Home Blog Page 2501

महाकाल में सोनिया के लिए प्रियंका करवा रही महामृत्युंजय जाप, 11 दिन चलेगा अनुष्ठान

उज्जैन। उज्जैन (Ujjain) स्थित महाकालेश्वर मंदिर (Mahakaleshwar temple) में कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी के (priyanka doing Mahamrityunjay chanting for Sonia Gandhi) स्वास्थ्य लाभ के लिए महामृत्युंजय मंत्र का अनुष्ठान किया जा रहा है। उनकी बेटी और कांग्रेस महासचिव प्रियंका वाड्रा के द्वारा यह अनुष्ठान करवाया जा रहा है। इसकी पूर्णाहुति में प्रियंका गांधी उज्जैन आ सकती हैं।

इसकी शुरुआत शनिवार को पार्टी के राष्ट्रीय सचिव सत्यनारायण पटेल समेत अन्य कांग्रेस नेताओं ने पूजन-अर्चन करते हुए की। अनुष्ठान 11 दिन तक चलेगा, जिसे रोजाना पांच पंडित अनुष्ठान करेंगे।

बता दें कि 2 जून को कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। इसके बाद से उनका स्वास्थ्य लगातार खराब चल रहा है। उनके श्वसन तंत्र के निचले हिस्से में इंफेक्शन भी पाया गया। नाक से ब्लड आने के बाद 12 जून को उन्हें दिल्ली के सर गंगाराम अस्पताल में भर्ती करवाया गया था।

इसके बाद प्रियंका ने महाकाल मंदिर में मां के बेहतर स्वास्थ्य की कामना के लिए महामृत्युंजय जाप करवाने को कहा। कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव सत्यनारायण पटेल समेत मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव रवि शुक्ला, रघु परमार और अन्य नेताओं ने पूजन अर्चन कर अनुष्ठान की शुरुआत की।

23 को ED के समक्ष होनी है पेशी

प्रवर्तन निदेशालय ने नेशनल हेराल्ड से संबंधित मनी लॉन्ड्रिंग के मामले में सोनिया गांधी को 23 जून को पूछताछ के लिए पेश होने को कहा है। इससे पहले ईडी ने सोनिया गांधी को 8 जून को पेश होने के लिए कहा था, लेकिन 2 जून को सोनिया गांधी के कोरोना संक्रमित होने के कारण उन्होंने जांच एजेंसी से पेशी के लिए नई तारीख देने के लिए कहा था।

अग्निपथ स्कीम को लेकर सियासत तेज, भूपेश बघेल ने कहा- बेरोजगार होने पर युवा अपराधिक…

अग्निपथ स्कीम (Agneepath Scheme) को लेकर सियासत तेज है. इस बीच, छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल (Chhattisgarh Cm Bhupesh Baghel) ने केंद्र सरकार पर निशाना साधा है. उन्होंने कहा कि अग्निपथ स्कीम से जुड़ने पर युवा 4 साल बाद बेरोजगार होकर अपने घर लौटेंगे. केंद्र सरकार ने अब तक स्पष्ट नहीं किया है कि इन युवाओं को 4 साल बाद पुलिस में भर्ती किया जायेगा या नहीं. उन्होंने कहा कि जिन युवाओं का 4 साल के बाद भर्ती हो गया वो ठीक है और जिन युवाओं का भर्ती नहीं होता है वे गिरोह बनाकर आपराधिक घटनाओं में भी शामिल हो सकते है.
केंद्र सरकार पर राहुल गांधी का हमला
राहुल गांधी (Rahul Gandhi) ने भी केंद्र सरकार पर निशाना साधा. उन्होंने ट्वीट करते हुए कहा, अग्निपथ योजना को नौजवानों ने नकारा, कृषि कानून को किसानों ने नकारा, नोटबंदी को अर्थशास्त्रियों ने नकारा, जीएसटी को व्यापारियों ने नकारा. उन्होंने आरोप लगाया, देश की जनता क्या चाहती है, ये बात प्रधानमंत्री नहीं समझते क्योंकि उन्हें अपने मित्रों की आवाज के अलावा कुछ सुनाई नहीं देता.
प्रियंका ने अग्निपथ योजना को रद्द करने की मांग की
वहीं पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी वाद्रा ने मांग की कि इस योजना को तत्काल वापस लिया जाना चाहिए. उन्होंने कहा कि प्रियंका गांधी ने ट्वीट किया कि 24 घंटे भी नहीं बीते कि भाजपा सरकार को नयी आर्मी भर्ती का नियम बदलना पड़ा. मतलब, योजना जल्दबाजी में युवाओं पर थोपी जा रही है. उन्होंने कहा, नरेंद्र मोदी जी, इस योजना को तुरंत वापस लीजिए, वायुसेना की रुकी भर्तियों में नियुक्ति और परिणाम दीजिए. सेना भर्ती को आयु में छूट देकर पहले की तरह कीजिए. उल्लेखनीय है कि सरकार ने दशकों पुरानी रक्षा भर्ती प्रक्रिया में आमूल-चूल परिवर्तन करते हुए तीनों सेनाओं में सैनिकों की भर्ती संबंधी अग्निपथ योजना की मंगलवार को घोषणा की थी, जिसके तहत सैनिकों की भर्ती चार साल की अवधि के लिए संविदा आधार पर की जाएगी.

जानिए देशभर में क्यों हो रहा प्रदर्शन
देशभर में अग्निपथ योजना को लेकर विरोध प्रदर्शन हो रहा है. युवाओं का कहना है कि देश में बेरोजगारी चरम पर है, जिसके बाद भी केंद्र सरकार अग्निपथ स्कीम द्वारा शॉर्ट टर्म नौकरी की योजना लकेर आई है. अग्निपथ योजना के तहत केवल 4 साल के लिए ही नौकरी पर रखा जाएगा. पेंशन की भी कोई योजना नहीं है. युवाओं ने कहा, हम चाहते हैं कि पहले की तरह ही ओपन रैली भर्ती हो. हम देश की सेवा चार साल के लिए नहीं, लंबे समय तक के लिए करना चाहते हैं.

 

यहां सरकार की इजाजत लिए बगैर नहीं खरीद सकते लैपटॉप, नीली जींस पहनने पर भी पाबंदी

North Korea Facts: नॉर्थ कोरिया (North Korea) को लेकर अक्सर लोग कुछ न कुछ सुनते रहते हैं. कई बार नॉर्थ कोरिया से काफी हैरान करने वाली बातें भी सामने आती हैं. साथ ही लोगों को नॉर्थ कोरिया में काफी उत्सुकता भी बनी रहती है क्योंकि लोग अभी भी नॉर्थ कोरिया के कई पहलुओं के बारे में अनजान ही बने हुए हैं. दरअसल, नॉर्थ कोरिया के शासक किम जोंग उन (Kim Jong-un) काफी चर्चित हैं. साथ ही किम जोंग उन का काफी खौफ भी है. किम जोंग उन के राज में नॉर्थ कोरिया में कई ऐसे नियम-कानून भी है जो कि दुनिया के बाकी लोगों को हैरान कर सकते हैं. आइए जानते हैं नॉर्थ कोरिया की कुछ विचित्र बातों के बारे में…

हेयरस्टाइल
नॉर्थ कोरिया में लोग हेयरस्टाइल वही रख सकते हैं जो सरकार के जरिए बताई गई हो. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक यहां महिलाएं केवल 15 हेयर स्टाइल में से एक स्टाइल ही रख सकती है. वहीं अविवाहित महिलाओं को अपने बाल छोटे ही रखने होते हैं. इसके अलावा पुरुष 15 हेयर स्टाइल के अलावा भी एक और स्टाइल रख सकते हैं. हालांकि अगर सरकार के जरिए बताई गई हेयर स्टाइल के अलावा कोई हेयर स्टाइल रखी जाती है तो उसे गिरफ्तार भी किया जा सकता है.

तीन पीढ़ी तक सजा का नियम
मानवाधिकार उल्लंघन के मामले कई बार नॉर्थ कोरिया से सामने आ चुके हैं. वहीं नॉर्थ कोरिया में एक ऐसा नियम भी है जो कि दुनिया को हैरानी में डाल देता है. दरअसल, नॉर्थ कोरिया में किसी एक शख्स की गलती की सजा तीन पीढ़ी तक देने का नियम भी है. इस नियम के तहत अगर कोई व्यक्ति दोषी मिलता है तो उसे जेल में डाल दिया जाता है. वहीं उसके परिवार की तीन पीढ़ियों को भी जेल में ही रखा जाता है.

28 वेबसाइट
नॉर्थ कोरिया के लोग केवल 28 वेबसाइट ही ब्राउज कर सकते हैं. यहां के लोगों के लिए खुद का इंट्रानेट सिस्टम बना हुआ है, जिसे Kwangmyong या Bright कहा जाता है. खास बात ये है कि यह Free है.

4 टीवी चैनल
नॉथ कोरिया में सिर्फ 4 ही टीवी चैनल है. चारों टीवी चैनल राज्य के स्वामित्व वाले हैं और दिन के वक्त से लेकर प्राइम टाइम तक चलते हैं. वहीं इनमें एक एथलेटिक चैनल भी है. इसमें नॉर्थ कोरिया में खेल के इतिहास के बारे में बताया जाता है.

बिना सरकारी इजाजत के नहीं खरीद सकते लैपटॉप
नॉथ कोरिया में बिना सरकार की इजाजत लिए बगैर कोई भी लैपटॉप नहीं खरीद सकता है. यहां सरकारी अनुमति लिए बिना लैपटॉप खरीदने पर पाबंदी है. दरअसल, नॉथ कोरिया में लैपटॉप काफी महंगे है और खरीदना काफी मुश्किल है.

साउथ कोरिया के सामान से दूरी
नॉर्थ कोरिया के लोगों को साउथ कारिया की चीजों से दूर रहने की चेतावनी दी जाती है. साउथ कोरिया के सामान के अलावा यहां के फैशन, फिल्म और संगीत से भी दूर रहने के लिए कहा जाता है. वहीं अगर कोई साउथ कोरिया की चीजों का इस्तेमाल करता है तो उसे सजा भी दी जाती है.

नीली जींस नहीं पहन सकते
नॉर्थ कोरिया के लोगों को नीली जींस पहनने की इजाजत नहीं है. दरअसल, नॉथ कोरिया के शासक का मानना है कि ये रंग अमेरिका के पूंजीवाद का प्रतिनिधित्व करता है.

KORBA: भाजपा के प्रदेश प्रभारी नितिन नवीन पर बरसे जिला कांग्रेस अध्यक्ष, कहा.भाजपा के पास कोई मुद्दा नहीं, शांतप्रिय प्रदेश में अशांति फैलने से बाज आएं

कोरबा। जिला कांग्रेस अध्यक्ष सुरेन्द्र प्रताप जायसवाल ने बिहार सरकार के कैबिनेट मंत्री एवं भाजपा संगठन के छत्तीसगढ़ सह प्रभारी नितिन नवीन के कथन पर कड़ी आपत्ति दर्ज कराते हुए कहा है कि बिहार सरकार के कैबिनेट मंत्री नितिन नवीन बिहार को तो संभाल नहीं पा रहे और यहॉ छत्तीसगढ़ के शांतप्रिय प्रदेश में अमर्यादित शब्दों का प्रयोग कर अशांति फैलाने का असफल प्रयास कर रहे हैं।

डीसीसी अध्यक्ष ने कहा कि नितिन नवीन चाहे कितना प्रयास कर लें हमारे छत्तीसगढ़ प्रदेश में अशांति नही फैला सकते। यह पूछे जाने पर कि नितिन नवीन जी ने राजस्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल पर आरोप लगाते हुए कहा कि आगामी चुनाव में राजस्व मंत्री के चलते छत्तीसगढ़ की कांग्रेस सरकार घिरेगी। इस पर सुरेन्द्र प्रताप जायसवाल ने कहा कि जब आपको यह पता है कि राजस्व मंत्री जी के चलते कांग्रेस सरकार घिरेगी तो अभी से इसका प्रचार क्यों कर रहे हैं? आप समय का इंतजार क्यों नह कर रहे? अगर यह मुद्दा भी आप खो देंगे तो आगामी चुनाव में और कहॉ से मुद्दा लायेंगे।

कांग्रेस नेता ने कहा कि भाजपा के पास कांग्रेस को घेरने के लिए कोई मुद्दा ही नहीं है, ऐसे में इनके नेता जहॉ भी जाते हैं आनन फानन आरोप व अमर्यादित शब्दों का प्रयोग कर ‘‘खिसयानी बिल्ली खम्भा नोंचे’’ के कहावत को चरितार्थ करते रहते हैं।

सुरेन्द्र प्रताप जायसवाल ने कहा कि नितिन जी भले ही बिहार सरकार में कैबिनेट मंत्री है लेकिन यहॉ उन्हें भाजपा संगठन के राज्य सह प्रभारी का दायित्व निर्वाहन के तहत कोरबा आना हुआ है। ऐसे में उनका दायित्व बनता है कि वे संगठन में पार्टी के कार्यकर्ताओं के प्रशिक्षण एवं आगामी रणनीति को लेकर अपना विचार व सुझाव अपने पार्टी कार्यालय में रखते ना कि प्रेसवार्ता लेकर अन्य बे-बुनियाद आरोप लगाते।

जिला कांग्रेस शहर अध्यक्ष सपना चौहान ने भी भाजपा के राज्य सह प्रभारी के कथनों का खण्डन करते हुए कहा कि अगर अग्निवीर योजना से देश के युवाओं को रोजगार के अवसर मिलने के साथ-साथ उनका भविष्य संवर जाएगा तो इसका देश भर में इतना विरोध क्यों हो रहा है?

कांग्रेस नेत्री ने कहा, बिहार प्रदेश में सबसे ज्यादा विरोध देखने व सुनने को मिल रहा है ऐसे में नितिन जी को पहले बिहार के युवाओं को जागृत करने व समझाने की जरूरत ज्यादा है। छत्तीसगढ़ प्रदेश में अग्निवीर योजना की लौ अभी पहुंच नही पायी है। लगता है नितिन जी यहॉ भी लावा भड़काने चाहते हैं।

कृषि कानून की तरह होगा हाल

सपना चौहान ने कहा कि जिस प्रकार तीन काले कानून को कई महीनों तक किसान आंदोलन व विरोध के बाद यह कह कर वापस ले लिया गया कि शायद हम किसानों को ठीक से समझा नहीं पाए, इस योजना पर आने वाले समय में कहीं ऐसा ना हो कि शायद हम युवाओं को ठीक से समझा नहीं सके। लेकिन तब तक देश का कितना नुकसान होगा भाजपा की केन्द्र सरकार इस पर विचार करें और समय रहते या तो युवाओं को ठीक से समझा दे या फिर योजना वापस ले ले, इसी में देशवासियों की और हम सबकी भलाई होगी।

ब्रेकिंग: स्कूल में मिड-डे मील के दाल में मिली छिपकिली, 25 छात्रों की तबीयत बिगड़ी, अस्पताल में भर्ती

रांची। रांची के एक सरकारी स्कूल में मध्याह्न भोजन खाने के बाद 25 से अधिक छात्र बीमार हो गए। उल्टी और पेट दर्द की शिकायत के बाद सभी बच्चों को सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बच्चों के अनुसार मिड.डे मील में एक मरी हुई छिपकली मिली थी, उसे खाने के बाद छात्रों ने पेट में दर्द की शिकायत की। मामला रांची के सिल्ली प्रखंड के सरकारी स्कूल का है।

जानकारी के अनुसार पेट दर्द की शिकायत के बाद रांची के सिल्ली प्रखंड के सरकारी स्कूल के छात्रों को स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) में भर्ती कराया गया। उनका इलाज करने वाले एक डॉक्टर ने कहा कि स्कूल द्वारा कक्षा 1 से 8 तक के कुल 92 छात्रों को दोपहर का भोजन परोसा गया था और स्कूल के प्रधानाध्यापक दिलीप महतो ने कहा कि जब दाल (दाल) परोसी जा रही थी, तो कुछ छात्रों ने दावा किया था कि जिस बर्तन में खाना पकाया गया था उब बर्तन में एक मरी हुई छिपकली थी।

स्कूल के अधिकारियों का कहना है कि जानकारी मिलने पर दाल का वितरण तुरंत रोक दिया गया था और स्कूल के दिन खत्म होने पर छात्रों द्वारा किसी भी स्वास्थ्य जटिलता की कोई शिकायत नहीं की गई थी। स्कूल के प्रधानाध्यापक ने कहा कि छात्रों के घर लौटने के बाद, उनमें से लगभग 25 को उनके माता-पिता शाम तक स्वास्थ्य समस्याओं की शिकायत के साथ सीएचसी ले गए।

आपके पास एंटरटेनमेंट के पांच विकल्प, लव, सेक्स और थ्रिलर, क्या देखेंगे आप

Films and web series: बीते शुक्रवार सिनेमघरों में रिलीज हुई अभिमन्यु दासानी और शिल्पा शेट्टी स्टारर फिल्म निकम्मा के देश भर में पचास फीसदी से ज्यादा शो दर्शकों के अभाव में रद्द हो गए. जबकि अलग-अलग ओटीटी प्लेटफॉर्मों पर एक दर्जन से ज्यादा वेबसीरीजें और फिल्में रिलीज हुई हैं. ऐसे में दर्शकों के पास सिनेमाघरों से ज्यादा विकल्प ओटीटी पर हैं. रविवार की छुट्टी के दिन अगर आप घर बैठे एंटरटेनमेंट चाहते हैं तो हम आपको बता रहे हैं ऐसी फिल्मों और वेबसीरीजों के बारे में, जिनका कंटेंट मजबूत है. इनमें रोमांस, कॉमेडी और सेक्स से लेकर थ्रिलर का तड़का तक लगा है.

भूल भुलैया 2

शुक्रवार को सिनेमाघरों में ‘भूल भुलैया 2’ ने पांचवे हफ्ते में प्रवेश कर लिया है. बड़े पर्दे पर कार्तिक आर्यन, कियारा आडवाणी और तब्बू स्टारर यह फिल्म धूम मचा रही है. लेकिन आप घर बैठे ही इसका आनंद लेना चाहते हैं तो रविवार को यह फिल्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज हो रही है. चार हफ्तों में यह फिल्म 172 करोड़ रुपये से ज्यादा कमा चुकी है. साल 2007 में रिलीज हुई फिल्म ‘भूल भुलैया’ की इस कॉमेडी फ्रेंचाइजी को आप अपने परिवार के साथ देख सकते हैं. ये फिल्म आपको हंसाएगी भी और थोड़ा शॉक भी देगी.

शी 2

यह एडल्ट कंटेंट है. अगर आप कपल हैं और क्राइम-थ्रिलर देखना पसंद करते हैं तो नेटफ्लिक्स पर इस वेब सीरीज का आनंद ले हैं. औसतन 45-45 मिनट की सात कड़ियों वाली यह सीरीज मुंबई पुलिस की कांस्टेबल भूमि (अदिति पोहनकर) की कहानी है, जो एक अंडरकवर ऑपरेशन में ड्रग माफिया को पकड़ने के मिशन पर हैं. पिता और पति के प्यार का सुख न पाने वाली भूम इस अपराधी में पिता और पति को ढूंढने लगती है. दोनों नजदीक आते हैं. ऐसे में कहानी क्या मोड़ लेती है, यह देखना रोचक है.

मासूम

यह पारिवारिक थ्रिलर है. जिसमें एक पिता और उसकी पुत्री के बीच का तनाव झलकता है. मां के न रहने पर बेटी घर आई है और उसे लगता है कि पिता ने ही मां की हत्या की. उसने बचपन में पिता को अपने दोस्त को पीटते देखा था, जिसने आत्महत्या कर ली थी. बेटी पिता को ही मां का हत्यारा मान रही है. लेकिन क्या है इन बातों की सचाई? डिज्नी हॉटस्टार पर मौजूद इस सीरीज से बोमन ईरानी ने ओटीटी की दुनिया में कदम रखा है. ऐक्टर दीपक तिजोरी की बेटी समारा तिजोरी इसमें लीड रोल में हैं.

सुडलः द वोर्टेक्स

अमेजन प्राइम की यह क्राइम-थ्रिलर खूब देखी जा रही है. साउथ से आई यह कहानी तमिलनाडु के एक छोटे-से पहाड़ी कस्बे की है, जिसमें एक त्यौहार के दौरान एक लड़की गुम हो जाती है. पुलिस के साथ लड़की की बहन और पिता भी गुमशुदा की तलाश में लगे हैं, इस दौरान ऐसे रहस्यों पर से पर्दा उठता है कि देखने वाले हैरान रह जाते हैं. नौ दिनों तक चलने वाले इस त्यौहार में पूरा गांव शामिल होता है और धीरे-धीरे तमाम किरदार चौंकाने वाली बातों के साथ सामने आते हैं.

धर्मवीर

यह मराठी फिल्म है. निर्देशक प्रवीण तर्डे की यह फिल्म एक बायोपिक है, जो मुंबई-ठाणे के चर्चित शिवसेना नेता आनंद दिघे की जिंदगी पर आधारित है. द कश्मीर फाइल्स में कश्मीरी आतंकी के रोल में लोकप्रिय हुए प्रसाद ओक ने स्वर्गीय आनंद दिघे का रोल निभाया है. एक रिपोर्टर के नजरिये से कही गई यह कहानी ठाणे के लोगों के कल्याण के लिए दिघे की प्रतिबद्धता और दिग्गज नेता बालासाहेब ठाकरे से उनके संबंध दिखाती है. फिल्म जी5 पर देख सकते हैं. अंग्रेजी सब-टाइटल उपलब्ध हैं.

लड़कियां अकेले में Google पर करती हैं ये 5 चीजें सबसे ज्यादा Search, दूसरा नंबर वाला जानकर आ जाएगी हंसी

Google सबसे ज्यादा इस्तेमाल किए जाने वाला सर्च इंजन है. दिमाग में जो भी सवाल आता है, हम गूगल पर ही पता सकते हैं. कहा भी जाता है कि गूगल के पास हर सवाल का जवाब होता है. हर साल गूगल अपने सर्च रिजल्ट्स की एक रिपोर्ट जारी करता है. पिछले साल की जो रिपोर्ट सामने आई है, उसमें महिलाओं के इंटरनेट यूज करने से जुड़ी कई दिलचस्प बातें सामने आई हैं. रिपोर्ट में बताया गया है कि देश में कुल 15 करोड़ इंटरनेट उपयोगकर्ताओं में से भारत में लगभग 6 करोड़ महिलाएं अब ऑनलाइन हैं और रोजमर्रा की जिदंगी को बेहतर बनाने के लिए इंटरनेट का इस्तेमाल करती हैं. इसके अलावा लड़कियां गूगल पर क्या सर्च करती हैं ये जानना काफी दिलचस्प होगा आइए बताते हैं…

सबसे ज्यादा सर्च करती हैं करियर से जुड़ी जानकारी

रिपोर्ट के अनुसार, लड़कियां बचपन से ही एम्बिशयस हैं वो अपने करियर को लेकर सबसे ज्यादा तवज्जो देती हैं. ऐसी लड़कियां इंटरनेट पर इसी से रिलेटेड जानकारी सर्च करती हैं. जैसे उन्हें किस दिशा में करियर बनाना है या कौन सा कोर्स या सब्जेक्ट में करना है.

खूब करती हैं ऑनलाइन शॉपिंग

इसके अलावा लड़कियां ऑनलाइन शॉपिंग साइट्स पर जाकर कपड़ों के डिजाइन, नए कलेक्शन्स, ऑफर्स के बारे में इंटरनेट पर ज्यादा खोज खबर करती हैं. ये बात पहले भी कई रिसर्च में सामने आ चुकी है.

ब्‍यूटी टिप्स के लिए लेती हैं इंटरनेट का सहारा

लड़कियों को सुन्दर और सबसे अलग दिखना काफी अच्छा लगता है. इसके लिए वो इंटरनेट का सहारा लेती हैं .लड़कियां सबसे ज्‍यादा फैशन, ट्रेंड्स, ब्‍यूटी ट्रीटमेंट्स और घरेलू नुस्‍खों के बारे में सर्च करना पसंद करती हैं.

मेंहदी डिजाइन को भी करती हैं सर्च

लड़कियों को मेंहदी लगाना भी पसंद होता है. ये बात इस रिसर्च में भी सामने आई है. लड़कियां अक्सर गूगल पर मेंहदी की लेटेस्ट डिजाइन सर्च करती हैं.

रोमांटिक म्यूजिक का भी होता है शौक

आमतौर पर सभी को म्यूजिक सुनना पसंद होता है. लेकिन लड़कियों के द्वारा सबसे ज्यादा सर्च करने वाली चीजों में म्यूजिक भी शामिल है. लड़कियां इंटरनेट पर रोमांटिक गाने खूब सर्च करती है और सुनती भी हैं. इसके साथ ही लड़कियां इंटरनेट पर रोमांटिर शायरियां भी सर्च करती हैं.

अग्निपथ’ विवाद को खत्म करने के लिए केंद्र का नया प्रस्ताव, रक्षा मंत्रालय की भर्ती में मिलेगा 10 प्रतिशत आरक्षण, जानें और क्या क्या ऐलान

नई दिल्ली। केद्र सरकार ‘अग्निपथ’ Agneepath controversy प्रशिक्षित सैन्यकर्मी के लिए रक्षा मंत्रालय में 10 percent reservation will be given in the recruitment of Defense Ministry 10 प्रतिशत नौकरियां आरक्षित करेगी, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह Home Minister Rajnath Singh announced ने आज नए सैन्य भर्ती कार्यक्रम ‘अग्निपथ’ के विरोध के बीच घोषणा की। गृम मंत्री का यह बयान ऐसे समय आया जब देश के कई राज्यों में ‘अग्निपथ’योजना को लेकर हिंसक प्रदर्शन हो रहे हैं।

सिंह ने ट्वीट किया, “10 प्रतिशत आरक्षण भारतीय तटरक्षक और रक्षा नागरिक पदों और सभी 16 रक्षा सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रमों में लागू किया जाएगा। यह आरक्षण पूर्व सैनिकों के लिए मौजूदा आरक्षण के अतिरिक्त होगा।”

उन्होंने कहा, “इन प्रावधानों को लागू करने के लिए प्रासंगिक भर्ती नियमों में आवश्यक संशोधन किए जाएंगे। रक्षा सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रमों को उनके संबंधित भर्ती नियमों में समान संशोधन करने की सलाह दी जाएगी। आवश्यक आयु में छूट का प्रावधान भी किया जाएगा।

बता दें कि ‘अग्निपथ’ विरोध प्रदर्शन  केंद्र ने शुनिवार सुबह प्रदर्शनकारियों को अपना आंदोलन वापस लेने के लिए मनाने के लिए और रियायतें देने की पेशकश की। इसने केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों, या सीएपीएफ, और असम राइफल्स, जो रक्षा मंत्रालय के अंतर्गत आता है, में ‘अग्निवीर’ के लिए 10 प्रतिशत आरक्षण की घोषणा की। साथ ही गृह मंत्रालय ने सीएपीएफ और असम राइफल्स में शामिल होने के लिए ‘अग्निवर’ के लिए ऊपरी आयु सीमा से तीन साल की छूट की भी घोषणा की।

बता दें कि  वर्तमान में, अर्धसैनिक बलों के पांच विंग – सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ), केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ), भारत तिब्बत सीमा पुलिस (आईटीबीपी), शास्त्र सीमा बल (एसएसबी), और केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा में 73,000 से अधिक पद खाली हैं। गृह मंत्रालय के आंकड़ों से पता चलता है कि सीएपीएफ और असम राइफल्स में 73,219 पद खाली हैं। इसके अलावा केंद्र शासित प्रदेशों में पुलिस बलों में भी 18,124 पद खाली हैं।

जेल से दोस्त के रिहा होने पर वेलकम के लिए पहुंचे 83 लोग, सभी खा रहे जेल की हवा

न्यूज डेस्क। राजधानी दिल्ली में तिहाड़ जेल से जमानत पर छूटकर आए साथी बदमाश के सम्मान में सड़क पर परेड करने और उसे स्पेशल फील करवाने का प्लान उसके साथियों को महंगा पड़ गया. ये साथी अब जेल की हवा खा रहे हैं. साउथ वेस्ट दिल्ली के दिल्ली कैंट थाना इलाके में पुलिस ने गुरुवार रात सड़क पर हुड़दंग करने और पब्लिक न्यूसेंस क्रिएट करने के आरोप में 83 लोगों को गिरफ्तार किया है. इनमें से 33 के खिलाफ पहले से मर्डर, हत्या के प्रयास, लूट और आर्म्स एक्ट के तहत मामले दर्ज हैं.

इस काफिले में कई वीवीआईपी गाड़ियां थीं. कई गाड़ियों पर MP-MLA का स्टिकर लगा हुआ था. इसमें एक थार जीप पर तो AK-47 लेकर दिख रहे सिद्धू मूसेवाला का फोटो था. ये सभी आरोपी तिहाड़ जेल से बेल पर छूटे साथी के जश्न में सड़क पर हुड़दंग मचा रहे थे. पुलिस ने इनके पास से 19 गाड़ियां और दो टू-व्हीलर को जब्त किया है.

इसकी पुष्टि साउथ वेस्ट डिस्ट्रिक्ट डीसीपी मनोज सी. ने की है. उन्होंने बताया कि तुगलकाबाद एक्सटेंशन की गली नंबर 6 के रहने वाले आबिद अहमद को गुरुवार को तिहाड़ जेल से बेल पर रात में रिलीज किया गया था. वह वसंत कुंज नॉर्थ के एक मामले में जेल में बंद था. पुलिस को सूचना मिली थी कि आरोपी बदमाश को रिसीव करने के लिए काफी संख्या में उसके दोस्त-साथी आए हैं. उसे तिहाड़ जेल से लेकर तुगलकाबाद ले जा रहे हैं. बेल पर छूटे शख्स के साथ काफी संख्या में ऐसे लोग शामिल थे, जिन्हें पुलिस बैड कैरेक्टर घोषित कर चुकी है. ये लोग गाड़ियों में तेज आवाज में स्पीकर बजाकर और हुड़दंग मचाकर बेल पर छूटे शख्स को लेकर ऐसे जा रहे थे, जैसे आरोपी बदमाश कोई सेलिब्रिटी हो.

पुलिस ने उस काफिले को रोक लिया. सबको हिरासत में ले लिया गया. इसके बाद कानूनी कार्रवाई की गई और पूछताछ के बाद 83 लोगों को गिरफ्तार किया गया. एक नाबालिग को भी पकड़ा गया था, जिसे बाद में छोड़ दिया गया. ये सभी लोग पब्लिक प्लेस पर हुड़दंग मचा रहे थे. वे जिन गाड़ियों में हुड़दंग मचा रहे थे, उन्हें भी जब्त कर लिया गया है. 19 कारें जब्त की गई हैं. अब इस मामले में आगे की कार्रवाई पुलिस टीम कर रही है.

TGT PGT Recruitment: टीचरों की भर्ती शुरू, मिलेगी 1 लाख रुपये सैलरी; ऐसे करें अप्लाई

PSESSB TGT PGT Recruitment 2022: लंबे इंतजार के बाद यूपी में शिक्षकों के 4,163 पदों के लिए भर्तियों की घोषणा हुई है. इसके लिए 21 वर्ष और उससे अधिक आयु के योग्य उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं. उत्तर प्रदेश सेकेंडरी एजुकेशन सर्विस सेलेक्शन बोर्ड (UPSESSB) ने उत्तर प्रदेश के माध्यमिक स्कूलों में ट्रेंड ग्रेजुएट टीचर (TGT) और पोस्ट ग्रेजुएट ट्रेंड टीचर (PGT) के लिए आवेदन मांगे हैं.

4 हजार से अधिक पदों पर होनी हैं भर्तियां
UPSESSB ने 2022 में उत्तर प्रदेश के विभिन्न शिक्षण पदों के लिए रिक्तियों की घोषणा की है. TGT और PGT के लिए कुल 4,163 रिक्त पदों पर भर्तियां होनी हैं. इनमें TGT के 3,539 और PGT के 624 पद शामिल हैं. इसके लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया है.

आवेदन की प्रक्रिया शुरू
दोनों श्रेणियों के लिए आवेदन की प्रक्रिया 9 जून से शूरू हो चुकी है. आवेदन की प्रक्रिया ऑनलाइन रखी गई है. इच्छुक अभ्यर्थी उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा सेवा चयन बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट https://www.upsessb.pariksha.nic.in/ पर जाकर आवेदन कर सकते हैं.

3 जुलाई आखिरी तारीख
उम्मीदवार के पास पात्रता मानदंड में बताए गए सभी आवश्यक प्रमाण पत्र होने चाहिए और उन्हें ऑनलाइन अपलोड करना होगा. दोनों श्रेणियों के पदों के लिए रजिस्ट्रेशन की अंतिम तिथि 3 जुलाई रखी गई है. योग्य उम्मीदवार इस तिथि तक पंजीकरण कर सकते हैं. वहीं, रजिस्ट्रेशन फीस जमा करने की आखिरी तारीख 6 जुलाई रखी गई है.

इन विषयों के भरे जाने हैं पद
TGT और PGT के अभ्यर्थियों के लिए परीक्षा तिथि जल्द घोषित की जाएगी. इसकी जानकरी बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर दी जाएगी. बता दें कि TGT के कुल पदों में से 3,213 में पुरुष और 326 महिलाएं भर्ती की जाएंगी. इसके तहत अंग्रेजी, हिंदी, गणित, सामाजिक विज्ञान, संस्कृत, शारीरिक शिक्षा, विज्ञान, गृह विज्ञान, कला, वाणिज्य, गायन और संगीत, कृषि, जीव विज्ञान, उर्दू और संगीत के लिए शिक्षकों के पद भरे जाने हैं.

अधिकतम आयु के लिए नहीं है सीमा
वहीं, PGT के कुल उपलब्ध पदों में से 549 पर पुरुष और 75 पर महिलाएं रखी जानी हैं. इसके तहत नागरिक शास्त्र, रसायन विज्ञान, भौतिकी, जीव विज्ञान, भूगोल, गणित, अंग्रेजी, समाजशास्त्र, अर्थशास्त्र, इतिहास, हिंदी, कृषि, शिक्षा शाखा, मनोविज्ञान, संस्कृत और कला विषयों के लिए शिक्षक रखे जाने हैं. आवेदन के लिए न्यूनतम आयु 21 वर्ष है और अधिकतम आयु के लिए कोई सीमा नहीं है.

ये होगा वेतनमान
TGT : रुपये 44900- 142000/- (लेवल-7)
PGT: रुपये 47600- 151100/- (लेवल-8)