Home Blog Page 2508

CG CRIME: नकली नोट खपाने के फिराक में थे आरोपी, पुलिस ने ऐसे दबोचा, 2 लाख 20 हज़ार बरामद

महासमुंद। छत्तीसगढ़ में अपराध का ग्राफ आए दिन बढ़ते ही जा रहे हैं। लगातार अपराधी पुलिस को चुनौती दे रहे है। इसी बीच पुलिस ने नकली नोट के धंधा करने वाले आरापियों को दबोचा है। बताया जा रहा है कि आरोपियों ने ओडिशा से छत्तीसगढ़ में नकली नोट को खपाने के फिराक में थे। इसी दौरान पुलिस ने चेकिंग पॉइंट्स से संदिग्धों की तलाशी की। जिसके बाद 3 आरोपियों को दबोचा है। पुलिस ने आरोपियों के कब्चे से 2 लाख 20 हजार 700 की नकली नोट बरामद किया है।

मिली जानकारी के अनुसार, प्रदेश के महासमुंद जिले में नकली नोट छापने का काला कारोबार चल रहा था। पुलिस ने परसवानी चौक में वाहन चेकिंग प्वॉइंट पर दो बाइक CG 10 AW 2458 और CG 06 GS 9872 सांकरा की ओर बढ़ रहे थे। संदिग्ध वाहन चालकों को रोककर नाम, पता पूछने पर उन्होंने अपना नाम पुनीराम पटेल, बलौदाबाजार निवासी बताया। दूसरे ने आलेख बरिहा भण्डारपुरी, ओडिसा निवासी बताया। वहीं तीसरे ने प्रफुल्ल बारीक सांकरा के महासमुन्द निवासी होना बताया।

जिसके बाद आरोपियों ने बातों को गोल-मोल घुमाना चालू किया। जिसपर पुलिस को और शक हुआ। इसके बाद इनके पास भारी मात्रा में 200-500 के नोट मिले जिसके लिए भी आरोपियों के पास कोई जवाब नहीं था। नोट चेक करने भेजे तो पता चला कि सारे नोट नकली हैं। इसके बाद तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया।

मामले का खुलासा करते हुए एसपी विवेक शुक्ला ने बताया कि आरोपी ओड़िशा से नकली नोट लाकर महासमुंद व आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में खपा रहे थे। जिन्हे पुलिस ने आज धरदबोचा है। पकडे गए आरोपियों से 2 बाइक और 3 मोबाइल भी जब्त किया है। इसके साथ ही पुलिस आरोपियों से पूछताछ करते हुए मामले से जुड़े तथ्य तक पहुंचने की कोशिश कर रही हैं।

सीजी मौसम अपडेट: उबलने के बाद सूरजपुर और कवर्धा में जमकर बारिश, लू की तपन से मिली राहत,राजधानी रायपुर में 40 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ तापमान

सूरजपुर/कवर्धा/रायपुर। उत्तर छत्तीसगढ़ के Rain in North Chhattisgarh सूरजपुर जिले में शनिवार दोपहर आसमान पर छाए Rain in Surajpur and Kawardhaबादल बरस पड़े, इसके साथ ही लू की तपन से लोगों को राहत मिलने से मौसम खुशनुमा हो गया। वहीं कवर्धा में आज जमकर बारिश हुई।

बता दें कि मौसम विभाग के अनुसार 15 जून तक पूरे छत्तीसगढ़ में दक्षिण पश्चिम मानसून की गतिविधियां शुरू हो जाएंगी। इससे पहले आज प्री मानसून की प्रदेश में दस्तक में कई जिलों में आसमान पर बादल छाए हुए हैं। सुबह से बादलों की आंखमिचौनी चल रही है। शनिवार को राजधानी रायपुर में दिन का अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

CG BIG BREAKING: सीएम भूपेश ने नायब तहसीदार को किया सस्पेंड, जाति प्रमाणपत्र में गड़बड़ी का आरोप

रायपुर: सीएम भूपेश बघेल ने जशपुर के बागबहार के नायब तहसीलदार उदय राज सिंह को सस्पेंड कर दिया है। आरोप है कि जाति प्रमाण पत्र में देरी की शिकायत पर कार्यवाही हुई है।

पत्थलगांव विधानसभा में भेंट मुलाकात के दौरान सीएम के सामने यह शिकायत आई, जिसके बाद सीएम ने सस्पेंड करने का आदेश दिया।

Monsoon 2022: मुंबई तरबतर,जमकर बरसे बादल, आंधी पानी की चपेट में आने से दो की मौत, छत्तीसगढ़ में 15 के बाद झमाझम,देखें  पूर्वानुमान

नई दिल्ली/मुंबई/रायपुर। Monsoon 2022 दक्षिण पश्चिम मानसून rain in Mumbai महाराष्ट्र से लेकर गोवा तक आसमान पर छा गया है। मानसून के पहली बौछार से मुंबई तरबतर हो गई है। मुंबई में देर रात से हो रही बारिश के कारण कई जगह पेड़ उखड़ गए है।

वहीं नासिक से two died दो लोगों की मौत की भी खबर आ रही है। मौसम विभाग के मुताबिक बीते 24 घंटों में कोलाबा में रिकॉर्ड 61.8 मिलिमीटर की बारिश दर्ज की गई वहीं संताक्रूज में 41.3 मिलिमीटर की बारिश दर्ज की गई। मौसम विभाग 15 जून तक मानूसन महाराष्ट्र के विर्दभ के बाकी हिस्सों, मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ Chhattishgarh trembles after 15 में सक्रिय हो जाएगा।

बता दें कि मानसून ने सबसे पहले 29 मई को केरल तट पर दस्तक दी थी, जिसके बाद आंध्र से आगे बढ़कर कर्नाटक में अटक गया था, जिसकी वजह से मानसून देश के बाकी हिस्सों में पहुंचने में 4 दिन लेट हो गया था।

मौसम विभाग के मुताबिक दक्षिण-पश्चिम मानसून मध्य अरब सागर के शेष हिस्सों, कोंकण के अधिकांश हिस्सों (मुंबई सहित), मध्य महाराष्ट्र के कुछ हिस्सों, कर्नाटक के कुछ और हिस्सों से आगे बढ़ गया है।

मौसम विभाग ने कहा है कि उत्तरी अरब सागर, गुजरात राज्य, मराठवाड़ा के कुछ हिस्सों, तेलंगाना के कुछ और हिस्सों, आंध्र प्रदेश के कुछ और हिस्सों में मानसून के आगे बढ़ने के लिए स्थितियां अनुकूल बनी रहेंगी। वहीं मध्यप्रदेश व छत्तीसगढ़ में ठंडी हवाएं आने से तापमान में कमी आएगी। अनुमान में बताया गया है कि छत्तीसगढ़ 15 जून तक मानसून की गतिविधियां शुरू हो जाएंगी।

राजधानी के निजी अस्पताल के ICU में लगी आग, वेंटिलेटर सपोर्ट रखे गए एक मरीज की मौत

नई दिल्ली। अस्पताल के आईसीयू वॉर्ड Fire breaks out in hospital ICU में अचानक आग लगने से वेंटिलेटर सपोर्ट रखे गए एक मरीज patient dies की झुलसने से मौत हो गई। जानकारी के अनुसार दिल्ली के रोहिणी के एक निजी अस्पताल के आईसीयू वॉर्ड में शनिवार सुबह आग लगने से हड़कंप मच गया।

बताया जा रहा है कि अस्पताल की तीसरी मंजिल पर अचानक आग की तेज लपटें उठनी लगी। इस दौरान इस मंजिल में बने आईसीयू में वेंटिलेटर सपोर्ट पर रखे गए एक मरीज की भी मौत हो गई। आनन.फानन में अस्पताल प्रबंधन ने बाकी मरीजों को वक्त पर वॉर्ड से सुरक्षित बाहर निकाला वर्ना और भी जानें जा सकती थीं।

निजी अस्पताल के आईसीयू वॉर्ड में आग लगने की घटना पर दिल्ली फायर सर्विस के डायरेक्टर अतुल गर्ग ने बताया कि अस्पताल में आग की सूचना मिलते ही मौके पर दमकल की 9 गाड़ियां भेज दी गई थीं। दमकल टीम द्वारा आग पर पूरी तरह से काबू पा लिया गया है। वहीं पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम अस्पताल में आग लगने के कारणों का पता लगा रही है।

बड़ी खबर: पूर्व IAS ओपी चौधरी पर FIR दर्ज… पढ़े क्या है मामला…

कोरबा। पूर्व आईएएस और भाजपा नेता ओपी चौधरी के खिलाफ कोयला चोरी का फर्जी वीडियो वायरल करने के मामले में अपराध दर्ज हुआ है। भाजपा लीडर के खिलाफ हुए मामला दर्ज के बाद एक बार फिर शहर की शांत फिजा में राजनीतिक सरगर्मी बढ़ने की संभावना है।

बता दें कि दिनांक 18 मई 2022 को पूर्व आईएएस ओ पी चौधरी द्वारा अपने ट्विटर अकाउंट से एक वीडियो वायरल किया गया था , जिसे कोरबा जिले के गेवरा माइंस में कोयला चोरी का वीडियो होना बताया गया था , इस वीडियो के कारण कोरबा जिले की जनता प्रशासन के खिलाफ हो रही थी, और प्रशासन के विरुद्ध बातें होने लगी थी । जबकि उक्त वीडियो फर्जी होना बताकर थाना बाकीमोगरा क्षेत्र के निवासी मधुसूदन दास यादव के द्वारा रिपोर्ट दर्ज़ कराया गया है मामले में पूर्व आईएएस ओ पी चौधरी के विरुद्ध धारा 505 (1)(बी) भादवि के अंतर्गत  बांकी मोंगरा थाना में अपराध पंजीबद्ध किया गया है ।

KORBA: नापतौल निरीक्षक पर नाराज हुए पूर्व गृह मंत्री ननकी… कहा भयादोहन करने वाले अधिकारी पर हो FIR…

कोरबा । जिले के रामपुर क्षेत्र के विधायक और प्रदेश के पूर्व गृहमंत्री ननकीराम कंवर ने कोरबा के नापतौल निरीक्षक पालसिंह डहरिया के विरूध्द झूठी रिपोर्ट लिखाने एवं शपथ पूर्वक झूठा बयान देने के संबंध में अपराध पंजीबद्ध करने, पालसिंह डहरिया को सेवा से निलंबित कर बर्खास्तगी की कार्यवाही प्रारंभ करने एवं नापतौल निरीक्षक की ओर से उरगा थाना में दर्ज कराए गए अपराध क्रमांक 252/2022 की झूठी रिपोर्ट को जांच उपरांत खात्मा चाक करने बाबत् तत्काल कार्यवाही हेतु पुलिस अधीक्षक कोरबा सहित प्रदेश के मुख्यमंत्री, गृहमंत्री और अन्य उच्चाधिकारियों को पत्र लिखा है।

उन्होंने अपने पत्र में लिखा है कि पालसिंह डहरिया, नापतौल निरीक्षक कोरबा द्वारा श्री नारायण पार्वती धर्म कांटा उरगा में 25 अप्रैल 2022 को सत्यापन के बहाने दो लाख रूपयों की अवैध रिश्वत वसूली एवं भयादोहन का प्रयास किया गया। इसमें असफल होने पर धर्मकांटा संचालक एवं अन्य के खिलाफ उरगा पुलिस थाना में झूठी शिकायत कर अपराध क्रमांक 252/2022 दर्ज कराया गया है।

श्री कँवर ने कहा है कि पुलिस में दर्ज झूठा प्रकरण और रिश्वत के लिए दबाव बनाने के नापतौल निरीक्षक पालसिंह डहरिया के उक्त कृत्य की शिकायत मेरे स्वयं एवं जिला चेंबर ऑफ कॉमर्स कोरबा द्वारा किए जाने पर कलेक्टर कोरबा ने शिकायत की जांच कराया है, जिसमें पालसिंह डहरिया को दोषी पाया गया है। सहायक नियंत्रक नापतौल विभाग बिलासपुर ने कलेक्टर की जांच में नापतौल निरीक्षक पालसिंह डहरिया के कदाचरण की पुष्टि की है। नापतौल निरीक्षक भयादोहन का प्रयास कर रहा था, इस बात की उपधारणा के लिए पर्याप्त साक्ष्य हैं। उन्होंने कहा है कि कलेक्टर द्वारा कराई गई जांच के प्रकाश में और शासकीय कर्मी के लिए भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम अंतर्गत वर्तमान संशोधन के अनुसार धारा 8 एवं 13 (1) बी को परिभाषित किया गया है, उसके अनुसार संज्ञेय अपराध होना भी पुष्ट होता है। उपरोक्तानुसार नापतौल निरीक्षक पालसिंह डहरिया के खिलाफ निम्न कार्यवाही सुनिश्चित किया जाना आवश्यक है।

उन्होंने अपने पत्र में मांग की है कि- 1. झूठी कहानी गढ़ कर उरगा पुलिस थाना में झूठी रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए भा. द. वि. की धारा 211 के तहत् तथा भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की धाराओं के तहत् अपराध दर्ज किया जाए।

डॉलर के मुकाबले कमजोर हुआ रुपया तो पूर्व IAS बोले – मोदी जी की भाषा में पूछे तो रुपया नीचे गिरा या सरकार? यूजर्स ने दिए ऐसे जवाब

न्यूज डेस्क।डॉलर के मुकाबले रुपया हर दिन कमजोर हो रहा है। 10 जून को करेंसी मार्केट में रुपया एक बार फिर से 8 पैसे की गिरावट के साथ 77.82 पर आ पहुंचा। रूस और यूक्रेन के बीच युद्ध होने के बाद से ही रुपया लगातार नीचे आता जा रहा है। इसको लेकर विपक्षी दलों के साथ आम सोशल मीडिया यूजर्स भी नरेंद्र मोदी सरकार पर निशाना साधते नजर आ रहे हैं।

पूर्व IAS का तंज : रिटायर्ड आईएएस सूर्य प्रताप सिंह ने अपनी सोशल मीडिया हैंडल के जरिए मोदी सरकार पर निशाना साधते हुए कमेंट किया कि 1 डॉलर बराबर 77.82 रुपया… मोदी जी की भाषा में पूछें तो रुपया अधिक नीचे गिरा या सरकार? पूर्व IAS द्वारा किए गए पोस्ट पर कुछ लोग उनकी बातों का समर्थन कर रहे हैं तो वहीं कुछ लोग उन पर भी तंज कसते नजर आ रहे हैं।
[6/11, 13:19] The Duniyadari.com: यूजर्स के जवाब : त्रिभुवन नाम के ट्विटर हैंडल से पीएम मोदी पर चुटकी लेते हुए लिखा गया कि मित्रों 2014 तक 1 डॉलर में आपको 40 रुपए मिलते थे, हमने 7 साल की तरह की ऐसी की, अब 1 डॉलर के मुकाबले 77 रुपया मिल रहा है, इसको जल्दी हम 100 रुपए की बुलंदी पर ले जाएंगे। एक अन्य सोशल मीडिया हैंडल से लिखा गया – यही तो अच्छे दिन हैं, इसी पर तो काम किया जा रहा है।

रामस्वरूप नाम के एक यूजर ने लिखा कि थोड़े दिन और इंतजार करिए सेंचुरी बनने जा रहा है। प्रमोद कुमार वर्मा नाम के ट्विटर यूजर द्वारा लिखा गया, ‘ रुपया गिरता है तो देश की साख गिरती है बोलने वाले प्रधानमंत्री अब चुप क्यों हैं?’ सुरेश शर्मा नाम के एक यूजर लिखते हैं – रुपया दरअसल ऊपर जा रहा है। कांग्रेस के समय में यह प्रति डॉलर 60 था, अब 77.82 है। गया ना ऊपर? हम ऐसे ही मोदी भक्त नहीं हैं।

सीजी ब्रेकिंग: सुपेबेड़ा में किडनी रोग से पीड़ित शिक्षक की मौत, परिवार के 10 सदस्यों की पहले ही हो चुकी है मौत

गरियाबंद। छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले के सुपेबेड़ा गांव किडनी की बीमारी से एक ग्रामीण की मौत हो गई। पीड़ित शिक्षक तुकाराम क्षेत्रपाल को उपचार के लिए एम्स में भर्ती कराया गया था, जहां बीती रात उसने दमतोड़ दिया।

बता दें कि सुपेबेड़ा में प्रदूषित पानी की वजह से अब तक 100 से ज्यादा मरीजों की किडनी की बीमारी से मौत हो चुकी है। जानकारी के अनुसार मृतक शिक्षक तुकाराम क्षेत्रपाल परिवार में माता-पिता समेत अन्य 10 सदस्यों की किडनी रोग से पहले ही मौत हो चुकी है।

Interview :एक आदमी ने एक ही दिन में दो शादियां की और कोई बवाल भी नहीं हुआ आखिर ये कैसे मुमकिन है?

जनरल नॉलेज एक ऐसा विषय है जिसके बिना आज के समय में कोई भी परीक्षा संभव नहीं है। जिस तरह प्रतियोगिता परीक्षाओं में लगातार उम्मीदवारों की संख्या बढ़ती जा रही है उसी प्रकार परीक्षाओ में भी लिखित परीक्षा के साथ-साथ इंटरव्यू राउंड भी शामिल किया जाने लगा है। आपको बता दे जनरल नॉलेज विषय के माध्यम से प्रतियोगिता परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवारों के आई॰क्यू॰ लेवल की जांच की जाती है।
परीक्षा की तैयारी करने वाले छात्र को अपना ज्यादा से ज्यादा समय जनरल नॉलेज विषय को देना चाहिए। इस विषय की पक्की तैयारी ना सिर्फ लिखित परीक्षा में अच्छे नंबर लाने में करने में मदद करती है बल्कि, इंटरव्यू में भी काफी मददगार साबित होती है। इसलिए आज हम आपके लिए कुछ ऐसे सवाल लाए है जो आपको काफी मदद करेंगे।
सवाल 1 : वह कौन-सा जीव है जो 6 दिनों तक साँस रोक सकता है?

जवाब: बिच्छू एक ऐसा जीव है जो ६ दिनों तक साँस रोक सकता है।

सवाल 2 : हमारा राष्ट्रगीत कौन-सा है?

जवाब: वंदे मातरम् (उम्मीदवार अक्सर राष्ट्रगीत और राष्ट्रगान के बीच दुविधा में फंस जाते हैं और राष्ट्रगीत जन-गण-मन को बताते हैं। तो आपको बता दू, कि जन-गण-मन हमारा राष्ट्रगान है)।

सवाल 3 : भारत के राजचिन्ह में प्रयुक्त होनेवाले शब्द ‘ सत्यमेव जयते ‘ किस उपनिषद् से लिए गए हैं ?

जवाब: मुण्डक उपनिषद् से लिए गए है।

सवाल 4 : वह कौन सी चीज़ है जो जिसके पास जितना होगा उतना ही कम दिखाई देगा ?

जवाब: अंधेरा

सवाल 5 : 1 रु. में 40 चिड़िया, 3 रु. का 1 कबूतर और 5 रु. का 1 मुर्गा तो बताओ 100 रु. में सौ पक्षी कैसे आएंगे?

जवाब: 2 रु. में 80 चिड़िया, 3 रु. में 1 कबूतर और 95 रु. में 19 मुर्गे खरीदकर 2+3=95= 100 में सौ पक्षी (80+1+19= 100) आ जाएंगे।

सवाल 6 : ऐसा कौन सा दूकानदार है जो अपसे माल भी लेता है और दाम भी लेता है?

जवाब: नाई

सवाल 7 : यदि किसी ने गलती से हैंड सैनिटाइजर पी लिया तो ऐसे में क्या होगा?

जवाब: अगर कोई इंसान गलती से अल्कोहल वाले हैंड सैनिटाइजर को पी लेता है तो, इसके कारण शरीर में नर्वस सिस्टम को नुकसान पहुंचने की संभावना रहती है। यदि व्यक्ति पूरी बोतल पी लेता है तो इससे नशा चढ़ सकता है। और उसे डॉक्टर के पास ले जाना सबसे ज्यादा जरूरी होता है।

सवाल 8 : भारत में पहला आधार कार्ड किसका बना था?

जवाब: रंजना सोनावने जो सितंबर 29, 2010 को प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह जी के उपस्थिति में बना था। उस समय की कांग्रेस प्रेसिडेंट सोनिया गांधी के द्वारा दिया गया था।

सवाल 9 : दुनिया का एकमात्र हिन्दू राष्ट्र कौन सा था?

जवाब: विश्व का एकमात्र हिन्दू राष्ट्र “नेपाल” था।

सवाल 10 : एक आदमी ने एक ही दिन में दो शादियां की और कोई बवाल भी नहीं हुआ आखिर यह कैसे मुमकिन है ?

जवाब: क्यूँकि वो आदमी एक पंडित है।