Home Blog Page 2803

सरकारी दफ्तरों में दोपहर बाद धूप सेंकने बाहर चले जाया करते थे अफसर, प्रशासन ने सर्कुलर जारी कर दिलाया याद- ये आचरण CCSR के खिलाफ

दिल्ली . सरकारी कार्यालयों में काम करने का समय सुबह 9 बजे से शाम 5.30 बजे तक है, जिसमें दोपहर 1 बजे से 30 मिनट का लंच ब्रेक होता है। लेकिन सर्दियों में सरकारी कार्यालयों के गलियारे और केबिंस खाली रहते हैं क्योंकि स्टाफ के लोग घंटों बाहर धूप सेंकते हैं, जो निर्धारित लंच घंटों से बहुत अधिक है।

राष्ट्रीय शैक्षिक अनुसंधान और प्रशिक्षण परिषद (NCERT), जिसका दक्षिणी दिल्ली में एक विशाल, हरा-भरा परिसर है, इसका अपवाद नहीं है। घंटों ऑफिस से बाहर रहने की वजह से एनसीईआरटी प्रशासन को बुधवार को एक परिपत्र जारी करने के लिए मजबूर होना पड़ा, जिसमें अधिकारियों को याद दिलाया गया कि उनका यह आचरण केंद्रीय सिविल सेवा (आचरण) नियम 1964 के खिलाफ है।
सरकारी कार्यालयों में स्टाफ के देर से आने और आने के बाद अपने चैंबर, केबिन और सीट पर नहीं मिलने की आम शिकायतें रही हैं। कई बार इसको लेकर हंगामा भी हो चुका है, लेकिन अफसरों और कर्मचारियों पर कोई फर्क नहीं पड़ता है। इससे आम जनता को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है।

चोर को पुलिस ने सड़क पर दौड़ाया, छिपने के लिए मांगी हेल्प तो बुरी तरह फंसा ये शख्स

सड़क पर चलने वाले राहगीर ज्यादातर लोगों से अंजान होते हैं, लेकिन जब भी किसी को मदद की जरूरत पड़ती है तो उनमें से आधे लोग ऐसे होते हैं जो हेल्प के लिए दौड़े चले आते हैं. एक्सीडेंट हो या फिर दो लोगों के बीच रोडरेज का मामला, भीड़ लगते देखा जा सकता है; लेकिन क्या आप सड़क पर भागने वाले चोर की मदद करना चाहेंगे? शायद कभी नहीं, लेकिन एक शख्स ने यह गलती कर दी और अब उसे बड़ा खामियाजा भुगतना पड़ रहा है. जी हां, सड़क पर भाग रहे चोर को पुलिस पकड़ना चाहती थी, लेकिन सड़क के किनारे खड़े एक शख्स ने उसे बचा लिया.

सड़क पर भाग रहे चोर को पुलिस ने दौड़ाया
चलिए हम इस मामले को थोड़ा विस्तार में बतलाते हैं. जैसा कि हम वीडियो में देख सकते हैं कि एक चोर सड़क पर भाग रहा होता है और उसके पीछे पुलिस पड़ी होती है. चोर छिपने के लिए एक कोना ढूंढ लेता, लेकिन सड़क के किनारे खड़े एक शख्स को इशारे से कहता है कि वह पुलिस को इस बारे में सूचना न दे. जब चोर का पीछा करते हुए पुलिस आती है तो चोर के बारे में उस शख्स से पूछता है. वह शख्स चोर के बारे में गलत जानकारी दे देता है और पुलिस को दूसरी तरफ जाने के लिए कह देता है.

राहगीर ने चोर को बचाने के लिए कर दी ऐसी गलती
शख्स ने चोर की मदद करके बड़ी गलती कर दी. उसे नहीं मालूम था कि उसे इसका हर्जाना खुद लुटकर भुगतना होगा. जब पुलिस वहां से चली गई तो चोर उस शख्स के पास आकर सड़क पर खड़ा हो जाता है और फिर कुछ ही सेकंड में शख्स के जेब में रखे फोन को धीमे से चुरा लेता और फरार हो जाता है.

सोशल मीडिया पर अब वीडियो जमकर हो रहा वायरल
कैमरा एंगल देखकर ऐसा लग रहा है, मानो कि सीसीटीवी फुटेज में पूरा मामला रिकॉर्ड हुआ है. इंटरनेट पर यह वीडियो जमकर वायरल हो रहा है. हालांकि, कुछ लोगों ने इस वीडियो को देखने के बाद कमेंट किया कि इस घटना को क्रिएट किया गया है, यह असल घटना नहीं है. इंस्टाग्राम पर adultsociety नाम के अकाउंट द्वारा इस वीडियो को शेयर किया गया है. करीब डेढ़ लाख लोगों ने इसे लाइक किया.

हिमालय के गुमनाम ‘योगी’ के इशारे पर खेल, 15 लाख से सैलरी हुई 4.21 करोड़; अब पड़ा IT का छापा

नई द‍िल्‍ली। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) की पूर्व सीईओ और एमडी चित्रा रामकृष्ण (Chitra Ramakrishna) अब मुश्‍क‍िल में फंसती द‍िखाई दे रही हैं. 11 फरवरी को लगे 3 करोड़ रुपये के जुर्माने के बाद अब उनके मुंबई आवास पर इनकम टैक्स की रेड (Income Tax Raid) हुई है. रामकृष्ण पर NSE की गोपनीय जानकारी ह‍िमालय में रहने वाले योगी के साथ साझा करने का आरोप है.

कई व्यावसायिक मामलों पर मार्गदर्शन मांगा
रामकृष्ण ने यह भी स्‍वीकार क‍िया है क‍ि पिछले 20 वर्षों से, उन्होंने कई व्यक्तिगत और व्यावसायिक मामलों पर अज्ञात योगी से मार्गदर्शन मांगा है. इतना ही नहीं उन्‍होंने वरिष्ठ अधिकारी आनंद सुब्रमण्यन की न‍ियुक्‍त‍ि भी इन्‍हीं आध्‍यात्‍म‍िक गुरु के इशारे पर की थी. NSE में कर‍ियर शुरू करने से पहले आनंद सुब्रमण्यम एक आम इंसान थे.

14 लाख से ऐसे पहुंचे 4 करोड़ के पार
आनंद सुब्रमण्यम Balmer Lawrie और ICICI group के एक ज्वाइंट वेंचर में काम करते थे. वहां उन(का सालाना पैकेज 14 लाख रुपये से कुछ ज्यादा था. अप्रैल, 2013 में उन्हें NSE में MD और CEO के चीफ स्ट्रेटेजिक एडवाइजर (CSA) के तौर पर एंट्री दी गई. उस समय उन्‍हें 1.38 करोड़ रुपये का सालाना पैकेज ऑफर क‍िया गया. दो से तीन साल के अंदर ही सुब्रमण्यम का पैकेज 2016 तक बढ़कर 4.21 करोड़ रुपये कर द‍िया गया.

2013 से 2016 तक रहीं एमडी और सीईओ
अधिकारियों ने बताया क‍ि छापे का मकसद रामकृष्ण तथा अन्य के खिलाफ लगे कर चोरी और वित्तीय अनियमितताओं के आरोपों की जांच करना है. सेबी ने अपने आदेश में कहा था कि रामकृष्ण ने योगी के साथ विभागीय खुफिया जानकारियां साझा की थीं, जिनमें एनएसई की आर्थिक और कारोबारी योजनाएं शामिल हैं. वह अप्रैल 2013 से दिसंबर 2016 के बीच एनएसई की एमडी और सीईओ थीं.

कौन हैं आनंद सुब्रमण्यम?
चित्रा रामकृष्ण के फैसले की चर्चा चारों तरफ है. आनंद सुब्रमण्यम को NSE में बहुत बड़ी सैलरी हाइक के साथ नियुक्त तो किया ही गया, साथ ही उन्हें मनमाने तरीके से प्रमोट भी किया गया. योगी के कहने पर उन्हें NSE में नंबर 2 बना दिया गया था.

एक्सपीरिएंस नहीं फ‍िर भी म‍िला प्रमोशन
सुब्रमण्यम को कैपिटल मार्केट का कोई अनुभव नहीं था. इसके बावजूद भी उन्हें सैलरी हाइक और प्रमोशन मिलता रहा. उनका पैकेज दो साल के भीतर 2016 तक बढ़कर 4.21 करोड़ रुपये पर पहुंच गया. इतना ही नहीं उन्हें ग्रुप ऑपरेटिंग ऑफिसर (GOO) की जिम्मेदारी भी दे दी गई थी.

सुब्रमण्यम को मिली थी कई सहूलियत
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक सुब्रमण्यम को इस दौरान कई सहूलियत मिली हुई थी. इनमें से ही एक थी मुंबई के साथ-साथ चेन्नई से भी काम करने की सहूलियत. पूरा सेटअप बिठाने के लिए खास इंतजाम किए गए थे. आनंद के GOO बनने के बाद भी उन्हें यह सुविधा मिलती रही.

रेरा ने हाऊसिंग बोर्ड पर कसा शिकंजा-दो माह के भीतर उपभोक्ता को साढ़े नौ लाख लौटाने को कहा

रायपुर। छत्तीसगढ़ भू संपदा विनियामक प्राधिकरण (रेरा) ने उपभोक्ताओं की शिकायत पर हाऊसिंग बोर्ड पर शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। रेरा ने हाऊसिंग बोर्ड को दो माह के भीतर उपभोक्ता को साढ़े नौ लाख रुपये से भी अधिक लौटाने का निर्देश दिया है। उपभोक्ता द्वारा रेरा में हाऊसिंग बोर्ड के खिलाफ समय पर मकान न देने की शिकायत की गई थी।

ममता बंजारे ने हाऊसिंग बोर्ड की थी शिकायत

जानकारी के अनुसार, रायपुर जिले के ग्राम बहनाकाड़ी निवासी ममता बंजारे ने रेरा प्राधिकरण में हाऊसिंग बोर्ड के खिलाफ शिकायत की थी। शिकायत में ममता बंजारे ने लिखा था कि प्रधानमंत्री-मुख्यमंत्री आवास योजना के अंतर्गत नवा रायपुर सेक्टर-34 में 7 फरवरी 2017 को 30 हजार रुपये में फ्लैट बुक कराया था। फ्लैट का अधिपत्य दिसंबर-2017 में किया जाना था। फ्लैट की कीमत 8.50 लाख रुपये का भुगतान भी कर दिया है, जिसके लिए बैंक से 6.80 लाख रुपये का ऋण भी लिया है। समय पर फ्लैट ने मिलने पर ममता बंजारे ने भुगतान की राशि ब्याज सहित लौटाने की मांग की थी।

शिकायत पर रेरा प्राधिकरण ने जाचं के दौरान पाया कि हाऊसिंग बोर्ड ने आधिपत्य सौंपने में एक वर्ष छह माह का विलंब किया है और इसकी वजह से शिकायतकर्ता को नुकसान उठाना पड़ रहा है। रेरा अध्यक्ष विवेक ढांड, सदस्य राजीव कुमार टम्टा ने शिकायकर्ता के पक्ष में फैसला दिया। फैसले में कहा गया है कि दो माह के भीतर हाऊसिंग बोर्ड द्वारा उपभोक्ता को आठ लाख 57 हजार 500 रुपये के साथ ही ब्याज के रूप में 96468 रुपये लौटाने होगा।

1400 से अधिक मामलों का निपटारा

रेरा प्राधिकरण ने अभी तक करीब पौने चार वर्षों में 1400 से अधिक मामलों का निपटारा किया है। रेरा प्राधिकरण का कहना है कि उपभोक्ता को चाहिए कि वह रेरा में रजिस्टर्ड नहीं होने वाले प्रोजेक्टों से खरीदारी न करें। इसके साथ ही बिल्डरों को भी हर तीन माह में अपने प्रोजेक्ट की प्रगति रिपोर्ट रेरा के पोर्टल में डालनी होगी।

 

BMW कार, स्पोर्ट्स बाइक और 4 फ्लैट्स, छापे में पुलिस ऑफिसर के घर मिली 11.2 करोड़ की दौलत

भुवनेश्वर।ओडिशा (Odisha) के एक पुलिस अफसर (Police Officer) के घर पर छापेमारी (Raid) में बड़ा खुलासा हुआ है. जांच में सामने आया है कि उसने भ्रष्टाचार करके अपनी कमाई के 500 गुना दौलत जुटाई. छापेमारी में पुलिस अफसर के घर से BMW कार, स्पोर्ट्स बाइक समेत करीब 11 करोड़ की अवैध संपत्ति बरामद की गई है.

अफसर के घर से बरामद हुआ बेशकीमती सामान
जान लें कि विजिलेंस टीम ने पुलिस अफसर त्रिनाथ मिश्रा (Trinath Mishra) के घर छापेमारी की है. विजिलेंस टीम ने त्रिनाथ मिश्रा के पास से 1 करोड़ रुपये की BMW X7 कार, 17 लाख रुपये की Hyundai Creta कार, Maruti Baleno, Chevrolet Trailblazer LTZ कार, 5.3 लाख की GTR 250 Hyosung बाइक और अन्य सामान बरामद किया है.

भ्रष्ट अफसर ने कई प्लॉट भी खरीदे
विजिलेंस डिपार्टमेंट के मुताबिक, पुलिस अफसर त्रिनाथ मिश्रा की पत्नी और उनके दोनों बेटों के नाम पर कई प्लॉट हैं, जो अवैध पैसे खरीदे गए हैं.

पुलिस अफसर को किया गया गिरफ्तार
विजिलेंस एसपी अक्षय कुमार मिश्रा ने बताया कि बुधवार को एंटी-करप्शन विंग ने पुलिस अफसर त्रिनाथ मिश्रा के घर पर छापेमारी की थी. अवैध तरीके से संपत्ति जुटाए जाने के मामले में त्रिनाथ मिश्रा को गिरफ्तार कर लिया गया है.

पूर्व विधायक ने तोड़ी सारी मर्यादा, बोले- दंगा-फसाद करो या लात-जूता चलाओ, लेकिन हर हाल में अपने प्रत्याशी को जिताओ

प्रयागराज।उत्तर प्रदेश में चल रहे विधान सभा चुनाव (UP Assembly Electin) में दो चरणों की वोटिंग हो गई है और सभी राजनीतिक पार्टियां तीसरे चरण के चुनाव के लिए प्रचार में जुटी हुई हैं. इस बीच प्रचार के दौरान एक पूर्व विधायक ने विवादित बयान दिया है और समर्थकों से चुनाव जीतने के लिए दंगा-फसाद और हिंसा करने की बात की है. प्रयागराज में सपा (SP) से बगावत कर बीजेपी (BJP) में शामिल हुए रामसेवक पटेल (Ramsevak Patel) का विवादित वीडियो सामने आया है.

समर्थकों से किसी भी हद से गुजरने की सलाह
प्रयागराज से बीजेपी प्रत्याशी के लिए रैली करते हुए पूर्व विधायक रामसेवक पटेल (Ramsevak Patel) कह गए कि जिताने के लिए अगर दंगा भी हो जाए, तो कोई बात नहीं. प्रयागराज में 27 फरवरी को होने वाले मतदान से पहले रामसेवक पटेल ने कार्यकर्ताओं को किसी भी हद से गुजरने की सलाह दे दी है
पूर्व विधायक ने क्या-क्या कहा?
मांडा इलाके में बीजेपी प्रत्याशी नीलम करवरिया के समर्थन में जनसभा के दौरान पूर्व विधायक रामसेवक पटेल के बिगड़े बोल ने सबको आश्चर्यचकित कर दिया. रामसेवक पटेल ने मंच से कहा कि चाहे दंगा फसाद कराना पड़े, लेकिन प्रत्याशी को जिताओ. रामसेवक का ये वीडियो मेजा विधान सभा सीट का है. इस सभा में उन्होंने कहा कि ‘चुनाव हर हाल में जीतना है. एक-एक बूथ को जीतने के लिए जो भी करना पड़ेगा, वह आप सबको करना होगा. जीत हासिल करने के लिए चाहे दंगा-फसाद हो या लात जूता, पैसा-कौड़ी या शराब बांटना हो या फिर ताकत दिखाना होगा, सब कुछ करना पड़ेगा.

पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा
राम सेवक का यह भड़काऊ वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आने के बाद पुलिस ने इस मामले में उनके और उनके समर्थकों के खिलाफ मांडा थाने में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है. दरअसल, सपा छोड़कर भारतीय जनता पार्टी में शामिल हुए पूर्व विधायक रामसेवक पटेल एक जनसभा के दौरान बीजेपी की प्रत्याशी नीलम करवरिया के जन समर्थन में एक सभा कर रहे थे. उसी दौरान उन्होंने मंच से तमाम लोगों को भड़काने का काम किया. उनकी तरफ से जाति विशेष पर भी अभद्र टिप्पणी की गई.

लंदन की गोरी मेम की चक्कर में फंसा हरियाणा का किसान, फिर

पानीपत। हरियाणा के पानीपत जिले में एक किसान (Farmer) लंदन की गोरी मैम के चक्कर में लाखों रुपये की ठगी का शिकार हो गया। किसान की एवा ब्राउन (Eva Brown) नाम की महिला के साथ तीन महीने से बातचीत हो रही थी। जिसके बाद गोरी मैम ने भारत घूमने आने की बात कही। उसने किसान से भारत आने के बाद मुबंई एयरपोर्ट (Mumbai Airport) पर कस्टम विभाग के हत्थे चढ़ने और छूटने के लिए धनराशि की मांग की।

इस दौरान आरोपी महिला ने किसान को वीडियो कॉल करके दिखाया कि वह एयरपोर्ट पर है। जिसके चलते किसान उसके झांसे में आ गया और उसने उसके द्वारा दिए गए बैंक अकाउंट में रुपए डलवा दिए। इसके बाद न महिला का पता लगा और न रुपए वापस मिले। पुलिस ने शिकायत के आधार पर धोखाधड़ी समेत कई धाराओं के तहत केस दर्ज कर आरोपी महिला की तलाश शुरू कर दी है।

सोशल मीडिया पर हुई थी दोस्ती

पुलिस को दी शिकायत में ऋषिपाल ने बताया कि वह गांव कुराना का रहने वाला है। उसकी करीब 3 महीने पहले सोशल मीडिया पर लंदन की रहने वाली महिला से दोस्ती हुई थी। दोस्ती के बाद दोनों ने मोबाइल नंबर शेयर कर लिए, इसके बाद दोनों की वॉट्सऐप पर वीडियो कॉल के माध्यम से बातचीत होने लगी। बातचीत के दौरान दोनों के बीच दोस्ती गहरी होती चली गई।

इंडिया घुमाने के नाम पर ठगी

ऋषिपाल गोरी मेम पर विश्वास करने लगा। उसने इसी साल जनवरी के आखिरी सप्ताह में उसने इंडिया घूमने के बारे में कहा, 31 जनवरी को एक कॉल आई। कॉल करने वाले ने खुद को कस्टम विभाग मुबई एयरपोर्ट से बात करने वाला बताया। कॉल करने वाले ने कहा कि आपकी फ्रेंड मुंबई एयरपोर्ट पर आई हुई है। इसको दिल्ली भेजने के लिए 1.20 लाख रुपए टिकट की जरूरत है, वर्ना आपकी दोस्त को डिपोर्ट कर दिया जाएगा।

ऋषिपाल उनके झांसे में आ गया, झांसे में लेने के बाद ठगों ने उसके पास एक बैंक अकाउंट नंबर भेजा। तीन बार में अलग-अलग जरूरतों के नाम पर उससे 1.20 लाख रुपए खाते में डलवा लिए। खाते में रुपए डलवाने के बाद ठग महिला 2 दिन तक तो ऋषिपाल से बात करती रही, लेकिन अब उसका नंबर स्विच ऑफ हो गया।

कुशीनगर में बड़ा हादसा! हल्दी की रस्म के दौरान कुएं में गिरीं महिलाएं; 13 की मौत

कुशीनगर: उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के कुशीनगर (Kushinagar) में बड़ा हादसा हो गया है. दरअसल यहां हल्दी की रस्म (Haldi Ceremony) के दौरान कुछ महिलाएं कुएं में गिर गईं. इस दुर्घटना में 13 महिलाओं की मौत हो गई है.

कुएं में कैसे गिर गईं महिलाएं?
बता दें कि महिलाएं हल्दी की रस्म के लिए कुएं पर लगी जाली पर खड़ी थीं. अचानक कुएं में लगी लोहे की जाली टूटने से महिलाएं कुएं में गिर गईं और मातम छा गया. ये भयानक हादसा कुशीनगर के नेबुआ नौरंगिया थाना इलाके के नौरंगिया स्कूल टोला में हुआ.
घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया
हादसे की खबर मिलने के बाद पुलिस के तमाम आला अधिकारी मौके पर पहुंचे. घायलों को अस्पताल ले जाया गया, जहां उनका इलाज जारी है.

सीएम योगी ने हादसे पर जताया दुख
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (Yogi Adityanath) ने कुशीनगर के नेबुआ नौरंगिया थाना क्षेत्र में कुएं में गिरने की दुर्घटना में लोगों की मौत पर शोक जताया है. उन्होंने जिला प्रशासन के अधिकारियों को तत्काल मौके पर पहुंचकर बचाव और राहत कार्य शुरू करने और हादसे में घायल लोगों का इलाज कराने के निर्देश दिए.
कुशीनगर के डीएम ने कहा कि कुएं में गिरने से महिलाओं की मौत हो गई है. मृतकों के परिजनों को 4 लाख रुपये का मुआवजा दिया जाएगा.

सबसे हॉट दादी’ ने जवान रहने का बता दिया ऐसा नुस्‍खा, जानकर उड़ जाएंगे होश

कैनबरा।ऑस्ट्रेलिया (Australia) में रहने वाली एक महिला के बारे में दावा किया जा रहा है कि वो दुनिया की सबसे हॉट दादी (World’s Hottest Grandmother) है. हाल ही महिला ने इंस्टाग्राम (Instagram) पर अपनी एक टॉपलेस तस्वीर शेयर की और राज बताया कि वो अभी भी इतनी युवा कैसे दिखती है?

‘सबसे हॉट दादी’ की उम्र है कितनी?
डेली स्टार में छपी एक रिपोर्ट के अनुसार, इस महिला का नाम गिना स्टेवर्ट (Gina Stewart) है. उसकी उम्र 51 साल है. वो चार बच्चों की मां है और उसका एक पोता भी है. इसके बावजूद भी वो ऑस्ट्रेलिया की टॉप 10 आकर्षक महिलाओं में से एक है.

जवान बने रहने के लिए क्या करें?
गिना स्टेवर्ट ने इंस्टाग्राम पर अपनी टॉपलेस तस्वीर शेयर करते हुए यूजर्स को जवान बने रहने के बारे में टिप्स दिए. उन्होंने कहा कि सारे कपड़े उतारकर या टॉपलेस सोने से आपको लंबे समय तक युवा और स्वस्थ रहने में मदद मिलती है. ऐसा करने से आपको गहरी नींद आती है और स्वास्थ्य अच्छा बना रहता है.

गहरी नींद में सोने के हैं अद्भुत फायदे
महिला ने बताया कि कपड़े उतारकर सोने से शरीर में ब्लड सर्कुलेशन बढ़ता है, जो हमारे दिल और मांसपेशियों के अच्छा होता है. इसके अलावा गहरी नींद लेने से ग्रोथ हार्मोन और मेलाटोनिन रिलीज होता है, इन दोनों के एंटी-एजिंग लाभ हैं.

गिना स्टेवर्ट ने कहा कि ग्रोथ हार्मोन मजबूत नाखूनों और अच्छी स्वस्थ स्पॉट-फ्री त्वचा के लिए जरूरी है, इसलिए अगर आप जवान दिखना चाहते हैं तो ये सब याद रखें. यही एक कारण है कि मैं हमेशा अपने सारे कपड़े उतारकर सोती हूं.

अगर आप बिना कपड़े पहने सोते हैं तो आपको गहरी नींद आती है. ये आपके तनाव को कम करता है. इससे आपकी मानसिक सेहत भी अच्छी रहती है.

निर्धन, मजदूर और सर्वहारा समाज के सपनों के ‘नवरंग’ थे कामरेड नवरंग लाल, 23वीं पुण्यतिथि पर कोरबा नगरी में दी गई श्रद्धांजलि

कोरबा। समाज के निर्धन और मजदूरों की सपनों के नवरंग थे कामरेड नवरंग लाल जो दिखने में सरल पर काम ऐसा की शोषक वर्ग नाम से थर्राते थे। आज भले ही वो हमारे बीच नहीं पर उनकी यादें आज भी सर्वहारा वर्ग पर अमिट छाप की तरह है।

बुधवार को उनकी पुण्यतिथि पर याद कर लोगों ने अपनी श्रद्धांजलि दी। उनके निवास स्थान में प्रसाद वितरण का आयोजन किया गया। बच्चों को किताब कापियां बांटी गईं तो कहीं आश्रम में रहने वाले बुजुर्गों की सहयोग के लिए हाथ बढ़े। अस्पताल में स्वास्थ्य लाभ ले रहे मरीजों को फल बांटकर स्व.नवरंग लाल के विचारों को व्यक्त किया। उनके निवास स्थान मुख्यमार्ग सीतामणी में भंडारे का आयोजन किया गया। पुण्यतिथि के अवसर पर भंडारे का आयोजन हुआ। मौके पर काफी संख्या में श्रद्धालुओं ने पहुंच प्रसाद ग्रहण किया।

जीवन भर मजदूरों के हितों की लड़ाई लड़ी :ऋषिकर भारती

समाज सेवी ऋषिकर भारती ने कहा कि आज के समय में कामरेड नवरंगलाल जैसे नेता बिरले ही होते हैं। हम लाख चाहें पर उनके दिखाए गए मार्ग पर चलना कठिन है। जीवन भर उन्होंने मजदूरों के हितों की लड़ाई लड़ी। कामरेड व्यव्सायी परिवार में जन्म लेने के बावजूद व्यवसाय की और रुख करने की वजाय सामाजिक ढांचे में वयाप्त शोषण वर्ग,संघर्ष और वर्ग वैमनस्य के खिलाफ लाल झंडा उठाकर संघर्ष के मैदान में उतर गए और कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा।