लखनऊ। यूपी के पंचायती राज विभाग (Government Job) ने इंजीनियर के पदों पर बंपर भर्तियां निकाली हैं।
इन पदों पर आवेदन के इच्छुक उम्मीदवार 15 जून, 2022 तक आधिकारिक वेबसाइट prdfinance.up.gov.in पर जाकर अप्लाई कर (Government Job) सकते हैं।
इंजीनियरों के लिए 1875 JOB
इंजीनियर पद पर भर्ती के लिए जारी नोटिफिकेशन के मुताबिक, आर्किटेक्ट इंजीनियर सिविल के कुल 1875 पदों पर आवेदन मांगे (Government Job) गए हैं।
आपको बताते चलें कि इन सभी पदों पर नियुक्ति केवल तीन साल के लिए होगी। इन पदों पर आवेदन कर रहे उम्मीदवारों के पास सिविल इंजीनियरिंग से बीटेक या 3 वर्षीय डिप्लोमा या बैचलर्स ऑफ आर्किटेक्चर की डिग्री होनी चाहिए।
न्यूज डेस्क।उत्तर प्रदेश में फतेहपुर के मुख्य चिकित्सा अधिकारी (सीएमओ) का अजीबो-गरीब फरमान सामने आया है। सीएमओ ने जिलाधिकारी के लिए स्पेशल ट्रीटमेंट देने वाला आदेश जारी किया है जिसकी कॉपी सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। सीएमओ ने फतेहपुर डीएम अपूर्वा दुबे की गाय की देशभाल के लिए सात डॉक्टरों की सुबह-शाम ड्यूटी लगाई है।
सीएमओ डॉ एसके तिवारी द्वारा जारी लिखित आदेश में कहा गया है, “जिलाधिकारी की गाय की चिकित्सा करने हेतु निम्नलिखित पशु चिकित्सा अधिकारी की प्रतिदिन सुबह-शाम की ड्यूटी लगायी गई है। साथ ही सनगांव के पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ दिनेश कुमार से समंवय स्थापित कर प्रतिदिन सुबह-शाम देखने की सूचना अधोहस्ताक्षरी के दफ्तर में शाम 6 बजे तक फोन के जरिए अवगत कराएंगे।”
इस आदेश में आगे कहा गया है कि किसी भी पशु चिकित्सा अधिकारी की गैरमौजूदगी में उस दिन का कार्य डॉ. सुरेश कुमार कन्नौजिया ( पशु चिकित्सा अधिकारी, दमापुर) करेंगे। साथ ही यह भी कहा गया है कि इस कार्य में शिथिलता अक्षम्य है। सीएमओ के आदेश के मुताबिक, डॉ मणीश अवस्थी (सोमवार), डॉ भुवनेश कुमार (मंगलवार), डॉ अनिल कुमार (बुधवार), अजय कुमार दुबे (गुरुवार), डॉ शिवस्वरुप (शुक्रवार), डॉ प्रदीप कुमार (शनिवार) और डॉ अतुल कुमार की रविवार को ड्यूटी लगाई गई है।
लखनऊ में जन्मी अपूर्वा दुबे ने दिल्ली यूनिवर्सिटी के वेंकटेश्वर कॉलेज से इंग्लिश (ऑनर्स) में स्नातक किया है। उनकी स्कूलिंग विवेकानंद केंद्रीय विद्यालय इटानगर, अरुणाचल प्रदेश से हुई है। अपूर्वा दुबे ने 2012 में यूपीएससी की परीक्षा पास की और देश में 19वां रैंक हासिल किया था।
न्यूज डेस्क। एक 26 साल की लड़की का बॉयफ्रेंड ‘लापता’ हो गया. कई दिन बीत जाने के बाद भी जब बॉयफ्रेंड का पता नहीं चला तो लड़की को चिंता सताने लगी. उसने बॉयफ्रेंड को ढूंढने के लिए फेसबुक का सहारा लिया. लेकिन जब हकीकत सामने आई तो लड़की के होश उड़ गए. खुद उसने अपनी कहानी शेयर की है.
‘द सन’ की रिपोर्ट के मुताबिक, लड़की का नाम राचेल वाटर्स (Rachel Waters) है. वैसे तो राचेल यूएस में पैदा हुईं थीं, लेकिन वो वर्तमान में चीन में रह रही हैं. हाल ही में उन्होंने अपने फेसबुक पोस्ट में बताया कि उनका बॉयफ्रेंड पॉल मैगी (Paul Magee) एक ट्रिप पर ब्रिटेन गया था. लेकिन कई दिन बीत जाने के बाद ना तो वो वापस लौटा और ना ही कोई मैसेज किया.
शख्स पहले से शादीशुदा है और उसके बच्चे भी हैं
ऐसे में 40 साल के पॉल की तलाश में राचेल ने फेसबुक के जरिए उसके यार-दोस्तों से संपर्क किया. इसी बीच राचेल को पता चला कि पॉल शादीशुदा है और उसके बच्चे भी हैं. वो ब्रिटेन में अपनी फैमिली संग रह रहा है. ये जानकर राचेल के पैरों तले जमीन खिसक गई.
उन्हें यकीन नहीं हुआ कि जिस शख्स के लिए वो इतना परेशान हो रही हैं, वो उन्हें धोखा दे रहा है. हकीकत जानने के बाद राचेल ने फेसबुक से अपनी पोस्ट हटा दी, जिसमें उन्होंने पॉल के बारे में जानकारी मांगी थी. राचेल एक प्रोफेशनल वॉलीबाल प्लेयर हैं.
रिपोर्ट के अनुसार, जिस वक्त कोरोना के चलते चीन के Shenzhen में लॉकडाउन लगा था पॉल वहीं फंस गया था. इसी दौरान राचेल संग उसकी करीबी बढ़ी और दोनों रिलेशनशिप में आ गए. हालांकि, लॉकडाउन हटने के कुछ दिन पॉल अपने देश ब्रिटेन चला गया और फिर नहीं लौटा. फिलहाल, अब राचेल भी अपनी जिंदगी आगे बढ़ने का फैसला कर चुकी हैं.
जांजगीर-चांपा। छत्तीसगढ़ के जांजगीर- चांपा जिले में बोरवेल के लिए खोदे गए गड्ढे में करीब 42 घंटे से 50 फीट गहरे गड्ढे में फंसे 10 साल के राहुल बचाने के लिए पिछले 40 घंटे से जारी रेस्क्यू ऑपरेशन रविवार सुबह भी जारी है।
बचान टीम की चट्टानों के चलते खुदाई धीमी पड़ गई है। वहीं गुजरात से बुलाए गए रोबोटिक्स इंजीनियर कुछ देर में जांजगीर पहुंच जाएंगे। वहीं रविवार सुबह बच्चे में हलचल दिखाई दी है। इसके बाद उसे जूस भी पीने को दिया गया।
बता दें कि जांजगीर चांपा जिले के पिहरीद गांव स्थित अपने घर के पीछे खेलते समय राहुल शुक्रवार दोपहर खोदे गए बोरवेल के गड्ढे में गिर गया था। तब से उसे बचाने के प्रयास जारी हैं।
इसके बाद से प्रशासन, सेना और NDRF की टीम ने रेस्क्यू ऑपरेशन चला रखा है। बोरवेल के ठीक बगल में 60 फीट से ज्यादा की खुदाई हो गई है। अब 5 फीट की खुदाई के बाद टनल बनाने का काम शुरू किया जाएगा।
रायपुर। नेशनल हेराल्ड मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ED) की ओर से सोनिया गांधी और राहुल गांधी को नोटिस भेजे जाने पर विरोध जताने के लिए कांग्रेस 13 जून को रायपुर में ED के दफ्तर का घेराव करेगी। रायपुर शहर जिला कांग्रेस कमेटी ने इस विरोध प्रदर्शन की तैयारी पूरी कर ली है।
काली पट्टी बांधकर मार्च करते हुए ED के दफ्तर जाएंगे कांग्रेस जन
राजीव भवन में हुई शहर कांग्रेस की बैठक में लिए गए फैसले के अनुसार कांग्रेस कार्यकर्ता काली पट्टी बांधकर पदयात्रा करते हुए पचपेड़ी नाका के पास स्थित ED के दफ्तर जाएंगे। वहां कार्यालय का घेराव होगा।
शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष गिरीश दुबे ने कहा, केंद्र में बैठी मोदी सरकार सरकारी संस्थाओं के माध्यम से कांग्रेस के नेताओं को डराने की कोशिश कर रही है। हम डरने वाले नहीं हैं।
दुबे ने कहा, कांग्रेस के कार्यकर्ता जमीनी स्तर पर केंद्र की सरकार द्वारा की जा रही नफरत और डर की राजनीति को जनता तक पहुंचाएंगे। कांग्रेस, केंद्र सरकार द्वारा बढ़ाई गई महंगाई और बेरोजगारी जैसे मुद्दों को आम जनता तक पहुंचाएगी।
Trending News: हम कोई भी फिल्म देखते हैं तो उससे पहले 10 सेकंड के लिए हमें एक कागजात दिखाया जाता है। जिसमें बहुत सारी बातें लिखी होती है। अधिकतर लोगों को इस बारे में कोई पता नहीं होता। लेकिन जानने के लिए सब उत्सुक रहते हैं।
आजकल बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक एक से एक दमदार मूवी बनने लग गई है. लेकिन जब भी कोई भी फिल्म शुरू होती है तो हमें 10 सेकेंड के लिए स्क्रीन पर एक सर्टिफिकेट दिखाई देता है.
कई बार लोगों के मन में यह सवाल तो जरूर उठता ही है कि इस सर्टिफिकेट का मतलब क्या होता है. लेकिन बहुत से लोग ऐसे भी होते हैं जो इसे अनदेखा कर देते हैं. लेकिन बहुत कम लोगों को यह बात पता होगी कि फिल्म की शूटिंग पूरी होने के बाद में टीम इस सर्टिफिकेट के लिए हाथ पैर तक जोड़ देती है. साथ ही अगर इस सर्टिफिकेट को प्राप्त नहीं किया गया तो उस मूवी को रिलीज भी नहीं किया जाएगा.
सर्टिफिकेट पर किस तरह की होती है जानकारियां?
इस सर्टिफिकेट को फिल्म को शुरू करने से पहले करीब 10 सेकेंड के लिए दिखाना बहुत ही जरूरी हो जाता है. इस सर्टिफिकेट को बहुत ही जरूरी माना जाता है. इस सर्टिफिकेट में बहुत सारी जानकारियां भी लिखी गई है.
ज्यादातर लोग इस सर्टिफिकेट को अनदेखा कर दिया करते हैं. बहुत से लोग तो ऐसे होते हैं जो इस सर्टिफिकेट में सिर्फ देखते हैं कि इस की टाइमिंग क्या है और कितने रील हैं. लेकिन इसी के साथ और भी चीजें इस सर्टिफिकेट में लिखी हुई होती है. तो चलिए जानते हैं क्या है वह चीजें-
– जानकारी के लिए आपको बता दें कि अगर किसी फिल्म के सर्टिफिकेट में ‘अ’ लिखा हुआ होता है तो इसका अर्थ है कि यह फिल्म कोई भी बच्चे से लेकर बड़े तक देख सकता है.
– लेकिन अगर किसी फिल्म के सर्टिफिकेट पर ‘अव’ लिखा हुआ होता है तो इसका अर्थ इस फिल्म को 12 साल से कम उम्र के बच्चे अपने माता-पिता के साथ ही देख सकते हैं.
– वहीं अगर किसी फिल्म के सर्टिफिकेट पर ‘व’ लिखा हुआ होता है तो इसका अर्थ है कि यह फिल्म 18 साल से कम उम्र के बच्चे नहीं देख सकते.
– अगर किसी फिल्म के सर्टिफिकेट पर ‘एस’ लिखा हुआ होता है तो इसका अर्थ है कि है फिल्म खास ऑडियंस के लिए ही बनी है यानी कि इसे डॉक्टर या फिर साइंटिस्ट के लिए बनाया गया होता है.
– इतना ही नहीं अगर फिल्म के सर्टिफिकेट में फिल्म के रील की जानकारी दी हुई होती है तो फिल्म कितने समय की है यह भी उसमें लिखा होता है.
– लेकिन अगर वहीं सेंसर बोर्ड को यह लगने लगता है कि फिल्म में किसी सीन को हटाना चाहिए तो यह भी सर्टिफिकेट पर लिखा हुआ होता है.
नई दिल्ली। देश की जानी-मानी फैशन डिजाइनर प्रत्युषा गरिमेला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है। उनका शव पुलिस को बंजारा हिल्स में (Top fashion designer Prathyusha Garimella was found dead at her residence in Banjara Hills) आवास में मिला है। पुलिस के मुताबिक, डिजाइनर के बेडरूम से कार्बन मोनोऑक्साइड भी बरामद कर लिया गया है। पुलिस द्वारा संदिग्ध मौत की धारा के तहत मुकदमा दर्ज किया जा रहा है।
0.बाथरूम में मिला शव
35 वर्षीय फैशन डिजाइनर प्रत्युषा बंजारा हिल्स थाना क्षेत्र के फिल्म नगर स्थित एक मकान में रहती थी। जानकारी के मुताबिक, जब शनिवार दोपहर जब उन्होंने सिक्योरिटी चेक का कोई जवाब नहीं दिया तो उनके गार्ड्स ने पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद पुलिस घर का दरवाजा तोड़कर अंदर दाखिल हुई, जहां डिजाइनर का शव बाथरूम में पाया गया।
0.खुद के नाम से बनाया था ब्रांड
प्रत्युषा का खुद का फैशन लेबल ‘प्रत्युषा गरिमेला’ के नाम से कपड़ों का ब्रांड है। जिसका फ्लैगशिप स्टोर हैदराबाद, मुंबई में है। इसके अलावा डिजाइनर इंस्टाग्राम के जरिए भी अपने डिजाइन्स साझा करती थीं। इंस्टाग्राम पर साझा की गई तस्वीरों में उनके डिजाइन किए गए ज्यादातर आउटफिट भारतीय स्टाइल में होते हैं।
हिसार। हरियाणा के हिसार में सेक्टर 16-17 के पास बनी झुग्गियों में शनिवार दोपहर अचानक आग भड़क उठी। घटना के समय 3 साल का बच्चा मानव झोपड़ी में सो रहा था। आग इतनी तेजी से फैली कि परिवार के सदस्यों को उसे बाहर निकालने का मौका ही नहीं मिल पाया। मासूम आग में जिंदा जल गया।
बताया जा रहा है कि सेक्टर 16-17 के पास बनी लगभग 200 झुग्गियों में शनिवार दोपहर गैस लीकेज के बाद आग भड़क उठी। कुछ ही देर में लगभग 150 झुग्गियां आग की चपेट में आ गई।
आग की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की तीन गाड़ियां मौके पर पहुंच गईं। मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई। उसी दाैरान झुग्गियों में रखे 10 LPG सिलेंडरों में एक के बाद एक ब्लास्ट होने लगे। इससे जहां पूरा शहर दहल गया वहीं आग पर भी काबू पाना मुश्किल हो गया।
इस आग में झुग्गियों में रखा पूरा सामान जल गया। मौके पर पुलिस और प्रशासन के अधिकारी भी पहुंच गए। मौके पर पहुंची दमकल ने देर शाम आगू पर काबू पा लिया है।
बलरामपुर/अंबिकापुर। अंबिकापुर रामानुजगंज मार्ग के बलरामपुर के पास पाढ़ी के अमझर नाला के समीप शनिवार को यात्री बस एवं ट्रक में जोरदार टक्कर हो गई। इस हादसे 14 यात्री घायल हुए हैं जिन्हें स्थानीय लोगों की मदद से बलरामपुर जिला अस्पातल में भर्ती कराया गया है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार तेज रफ्तार की वजह से हादसा हुआ है।
जानकारी के अनुसार शनिवार दोपहर अंबिकापुर से आ रही यात्री बस की विपरीत दिशा से आ ट्रक से जोरदार टक्कर हो गई। हादसे के बाद घटनास्थल पर चीख पुकार मच गई। मार्ग के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई।
हादसे की सूचना पर कलेक्टर कुंदन कुमार खुद मौके पर पहुंचे। जिसके बाद घायलों को तत्काल एंबुलेंस से जिला चिकित्सालय भेजा गया, जहां उनका इलाज जारी है।
कोरबा। हिन्दू क्रांति सेना के समर्थकों ने कोतवाली का घेराव कर दिया है। दो दिन पहले मुस्लिम समुदाय ने घेराव कर मुस्लिम गुरु के खिलाफ फेसबुक पर की गई टिप्पणी के खिलाफ गिरफ्तरी की मांग की थी। अब हिन्दू संगठन ने युवक के गिरफ्तारी के खिलाफ थाना का घेराव किया है।
बता दे कि संवेदनशील कहे जाने कोतवाली में थानेदार के बदलते ही धरना प्रदर्शन शुरू हो गया है। फेसबुक में टिप्पणी के बाद गिरफ्तार नीरू धीवर के सपोर्ट हिन्दू क्रांति सेना ने कोतवाली का घेराव कर दिया है। थाना परिसर में चल रहे नारे बाजी और नीरू धीवर की रिहाई की मांग कर रहे है।