Home Blog Page 2510

छत्तीसगढ़ को मिले 9 नए IPS अधिकारी…सूची देखें

रायपुर। IPS Breaking : छत्तीसगढ़ को 9 नये IPS अफसर मिलेंगे। 2020 बैच के अफसरों का कैडर अलाउटमेंट हो गया है। 2020 बैच से इस बार कुल 200 को आईपीएस मिला है। इनमें से 9 छत्तीसगढ़ को मिले हैं।

CG में मिला दो IPS को होम कैडर
छत्तीसगढ़ में इस बार (IPS Breaking) दो आईपीएस को होम कैडर मिला है, जबकि 7 अदर स्टेट के होंगे। जिन आईपीएस अफसर को होम कैडर मिला है, उनमें 94वीं रैंक के आकाश श्रीमाल और 427वीं रैंक के आकाश शुक्ला है। आकाश शुक्ला को UPSC 2019 में भी आईपीएस मिला था, लेकिन उन्हें अदर स्टेट कैडर मिला था, जिसके बाद उन्होंने बेहतर रैंक के लिए दोबारा से एग्जाम दिया था। इस बार उन्हें होम कैडर मिला है।

अन्य राज्य के इन 7 अभ्यर्थियों को छत्तीसगढ़ कैडर
वहीं अदर स्टेट की बात करें तो 400वीं रैंक झा अमन कुमार को छत्तीसगढ़ कैडर मिला है, अमन कुमार बिहार के रहने वाले हैं। 418वीं रैंक अक्षय प्रमोद भी छत्तीसगढ़ कैडर मिला है। अक्षय महाराष्ट्र के रहने वाले हैं। 448वीं रैंक रोहित कुमार शाह को भी छत्तीसगढ़ कैडर मिला है। रोहित मध्यप्रदेश के रहने वाले हैं।

628वीं रैंक रविंद्र कुमार मीणा (IPS Breaking) को छत्तीसगढ़ मिला है। रविंद्र राजस्थान के रहने वाले हैं। 660वीं रैंक धोतरे सुमित कुमार को भी छत्तीसगढ़ कैडर मिला है। सुमित कुमार महाराष्ट्र के रहने वाले हैं। 670वीं रैंक अजय कुमार को छत्तीसगढ़ कैंडर आवंटित है। अजय कुमार दिल्ली के रहने वाले हैं। 674वीं रैंक उदित पुष्कर को छत्तीसगढ़ कैडर मिला है। उदित यूपी के रहने वाले हैं।

हाय गर्मी!!! रोटी, नौकरी और मकान, सब छीन लेगा बढ़ता हुआ तापमान

न्यूज डेस्क।भारत में भीषण गर्मी हर साल रिकॉर्ड तोड़ रही है. लेकिन गर्मी का ये भीषण तांडव आने वालों वर्षों में किस तरह का संकट लेकर आ रहा है इसका अंदाजा अभी शायद किसी को नहीं है. सच्चाई ये है कि जब हालात बेकाबू होंगे तो इसका नतीजा होगा करोड़ों नौकरियों का खत्म हो जाना, अनाज का संकट और सबसे बड़ी बात धरती के इस हिस्से में रहना नामुमकिन सा हो जाएगा.

भारत के लिए ये परिस्थितियां किसी आपदा से कम नहीं होंगी. इस संकट को गहराई से समझने के लिए हाल के वर्षों में बढ़ी गर्मी के आंकड़ों को भी जानना जरूरी है. राजस्थान, हरियाणा, पंजाब, मध्य प्रदेश और उत्तर प्रदेश…यहां के कम से कम 37 शहर और इलाके ऐसे हैं जहां तापमान बुधवार को 44 डिग्री सेल्सियस से ज्यादा हो गया. राजधानी दिल्ली में भी तापमान 44 से 46 डिग्री सेल्सियस के बीच बना हुआ है. उत्तराखंड के हरिद्वार में गर्मी ने रिकॉर्ड तोड़ दिया है. यहां तापमान 42.5 डिग्री सेल्सियस है.

जब तापमान मैदानी इलाकों में 40 डिग्री, तटीय इलाकों में 37 डिग्री और पहाड़ी इलाकों में 30 डिग्री को पार कर जाता है, तो मौसम विभाग हीट वेव की घोषणा कर देता है. इसी तरह अलग-अलग जगहों पर एक सामान्य तापमान होता है. जब किसी जगह पर सामान्य से 4.5 से लेकर 6.4 डिग्री ज्यादा रहता है तो भी हीट वेव की घोषणा कर दी जाती है.
अब गर्मी इतनी बढ़ रही है कि हीटवेव के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं. सेंटर फॉर साइंस एड एनवायरमेंट (CSE) की रिपोर्ट के मुताबिक, इस साल पिछले साल की तुलना में चार गुना ज्यादा हीट वेव चली है.
लगातार जान ले रही हीट वेव

अब बढ़ती गर्मी ‘न्यू नॉर्मल’ होती जा रही है. जानकारों का कहना है कि 45 डिग्री तापमान में रहना धीरे-धीरे सामान्य होता जा रहा है. बढ़ती गर्मी और हीट वेव की वजह से हर साल कई मौतें होती हैं. 1975 से लेकर 2021 तक देश में साढ़े 15 हजार से ज्यादा मौतें सिर्फ हीट वेव की वजह से हो गईं. सबसे ज्यादा मौतें 2015 से 2019 के बीच (साढ़े तीन हजार से ज्यादा) हुईं. अकेले 2015 में ही 2,081 मौतें हुई थीं.

KORBA: सामाजिक सरोकार के लिए पूर्व गृह मंत्री ने भरी हुंकार… और बैठ गए धरने पर , पढ़े क्या है मामला…

कोरबा। भारतीय जनता पार्टी के कद्दावर आदिवासी नेता ननकी राम कंवर  जनता से जुड़े मुद्दों के लिए लड़ाई लड़ने हमेशा आगे रहते है। सामाजिक सरोकार के लिए एक बार फिर हुंकार भरी है और जनता के हितो के धरने पर बैठ गए है।

बता दें कि प्रदेश के पूर्व गृहमंत्री व रामपुर क्षेत्र के विधायक ननकीराम कंवर ने भूख हड़ताल के साथ चक्का जाम शुरू कर दिया है। पंतोरा-हाटी सड़क मार्ग के लिए वर्ष 1977-78 में जमीन का अधिग्रहण किया गया। पीडब्ल्यूडी के द्वारा निर्माण कार्य भी प्रारंभ कर दिया गया लेकिन अनेक प्रभावितों को मुआवजा आज तक वितरण नहीं हुआ। वर्ष 2020-21 में सड़क चौड़ीकरण के लिए भी जमीन ली गई लेकिन मुआवजा का निराकरण नहीं किया गया। इस मामले को ननकीराम कंवर ने कई बार शासन-प्रशासन के सामने लाया लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो पाई है। आज ग्राम तरदा,कनकी के आसपास के प्रभावित किसानों के साथ ननकीराम कंवर ने चक्का जाम कर दिया। मुख्य मार्ग में चक्का जाम कर देने से रास्ते पर आवागमन बाधित हुआ है। इस मामले को लेकर भूख हड़ताल का ऐलान भी किया था जो उन्होंने शुरू कर दिया है।

राजस्थान राज्यसभा चुनाव: गहलोत ने डाला पहला वोट,सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई से पहले बसपा के 6 विधायकों की भी वोटिंग

जयपुर। राजस्थान राज्यसभा चुनाव के ​लिए शुक्रवार सुबह 9 बजे से मतदान शुरू हुआ। वोटिंग शुरू होते ही पहला वोट मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने डाला। सीएम के बाद बसपा से कांग्रेस में आए विधायक व मंत्री राजेंद्र गुढ़ा ने वोट किया। बता  दें कि बसपा से दल बदल कर कांग्रेस में शामिल हुए 6 को वोटिंग से रोकने के लिए आज ही सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई होने से, लेकिन सुनवाई से पहले ही बीएसपी विधायकों ने वोटिंग की प्रक्रिया पूरी कर डाली।

कांग्रेस और बीजेपी के विधायक वोटिंग के लिए लाइन में लग गए हैं। दोनों ही पार्टियों के वरिष्ठ नेताओं ने विधायकों को एरर फ्री वोटिंग के लिए हिदायतें दी हैं। उधर, बगावत और हॉर्स ट्रेडिंग के डर से पहली बार राज्यसभा चुनाव में नेटबंदी की गई।

राज्यसभा चुनाव के ​लिए विधानसभा में वोटिंग शाम 4 बजे तक चलेगी। कांग्रेस-बीजपी विधायक बाड़ेबंदी से निकलकर लग्जरी बसों में विधानसभा पहुंचे। राज्यसभा की पूरी वोटिंग और काउंटिंग के वक्त मुख्यमंत्री अशोक गहलोत मौजूद रहेंगे।

सीएम को बैलेट दिखाएंगे कांग्रेस विधायक

सीएम अशोक गहलोत खुद पोलिंग एजेंट बने हैं, इसलिए हर कांग्रेस विधायक वोट देने के बाद सीएम को बैलेट दिखाएंगे। कांग्रेस के 108 विधायक गहलोत को वोट दिखाएंगे। कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा सीएम गहलोत के रिलीविंग पोलिंग एजेंट बने हैं, ऐसे में ये दोनों नेता ही वोट देखेंगे।

पुणे से गिरफ्तार शार्प शूटर महाकाल का बड़ा खुलासा, लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने ही दी थी सलमान खान को धमकी

मुंबई। लॉरेंस बिश्नोई गिरोह lawrence bishnoi gang के तीन सदस्यों ने अभिनेता बॉलीवुड स्टार सलमान खान (Salman Khan) और उनके पिता सलीम खान को धमकी भरा पत्र भेजने के मामले में पुणे से गिरफ्तार शार्प शूटर महाकाल sharp shooter mahakal ने बड़ा खुलासा किया है। पूछताछ में महाकाल उर्फ सिद्देश काम्बले ने पुणे पुलिस को बताया कि लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने ही सलमान खान को धमकी दे दी।

बता दें कि मुंबई पुलिस की अपराध शाखा (Mumbai Police Crime Branch) ने काम्बले से गुरुवार को पुणे में पूछताछ की। इसके अलावा, दिल्ली पुलिस के विशेष प्रकोष्ठ ने भी पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला (Sidhu Moosewala) हत्याकांड के सिलसिले में उससे पूछताछ की।

बिश्नोई गिरोह में से एक ने दिया था धमकी भरा पत्र

महाकाल ने कथित रूप से जांचकर्ताओं को बताया कि राजस्थान के जालौर जिले से आए लॉरेंस बिश्नोई गिरोह के तीन सदस्यों में से एक ने बांद्रा बैंडस्टैंड पर सुबह की सैर के बाद बेंच पर बैठे सलीम खान को धमकी भरा पत्र दिया था।

पत्र में सलीम और सलमान खान को धमकी दी गई थी कि उनका अंजाम भी मूसेवाला जैसा होगा। जो खत उनके पिता को मिला था, उस खत में लिखा गया था कि सलीम खान सलमान खान तेरा मूसेवाला कर देंगे। नीचे लिखा गया था L.B और G.B. काले हिरण के शिकार केस के बाद से लॉरेंस बिश्नोई सलमान से बदला लेना चाहता है।

सुहागरात में दिखे पत्नी के पेट पर टांके… RTI सुहागरात में दिखे पत्नी के पेट पर टांके…

शिवपुरी।एक युवक का दो साल पहले रिश्ता तय हुआ था. सगाई के बाद से ही उसकी मंगेतर से कॉल पर बातें होने लगीं. देखते-देखते वह होने वाली पत्नी के प्यार में डूब गया. फिर धूमधाम से दोनों की शादी भी हुई. सुहागरात का वक्त आया, तभी अचानक दूल्हे को दुल्हन के पेट पर टांके दिखे. कुछ संदेह हुआ, मगर पति कुछ बोला नहीं. परंपरानुसार विवाह के चंद दिनों बाद पत्नी मायके चली गई. लेकिन कई दिन बीतने पर भी शक के चलते पति उसे लेने ही नहीं गया. बस, यहीं से पूरा मामला बिगड़ गया और उधर पत्नी ने पति के खिलाफ दहेज प्रताड़ना का केस दर्ज करा दिया. फिर पति ने शुरू की तहकीकात…

मध्य प्रदेश के शिवपुरी जिले के एक शख्स की यह कहानी है. उसकी शादी पड़ोसी जिले अशोकनगर की रहने वाली युवती से हुई. दहेज प्रताड़ना का केस लगने और पत्नी के पेट पर टांके दिखने के बाद पति ने पत्नी की कुंडली खंगालनी शुरू कर दी.

पति का यह भी आरोप है कि शादी के एक-दो दिन बाद ही पत्नी दूसरे शख्स से मोबाइल पर बात करने लगी थी. इससे पहले उसके पेट पर टांके भी दिखे थे. शक गहराया तो नजदीकी नाते-रिश्तेदारों से बातचीत की गई. तब पता चला कि रिश्ता तय होने से पहले उसकी पत्नी एक स्कूल में पढ़ाने जाती थी और वहीं एक टीचर के साथ उसका प्रेम-प्रसंग चल रहा था.

इसी बीच, छानबीन में जुटे पति को पता चला कि पत्नी का शादी से पहले अशोकनगर के ही एक प्राइवेट हॉस्पिटल में इलाज भी चला था. इसके लिए पति ने सूचना के अधिकार (RTI) का सहारा लिया. आरटीआई से जो जानकारी मिली, उसे देखकर वह सन्न रह गया.

RTI से पता चला कि शादी से महज तीन माह पहले पत्नी गर्भवती (प्रेग्नेंट) थी. मतलब युवती ने गर्भपात भी करवाया था. चौंकाने वाली बात यह है कि एक मेडिकल रिपोर्ट में शादी से पहले ही पति का नाम भी लिखावा दिया गया था.

अब आईटीआई से मिली इसी जानकारी को पति ने अपने वकील के जरिए अदालत में पेश किया है. साथ ही पत्नी और उसके परिजनों को भ्रूण हत्या का आरोपी बताया है. यही नहीं, युवक का आरोप है कि ससुरालजन कई दफा उसके साथ मारपीट कर चुके हैं. पति ने इस मामले में जल्द ही न्याय की गुहार लगाई है.

KORBA: जब राजस्व मंत्री निकले पुल का निरीक्षण करने तो… राहगीरों की समस्या पर लिया संज्ञान और किया ये काम…

कोरबा । राजस्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल की पहल पर लगभग ढ़ाई महीनों से आवागमन के लिए बन्द किए गए दर्री डैम के पुल को दुपहिया वाहनों की आवाजाही के लिए आज सुबह से खोल दिया गया है। राजस्व मंत्री ने सुबह दर्री डैम पहुंचकर मौका मुआयना करने के बाद मार्ग बन्द करने के लिए डम्प की किए गए गिट्टी, मुरूम और मिट्टी को हटवाया। मौका मुआयना करने पर राजस्व मंत्री ने पाया कि पुल के ऊपर एक लेन का डामरीकरण कार्य पूरा हो गया है अतएव दुपहिया वाहनों की आवाजाही से शेष कार्य को सम्पादित करने में कोई बाधा नहीं आएगी। डैम पर कार्य में लगे जेसीबी की मदद से अवरोध को हटवाया गया ताकि दुपहिया वाहनों के आवागमन के लिए मार्ग खुल सके। अभी चारपाहिया वाहनों के आवागमन की सुविधा बन्द रहेगी। जैसे ही पुल के ऊपर दूसरी लेन के डामरीकरण का कार्य पूरा हो जाता है, चार पहिया वाहनों की आवाजाही के लिए भी इसे चालू किया जाएगा।

 

इस अवसर पर राजस्व मंत्री ने कहा कि दर्री डेम से गोपालपुर तक फोर लेन सड़क निर्माण कार्य आरंभ होने के साथ ही दर्री डेम के पुल पर बनी वर्षों पुरानी सड़क की हालत कई बार मरम्मत कराने के बाद भी ठीक नहीं थी। इतना ही नहीं अनेक बार मरम्मत कार्य की वजह से पुल पर भार भी बहुत बढ़ गया था। अतः पुल पर बने सड़क को पूरी तरह से उखाड़कर नए सिरे से सड़क बनाने का कार्य किया जा रहा है। चूंकि कार्य बड़ा था अतएव सुरक्षित और पुख्ता कार्य के लिए इस पुल मार्ग को विगत ढ़ाई महीनों से बंद कर दिया गया था और अब धीरे-धीरे आम नागरिकों की सुविधा के लिए इसे बहाल किया जा रहा है।
बुधवार 8 जून को दर्री हाईस्कूल परिसर में आयोजित सरकार तुंहर दुआर समाधान शिविर का शुभारंभ करने पहुंचे राजस्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल से उपस्थित नागरिकों ने निवेदन किया था कि दर्री क्षेत्र से बालको क्षेत्र में आने-जाने के लिए कोरबा होकर जाना पड़ता है जिसके लिए एक तरफ कम से कम 16 किलोमीटर की अतिरिक्त दूरी तय करने के साथ ही समय भी बहुत ज्यादा लगता है। श्री अग्रवाल ने लोगों को आश्वासन दिया था कि वे स्वयं मौका मुआयना करने के बाद इस विषय पर कोई फैसला ले सकेंगे। स्थल का निरीक्षण करने पर उन्होंने पाया कि आधे अवरोध को हटवा देने से दुपहिया वाहनों के आवागमन की सुविधा हो जाएगी और शेष कार्य को पूरा करने के लिए निर्माण एजेंसी को भी अब कोई परेशानी नहीं होगी। राजस्व मंत्री स्वयं ध्यानचंद चौक से बाईक में बैठकर पुल के दूसरे छोर तक गए और उन्होंने पाया कि दुपहिया वाहनों की आवाजाही से चल रहे कार्य में व्यवधान नहीं पड़ेगा।

दर्री क्षेत्र से बड़ी संख्या में दुपहिया वाहनों से बालको की तरफ आने-जाने वाले लोगों का तांता लगा रहता है जिनमें संयंत्र में कार्य करनेवालों के अलावा अन्य लोग भी होते हैं। इन लोगों को विगत ढ़ाई महीनों से जब से डैम के पुल पर सड़क उखाड़कर नए सिरे से बनाने का कार्य चालू हुआ, मार्ग एकदम से बंद कर दिया गया था। अब कम से कम दुपहिया वाहन चालकों को बड़ी राहत मिलेगी। उम्मीद की जाती है कि शीघ्र ही यह सुविधा चार पहिया वहनों के लिए भी बहाल हो जाएगी। दर्री डेम के प्रवेश मुहाने पर जेसीबी से मार्ग अवरोध को हटाए जाने के समय बड़ी संख्या में दुपहिया वाहन चालक एकत्र हो गए थे और उनके चेहरे पर प्रसन्न्ता साफ दिखाई दे रही थी कि समय और इंधन की बचत के साथ-साथ 16 किलोमीटर के अतिरिक्त चक्कर लगाने से उन्हें राहत मिलेगी।

KORBA: कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने जिले की प्रथम गोल्ड मेडलिस्ट डॉक्टर बनी डॉ. प्रीति साहू को किया सम्मानित

कोरबा ।कोरबा शहर निवासी डॉ. प्रीति साहू ने एमडी पैथोलाजी अध्ययन के दौरान गोल्ड मेडल हासिल कर जिले का मान बढाया है। उन्होने एमडी पैथोलाजी की परीक्षा में सबसे अधिक अंक हासिल कर गोल्ड मेडल प्राप्त किया है। डॉ. प्रीति साहू ने एमडी पैथोलाजी कोर्स में गोल्ड मेडल प्राप्त करने वाली जिले की पहली डॉ. होने का गौरव प्राप्त किया है।

 

महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी द्वारा डॉ. साहू को विगत दिनों महाराष्ट्र के वर्धा स्थित जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज के सभागार में आयोजित दीक्षांत समारोह में गोल्ड मेडल प्रदान किया गया। कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने इस बडी उपलब्धि के लिए डॉ. साहू को गोल्ड मेडल पहनाकर आज सम्मानित किया। कलेक्टर ने डॉ. साहू को अच्छी सेवाएं प्रदान करने के लिए बधाई दी। साथ ही पैथोलाजिस्ट के रूप में बीमारियों के पहचान के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान देने के लिए शुभकामनाएं भी दी।

उल्लेखनीय है कि डॉ. प्रीति साहू कोरबा के प्रसिद्व अस्थि रोग विशेषज्ञ डॉ. राजेन्द्र साहू और मेडिकल कॉलेज कोरबा में महिला चिकित्सा अधिकारी के रूप में सेवाएं दे रही डॉ. ज्योति साहू की पुत्री है। डॉ. साहू के पति डॉ. अनुपम आनंद कलकत्ता के मेडिकल कॉलेज में एमसीएच यूरोलॉजी में अध्ययनरत है। उनके छोटे भाई भी मेडिकल कॉलेज रायपुर में अंतिम वर्ष में अध्ययनरत है। डॉ. साहू ने अपनी सफलता का श्रेय अपने गुरूजन व अपने परिवार को दिया है। उन्होने पैथोलाजी के क्षेत्र में सेवाएं देकर बीमारियों का प्रथम स्तर पर ही पहचान कर बीमारी को फैलने से रोककर उसका निदान करने को अपना उद्देश्य बताया। डॉ. साहू की स्कूली शिक्षा डीपीएस कोरबा से हुई हैं। उन्होने एमबीबीएस और एमडी की पढाई वर्धा स्थित दत्ता मेघे इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेस से संबद्व जवाहर लाल नेहरू मेडिकल कॉलेज से पूरी की है। इनका शोधपत्र एन्डोस्कोपिक बायोप्सी के द्वारा आहार नली में विभिन्न प्रकार के जख्मों व बीमारियों के अध्ययन के बारे में अंतराष्ट्रीय जनरल में भी प्रकाशित हो चुका है। इसके अतिरिक्त डॉ. साहू के छह शोधपत्र भी प्रकाशित हो चुके है।

एयरपोर्ट पर स्पॉट हुईं सीरत कपूर, दिखा बेहद ही स्टाइलिश लुक

मुंबई। अभिनेत्री सीरत कपूर सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव (Seerat Kapoor) रहती हैं। साथ ही साथ वे अपनी फिटनेस के लिए भी काफी फेमस हैं। उन्हे हाल ही में एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया है। उन्होने बेहद ही स्टाइलिश आउटफिट पहना हुआ था।

दिवा ने अपनी यात्रा के लिए एक स्टाइलिश लेकिन आरामदायक पोशाक (Seerat Kapoor) का चयन किया। अभिनेत्री को एक कम्फर्टेबल लेकिन एलिगेंट आउटफिट पहने देखा गया जो आपके पसंदीदा एयरपोर्ट लुक में से एक हो सकता है। वह एक क्लासिक डिजाइन में, हल्के भूरे रंग में सेट ‘गेस’ कॉर्ड पहने हुए देखी गई थी।

अभिनेत्री ने पहनावे को काले ब्लेज़र जैकेट (Seerat Kapoor) के साथ जोड़ा। अपने लुक की बात करें तो एक्ट्रेस ने अपने कर्ली लुक्स को मेसी बन में बांध रखा था।

एक्सेसरीज़ के लिए और अपने सिंपल, सूक्ष्म लुक के साथ जाने के लिए, उसने मिनिमल मेकअप के साथ सिंपल गोल्ड चेन, लिपस्टिक का न्यूड शेड, स्मज्ड आईलाइनर और थोड़ा ग्लैम देने के लिए ब्लश का चुनाव किया।

अभिनेत्री ने एक सूक्ष्म पेस्टल और भूरे रंग में एक मिनी स्लिंग ‘गेस’ बैग के साथ पूरे लुक को पूरा किया, जो उनके पहनावे से पूरी तरह मेल खाता था।

सीरत कपूर का स्टाइलिश लुक हर किसी का दिल जीत रहा है। अभिनेत्री ने बहुत खुशी से पोज़ दिया, पप्प्ज़ के लिए मुस्कुराई और हवाई अड्डे पर अपनी उपस्थिति पर कई बार ध्यान दिया।

इंजेक्शन, करंट फिर पिटाई… 12 साल की बच्ची को दी गई रोंगटे खड़े कर देने वाली यातनाएं, कर्ज चुकाने के लिए किया था अपहरण

भोपाल : राजधानी भोपाल के बैरसिया इलाके में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। 12 वर्षीय नाबालिग को उसके पड़ोस में रहने वाले बदमाश (bhopal police found kidnapped girl) ने अपहरण कर बेचने की कोशिश की है। साथ ही नाबालिग के साथ बेरहमी से मारपीट की और उसे इलेक्ट्रिक शॉक दिया है। आरोपियों ने ये सब कर्ज चुकाने के लिए किया है। वहीं, नाबालिग के साथ मुख्य आरोपी नर्मदा प्रसाद जाटव (21)और ममेरे भाई राजकुमार जाटव (19) ने मारपीट की है।
पीड़ित बच्चा के अनुसार उसके करंट लगाया गया है। साथ ही उसके शरीर में कई जगह पर फ्रैक्चर हैं। पुलिस की मुस्तैदी की वजह से जल्द ही पूरे घटनाक्रम का खुलासा हो गया है। भोपाल पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। मामला बुधवार की शाम करीब 6 बजे का है, जब नाबालिग के पिता थाने पहुंचे और गुमशुदगी दर्ज कराई। इसके बाद पुलिस ने तत्काल कार्रवाई शुरू कर दी। साथ ही नाबालिग की तलाश की जाने लगी।

सीसीटीवी वीडियो को देखा गया। साथ ही परिजनों से स्कूल आने-जाने की टाइमिंग और रूटीन के बारे में पूछताछ की गई है। पुलिस ने जांच शुरू की तो पता चला कि नाबालिग स्कूल से दोपहर में घर आई थी और उसकी मां उस दौरान टेलर के घर गई हुई थी। नाबालिग को जब यह पता चला कि उसकी मां टेलर के घर गई तो वह भी टेलर के घर जाने के लिए निकली। जैसे ही नाबालिग आरोपी नर्मदा प्रसाद जाटव के घर के सामने से गुजर रही थी। उसी दौरान आरोपी ने नाबालिग का हाथ खींचकर घर में ले गया।
बेहोशकर बोरे में बांध दिया
इसके बाद आरोपी ने नाबालिग को बोरे में बंद कर बांध दिया। अपने मामा के भाई राजकुमार जाटव को बुला लिया। दोनों बोरे में बांधकर बेहोशी हालत में दूसरे आरोपी को घर ले गए। इसके बाद मारपीट की और नाबालिग को करंट लगाया। इसके निशान नाबालिग के शरीर पर हैं और कई जगह पर नाबालिग को फ्रैक्चर हुआ है।

नाबालिग के पिता घर लौटे तो उन्होंने आसपास के लोगों से पूछताछ की है। सब जगह पूछा लेकिन नाबालिग नहीं मिली। उसके बाद करीब शाम 6 बजे थाने पहुंचे और गुमशुदगी दर्ज कराई। पुलिस ने मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए तुरंत टीम गठित की और जांच शुरू कर दी। बैरसिया क्षेत्र के सभी सीसीटीवी फुटेज खंगाले और रात में कड़ी मशक्कत के बाद मुख्य आरोपी नर्मदा प्रसाद को गिरफ्तार किया।
उसने पूछताछ में उसके ममेरे भाई के बारे में बताया। करीब गुरुवार की सुबह 5 बजे नाबालिग को दस्तयाब किया और दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया। दोनों आरोपियों ने गिरफ्तार होने के बाद बताया कि उनके ऊपर कर्जा था। वह नाबालिग को बेचकर अपना कर्जा पूरा करना चाहते थे। वहीं, आरोपी और फरियादी पक्ष में किसी भी तरह का आपसी विवाद नहीं है।
थाना प्रभारी ने बताया कि नाबालिग की स्थिति देख उनके रौंगटे खड़े हो गए। जीवन में इस तरह का उन्होंने कोई भी केस नहीं देखा। उन्होंने बताया कि पुलिस की मुस्तैदी न होती तो यह नाबालिग को जान से मार भी सकते थे। फिलहाल नाबालिग का अस्पताल में इलाज जारी है और फास्टट्रैक कोर्ट में जल्द से जल्द अपराधियों को सजा दिलाई जाएगी। नाबालिग की माता गृहणी है और पिता मजदूरी का काम करते हैं। वहीं, आला अधिकारी मौके पर पहुंच गए हैं और घटना का जायजा ले रहे हैं।