Home Blog Page 2509

Breaking: सरपंच और जिला पंचायत के जनप्रतिनिधियों का बढ़ाया मान भत्ता में की बढ़ोतरी, पढ़े अब कितना मिलेगा मानदेय…

रायपुर।प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने अपने बजट के माध्यम से छत्तीसगढ़ के सरपंचों समेत जिला पंचायत के जनप्रतिनिधियों को साधते हुए उनके मानदेय में बढ़ोतरी की घोषणा की थी। उसे लागू करने का आदेश जारी किया है। आदेश जारी होने के बाद जनप्रतिनिधियों में भारी उत्साह है।

बता दें कि छत्तीसगढ़ के ग्राम सरपंचो को बड़ी सौगात देते हुए मुख्यमंत्री ने सरपंचों के मानदेय में बढ़ोतरी की है. साथ ही जिला पंचायत के जनप्रतिनिधियों का भी विशेष ख्याल रखते हुए उनके भी मानदेय में बढ़ोतरी की है. मुख्यमंत्री ने विधानसभा में बजट पेश करने के दौरान ग्राम सरपंचों के लिए सौगात देते हुए उनके मानदेय भत्ता में 2 हजार रुपये की बढ़ोतरी की थी।दरअसल पहले छत्तीसगढ़ के ग्राम सरपंचों को केवल 2 हजार प्रतिमाह भत्ता शासन की ओर से दिया जाता था लेकिन अब 4 हजार रुपये प्रतिमाह भत्ता सरपंचों को मिलेगा. मुख्यमंत्री ने सरपंचों को दिए जाने वाले भत्ते में 2 हजार रुपये की बढ़ोतरी की है।

सरंपचों को मिली राहत

जनप्रतिनिधियों को बढ़ा हुआ मानदेय का आदेश जारी होने के बाद ग्राम सरपंचो में काफी उत्साह है. सरपंचों का कहना है कि महंगाई के दौर में शासन के द्वारा दिए जा रहे दो हजार भत्ता में उन्हें किसी तरह का कोई लाभ नहीं पहुंच रहा था लेकिन अब 4 हजार रुपये प्रतिमाह भत्ता से जरूर उन्हें राहत मिलेगी. सरपंचों ने कहा कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के द्वारा 2 हजार रुपये प्रतिमाह मानदेय बढ़ाने से सरपंचों में काफी खुशी है.

IMD Weather Alert: दक्षिण-पश्चिम मानसून की मुंबई गोवा में दस्तक, छत्तीसगढ़ में एक सप्ताह इंतजार

नई दिल्ली/रायपुर। IMD Weather Alert केरल से शुरु हुआ मानूसन का सफर कर्नाटक से आगे बढ़ कर शुक्रवार को महाराष्ट्र और गोवा South-west monsoon knock in Mumbai Goa तक पहुंच गया है। दक्षिण-पश्चिम मानसून शुक्रवार को महाराष्ट्र और गोवा पहुंच गया।

शुक्रवार सुबह से ही गोवा के दोनों जिलों- उत्तर गोवा (North Goa) और दक्षिण गोवा (South Goa) में मानसून का असर दिखा और लगातार रुक-रुककर बारिश होती रही। वहीं महाराष्ट्र के तटवर्ती इलाकों व मुंबई जमकर बरसात हुई। मौसम विभाग के अनुसार अगले 5 दिनों तक पूरे गोवा, कोंकण के कुछ हिस्सों और कर्नाटक के कुछ और हिस्से शामिल हैं।

मौसम विभाग के अनुसार forecast to reach Chhattisgarh by June 15
बंगाल की खाड़ी में अगले 48 घंटे यानी शनिवार रात तक तगड़ा सिस्टम बना तो मानसून को बस्तर पहुंचने में चार दिन लगेंगे। अनुमान लगाया गया है कि 14 जून तक मानूसन छत्तीसगढ़ के बस्तर में दाखिल हो सकता है। सिसटम की वजह से राजधानी रायपुर सहित पूरे प्रदेश में 15 जून के आसपास मानसूनी बारिश की गतिविधियां शुरु हो सकती हैं।

राजस्थान राज्यसभा चुनाव के नतीजे घोषित, कांग्रेस के मुकुल वासनिक, रणदीप सुरजेवाला और प्रमोद तिवारी जीते, बीजेपी को एक सीट, जानें निर्दलीय सुभाष चंद्रा को मिले कितने वोट

जयपुर। राजस्थान राज्यसभा चुनाव के नतीजे घोषित कर दिए गए हैं। यहां कांग्रेस के मुकुल वासनिक, रणदीप सुरजेवाला और प्रमोद तिवारी चुनाव जीत चुके हैं, वहीं बीजेपी को एक सीट मिली है। बीजेपी के घनश्याम तिवाड़ी को विजेता घोषित किया गया है। वहीं निर्दलीय सुभाष चंद्रा चुनाव हार गए हैं।

राजस्थान में बीजेपी के घनश्याम तिवारी को 43 वोट मिले. जबकि निर्दलीय सुभाष चंद्रा को 30 वोट ही मिल सके। वहीं, कांग्रेस के रणदीप सुरजेवाला को 43, मुकुल वासनिक को 42 और प्रमोद तिवारी को 41 वोट मिले हैं।

अगर आप अपनी चांद सी बिटिया को देना चाहते हैं फ्यूचर गिफ्ट तो पढ़ें सूरत के इस व्यापारी की खबर,….जिसने

सूरत/अहमदाबाद। हर पिता का यह अरमान होता है कि वो अपनी बिटिया को ऐसा कुछ ऐसा गिफ्ट करें जो जिंदगी भर से अपने पिता के प्यार दुलार की याद दिलाता रहे। कुछ की अरमान सूरत Surat के सरथाणा इलाके में रहने वाले विजय कथेरिया bought land on the moon for daughter ने अपनी दो महीने की बेटी नित्या को उपहार के तौर पर चांद पर जमीन खरीद कर दी है।

विजय कांच के व्यापारी हैं, जो मूल रूप से सौराष्ट्र के हैं। विजय ने चांद पर जमीन खरीदने के लिए उन्होंने न्यूयॉर्क इंटरनेशनल लूनार लैंड रजिस्ट्री कंपनी New York International Lunar Land Registry को ईमेल भेजा था, आवेदन को कंपनी द्वारा स्वीकार कर लिया गया।

दो महीने की नन्हीं नित्या बेटी को देना चाहते थे खास गिफ्ट

जानकारी के अनुसार विजय कथेरिया के घर दो महीने पहले ही नन्हीं नित्या का जन्म हुआ था। बेटी के जन्म के समय ही विजय कथेरिया ने सोच लिया था कि वह अपनी बेटी को कुछ खास तोहफा देंगे जो अन्य उपहारों से कहीं अलग और खास होगा।

कंपनी से संपर्क कर पूरी की प्रक्रिया

इसके लिए विजय कथेरिया ने न्यूयॉर्क इंटरनेशनल लूनार लैंड रजिस्ट्री नामक कंपनी से संपर्क किया और 13 मार्च को चंद्रमा पर जमीन खरीदने के लिए ऑनलाइन आवेदन किया. एक एकड़ भूमि की खरीद के लिए आवेदन को कंपनी द्वारा स्वीकार कर लिया गया।

चांद पर जमीन खरीदने वाले पहले व्यापारी

बताया जा रहा है कि विजय कथेरिया चांद पर जमीन खरीदने वाले पहले व्यापारी हैं और नित्या शायद दुनिया की सबसे कम उम्र की लड़की है, जिसके नाम पर चांद पर अपनी जमीन है।

सीजी ब्रेकिंग: नगरीय प्रशासन विभाग में बड़ा फेरबदल, बदले गए कई CMO, देखें सूची…

रायपुर। नगरीय प्रशासन विभाग में शुक्रवार को बड़ी प्रशासनिक सर्जरी की गई है। विभाग ने बड़े पैमाने पर सीएमओ और इंजीनियरों के तबादले किए हैं।

देखे लिस्ट…

 

 

सरकार तुंहर द्वार: समाधान शिविर से लाभान्वित हो रहे क्षेत्र के ग्रामीण: पुरूषोत्तम कंवर

 

नवागांव कला में छह हजार 743 लोगों को विभिन्न सेवाओं का मिला लाभ

कोरबा। सरकार तुंहर द्वार कार्यक्रम के अंतर्गत विकासखण्ड कटघोरा के ग्राम पंचायत नवागांव कला में वृहद समाधान शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में एक ही दिन में छह हजार 743 लोगों को फौती, नामांतरण, राशन कार्ड, पेंशन, दिव्यांगता प्रमाण पत्र, किसान क्रेडिट कार्ड आदि शिविर स्थल में ही बनाकर ग्रामीणों को दी गई।

शिविर में कटघोरा विधानसभा क्षेत्र के विधायक पुरूषोत्तम कंवर एवं कलेक्टर रानू साहू शामिल हुई। इस दौरान विधायक ने कहा कि सरकार तुंहर द्वार कार्यक्रम से हजारों लोग लाभान्वित हो रहे है। जिला प्रशासन के अधिकारी कर्मचारियों द्वारा आमजनों के सभी समस्याओं का निराकरण किया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि शिविर स्थल में ही ड्राइविंग लाइसेंस, दिव्यांगता प्रमाण पत्र, राशन कार्ड, किसान क्रेडिट कार्ड, किसान किताब आदि बनाकर दिया जा रहा है। साथ ही शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी भी दी जा रही है। उन्होने नागरिकों से शिविर मंे अधिक से अधिक संख्या में आकर सरकार तुंहर द्वार कार्यक्रम का लाभ उठाने की अपील भी की।

इस दौरान जिला पंचायत अध्यक्षशिवकला कंवर, गौसेवा आयोग के सदस्य प्रशांत मिश्रा, जनपद पंचायत कटघोरा अध्यक्ष लता कंवर, जिला पंचायत सीईओ नूतन कंवर, एसडीएम कटघोरा कौशल प्रसाद तेंदुलकर सहित आस-पास पंचायतों के सरपंच गण, समस्त विभागीय अधिकारीगण तथा भारी संख्या में नागरिकगण मौजूद रहे।

विदाई से पहले धमाल: शादी के फेरे के बाद दुल्हन को सांवला नजर आया दूल्हा…फिर

गोरखपुर। बारात आई, बारातियों ने डांस में जमकर धमाल भी मचाया, फिर मंडप में फेरे के साथ शादी की पूरी रस्म निभाई गई, लेकिन जब विदाई का वक्त आया तो दुल्हन ने दूल्हे को सांवला बता कर ससुराल जाने से इंकार कर दिया। यह अजीबो गरीब मामला यूपी के गोरखपुर में सामने आया है।

जानकारी के अनुसार गोरखपुर के उरुवा थाना क्षेत्र में खजनी थाना क्षेत्र से बारात आई थी। लड़की के पिता ने सभी बारातियों का खूब आवभगत किया। बाराती भी खूब जमकर नाचे और भोजन का लुत्फ उठाया। दूल्हा और दुल्हन के बीच जयमाल की रस्म हुई। चार बजे भोर तक पंडित जी ने विधि विधान से शादी करवाई। लेकिन दुल्हन के विदाई का जब समय आया तो दुल्हन ने दूल्हा को ना पसन्द कर दिया।

उसने दूल्हे के सांवला होने की बात कहते हुए ससुराल जाने से मना कर दिया। वर पक्ष के लोग काफी देर तक मान मनौव्वल करते रहे। दुल्हान के नहीं माने पर वर पक्ष ने 112 नम्बर पर पुलिस को फोन किया। पुलिस आई और दोनों पक्ष को थाने पर ले गई। जहां पर समझौते की बात चली लेकिन, लड़की ससुराल जाने को राजी नहीं हुई।

Rajya Sabha Election Live : मतदान खत्म, एक-एक वोट के लिए संघर्ष, थोड़ी ही देर में नतीजे

नई दिल्ली। Rajya Sabha Election Breaking राज्यसभा चुनाव में 4 राज्यों महाराष्ट्र, कर्नाटक, हरियाणा और राजस्थान की शेष बचीं 16 सीटों के लिए आज मतदान पूरा हो गया है। महाराष्ट्र (6 सीटें), हरियाणा ( 2 सीटें), राजस्थान (4 सीटें) और कर्नाटक (4 सीटें) चारों ही राज्यों में रिक्त 16 राज्यसभा सीटों के मुकाबले 20 उम्मीदवारों के मैदान में उतरने से मुकाबला दिलचस्प हो गया था। इनमें से 4 सीटों पर क्रॉस वोटिंग पर चर्चाओं का बाजार गर्म रहा। अब छह बजे परिणाम का इंतजार है।

राजस्थान में सभी 200 विधायकों ने वोट डाला है, लेकिन महाराष्ट्र में 288 में से 285 विधायकों ने ही वोट डाला। हरियाणा में 90 में से 89 विधायकों ने अपना वोट डाला है। कर्नाटक में भी क्रास वोटिंग की बात सामने आई है।

नुपुर शर्मा के समर्थन में उतरीं भाजपा की फायर ब्रांड सांसद प्रज्ञा ठाकुर, सच कहना बगावत है तो हम भी बागी हैं, जानें और क्या कहा

भोपाल। भाजपा की फायर ब्रांड सांसद प्रज्ञा ठाकुर Bhopal MP Pragya Thakur अब बीजेपी से निलंबित नुपुर शर्मा के समर्थन में बयान दिया है।  सांसद प्रज्ञा ठाकुर ने ट्वीट किया कि सच कहना बगावत है तो समझो हम भी बागी हैं। जय सनातन, जय हिंदुत्व। इस ट्वीट के बाद सांसद ने कहा कि मैं सत्य बोलने के लिए बदनाम हूं।

प्रज्ञा ठाकुर ने ज्ञानवापी का नाम लिए बिना कहा कि यह एक सत्य है कि वहां शिव मंदिर था और है और रहेगा। उसे फव्वारा कहना गलत है। यह हमारे हिंदू देवी-देवता औैर सनातन धर्म पर कुठाराघात है, इसलिए हम असलियत बताएंगे। हमारी असलियत तुम बता दो हमें स्वीकार है, लेकिन तुम्हारी असलियत बता रहे हैं तो क्यों तकलीफ है। इसका मतलब है कि कहीं न कहीं इतिहास गंदा है।

कोई कुछ कहेगा तो उसे धमकी दी जाएगी

सांसद ने कहा कि कोई कुछ कहेगा तो उसे धमकी दी जाएगी, हमेशा विधर्मियों ने ऐसा किया है। हमारे देवी-देवताओं पर फिल्म बनाते हैं। डायरेक्ट करते हैं, प्रोड्यूस करते हैं और गालियां देते हैं। इनका आज से नहीं पूरा कम्युनिस्ट इतिहास है। ये विधर्मी अपनी मानसिकता को प्रस्तुत करते हैं।

सांसद प्रज्ञा ठाकुर ने कहा कि यह भारत हिंदुओं का हैं। यहां सनातन जिंदा रहेगा और जिंदा रखना हम लोगों की जिम्मेदारी है और हम इसे रखेंगे भी। यह विधर्मी अपनी मानसिकता को हर जगह स्थापित करना चाहते हैं। सनातन धर्म अपने धर्म को स्थापित करता है। जो मानवीय हित के लिए है।

बता दें बीजेपी से निलंबित नुपुर शर्मा ने पैगंबर मोहम्मद पर विवादित टिप्पणी की थी। जिसकी मुस्लिम देशों ने भी निंदा की थी। इसके बाद बीजेपी ने उन्हें पार्टी से निलंबित कर दिया है।

Community policing के तहत जिले के इस थानेदार ने किया अनोखा काम… कलेक्टर और एसपी ने किया प्रतिभावान छात्रों का सम्मान…

कोरबा। कोरबा पुलिस के सोशल पुलिसिंग के तहत खाकी के रंग.युवा मितान के संग कार्यक्रम में शैक्षणिक सत्र 2021–2022 में 10वीं 12वीं बोर्ड परीक्षा में मेरिट सूची में आने वाले छात्र-छात्राओं का सम्मान किया गया। सम्मान समारोह में कलेक्टर रानू साहू व पुलिस अधीक्षक भोजराम पटेल ने प्रतिभावान छात्र छात्राओं का सम्मान किया।इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि बालको के डिप्टी सीईओ पंकज शर्मा सहित बालको प्रबंधन के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।

इस अवसर पर कलेक्टर रानू साहू ने यूपीएससी की तैयारी और कलेक्टर का पद प्राप्त करने तक किए गए संघर्ष के बारे में विस्तार से बताते हुए कहा कि हर असफलता हमें कुछ न कुछ सिखाती है, हमें असफलता के पीछे के कारणों का विश्लेषण करना चाहिए और जब तक सफलता प्राप्त न हो तब तक अपने लक्ष्य को प्राप्त करने की भूख और ज्वाला जलते रहना चाहिए।

कार्यक्रम के दौरान पुलिस अधीक्षक भोजराम पटेल ने अपने संघर्षों के बारे में बताते हुए कहा कि शासकीय स्कूल में पढ़ाई करते समय कभी सोचा नहीं था कि आईपीएस बनेंगे। पटेल ने बताया कि साधारण किसान परिवार में जन्म हुआ ,गरीबी और संसाधनों की कमी से जूझते हुए शिक्षक बने और शिक्षक पद से त्यागपत्र देकर यूपीएससी की तैयारी की। उस समय भविष्य तय नहीं था ,अनिश्चितता का माहौल था,किन्तु लक्ष्य तय कर चुके थे। लक्ष्य प्राप्त करने तक अनवरत संघर्ष के परिणामस्वरूप वे इस मुकाम तक पहुंचे हैं।

वहीं अतिथियों ने प्रतिभावान छात्र छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि जीवन में लक्ष्य तय होना बहुत जरूरी है, अपना लक्ष्य तय करें और लक्ष्य को प्राप्त होने तक लगातार संघर्ष करते रहें।

40 प्रतिभावान छात्र छात्राओं के साथ शिक्षकों का हुआ सम्मान

इस अवसर पर 40 प्रतिभावान छात्र छात्राओं को शाल,श्रीफल एवं स्मृति चिन्ह से सम्मानित किया गया। साथ ही छात्र छात्राओं को मेरिट सूची तक पहुंचाने में योगदान देने वाले 15 शिक्षक शिक्षिकाओं को भी सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर नगर पुलिस अधीक्षक कोरबा योगेश साहू, नगर पुलिस अधीक्षक ,उप पुलिस अधीक्षक यातायात शिवचरण परिहार, विजय चेलक थाना प्रभारी बालको,थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक राजीव श्रीवास्तव, थाना प्रभारी कुसमुंडा निरीक्षक नवीन देवांगन, चौकी प्रभारी रामपुर उपनिरीक्षक कृष्णा साहू चौकी, प्रभारी सीएसईबी उप निरीक्षक नवल साव, चौकी प्रभारी हरदीबाजार मयंक मिश्रा सहित पुलिस विभाग के अधिकारी कर्मचारी एवं गणमान्य नागरिक अनिल द्विवेदी, सुमेर डालमिया, दुष्यंत शर्मा,अर्चना झा, रमेश जाटवर उस्मान खान, तथा पालकगण कुल 500 जनता उपस्थित थे।