तक बिजली रहेगा बंद… देखें कहां कहां रहेगी बिजली गुल…

कोरबा। कल सुबह यानी 28 जून को सुबह आठ से 12 बजे तक 4 घंटे बिजली बंद रहेगा। जारी सूचना के मुताबिक 4 फीडरों की बिजली प्रभावित होंगी।

बता दें कि विद्युत वितरण कंपनी से जारी आदेश के मुताबिक 33 केवी लाइन मेन्टेन्स के लिए 4 घंटे तक लाइन बाधित रहेंगा।लाइन मेन्टेन्स के लिए 4 फीडरों का लाइन बंद रहेगा। जिसमें नेहरूनगर, बुधवारी, एनसीडीसी और मानिकपुर शामिल है। इसे आवश्यकता के अनुरूप बढ़ाया भी जा सकता है।

सीजी: केंद्र के समान 34% मंहगाई भत्ता व अन्य मांग को लेकर 29 जून को सामूहिक अवकाश पर रहेगा कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन, सर्व शिक्षक संघ ने दिया समर्थन

रायपुर। केंद्रीय कर्मचारियों के समान 34% मंहगाई भत्ता एवं 7वें वेतनमान के अनुरूप गृह भाड़ा भत्ता सहित अन्य कर्मचारी मांगों के लिए 29 जून को छत्तीसगढ़ कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन के बैनर तले एक दिवसीय आंदोलन का आह्वान किया गया है। आंदोलन में कर्मचारी हितों को ध्यान में रखते हुए सर्व शिक्षक संघ शामिल रहेगा।

संघ के प्रदेश अध्यक्ष विवेक दुबे कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष प्रदीप पाण्डेय, प्रदेश उपाध्यक्ष ज्योति चंद्रवंशी, प्रदेश सचिव विनय मौर्य,प्रदेश कोषाध्यक्ष प्रकाश स्वर्णकार ने सर्व शिक्षक संघ के समस्त पदाधिकारियों एवं सदस्यों से अपील करते हुए कहा है कि मंहगाई भत्ता कर्मचारियों का अधिकार है।

संघ नेताओं का कहना है कि वर्तमान में छत्तीसगढ़ राज्य के कर्मचारियों को केंद्रीय कर्मचारियों की तुलना में 12% कम मंहगाई भत्ता दिया जा रहा है। जबकि, अन्य पड़ोसी राज्यों में राज्य कर्मचारियों को केंद्र के समान मंहगाई भत्ता प्रदान किया जा रहा है दिन ब दिन बढ़ती मंहगाई और कम मंहगाई भत्ते ने राज्य कर्मचारियों को आंदोलन के लिए विवश कर दिया है।