Home Blog Page 2500

Breaking-मुख्यमंत्री भूपेश बघेल दिल्ली पहुंचे, कल ईडी के खिलाफ प्रदर्शन में होंगे शामिल

नई दिल्ली/रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का (Chief Minister Bhupesh Baghel reach Delhi) तीन देशों का दौरा कार्यक्रम स्थगित कर दिया गया है। केंद्र सरकार ने उन्हें इन देशों में यात्रा की अनुमति नहीं दी। मुख्यमंत्री ने (will join the protest against ED) रविवार को खुद इसकी जानकारी दी।

दौरा स्थगित होने के बाद मुख्यमंत्री दिल्ली पहुंच गए हैं। सोमवार को कांग्रेस ने वहां नेशनल हेराल्ड मामले (National Herald case) में राहुल गांधी (Rahul Gandhi) की प्रवर्तन निदेशालय-ED में पेशी और सेना में भर्ती की अग्निपथ योजना के विरोध में प्रदर्शन आयोजित किया है।

0.बड़े प्रदर्शन की तैयारी, छत्तीसगढ़ से भी गए लोग

बता दें कि तीन दिन की पूछताछ के बाद ED ने राहुल गांधी को साेमवार को पूछताछ के लिए फिर बुलाया है। इस बीच कांग्रेस केंद्र सरकार की अग्निपथ योजना के विरोध में भी आंदोलित हैं।

ऐसे में सोमवार को दिल्ली में बड़े प्रदर्शन की तैयारी है। छत्तीसगढ़ से भी सैकड़ों कांग्रेस नेता रविवार को ही दिल्ली के लिए रवाना हुए हैं। मुख्यमंत्री भी दिल्ली पहुंचकर वरिष्ठ नेताओं से मुलाकात कर आगे की रणनीति तय करेंगे।

जानिए कैसे DSP पिता की बेटी बनी बॉलीवुड की सबसे बोल्ड ‘डीवा’

बॉलीवुड डेस्क। बॉलीवुड फिल्मों में फिल्म एमएस धोनी: द अनटोल्ड स्टोरी से अपने करियर की शुरुआत करने वाली एक्ट्रेस दिशा पटानी आज सबसे बोल्ड डीवा कहलाती हैं. दिशा ने साल 2016 में अपने फिल्मी करियर का शुरुआत किया.


दिशा पटानी का जन्म उत्तर प्रदेश के बरेली में हुआ था, उनकी असली उम्र को लेकर कई तरह के विवाद हैं. दरअसल एक्ट्रेस ने साल 2012 में खुद को 20 साल का बताया था वहीं 2015 में भी दिशा ने खुद को 20 साल का बताया. कुछ जगहों पर उनकी असली उम्र 13 जून, 1992 है तो वहीं कई जगहों पर 13 जून, 1995 है.

 


दिशा के पिता का नाम जगदीश सिंह पटानी है जो उत्तर प्रदेश पुलिस विभाग में डीएसपी हैं. उनकी मां गृहिणी हैं और बड़ी बहन खुशबू पटानी भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट हैं. खुद दिशा भी बड़ी होकर वायुसेना में पायलट बनना चाहती थीं.
दिशा ने कंप्यूटर साइंस और इंजीनियरिंग के लिए एमिटी यूनिवर्सिटी, लखनऊ में एडमिशन लिया था लेकिन कॉलेज बीच में ही छोड़कर वह मॉडलिंग की तरफ चली गईं. साल 2013 में दिशा फेमिना मिस इंडिया इंदौर में फर्स्ट रनर-अप रहीं. जिसके बाद उन्होंने फिल्म हीरोपंती के लिए ऑडिशन दिया लेकिन उन्हें रिजेक्ट कर दिया गया.


जिसके बाद दिशा को कैडबरी डेयरी मिल्क सिल्क के एड में देखा गया. इस एड से उन्हें काफी लोकप्रियता मिली और फिर टाइगर श्रॉफ के साथ बेफ़िक्रा एल्बम सॉन्ग में नजर आईं. दिशा टीवी एक्टर पार्थ समथान को भी डेट कर चुकी हैं. फिलहाल दिशा टाइगर श्रॉफ को कथित रूप से डेट कर रही हैं.

 

81% मार्क्स लाने के बाद भी छात्रा ने नहर में लगाई छलांग! सुसाइड नोट में लिखा, “सॉरी मम्मी”

सीतापुर: यूपी बोर्ड के परिणाम कुछ घरों में खुशियां लेकर आए, तो कहीं पर मातम भी… उत्तर प्रदेश के सीतापुर से ही एक दिल दहला देने वाली खबर आ रही है. दरअसल, 12वीं के बोर्ड एग्जाम में नंबर तो अच्छे आए, लेकिन उतने नहीं जितने आने चाहिए थे. ऐसे में छात्रा ने नहर में छलांग लगा दी. किसी राहगीर ने इस बात की सूचना उसके परिजनों सहित पुलिस को भी दी, जिसके बाद परिवार वाले और पुलिस की टीम मौके पर पहुंच गई. नहर के किनारे से स्टूडेंट की साइकिल और उसका बैग बरामद किया गया. अब पुलिस स्थानीय गोताखोरों की मदद से नहर में छात्रा की तलाश में जुट गई है. वहीं, परिजनों का बुरा हाल है.

ध्यान देने वाली बात यह है कि गरिमा नाम की इस स्टूडेंट ने 81 फीसदी मार्क्स स्कोर किए थे. इसके बाद भी उसने सुसाइड अटेंप्ट किया. यानी अपने 81 प्रतिशत अंक इतने कम लग रहे थे कि उसे जिंदगी से बेहतर मौत लगने लगी! सोचने वाली बात यह है कि क्या हमने अपने बच्चों के लिए एक ऐसा वातावरण बना दिया है जहां रिजल्ट में लिखे मार्क्स ही उनके अस्तित्व को परिभाषित कर सकते हैं? क्या बढ़ते कंप्टीशन के इस दौर में हमने ऐसी परिस्थिति बना दी है, जहां केवल दौड़कर जीतने वालों की ही वैल्यू है, न कि मेहनत से दौड़ पूरी करने वालों की भी?

81 प्रतिशत मार्क्स लाने के बाद भी किया सुसाइड
यह पूरा मामला महमूदाबाद कोतवाली इलाके का है. यूपी बोर्ड का रिजल्ट शनिवार शाम घोषित हुआ था, जिसमें कोतवाली इलाके के रहने वाले गिरीश चंद वर्मा की बेटी गरिमा वर्मा ने 81% अंक प्राप्त कर इंटर में सफलता हासिल की थी. गरिमा की इस सफलता पर परिवार वाले काफी खुश नजर आ रहे थे, लेकिन गरिमा अपनी इस सफलता से खुश नहीं थी. उसका मानना था कि उसने जो मेहनत की थी उस मेहनत के हिसाब से उसे नंबर नहीं मिले.

छात्रा की किताब से निकाला परिजनों का नंबर
आज गरिमा कोचिंग जाने के लिए घर से साइकिल लेकर निकली थी. घर से निकलने के बाद गरिमा ने शारदा सहायक नहर में खुदकुशी करने का प्रयास करते हुए उस में छलांग लगा दी. गरिमा को नहर में छलांग लगाता देख खेत में काम कर रहा एक शख्स मौके पर पहुंचा और उसने गरिमा के बैग में किताब पर लिखे मोबाइल नंबर से उसके परिजनों को घटना के बारे में जानकारी दी. सूचना मिलते ही परिजनों सहित तमाम ग्रामीण व पुलिस मौके पर पहुंची. पुलिस ने स्थानीय गोताखोरों की मदद से नहर में छात्रा की तलाश शुरू कर दी है. वहीं मौके पर पहुंचे परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है.

छात्रा के पास से मिला सुसाइड
नहर में छलांग लगाने वाली छात्रा गरिमा के पास से उसका लिखा हुआ सुसाइड नोट मिला है. नोट में लिखा है, “सॉरी मम्मी-सॉरी पापा. मैं अपनी मर्जी से आत्महत्या कर रही हूं. मैं विद्यार्थी जीवन से तंग आ गई हूं. मुझे पता है यह गलत है. लेकिन मैं यह कदम उठाने जा रही हूं. मैं इस रिजल्ट के साथ नहीं जी सकती हूं. हर पल हर घड़ी मुझे इसी रिजल्ट के साथ हर दिन चिंता में मरना पड़ेगा. हम जी नहीं सकते.” यह लाइनें शारदा सहायक नहर में छलांग लगा चुकी छात्रा गरिमा के बैग से मिले सुसाइड नोट में लिखी हैं.

 

राष्ट्रपति चुनाव: शरद पवार की बैठक में नहीं आएंगीं ममता बनर्जी, सामने आई ये वजह

नई दिल्ली। India देश में राष्ट्रपति पद Presidential Election 2022 के चुनाव से पहले विपक्ष में बैठकों का दौर जारी है। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी Mamta Banerjee के बाद अब एनसीपी चीफ शरद पवार Sharad Pawar ने 21 जून को नई दिल्ली में विपक्ष की बैठक बुलाई है। टीएमसी के एक वरिष्ठ नेता ने बताया कि ममता बनर्जी कुछ जरूरी प्रोग्राम्स की वजह से बैठक में शामिल नहीं हो पाएंगीं। हालांकि टीएमसी की ओर से अभिषेक बनर्जी बैठक में मौजूद रहेंगे।

बता दें कि 15 जून को दिल्ली में ममता बनर्जी के नेतृत्व में विपक्ष की बैठक हुई थी। बैठक में शरद पवार, फारूक अब्दुल्ला और गोपाल गांधी के नाम पर सहमित बनी थी। एनसीपी चीफ शरद पवार के नाम पर तो इस बैठक से पहले विपक्ष के सहमत होने की खबरें आ रही थीं, लेकिन शरद पवार इस राष्ट्रपति पद के लिए विपक्ष का उम्मीदवार बनने से इनकार कर दिया।

फारूक अब्दुल्ला भी कर चुके हैं उम्मीदवारी से किनारा

शरद पवार के बाद फारूक अब्दुल्ला के नाम पर चर्चा शुरू हुई। वहीं जम्मू-कश्मीर के पूर्व सीएम फारूक ने संयुक्त विपक्ष के फैसले का सम्मान करते हुए अपना नाम वापस ले लिया। उन्होंने कहा कि आप सब ने मुझ पर विश्वास किया, इसके लिए सभी का शुक्रिया। मैं बहुत सम्मानित महसूस कर रहा हूं, लेकिन अभी कश्मीर को मेरी जरूरत है।

सेक्स के समय बांध दी आंखों पर पट्टी, फिर पता चला 10 महिने बाद शादी पुरूष से नहीं बल्कि महिला…

नई दिल्ली।अगर क्या हो जब पता चले कि जिससे आपने उससे प्यार किया है और शादी की है वो एक पुरूष नहीं बल्कि महिला है।और शादी के बाद उसके साथ कोई शारीरिक संबंध नहीं बने (Strange Marriage) है।

अपके पैरों के नीचे से भी जमीन खिसक जाएगी ना। ऐसा ही कुछ इंडोनेशिया की एक महिला के साथ हुआ है। जहां उसे पता चलता है कि उसकी शादी किसी पुरूष से नहीं बल्कि एक महिला से हुई (Strange Marriage) है।
बता दें कि महिला को शादी के कुछ महीने बाद पति के बारे में ऐसी हैरान कर देने वाली बात पता चली कि उसके पैरों तले जमीन खिसक गई। जिसके बाद पीड़ित महिला ने इसकी शिकायत पुलिस से की और मामला कोर्ट तक पहुंच (Strange Marriage) गया।

महिला ने कोर्ट में बताया कि जिस शख्स से उसने पुरुष समझकर शादी की थी, 10 महीने पता चला कि वो एक महिला है। दरअसल, आरोपी महिला ने अपनी पहचान छुपाकर शादी की थी। फिलहाल, केस दर्ज कराने महिला की पहचान उजागर नहीं की गई है, लेकिन आरोपी महिला का नाम Erayani बताया गया।

मई 2021 में एक डेटिंग ऐप के जरिए महिला और Erayani की मुलाकात हुई । महिला ने बताया कि सोशल मीडिया प्रोफाइल और बातचीत से Erayani किसी पुरुष जैसा लगा।

Erayani ने महिला को बताया कि वो एक सर्जन के साथ बिजनेसमैन है। उसने हाल ही में धर्म परिवर्तन किया है और उसे एक पत्नी की तलाश है।

करीब तीन महीने बातचीत करने के बाद महिला ने Erayani से शादी कर ली। शादी के बाद Erayani महिला के घर में ही रहने लगा।
इस घटना को लेकर पीड़िता का कहना है कि शादी के कई दिन बाद Erayani ने उसे हाथ नहीं लगाया। वो हमेशा बहाने बनाकर अलग रहने की कोशिश करताबाद में रोमांस के वक्त वह हमेशा लाइट ऑफ कर देता। और सेक्स के समय पत्नी की आंखों पर पट्टी बांध देता था।

सुबह-सुबह सास का चेेहरा देखने से हो जाता है दिन खराब… सनकी बहू ने कर दी सास की झाड़ू से पिटाई, बांधकर पटक दिया साइड में…

खिलचीपुर। मध्यप्रदेश के खिलचीपुर से बेटे-बहु का बुजुर्ग महिला को तंग करने का मामला सामने आया (MP News) है। सुबह-सुबह सास काट चहरा देखने पर बहु का दिन खराब हो जाता है और मनहुसियत छा जाती है।

आज सुबह-सुबह भी जब बुजुर्ग महिला सोकर उठी तो बुढ़ी सास को देखते ही बहु का दिमागक खराब हो गया और सुबह-सुबह सास से झगड़ा कर दिया और झाड़ु से पीट दिया।

जिसके बाद सास थाना प्रभारी के पास गुहार लगाने गई और अपनी आपबीती (MP News) सुनाई। साहब, मेरे बेटा मोहन तंवर और बहू आशा ने मुझे घर से निकाल दिया है। मैं 20 साल की बेटी रुकमा के साथ घर के पास में बने एक कमरे (MP News) में रह रही हूं। मजदूरी कर गुजर-बसर करती हूं।

शनिवार सुबह मैं कमरे से बाहर मुंह धो रही थी, तभी बहू आशा का बाहर आना हुआ। आशा मुझे देखते ही भड़क गई। उसने मुझे मनहूस कहते हुए झाड़ू से पीटना शुरू कर दिया।

बहू कह रही थी कि सुबह से तेरा मुंह देख लिया, पूरा दिन बेकार हो जाएगा। बेटा बाहर आया और उसने भी पीटा। दोनों ने मिलकर रस्सी से बांध दिया। मैंने शोर मचाया, तो उन्होंने मुंह दबा दिया। उनके चंगुल से छूटने के बाद थाने पहुंची…।

खिलचीपुर टीआई प्रकाश पटेल ने बताया कि 60 साल की गुलाब बाई थाने आई थीं। उन्होंने बताया कि इकलौता बेटा मोहन और बहू आशा उनकी 7 बीघा जमीन पर खेती करते हैं।

उन्होंने उनसे सबकुछ ले लिया, लेकिन अब न तो खाना देते हैं और न उन्हें घर पर रहने दे रहे हैं। महिला की शिकायत पर बहू और बेटे के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

Agneepath के विरोध के बीच तीनों सेनाओं में भर्ती प्रक्रिया के लिए तारीखों का ऐलान, सेवा शर्तों में उनके साथ कोई भेदभाव नहीं होगा, जानें और क्या सुविधा

नई दिल्ली। अग्निपथ योजना (Agneepath Scheme) के खिलाफ चल रहे प्रदर्शन के बीच रविवार को तीनों सेना ने साझा प्रेस वार्ता में इस योजना के बारे में विस्तार से जानकारी दी है। सैन्य मामलों के विभाग के अतिरिक्त सचिव लेफ्टिनेंट जनरल अनिल पुरी ने कहा कि यह योजना काफी विचार-विमर्श करके लाई गई है। दो साल से इस योजना पर चर्चा चल रही थी।

लेफ्टिनेंट जनरल अनिल पुरी ने कहा कि इस योजना का उद्देश्य युवाओं के जोश-होश के बीच तालमेल बनाना है। उन्होंने कहा कि आज की तुलना में अग्निवीरों को ज्यादा अलाउंस और सुविधाएं मिलेंगी। यह योजना युवाओं के भविष्य के लिए सोच-समझकर उठाया गया कदम है।

सेना ने देशभर में हो रहे प्रदर्शन को लेकर नाराजगी भी व्यक्त की है। सेना ने कहा कि कुछ संस्थान जिन्होंने छात्रों से तैयारी के पैसे ले लिए हैं वे उन्हें उकसा रहे हैं। सेना एक बात साफ कर देना चाहती है कि अगर किसी भी युवा के खिलाफ FIR होती है तो उसे सेना में भर्ती होने का मौका नहीं दिया जाएगा।

0.बलिदान देने वाले अग्निवीरों को मिलेगा एक करोड़ रुपए का मुआवजा

अनिल पुरी ने कहा कि देश की सेवा में बलिदान देने वाले अग्निवीरों को एक करोड़ रुपये का मुआवजा मिलेगा। ‘अग्निवर’ को सियाचिन और अन्य क्षेत्रों जैसे क्षेत्रों में वही भत्ता और सुविधाएं मिलेंगी जो वर्तमान में नियमित सैनिकों पर लागू होती है। सेवा शर्तों में उनके साथ कोई भेदभाव नहीं होगा।

0.सेवा शर्तों में कोई भेदभाव नहीं होगा: अनिल पुरी

लेफ्टिनेंट जनरल अनिल पुरी ने कहा कि ‘अग्निवर’ को सियाचिन और अन्य क्षेत्रों जैसे क्षेत्रों में वही भत्ता और सुविधाएं मिलेंगी जो वर्तमान में नियमित सैनिकों पर लागू होती है। सेवा शर्तों में उनके साथ कोई भेदभाव नहीं होगा।

भारतीय वायुसेना में 24 जून से पहले बैच को लेने की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी
एयर मार्शल एसके झा ने कहा कि भारतीय वायुसेना में 24 जून से अग्निवीरों के पहले बैच को लेने की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। यह एक ऑनलाइन सिस्टम है। उसी के तहत उसपर रजिस्ट्रेशन शुरू होगा। एक महीने बाद 24 जुलाई से फैज-1 ऑनलाइन परीक्षाएं शुरू हो जाएंगी।

0.एक जुलाई को थलसेना जारी करेगी नोटिफिकेशन

थलसेना भर्ती में 17.5 वर्ष से 21 वर्ष तक के उम्मीदवार शामिल हो सकेंगे। यह भर्ती चार सालों के लिए होगी। इसके बाद परफॉर्मेंस के आधार पर 25 फीसदी कर्मियों को वापस से रेगुलर कैडर के लिए नामांकित किया जाएगा।

बता दें कि उम्मीदवारों को सशस्त्र बलों में आगे नामांकन के लिए चुने जाने का कोई अधिकार नहीं होगा। चयन सरकार का अनन्य क्षेत्राधिकार होगा।

0.25 जून को नौसेना जारी करेगी नोटिफिकेशन

नौसेना के वाइस एडमिरल डी.के. त्रिपाठी ने कहा कि हमने अपनी भर्ती प्रक्रिया शुरू कर दी है। 25 जून तक हमारी एडवरटाइजमेंट सूचना और प्रसारण मंत्रालय में पहुंच जाएगा। एक महीने के अंदर भर्ती प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। 21 नवंबर को हमारे पहले अग्निवीर हमारे ट्रेनिंग संस्थान में रिपोर्ट करेंगे।

0.दिसंबर के अंत तक अग्नवीर के पहले बैच को वायुसेना में शामिल कर लेंगे: वायुसेना

एयर मार्शल एसके झा ने कहा कि दिसंबर के अंत तक अग्नवीर के पहले बैच को वायुसेना में शामिल कर लेंगे। 30 दिसंबर से पहले बैच की ट्रेनिंग शुरू हो जाएगी।
भारतीय वायुसेना ने अग्निपथ योजना के तहत भर्ती करने के लिए विवरण जारी किया है। इनकी भर्ती वायुसेना अधिनियम 1950 के तहत चार वर्षों के लिए की जाएगी। देश के सभी हिस्सों से उम्मीदवारों को अग्निवीर के रूप में नामांकित करने का प्रयास किया जाएगा।

0.जानें प्रमुख बातें-:

चार साल के लिए वायुसेना में भर्ती।
हर साल 30 दिन की छुट्टी मिलेगी।
सिक लीव भी मिलेगा।
हर महीने 30 हजार की सैलरी।
हर साल इन्क्रीमेंट।
रिस्क, ट्रेवल, ड्रेस और हार्डशिप अलाउंस।
कैंटीन सुविधा और मेडिकल सुविधा।
चार साल के बाद अग्निवीरों को 10.04 लाख सेवा निधि के रूप में।
असम राइफल्स और सीएपीएफ में नौकरियों में वरीयता।
शहादत पर परिवार को बीमा समेत करीब एक करोड़ की राशि।
विकलांगता पर  एक्स-ग्रेशिया और बची हुई नौकरी की सैलरी और सेवा निधि।
वायुसेना की गाइडलाइंस के अनुसार ऑनर और अवॉर्ड।

अजब प्रेम की गजब कहानी: शादी में नहीं पहुंचे विधायक …तो गर्लफ्रेंड ने दर्ज करा दी FIR, जानें फिर…..

भुवनेश्वर : क्या आपने कभी सुना है कि कोई शख्स अपनी ही शादी में शामिल नहीं हुआ। लेकिन ऐसा ही एक मामला उड़ीसा के भुवनेश्वर से सामने आया है। यहां

बीजू जनता दल (बीजद) के विधायक विजय शंकर दास के अपनी ही शादी में नहीं आने पर शनिवार को उनके खिलाफ मामला दर्ज किया गया।

पुलिस ने यह मामला उनकी कथित प्रेमिका की शिकायत के बाद दर्ज किया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, शुक्रवार को जगतसिंहपुर के सब-रजिस्ट्रार ऑफिस में तिरतोल निर्वाचन क्षेत्र के विधायक विजय शंकर दास की शादी का रजिस्ट्रेशन होना था। उनकी प्रेमिका सोमालिका निर्धारित समय पर ऑफिस पहुंच गई थीं, लेकिन न तो विधायक महोदय पहुंचे और न ही उनके परिवार का कोई सदस्य ने यहां अपनी मौजूदगी दर्ज कराई। करीब तीन घंटे से ज्यादा इंतजार करने के बाद निराश सोमालिका को रजिस्ट्रार ऑफिस से बैरंग लौटना पड़ा।

 

प्रेमिका ने विधायक पर आरोप लगाया है कि वादा करने के बावजूद वह विवाह पंजीयक के कार्यालय में नहीं आए। जगतसिंहपुर सदर थाने के प्रभारी निरीक्षक प्रवास साहू के मुताबिक आरोपी विधायक के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है।
प्राथमिकी के मुताबिक महिला और विधायक ने 17 मई को विवाह पंजीयक के कार्यालय में आवेदन किया था। हालांकि, महिला अपने परिवार के साथ 30 दिनों के निर्धारित समय के बाद शुक्रवार को शादी की औपचारिकताओं के लिए वहां पहुंची, लेकिन विधायक विजय शंकर दास नहीं आए।

अग्निपथ योजना के विरोध के बीच वायरल हो रहा कुमार विश्वास का वीडियो, कहा था- सियासी सूरमाओं का पसीना छूट जाता है…

न्यूज डेस्क। अग्निपथ योजना को लेकर खूब विरोध हो रहा है। सरकार लगातार इसमें बदलाव और वादे कर रही है लेकिन इसके बावजूद कई जगहों पर हिंसक प्रदर्शन जारी है। इसी बीच पूर्व आप नेता और कवि कुमार का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें वे किसी भी हालात में सार्वजनिक संपत्ति को नुकसान ना पहुंचाने की बात कह रहे हैं।

‘हाथ में नहीं उठाएंगे पत्थर’: वायरल हो रहा वीडियो पुराना है, जब किसी समरोह में शामिल हुए थे। इस दौरान उन्होंने अपने संबोधन में कहा था कि ‘हम एक दूसरे से सहमत, असहमत हो सकते हैं, हम किसी कानून के पक्ष-विपक्ष में हो सकते हैं लेकिन यहां मौजूद हर बच्चा इस बात की कसम ले कि हमारे टैक्स के पैसे की कोई भी चीज, ना दंगे की भेंट चढ़ेगी और ना ही हाथ में कोई पत्थर आएगा।’

कुमार विश्वास ने कहा, ‘सत्तर साल में हमने दुनिया का सबसे बड़ा लोकतंत्र तैयार किया है और सियासत में बैठे हुए लोग चाहे वो किसी दल में हों, इनका एक ही मकसद है-“अगर हाथों से उम्मीदों का शीशा टूट जाता है, तो पल भर में ही ख्वाबों से भी पीछा छूट जाता है. अगर हम लोग थोड़ी देर लड़ना भूल जाते हैं, सियासी सूरमाओं का पसीना छूट जाता है”।’

वहीं दिल्ली के उपमुख्यमंत्री ने ट्वीट कर कहा है कि ”अग्निपथ योजना अगर इतनी ही अच्छी है तो नियम बना दो- देश भर में हर MLA और MP के बच्चे 17 साल के होते ही सबसे पहले इस योजना के तहत 4 साल की नौकरी करेंगे।” एक अन्य ट्वीट में लिखा कि हर युवा को हक है कि सेना में शामिल होकर देश के लिए अपना पूरा जीवन समर्पित करें, पर आज BJP इस हक से उनको वंचित कर रही है। देशभर में हो रहे प्रदर्शन साफ प्रमाण है कि भारत के युवा अग्निपथ को कभी स्वीकार नहीं करेंगे। कोई भी नीति या कानून देशसेवा के जुनून से बढ़कर नहीं हो सकता।’

साठ में सोलह दिखने की सुविधा नहीं होती- प्रदर्शन कर रहे छात्रों पर रवीना टंडन ने कसा तंज तो लेखक ने ऐसे दिया जवाब
बता दें कि अग्निपथ योजना की घोषणा के बाद से कई जगहों पर विरोध प्रदर्शन के नाम पर जमकर हिंसा हो रही है।कई ट्रेनों को विरोध करने वाले छात्रों ने आग के हवाले कर दिया। बिहार में कई स्टेशनों को जला दिया गया जबकि उत्तर प्रदेश में पुलिस चौकी और बस में आग लगा दी गई।

 

बेटे के साथ 43 साल के पिता ने दी 10वीं की परीक्षा, आया ऐसा रिजल्ट जानकर रह जाएंगे हैरान

Board 10th Result: महाराष्ट्र बोर्ड (Maharashtra Board) का हाल ही में रिजल्ट जारी हुआ है. इस बीच पुणे से एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है, जहां 43 साल के एक शख्स और उसके बेटे ने महाराष्ट्र बोर्ड की 10वीं कक्षा की परीक्षा दी, जिसमें पिता तो पास हो गया, लेकिन बेटा सफल नहीं हो सका.

बेटे के साथ दी बोर्ड की परीक्षा

जानकारी के मुताबिक, महाराष्ट्र राज्य माध्यमिक एवं उच्चतर माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की ओर से आयोजित 10वीं कक्षा के रिजल्ट शुक्रवार को घोषित किए गए थे. परिवार चलाने के लिए नौकरी करने की मजबूरी के चलते भास्कर वाघमरे ने सातवीं कक्षा में ही पढ़ाई छोड़ दी थी और वो फिर से पढ़ाई शुरू करने को लेकर काफी उत्साहित थे. 30 वर्ष के अंतराल के बाद इस साल उन्होंने अपने बेटे के साथ परीक्षा दी.

प्राइवेट कंपनी में नौकरी करते हैं वाघमरे

पुणे शहर के बाबासाहेब आंबेडकर इलाके में रहने वाले वाघमरे निजी क्षेत्र में नौकरी करते हैं. उन्होंने मीडिया को बताया, ‘मैं हमेशा से और पढ़ना चाहता था, लेकिन पारिवारिक जिम्मेदारियों के कारण पहले ऐसा नहीं कर सका.’ वाघमरे ने कहा, ‘कुछ समय से मैं दोबारा पढ़ाई शुरू करने और कोई कोर्स करने के लिए उत्सुक था, जिससे मुझे अधिक कमाई करने में मदद मिलेगी. इसलिए मैंने कक्षा 10 की परीक्षा में बैठने का फैसला किया. मेरा बेटा भी इस साल परीक्षा दे रहा था और इससे मुझे मदद मिली.’

बेटे को पास कराने में करेंगे मदद

उन्होंने कहा कि वह हर दिन पढ़ाई करते थे और काम के बाद परीक्षा की तैयारियों में जुट जाते थे. हालांकि, अब वह परीक्षा पास करके खुश हैं, लेकिन उन्हें इस बात का दुख है कि उनका बेटा दो विषयों में फेल हो गया. वाघमरे ने कहा, ‘मैं (कुछ विषयों में अनुत्तीर्ण छात्रों के लिए आयोजित) पूरक परीक्षा में अपने बेटे की मदद करूंगा. मुझे भरोसा है कि वह इन परीक्षाओं में पास हो जाएगा.’